July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    जांजगीर - चांपा

    जांजगीर - चांपा (255)

    जांजगीर-चापा / शौर्यपथ /  जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री (जा) में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए 24 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय जांजगीर से जारी प्रेस नोट के अनुसार दुकान संचालन के लिए आमजन, स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में जांजगीर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय  में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को वर्चुअल सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल बैठक में जिपं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सचिव गजेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। जिपं सदस्यों ने वर्चुवल सामान्य सभा में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की।
    वर्चुअल बैठक में 15 वें वित्त आयोग मद में 2021-21 एवं 2021-22 के प्राप्त राशि से जिला पंचायत योजना निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की। प्रस्ताव पर उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू ने सदस्यों द्वारा दी गई निर्माण कार्यों की सूची को पढ़कर सुनाया एवं विस्तार से जानकारी दी। सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्ययोजना के प्रस्ताव को पारित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत कंवलाझर जनपद पंचायत डभरा के आश्रित ग्राम झनकपुर में अवैध रेत उत्खनन के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
    खनिज विभाग के संबंधित अधिकारी को जांच करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने अन्य अवैध रेत खदानों को लेकर की गई शिकायतों की जांच करने कहा। जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के आवंटन पर कार्य योजना संबंधी एजेंडा पर चर्चा कर सदस्यों को जानकारी दी गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पास किया। इसके अलावा सदस्यों ने खाद-बीज की उपलब्धता, खरीफ फसल की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी से चर्चा की।
    वहीं स्वच्छता समिति की बैठक को आयोजित करने के लिए सदस्यों ने कहा। बैठक मेंं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निर्मल सिन्हा, लखन लाल साहू, गणेशराम साहू, धरमलाल भारद्वाज, श्रीमती शिवकुमारी रात्रे, दिलेश्वर साहू, श्रीमती सुष्मिता सिंह, इंजी. प्रदीप पाटले, उमा राठौर, गगन जयपुरिया, श्रीमती विद्या सिदार, श्रीमती साक्षी बंजारे, टिकेश्वर सिंह गबेल, श्रीमती रामबाई सिदार, श्रीमती कविता पटेल आदि सदस्यों सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

    जांजगीर-चाम्पा/शौर्यपथ /

    प्रतिष्ठत समाज सेवी राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वालों के लिये भारतीय राजनिति में कोई स्थान नही है और ये बात जातिवाद की राजनातिक करने वाली देश की सबसे बड़ी राजनितिक दल बसपा भी समझ चुकी है । एक मुलाकात में पाण्डेय ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य वाले राज्य बंगाल में ओवेशी बंधु अपना खाता तक नही खोल पाये । एैसे में आश्चर्य होता है कि भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े राजनितिक दल भी ब्राह्मणों के खिलाफ निति की राजनिति का प्रयोग करने की भुल कर बैठते है, जिसका समापन अंतत: ब्राह्मण शरणम् गच्छामि से होता है। उन्होंने का कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ से नाराज ब्राह्मणो को मनाने की जुगत में भाजपा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है । युपी कांग्रेस के बड़े नेता व ब्राह्मण चेहरा जितिन प्रसाद का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिये आत्म चिंतन का विषय है । एक सवाल के जवाब में पाण्डेय ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं कांग्रेस का मतदाता और पार्टी का समर्थक हुं, लेकिन इस बात से ईंकार नही किया जा सकता है कि जोगी सरकार की तरह ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की छवि भी ब्राह्मण विरोधी है उनके पिता नंदकुमार बघेल सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलते रहते है सरकार में भी ब्राह्मण अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही होती है.
    जांजगीर_चाम्पा के एक पुर्व ब्राह्मण कलेक्टर को भी एक आरोप में न्यायालयीन फैसला आने से पुर्व ही सरकार ने निलंबित कर दिया था जल्दीबाजी में लिये गये इस निर्णय को बाद में कोर्ट के आदेश के बाद वापस लेना पड़ा था । पाण्डेय ने कहा कि लाक डाऊन के नाम छत्तीसगढ़ में अधिकारियों का खौफनाक चेहरा भी सामने आया था । निर्दोष जनता की पिटाई अपराधियों की तरह की गई थी लेकिन पुरे प्रदेश में कार्यवाही एक थप्पड़ के नाम पर सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा के खिलाफ हुई थी जबकी लोगों को खुन से लतपथ होने तक पिटने वाले तथा दुधवाले सब्जीवाले व अन्य गरीब लोगों पर अत्याचार करने वाले अधिकारी अभी भी मलाई खा रहे है । उन्होंने कहाकि हालांकि भुपेश सरकार एक बार फिर ब्राह्मण ढ्ढ्रस् को जांजगीर चाम्पा जिला का कलेक्टर नियु्क्त कर ब्राह्मणों को साधने की जुगत में है । कांग्रेस विचार धारा से जुड़े पाण्डेय ने आगे कहा कि मै जातिवाद का समर्थन नही करता हुं ईसलिए किसी ब्राह्मण संगठन में सक्रिय नही हुं । उन्होंने कहा कि देश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार चिंता की बात है और ब्राह्मण होने के नाते हिन्दुओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करना मेरी जिम्मेदारी है ।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली।
    बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।
    जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुसार जिले में अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सघन टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के 31 गांवों में 90 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इन दोनों ही वर्गाें में 85 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। जल्द ही इन वर्गाें के सभी लोगों को वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 70 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है। जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ेगी, तेजी से वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिले में पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 14 प्रतिशत हो गई है। बहुत जल्द यह 10 प्रतिशत के नीचे आ जाएगी।
    कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना की स्थिति अच्छी है। जिले के अस्पतालों में कुल 1691 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 883 रिक्त हैं। इसी तरह जिले में 621 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 303 भरे हैं। आईसीयू के 20 बिस्तरों में 9 बिस्तर भरे हैं। जिले के कोविड सेंटरों में 150 बेड उपलब्ध हैं। कोविड सेंटरों में योगा और टीव्ही की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के सहयोग से ऑक्सीजन की उपलब्धता सरप्लस है। जिले में ऑक्सीजन के 350 सिलेण्डरों की आवश्यकता पड़ती है, जबकि जिले में 550 सिलेण्डरों की आपूर्ति हो रही है। जिले में एनजीओ, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं मंदिर ट्रस्ट समिति की सहायता से 100 जम्बो सिलेण्डर और 90 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट विलंब से प्राप्त होती है, इस कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर तैयार किए गए दवाईयों के किट वितरित किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों का जल्द इलाज प्रारंभ हो जाता है और उनकी स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ती।
    कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि कई गांवों में लोगों ने स्वयं ही बाहर से आने वाले लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है, जिससे संक्रमण न फैले। जिले में आयुष काढ़े के 10 हजार पैकेट हाट बाजारों में वितरित किए गए हैं। अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी भी प्रारंभ की गई है। सभी कोविड सेंटरों में मरीजों के मनोरंजन के लिए टीवी आदि की ब्यवस्था की गई है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव तथा रोकथाम को ध्यान में रखते हुए जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र को 31 मई तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अतिआवश्यक अनुमति प्राप्त सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित है। कंटेनमेंन्ट जोन के निर्देशों का पालन करवाने के लिए जिला दंडाधिकारी श्री यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में पुलिस, राजस्व और स्थानीय निकाय का संयुक्त दल बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के उल्लघन के प्रकरणों पर सतत कार्यवाही की जा रही है।
    आज जांजगीर तहसीलदार नायब तहसीलदार अतुल वैष्णव, , पुलिस, राजस्व निरीक्षक, राजस्व, नगर पालिका जांजगीर-नैला के संयुक्त दल द्वारा जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार वैष्णव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राजू किराना स्टोर्स, मारुति किराना स्टोर्स, श्याम किराना स्टोर्स, महाजन रवि किराना स्टोर्स, बद्री प्रसाद अनिल कुमार गल्ला किराना में ग्राहकों को सामान बेचते पाया गया। सचिन अग्रवाल के गोदाम नैला, सत्यनारायण शिव कुमार गल्ला किराना दुकान में अवैधानिक समय पर लोडिंग/अनलोडिंग किया जा रहा था। दल द्वारा सभी 7 प्रतिष्ठानों को सीलबंद किये जाने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गांधी चौक में स्थायी रूप से बैठ कर सब्जी बेचने वालों के 7 ठेले/गुमटी पर जब्ती/चालानी कार्यवाही की गई। कलेक्टोरेट चौक, नेताजी चैक, कचहरी चैक, बीटीआई चैक, नहर पार में अनावश्यक घूमने वालों पर कुल- 3,800 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान, वेक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। संचालक व उपस्थित लोगों को कोविड प्रोटोकॉल व जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी गयी।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने गुरूवार को जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ की प्रतीक्षा कक्ष, निगरानी कक्ष का भी जायजा लिया।
    उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पीने के लिए पानी, मास्क, सेनीटाइजर, दवाई आदि की की उचित व्यवस्था नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोगों की जागरूकता वैक्सीनेशन को लेकर बढ़ रही है। दोपहर तक वैक्सीनेशन सेंटर में 45 साल से ऊपर वाले 69 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में कोविड का टीका लगवाएं, ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रह सकें। साथ ही दूसरे लोगों को भी टीकाकरण को लेकर जागरूक करें। जिपं सीईओ ने कहा कि प्रथम टीकाकरण एवं द्वितीय टीकाकरण में एक निश्चित अंतराल के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इससे कोविड वायरस से लड़ने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि जिले में टीकाकरण केन्द्रांे में नियमित रूप से 18 से 44 साल एवं 45 से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। अंत्योदय, एपीएल और बीपीएल के लिए अलग-अलग वैक्सीनेशन सेंटर के माध्यम से टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य अमले से लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं को सुरक्षित रखते हुए टीकाकरण करने कहा।

    जांजगीर / शौर्यपथ / एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे मोदी टीका दो अभियान के तहत कल शुक्रवार को जिला एनएसयूआई पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने निवास स्थान पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए स्पीक अप छत्तीसगढ़ फ़ार वैक्सीन नामक अभियान चलाया गया.
    जांजगीर चांपा विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही वैक्सीन की दो अलग-अलग कीमतें निर्धारित कर केंद्र की सरकार आपदा में भी पैसे कमाने का अवसर खोज रही है, एवं छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को अपने शीर्ष नेतृत्व से छत्तीसगढ़ की जनता हेतु वैक्सीन प्रदान करने के लिए अनुरोध करने की बात कही l
    नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा द्वारा वैक्सीन हेतु एक राष्ट्र एक दर कि बात कही गई l सत्येंद्र कुमार सूर्या अलंकार नामदेव एवं प्रिया सिंह के द्वारा फेसबुक के माध्यम से आसपास के लोगों की सहायता करने की अपील की गई . इस अवसर पर छात्र नेता जितेंद्र दिनकर,डेविड, राहुल राठौर, प्रतीक पांडे,ख्याति सिंह, श्रेया सिंह, सूरज कश्यप, आदि ने भी अपनी बात रखी .

     जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 25(1) (सी) में दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय उपचार एवं पुनर्वास हेतु प्राथमिकता से किए जाने का प्रावधान है। उक्त प्रावधानों के अनुरूप भारत सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान दिव्यांगजनों की कोरोना जांच, उपचार एवं वैक्सीनेशन हेतु उपर्युक्त व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिकता से सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुरूप  कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा जिले में संचालित समस्त कोविड सेंटर और वैक्सीनेशन सेंटर में दिव्यांगजनों के वैक्सीनेशन हेतु समुचित व्यवस्था कर प्राथमिकता से वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिब्यांगजनों को कोरोना की जांच एवं उपचार में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए  हैं।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ते हुए कोरोना वायरस सेे बचाव के लिए जांजगीर-चांपा जिला सतनामी समाज के अध्यक्ष महारथी बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले की सभी जनता से अपील करते हुए कहा कि जानलेवा कोरोना वायरस दिनों दिन फैलते जा रहा है। इस वायरस से कई लोगों की असमय जानें जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा के लिए हम सभी लोगों को शीघ्र कोविड का टीका लगवाना चाहिए ताकि वायरस से हम सब सुरक्षित हो सकें।
    कोविड का दूसरा टीका लगने के दो सप्ताह बाद शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़नी शुरू हो जाती हैै। जो कोरोना वायरस से हमारी सुरक्षा करती है। उन्होंने जिले के सभी 45 वर्ष से उपर और अंत्योदय कार्डधारी परिवार के 18 साल से अधिक उम्र के लोगो से अपील की है कि वे अपने निकट के टीकाकरण केन्द्र में जाकर जल्दी कोरोना का टीका लगवायें ताकि हमे इस वायरस पर नियंत्रण में सफलता मिल सके।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision