July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

     मुंगेली / शौर्यपथ / आज ग्राम पंचायत हलबा कचोरा के चार नंबर वार्ड में चार नंबर वार्ड की पंच श्रीमती लक्ष्मी गोयलऔर उनके पति श्रीमान रमेश गोयल,और हलबा कचोरा के ग्रामीण ईश्वर समरथ ( पुजारी)भरत देशमुख जी, रुपेश समरथ जी, शिवराम बघेल जी, धनेश्वर समरथ जी, राजा जी, मिलकर इस महामारी को Corona काल में हलबा कचोरा के चार नंबर वार्ड मैं कुछ सब्जी बांटकर चार नंबर वार्ड वासियों को कुछ राहत देते हुए।

    कोविड के प्रारंभिक लक्षण पर दवाई देने से शीघ्र स्वस्थ हो रहे है मरीज - मुख्यमंत्री
    कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगो को करे प्रेरित

    मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग के 09 जिलों के एक- एक जनपद पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के मितानिनों और बहुउद्देश्यीय कार्यकताओं से मेडिकल किट की उपलब्धता एवं वितरण के सम्बंध में जानकारी
    प्राप्त की । जिला कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष से जिले के जनपद पंचायत मुंगेली के स्वास्थ्य विभाग के मितानिन और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत मुंगेली के चकरभांठा क्षेत्र के मितानिन श्रीमती सीमा ठाकुर एवं श्रीमती पूजा पटेल और नवागांव चीनू क्षेत्र के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमेश कोठारी से सीधी बात की और मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे उनके क्षेत्र की जनसंख्या, घरों की सँख्या, दवाई किट की उपलब्धता, वितरण, पॉजिटिव मरीजो की सँख्या, होम आइसोलेशन में मरीजो की सँख्या, स्वस्थ होने वाले मरीजों की सँख्या आदि के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड- 19 की विकट परिस्थितियों में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है, वे अपने कार्य क्षेत्र में सजग और मुस्तैद होकर कार्य कर रही है। जिसके फलस्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक लक्षण आने पर दवाई देने से मरीज शीघ्र ठीक हो रहे है। लक्षण दिखते ही कोरोना जांच करवाने में लोगो की मदद करे और तत्काल दवाइयों की किट उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रथम चरण में 59 साल से अधिक उम्र तथा दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र और तीसरे चरण में अतिगरीब अंत्योदय राशन कार्ड में पंजीकृत 18 वर्ष से 44 वर्ष उम्र के लोगो को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण ही कारगर उपाय है। अतः उन्होंने पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने किसी भी तरह के लक्षण जैसे सर्दी, खासी , बुखार व अन्य होने पर वैक्सिंग नही देने की भी बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनपद पंचायत मुंगेली के चकर भांठा क्षेत्र के मितानित श्रीमती सीमा ठाकुर और श्रीमती पूजा पटेल ने बताया कि मेडिकल किट में विटामिन सी, डी टैबलेट, जिंक टैबलेट, डाकसी साइ क्लीन
    100 एमजी, आइवर मैक्टीन 12 एमजी, सेट्रीजिन , पेरासिटामॉल, कफ सीरप, ओआरएस पैकेट सहित मास्क, पाल्स आक्सी मीटर , सेनेटाइजर आदि दवाइयों का पैकेट (किट) दिये गए है । जिसका वितरण क्षेत्र किया गया है। इसी तरह उन्होंने पॉजिटिव मरीजो की सँख्या, होम आइसोलेशन में मरीजों की सँख्या और स्वस्थ होने वाले मरीजो की सँख्या के बारे में भी जानकारी दी।
    इस अवसर पर विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम के रॉय, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्य पालन अधिकारी एम एल महादेवा, जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल किट के भंडारण एवं वितरण से सम्बंधित नोडल अधिकारी डहरिया , चिफ्स के सुश्री सोनम तिवारी, नेटवर्क इंजीनियर विशोक सिंह ठाकुर सहित जनपद पंचायत मुंगेली के करही, पंडरभट्ठा, धपई सहित अन्य क्षेत्र के मितानित मौजूद थी।

