
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेतो में पौधारोपण करने वाले किसानों को आगामी तीन वर्ष तक प्रति एकड़ मिलेगा 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
मुंगेली / शौर्यपथ / पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देनें एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करनें के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 06 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का औचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से निश्चित ही गांवों और वन क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। उन्होने कहा कि राज्य में वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने हेतु भू-राजस्व संहिता में निजी भूमि पर वृक्षारोपण किये गये वृक्षों की कटाई के प्रावधान वर्ष 2002 में किये गये थे, किन्तु कुछ प्रजातियों के वृक्षों को छोड़कर अभी भी वृक्षों की कटाई की अनुमति प्राप्त करना अत्यंत दुष्कर कार्य है। इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है, कि इस संपत्ति का कोई उपयोग नही हो पा रहा है तथा लोग अपनी भूमि पर वृक्षारोपण नहीं करना चाहते। अतः वृक्षारोपण कार्य को अधिकाधिक प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
उन्होने कहा कि इस योजना के तहत नागरिकों को पौधा लगाने एवं काटने हेतु राजस्व एवं वन विभाग को सूचना देने मात्र की आवश्यकता होगी। स्वयं द्वारा रोपित पौधे को काटने हेतु किसी विभाग के अधिकारी से किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जायेगा तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो सकेगी।
जिला कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष से विडियों कांफ्रेसिंग में कलेक्टर पी.एस एल्मा, वनमण्डलाधिकारी रामअवतार दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के. ब्यौहार सहित जिले के कृषकगण शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो, यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हे आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विडियों कांफ्रेसिंग में शामिल जिले के कृषक रूपलाल कोसरे, अमित तिवारी, सुरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, विवेक मिश्रा, अशीष मिश्रा, पुनदास भारद्वाज, घासीराम साहू और हरप्रीत सिंह ने किसानों के समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू करने पर उन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और योजना के लागू होने पर अपनी खुशी का इजिहार किया। इस अवसर पर कलेक्टर एल्मा ने किसानों से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना का लाभ लेने हेतु खाली पड़ी हुई जमीन पर पौधारोपण करने की सलाह दी।
मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य सतत् जारी है। पात्रता रखने वाले लोगों द्वारा स्वप्रेरणा से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीका लगवाया रहे है। इसी कड़ी में अब तक जिले के 1 लाख 62 हजार 989 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1 लाख 30 हजार 152 लोगों ने प्रथम डोज और 16 हजार 94 लोगों ने द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग 16 हजार 743 अतिगरीब अंत्योदय राशन कार्ड में पंजीकृत, बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड धारक तथा फ्रंट लाईन वर्कर ने प्रथम डोज का टीका लगवाया और टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया । उन्होने स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की भी सलाह दी है।
मुंगेली / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की चुनोतियो के बीच जिले में संचालित होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में लगातार जुटी हुई है। एक ओर जहाँ मरीजो की मजबूत इच्छा शक्ति और बुलंद हौसलो ने तो वही दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप गंभीर मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल से 22 हजार 904 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए और अब वे सामान्य जीवन जी रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कल 06 जून तक केवल 548 एक्टिव प्रकरण है , आने वाले कुछ समय में होम आईसोलेशन और कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती मरीज भी स्वस्थ होंगे।
मुंगेली शौर्यपथ अखिल टोन्डर / मुंगेली जवाहर वार्ड नंबर 11 के कांग्रेसी युवा पार्षद व युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने आज अपने घर के बाहर महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार आज महंगाई का विरोध करते हुए कहां की 70 सालों में महंगाई इतनी ऊपर नहीं गई ना ही पेट्रोल डीजल का इतना रेट बढ़ा और ना ही केरोसिन गैस का इतना रेट बढ़ा नाही पूरे देश में इतना हाहाकार मचा ना ही स्वास्थ्य के कारण लोगों की जानें गई जो पिछले 7 सालों में मोदी सरकार के राज में लोगों पर अत्याचार किया है वह कभी भी कांग्रेस के राज में नहीं हुआ लंबे लंबे वादे कर दूसरी बार सत्ता में आए मोदी ने जनता को फिर से अंगूठा दिखाया जिस तरह करोना ने लोगों की जान ले ली व्यापारियों के व्यापार खत्म कर दिए यह सब नाकाम सरकार के कारण हुआ है किसानों_ के हालात भी खराब है गरीब भी दर्द और बढ़ती जा रही है पहले नोटबंदी उसके बाद जीएसटी और अब महंगाई ने लोगों को मार दिया है व्यापार को चौपट कर दिया है छोटे व्यापारी कर्ज के तले दब गए हैं करोड़ों रुपए सिर्फ प्रचार प्रसार में खर्च किए जा रहे हैं हकीकत इससे कोसों दूर है आज पेट्रोल और डीजल 100 के करीब पहुंच गए फिर भी मोदी सरकार चुप बैठी है यह देश का बड़ा दुर्भाग्य है कि यहां डीजल पेट्रोल हो या खाने का तेल हो हर चीज पर महंगाई हो गई है और महंगी होती जा रही है जब देश का राजा सेवा छोड़कर व्यापार करने लगे तो यही हाल रहेगा केंद्र में बैठे मोदी सरकार अपने दोनों पूंजीपति दोस्त अंबानी और अडानी को खुश करने के लिए देश की जनता का गला काटने में कमी नहीं कर रही है इस महंगाई से केवल कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता ही परेशान नहीं हो रहे हैं बल्कि सभी दल के वह इस देश का हर नागरिक परेशान है प्रत्येक नागरिक की जेब में सीधा-सीधा डाका पड़ रहा है आखिर कब तक यह सिलसिला चलता रहेगा आम जनता जब तक इसका विरोध नहीं करती तब तक मोदी सरकार अपनी मनमानी करती रहेगी कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और करती रहेगी जरूरत पड़ने पर एक जन आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी जनता की आवाज बंद कर दिल्ली में गूंजे गी हमारी प्रदेश सरकार ने जो जनता से वादा किया था वह सब एक-एक करके पूरे करते जा रही है और इसी का उल्टा केंद्र सरकार कर रही है मोदी सरकार अभी भी वक्त है सुधर जाओ वरना तुम्हारी सरकार को उखाड़ फेंकने की जनता जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता आवाज उठाए हैं और उठाते रहेंगे आखरी दम तक लड़ते रहेंगे
मुंगेली शौर्यपथ अखिल टोन्डर // थाना फास्टरपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हुलास राम कश्यप 22 साल तक पुलिस विभाग में विभिन्न जिलों एवं थाना में कार्यरत रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते रहे इस दौरान वह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ थाना प्रभारियों के रीडर के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी एवं विशेष पहचान बनाई वर्तमान में सेवानिवृत्ति पूर्व प्रधान आरक्षक हुलासराम कश्यप की पदस्थापना थाना फास्टरपुर में थी जहाँ थाना प्रभारी फास्टरपु संजीव ठाकुर प्रधान आरक्षक हुलाशराम कश्यप से बहुत प्रभावित थे जो सेवानिवृत्त विदाई समारोह के दौरान इतना भावुक हो गए कि उन्होंने औपचारिक रूप से विदाई पूर्व थाना प्रभारी की कुर्सी देकर उनको सम्मान देने से अपने आप को रोक नहीं पाए और थाना फास्टरपुर से उनकी विदाई तिलक लगाकर दूल्हे की तरह से उनके कार को सजाकर घर तक विदाई दी ।थाना प्रभारी संजीव ठाकुर के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर बी0आर 0 साहू प्रधान आरक्षक माधव टाण्डिया अनुज डहरिया मेडार्ड मिंज सहित थाना के पूरे स्टाफ के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया ।
मुंगेली शौर्यपथ अखिल टोन्डर// फास्टरपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हुलास राम कश्यप 22 साल तक पुलिस विभाग में विभिन्न जिलों एवं थाना में कार्यरत रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते रहे इस दौरान वह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ थाना प्रभारियों के रीडर के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी एवं विशेष पहचान बनाई वर्तमान में सेवानिवृत्ति पूर्व प्रधान आरक्षक हुलासराम कश्यप की पदस्थापना थाना फास्टरपुर में थी जहाँ थाना प्रभारी फास्टरपु संजीव ठाकुर प्रधान आरक्षक हुलाशराम कश्यप से बहुत प्रभावित थे जो सेवानिवृत्त विदाई समारोह के दौरान इतना भावुक हो गए कि उन्होंने औपचारिक रूप से विदाई पूर्व थाना प्रभारी की कुर्सी देकर उनको सम्मान देने से अपने आप को रोक नहीं पाए और थाना फास्टरपुर से उनकी विदाई तिलक लगाकर दूल्हे की तरह से उनके कार को सजाकर घर तक विदाई दी ।थाना प्रभारी संजीव ठाकुर के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर बी0आर 0 साहू प्रधान आरक्षक माधव टाण्डिया अनुज डहरिया मेडार्ड मिंज सहित थाना के पूरे स्टाफ के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया ।
मुंगेली शौर्यपथ// ग्राम पंचायत दशरंगपुर के सतनामी समाज के द्वारा ,सतनामी समाज के संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी का जयस्तंभ भूमिपूजन किया गया जिसमें मा.मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले जी का विशेष सहयोग व युवा सतनाम संगठन समिति दशरंगपुर के सभी सदस्य भूमिपूजन में मवजूद रहे समिति अध्यक्ष अश्वनी मोहले, संचालक श्री लक्ष्मीचंद मोहले , भूपेन्द्र मोहले ,चंद्रप्रकाश टन्डन, धनंजय टंडन , राजकमल मोहले , अमर दास ,मुकेश आनंद, रूपेश मोहले, देवचरण पात्रे ,सिंधु मोहले , अमरु पंडित ,सुखराम मोहले , भगबली ,संतोष मेहता ,अजय बंजारे व समस्त ग्रामवासी सब मिलकर भूमिपूजन का कार्य किया गया ।
मुंगेलीअखिल टोन्डर शौर्यपथ /प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला काँग्रेस कमेटी मुंगेली माध्यम से शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के तत्वाधान मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 57वी पुण्यतिथि छाया चित्र पर माल्यार्पण कर गुरुवार को श्रद्धाजंली अर्पित किया गया।पंडित नेहरू जी ने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश को आजादी दिलाई ।छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन मुंगेली के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए। आज इस पुण्यतिथि में उपस्थित श्री राकेश पात्रे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुंगेली शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा दिलीप बंजारे जिला अध्यक्ष सेवादल संजय यादव जिला महामंत्री लोक राम साहू बाल्क अध्यक्ष अभिलाष सिंह जिला उपाध्यक्ष असद खोखर एहसान अली शिवम जायसवाल टीपु खान बृजेश सिंह ठाकुर जलेश यादव श्रवण सुनकर शामिल रहे।
मुंगेली/ देश व समाज में घट रही घटनाओं के प्रति कवि संवेदनशील होते हैं । उनकी दृष्टि समाज के शिखर पुरूष से समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान रूप से जाती है । इसलिए कहा गया है - 'जहाँ न पहुंचे रवि, वहाँ पहुंचे कवि ।' नगर की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था आगर साहित्य समिति मुंगेली द्वारा समय समय पर किये गये सहयोग से समझा जा सकता है, कि कवि सिर्फ लिखने के लिए ही नहीं सहयोग के भाव से भी हाथ बढाते हैं । कोरोना के इस कठिन दौर में जब सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे । दैनिक आवश्यकता की सामाग्री के लिए जरूरतमंद लोगों को समस्या दिख रही हो । तब आगर साहित्य समिति के साहित्यकारों ने अपने व्यय पर कुछ कटौती करके थोड़ा थोड़ा सहयोग कर 12600/- (बारह हजार छ: सौ रूपये) इकट्टा किया । जरूरतमंदो के सहयोग के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था 'प्रयास' अ स्माल स्टेप संस्था मुंगेली को राशि भेंट किया । गत वर्ष भी आगर साहित्य समिति मुंगेली के साहित्यकारों द्वारा कोरोना कॉल में 22202/-(बाईस हजार दो सौ दो रूपये) व 80 लीटर दूध का सहयोग किया गया था । इसके साथ ही कोरोना से लोग मानसिक रूप से परेशान से हो गये हैं । आगर साहित्य समिति इस समय प्रति गुरूवार व रविवार को सायं 4 बजे से 5:30 तक आनलाईन कवि सम्मेलन करके लोगों को काव्यानंद देने का काम कर रही है । इस कवि सम्मेलन में प्रदेश के मंचीय कवि जुड़कर अपनी कविता से आनंदित कर रहे हैं ।
मुंगेली / शौर्यपथ / थाना फास्टरपुर के सीमा ग्राम लगरा में जो जीवाड़ियों के महफिल सजने की जानकारियां मिलने पर थाना फास्टरपुर पुलिस द्वारा आए दिन सतत जुआ एक्ट की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज भी मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजीव ठाकुर ने अपने सहकर्मी अधिकारी एवं पुलिस मित्रों की टीम बनाकर उन्हें सिविल कपड़ों में भेजकर मुखबिर के निशानदेहि में रेड की कार्रवाई कराकर सफलता पाई जिसमें लोकल स्तर के 4 आरोपीगण पकड़े गए जिनके नाम 1/ देवी प्रसाद चंद्राकर पिता कुंवर 2/ विशाल राम कुर्मी पिता अग्नि राम कुर्मी 3/नानू यादव पिता पंचराम 4/ राजकुमार पटेल पिता टीकाराम पटेल 5/वीरेंद्र गोस्वामी पिता जय राम गोस्वामी सभी निवासी ग्राम लगरा को ताश की 52 पत्तों में जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई एवं आरोपियों से 1580 /-रु0 नगदी एवं ताश के 52 पत्ते भी जप्त की गई रेट कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उल्हास राम कश्यप अनुज डहरिया आरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह केशव मानिकपुरी एवं पुलिस मित्रों की अहम भूमिका रही
मुंगेली/ शौर्यपथ / पत्नी पर जानलेवा हत्या का प्रयास करने वाले आदतन शराबी आरोपी पति एस कुमार शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रार्थी निहोरा कश्यप निवासी भठली कला को आये दिन मारा करता था प्रार्थी ने थाने में बताया की मेरे पति चरित्र पर शंका करते हुए दिनांक 24 मई को सुबह ह्त्या करने की नियत से कुदारी से मारकर सिर में गम्भीर चोट पहुचाया है .
पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुजूर को हालात से अवगत कराया गया . आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिससे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवम उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जरहागांव राजकुमार साहू के द्वारा अपनी टीम के साथ ततपरता से कार्यवाही करते हुए आहता को जिला अस्पताल मुंगेली में ईलाज कराया गया . बाद आहता पूनम कश्यप की स्थिति नाजुक होने से सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया जहाँ पूनम कश्यप इलाजरत है एवम आरोपी एस कुमार को धरपकड़ कर कार्यवाही करते हुए रिमांड पर भेजा गया है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जरहागाव के साथ आरक्षक सुरेन्द्र कुर्रे,नागेश साहू,भुनेस्वर जायसवाल,नीलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है!
मुंगेली/ शौर्यपथ / टूलकित मामले में डा.रमन सिंह व संबित पात्रा के खिलाफ एफ,आई,आर के विरोध में विधायक मुंगेली व भाजपा के वरिष्ठ कार्य करता विक्रम मोहले, मानिक लाल सेनवानी,मनोहर मोहले,राकेश साहू ने सोमवार 03 बजे थाना फासटरपुर पहुंचकर..खुद को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
मुंगेेली / शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में अब तक 1 लाख 62 हजार 214 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया है। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1 लाख 30 हजार 63 लोगों ने प्रथम डोज और 15 हजार 933 लोगों ने द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के आयु के 16 हजार 218 अतिगरीब अंत्योदय राशन कार्ड में पंजीकृत, बीपीएल राशन कार्ड धारक, एपीएल कार्ड धारक और फ्रंट लाइन वर्कर ने प्रथम डोज का टीका लगवाया और टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया। जिल के प्रभारी कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि कोरोना को हराने का मात्र उपाय टीकाकरण है। टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नही हुई है और टीकाकृत समस्त व्यक्ति सामान्य जीवन जी रहे है। उन्होने अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की सलाह दी है।
मुंगेली / शौर्यपथ / संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. के निर्देशानुसार सत्र 2021-22 हेतु जिला मुख्यालय के दाऊपारा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में प्रवेश जारी है। शाला में प्रवेश हेतु आॅनलाईन आवेदन पत्र 15 मई से स्वीकार किये जा रहे है। आॅनलाईन आवेदन पत्र 10 जून तक स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन पत्र वेबसाईट https://cgschool.in/saems/studentadmission/studentadmission.aspx के माध्यम से प्रस्तुत किये जा सकते है। इस संबंध में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा के प्राचार्य डाॅ. आई पी. यादव ने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं में कक्षा 1 एवं 9 वीं हेतु कक्षा में कुल रिक्त सीट के विरूद्ध 50 प्रतिशत सीट में बालिकाओं को प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। इस 50 प्रतिशत सीट पर आरक्षित वर्ग की बालिकाओं व कमजोर वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं की 50 प्रतिशत संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जाएगी। कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर बी.पी.एल. व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
इस हेतु पालको द्वारा अन्य प्रमाण पत्रों के साथ-साथ शासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शेष 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लाटरी सिस्टम से होगा। रिक्त सीट के विरूद्ध अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाटरी से चयन किया जाएगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी का आयु 31 मई 2021 की स्थिति में साढ़े पाॅच वर्ष से साढ़े छः वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 9 वीं से 12 वीं में प्रवेश हेतु रिक्त सीट पर कमजोर समूह के बच्चो को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व कक्षा में प्राप्त अंको का भी ध्यान रखा जाएगा। अंग्रेजी माध्यम से पढकर आने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। शाला में सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 1 में 40, 9वी में 15, 10वीं में तीन, 11वीं जीव विज्ञान में 33, गणित में 36, वाणिज्य में 24 एवं कक्षा 12वीं जीव विज्ञान में 17, गणित में 34, वाणिज्य में 32 सीट रिक्त है।
अधिक जानकारी के लिये प्रवेश प्रभारी सतीश टण्डन मोबाईल नंबर 8251026898 एवं हेल्प डेस्क प्रभारी नूतन देवांगन मो. नं. 9165052295 से सम्पर्क किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी से सीट आबंटन 11 जून से 14 जून के मध्य किया जाएगा। प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्यवाही 15 जून से 20 जून तक की जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