    मुंगेली/ शौर्यपथ / लोरमी विकास मंच के द्वारा आयोजित ऑक्सीजन सिलेंडर अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय रणजीत सिंह सलूजा की स्मृति में उनके परिवार जन के द्वारा एक सिलेंडर प्रदान किया गया। साथ ही साथ स्थानीय लोरमी गुरुद्वारा में भी एक सिलेंडर सेवा हेतु समर्पित किया गया है।
    गौरतलब है कि लोरमी के विकास मंच एवं मुक्तिधाम टीम के द्वारा जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए अभियान चलाया जा रहे हैं जिसके तहत नगर वासियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सलूजा परिवार के द्वारा टीम को ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया गया। स्वर्गीय रणजीत सिंह सलूजा के अंतिम अरदास पर उनके पुत्र सचिन सलूजा, जतिन सलूजा, कंवल सलूजा के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर विकास मंच , एवम लोरमी गुरुद्वारा दोनो एक एक नग ऑक्सीजन सिलेंडर आम जनों की सुविधा के लिए प्रदान किया गया।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए संचालित टीकाकरण केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम सारधा में संचालित टीकाकरण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार से टीकाकरण के प्रगति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये।
    इस अवसर पर कलेक्टर एल्मा ने कहा है कि टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं हुई है और टीकाकृत समस्त व्यक्ति पूरी तरह से सामान्य जीवन जी रहे हैै। उन्होंने पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं के लिए , परिवार के लिए और समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों द्वारा टीका लगवाया जा रहा है। इन लोगो द्वारा शासन की दिशा-निर्देशों और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग कर कतारबद्ध होकर टीका लगवाया जा रहा है।
    जिले में 16 जनवरी से कल 01 मई तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1 लाख 38 हजार 779 लोगों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर कोविड-19 का टीका लगवाया। इनमे प्रथम डोज लगवाने वाले 1 लाख 28 हजार 141 और द्वितीय डोज लगवाने वाले 10 हजार 638 लोग शामिल है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जहां चारो ओर कोरोना के खबर से लोगो मे चिंता ब्याप्त है , वही मुंगेली जिले में डॉक्टरों की टीम और जिला प्रशासन द्वारा मरीजो में निराशा की जगह आशा का किरण जगा रहे है। जिसके परिणामस्वरूप जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत डिढोल के ग्राम चंद्रपुर के 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक श्री टी आर राजपूत ने जिला कोविड सेंटर में कोरोना को मात देकर अपने घर लौट आए। घर पहुँचते ही परिवार वालों में खुशी की लहर फैल गई और परिवार वालो ने आरती उतार कर श्री राजपूत का स्वागत किया।
    जिले के ग्राम चंद्रपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक राजपूत को 15 दिन पूर्व बुखार और सर्दी हुई, साथ ही भोजन बेस्वाद व खुशबू भी गन्ध हीन लगने लगा। कोरोना टेस्ट करवाया गया। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। बुजुर्ग होने और स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जिला कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के बावजूद भी उनमें निराशा का भाव संचार हो रहा था। डॉक्टरों ने उनके निराशा की भाव को समझा और उन्हें ढांढ़स देते हुए उनका मनोबल को बढ़ाया तथा दी गई दवाई का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई। राजपूत के नियमित दवाई का सेवन करने और जिला कोविड के डॉक्टरों की टीम एवं जिला प्रशासन द्वारा उनमें जगायी गई आशा की किरण के फलस्वरूप सेवानिवृत्त शिक्षक कोरोना को मात दी। अब वे सामान्य जीवन जी रहे है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / ज्ञात हो कि मुंगेली जिले में विगत 14 अप्रैल से लगातार 6 मई तक कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लोगों की मदद करने एव लॉक डाउन का पालन कराने निर्देशित किया गया है साथ ही पूरे जिले के लोगों से मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तेजराम पटेल द्वारा भी जिले के थाना प्रभारियों को लगातार मार्गदर्शन कर पीड़ित लोगों की यथासंभव मदद करने वास्ते सतत मार्गदर्शन किया जा रहा है इसका नजारा थाना फास्टरपुर पुलिस बल में देखने को मिला जहां थाना प्रभारी संजीव ठाकुर के नेतृत्व में पूरे दल बल को एवं नव गठित पुलिस मित्रों एवं जनप्रतिनिधियों को कोरोनावायरस संबंधित आवश्यक हिदायत देकर थाना परिसर से रवाना किया गयासाथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने सूखा राशन सामग्री चावल दाल एवं आलू प्याज की पैकेट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदरी पुलिस स्टाफ साथी समाज सेवी जनप्रतिनिधियों को दी गई थी ।
    इस मानवीय कार्य में सेतगंगा सरपंच जय देवांगन सिल्ली सरपंच दिनेश पात्रे उपसरपंच गोरखपुर कन्हैया ठाकुर के साथ जनपद सदस्य लोचन टोन्डर व मीडिया प्रभारी अखिल टोंडर के साथ युवा मानव कल्याण कार्यकर्ता योगेंद्र शर्मा जलेश्वर श्रीवास दीपेंद्र दृत लहरें सहित थाना फास्टरपुर के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर बीआर साहू एवं समस्त थाना स्टाफ के साथ साथ फास्टरपुर पुलिस स्टाफ द्वारा अविस्मरणीय योगदान दिया गया । थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली टीम ग्राम फास्टरपु सेतगंगा बिजातराइ गोरखपुर पहुंच कर लोगों को मास्क वितरण किए संक्रमित परिवार के घरों को सेनीटाइज किया साथ ही राशन पैकेट का को वितरण किया गया बाहर से आए और लॉक डाउन में फंसे मुसाफिरों के परिवार के सदस्यों की भी सुध लेकर मास्क वितरण करते हुए उनके डेरा को सैनिटाइज किया गया व सूखा राशन पैकेट व मास्क दी गई .
    इस अविस्मरणीय कार्य के लिए समस्त पीड़ित परिवार के साथ साथ ग्राम वासियों ने भी फास्टरपुर पुलिस एवं जान को जोखिम में डालकर कार्य कर रहे जनप्रतिनिधियों व पुलिस मित्रों का आभार व्यक्त किया है

    मुंगेली / शौर्यपथ / वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड 19 टीकाकरण के संबध में लोगो को समाचार पत्रों, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लोगो को समय समय पर शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के साथ साथ मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग, बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है।
    जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा दीवाल लेखन के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड 19 टीकाकरण के संबंध में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। दीवाल लेखन भी प्रचार प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। दीवालो में लिखे गए स्लोगन और नारे को लोगो द्वारा आते जाते समय देखा और पढा जाता है । जो उनके मन मस्तिष्क में बैठता है । जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण के सम्बंध में जनजागरूकता के लिए दिवालो पर स्लोगन एवं नारे लिखने के निर्देश दिए है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / पूरा मामला मुंगेली जिले पथरिया ब्लाक के सरगांव थाने अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवतपुर का है जहां कोरोना की वजह से खत्म हुए पुसऊ राम देवांगन को परिजनों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए हाथ भी नहीं लगाया जा रहा था जिसकी जानकारी गांव के सरपंच व कोटवार द्वारा सरगांव थाना प्रभारी को दिया थाने प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अमला को इसकी जानकारी दिया गया।
    कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सरगांव थाना प्रभारी केसर पराग, तहसीलदार अभिषेक राठौर और सीएमओ विकास पाटले के द्वारा स्वास्थ विभाग से बात कर एंबुलेंस और नगर पंचायत सरगांव से कर्मचारियों की व्यवस्था कर ग्राम पंचायत सांवतपुर पहुंच परिजनों और ग्रामीणों से मदद के लिये बोला गया लेकिन सभी मुख दर्शक बने रहे।किसी ने भी इस काम के लिए आगे नहीं आये।
    जिससे सरगांव थाना प्रभारी और तहसीलदार ने मृत पूसउ राम देवांगन को कोविड के नियम का पालन करते हुए स्थानीय मुक्तिधाम में सरगांव थाना प्रभारी केसर पराग तहसीलदार अभिषेक राठौर सीएमओ विकास पाटले के द्वारा अपने सामने उनके बड़े पुत्र के हाथों अंतिम संस्कार करवाया गया।
    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृत पूसउ राम देवांगन ने अपने पुत्र के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में 26 अप्रैल को कोरोना टेस्ट करवाया था रिपोर्ट में पॉजिटिव बताया गया। उसके बाद दवाई लेकर घर पर ही होम क्वॉरेंटाइन हो गया था अचानक बीते रात तबीयत खराब हो जाने से उनका देहांत हो गया।

    रतनपुर / शौर्यपथ / रतनपुर में महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा 30 आक्सीजन युक्त बेड लगा कर कोविड सेन्टर के संबंध में आज बैठक हुई। जिसमें सेन्टर के लिए आवश्यक सामग्री तथा मेडिकल स्टाफ पेरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया। बेड आक्सीजन भवन उपकरण आदि का प्रबंध को संतोष प्रद है।
    बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर कोटा एस डी एम तुला राम भारद्वाज डा अविनाश सिंह डा पूनम सिंह डा विजय चंदेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह ट्रस्टी धर्मेंद्र चंदेल तथा कोटा से चिकित्सा अधिकारी डाॅ अग्रवाल श्वेता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली जिले में 14 अप्रैल से 06 मई 2021 तक पूर्ण लाॅकडाउन प्रभावशाली है। कलेक्टर पी.एस एल्मा द्वारा जारी आदेश के तहत संपूर्ण जिले में किराना दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों एवं व्यापारिक गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित है। लाॅकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर को छोड़कर किसी भी प्रकार के दुकान के संचालन की अनुमति नहीं है। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में लाॅकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा हैं एवं लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
    इसी कड़ी में कल लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकान्त चार्ली ठाकुर ने ग्राम पंचायत गोड ख़ाम्ही के अशोक किराना दुकान और ग्राम पंचायत डिंडौरी के अशोक साहू किराना स्टोर को सील कर दिया। इस सम्बंध में अनुविभागीय अधिकारी ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय गोड ख़ाम्ही के व्यपारी अशोक अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय डिंडौरी के व्यपारी अशोक साहू द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन कर किराना दुकान का संचालन किया जा रहा था। अनुविभागीय अधिकारी चार्ली ठाकुर ने इसे गंभीरता से लिया और जारी लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर उक्त दोनों व्यपारी के किराना दुकान को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील कर दिया। ततपश्चात चार्ली ठाकुर बोडतराकला पहुँचे और उन्होंने गोड ख़ाम्ही- बोडतरा कला मुख्य मार्ग पर घूम रहे 09 लोगो से पूछताछ की। उन्होंने बिना मास्क के बेवजह घूमने पर
    उनका चालान काटा और उन पर
    4 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया-
    इसी तरह मोटर एक्ट अधिनियम के तहत 19 लोगों से 3 हजार 800 रुपये का वसूली की । इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision