November 13, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (656)

    मुंगेली / शौर्यपथ / नोवेल कोराना (कोविड-19) महामारी से बचाव हेतु जिले के कई सामाजिक संगठनों और समाज सेविओं द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं जिला सहायता कोष के लिए मुक्त हस्त से दान दिया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज मुंगेली जिले के ग्राम बरेला के राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष  राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में राईस मिल एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर पी.एस एल्मा को  जिला सहायता कोष के लिए दो लाख एक हजार रूपये की नगद राशि भेट की। कलेक्टर एल्मा ने राईस मिल एसोसिएशन बरेला द्वारा नोवेल कोराना (कोविड-19) महामारी से बचाव हेतु दो लाख एक हजार रूपये की नगद राशि प्रदान करने पर राईस मिल एसोसिएशन बरेला के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवा राईस प्रोडक्ट, श्याम जी राईस इंडस्ट्री, सिद्धी राईस मिल, गोयल राईस मिल, हनुमान राईस मिल, जीपी एग्ग्रो प्रोडक्ट, महामाया राईस मिल, श्याम जी राईस प्रोडक्ट, शिव शक्ति मिल, शिव शक्ति प्रोडक्ट, जनता मिल, अंकित राईस मिल, मित्तल राईस मिल, श्याम एग्ग्रो, दुर्गा राईस मिल, बालाजी पारबोलिंग, बजरंग राईस मिल और बजरंग मिल के संचालक मौजूद थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर बरामदों में बैठे लोगों से कोरोना संक्रमित मरीजों को मितानिनों और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही दवाइयों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने आज लोरमी विकास खण्ड के ग्राम खुड़िया सहित अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम जाकड बांधा, बहाउड़, जमुनाही, सुरही, अतरिया, बम्हनी, कटामी, छपरवा और ग्राम अचानकमार का दौरा कर घरों के बरामदों में बैठे लोगों से सौजन्य मुलाकात कर उनसे गांव के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम जमुनाही में कुंवर सिंह, दुर्गेश, ग्राम निवास खार के हरिनंदन , जाकड बांधा में श्रीमती राजमती, संतोषी , ग्राम सुरही में राम सिंह ठाकुर, ग्राम अतरिया खार में रामजी ध्रुव और ग्राम कटामी में नवीन कवर और प्रेम सिंह ध्रुव तथा ग्राम अचानकमार में सुरेश कुमार साकत से सौजन्य मुलाकात कर कोरोना संक्रमित, लोगों की स्थिति मितानिनों और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही निशुल्क दवाइयों आदि की जानकारी प्राप्त की।
    उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को मितानिनों और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई दवाइयों का सेवन उनके द्वारा बताई गई विधि के अनुसार सेवन करनी चाहिए। इससे कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे है। इसी तरह उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, खाद्यन्न की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत गरीबो को माह मई और जून में निशुल्क चावल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बंधित उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल निशुल्क प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर लोरमी तहसील के तहसीलदार लीलाधर ध्रुव मौजूद थे।

    मुंगेली/ शौर्यपथ / खैरा-सेतगंगा परिक्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगो का जीना मुशकिल हो गया है. नगरवासियों को चिंता सताने लगी है कि कब बिजली आयेगी और कब बिजली कटौती की जायेगी इसकी कोई समय सीमा नही है.ऐसे में अनियमित विधुत आपूर्ति ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मई माह में भीषण गर्मी से लोगों को बिजली नहीं मिलने से परेशानी और बढ गयी है. दिन में 4/ 5 बार रात में2/3 बार बिजली की अघोषित कटौती के कारण पुरी रात बेचैनी से बीता रहे हैं. यह समस्या अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला. रहा है ग्रामीणो में निवास करने वाले लोगों ने बताया कि मामुली आंधि तूफान में रात मे 2/3 घंटे बिजली कटौती कर दी जाती है.सब स्टेशन खैरा-सेतगंगा राजपुर में लगे उपकरण कंडम होने के कगार पर है .खैरा-सेतगंगा राजपुर मे सब स्टेशन ऐरिया में खंभे एवं तारों का नियमित मेंटनेंस नहीं होने के कारण यह स्थिति निर्मित होती है जबकि मेंटनेस. के नाम पर शासन से भारी भरकम ऱाशि आबंटन की जाती है.
    बिजली की अघोषित कटौती के कारण-रात भर लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो पा रही है. कटौती का आलम यह है कि ग्रामीण से लेकर स नगरीय के लोग रोसटर ही भूल गये हैं..दिन में4/5 बार अघोषित बिजली कटौती से कसबे में पेयजल संकट गहराया हुआ है. बिजली कटौती से खैरा-सेतगंगा में पेयजल आपुरति नहीं हो पा रही है. भीषण गर्मी के चलते तालाब नदी नाले कुएं कुंड का उचित रख रखाव नहीं होने के कारण अपनी अस्तित्व खोने के कगार पर है.इसके चलते 25 सौ की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहाहै .गावो मे बिजली की बिगड़ी ब्यवस्था से लोग बेहद परेशान है ग्रामीणो का आरोप है कि बिजली विभाग उनसे बिजली बिल का शुल्क पुरा लेते हैं लेकिन गावों में अक्सर बिजली की अघोषित कटौती 4/5 घंटें कर दी जाती है.पं राधेशयाम दास, जय देवांगन(सरपंच) राम जी शर्मा, दशरथ सोनी, नारायण शर्मा, योगेश केशरवानी,नरेन्द्र जायसवाल, अनिष सेमुएल मसीह,हीरा सिंह कश्यप,,मनोहर गबेल(सरपंच) अखिल टोनडर . संतोष देवांगन, किशन गुप्ता,उमाशंकर देवांगन,हरि शंकर गुप्ता, निरंजन? टोन्डर(उपसरपंच),अमरदास,संतोष निर्मलकर,जगमोहन मिरि, राजकुमार निषाद, राज चौहान,,,बाबूदास टोन्डर, ने बिजली की अघोषित कटौती बंद करने की मांग की है.

    मुंगेली / शौर्यपथ / राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में जिलास्तर पर एनजीओंज कोर्डिनेशन् सेंटर (ngo’s coordination center) की स्थापना की गई है। कलेक्टर पी.एस एल्मा ने अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने को एनजीओंज कोर्डिनेशन् सेंटर (ngo’s coordination center) का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी नशीने का मोबाईल नंबर 79879-30435 और 98261-48437 है। 

    मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण की अहम घोषणा करते हुए विभिन्न श्रेणियों के लोगों को फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए उनके टीकाकरण का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के पत्रकार और वकील तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाइन वर्कर के समान ही टीकाकरण करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा की गई है।
    जिसके परिपालन में कलेक्टर पी.एस एल्मा द्वारा फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में शामिल विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के ब्यूरो चीफ, सवांददाता और प्रतिनिधियों के लिए कलेक्टोरेट स्थित आगर सभा कक्ष में कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्था की गई। जहां विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के ब्यूरो चीफ, सवांददाता और प्रतिनिधियों ने अपने परिवारो के साथ कोविड-19 का टीका लगवाया और पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
    जिले में दैनिक समाचार पत्र नवभारत के ब्यूरो चीफ योगश शर्मा ने अपनी धर्म पत्नी को टीका लगवाने हेतु कलेक्टोरेट पहुॅचे थे। उनकी पत्नी ने कोविड-19 का टीका लगवाई।
    इस अवसर पर नवभारत के ब्यूरो चीफ श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना को हराने का मात्र उपाय टीकाकरण है। उन्होने प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगवाने का आग्रह किया है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक मीडिया बंसल न्यूज के ब्यूरो चीफ अनिल पात्रे ने भी अपनी धर्म पत्नी के साथ कोविड-19 का टीका लगवाया। उन्होने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन पूरी तरह असरदार है। उन्होने अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सभी को कोविड-19 का टीका लगवाने की समझाईश दी है। इसी क्रम में दैनिक छत्तीसगढ़ और स्वदेश समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सुनील पाठक की धर्म पत्नी को कोविड-19 का टीका लगवाने कलेक्टोरेट स्थित आगर सभा कक्ष पहुॅचे। जहां उनकी पत्नी ने वैक्सीन पर भरोसा रखते हुए टीका लगवाई। राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आर एन एस) के जिला प्रतिनिधि रवि शुक्ला ने कहा कि उन्हे वैक्सीन का इंतजार था। अब उनका इंतजार खत्म हुआ और अब वे वैक्सीनेशन के बाद वे सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी क्रम में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में शामिल सैय्यद वाजिद, राकेश सिंह, शुभांशु शुक्ला सहित कई पत्रकारो ने भी कलेक्टोरेट स्थित आगर सभा कक्ष में पहुॅचकर कोविड-19 का टीका लगवाया और सरकार द्वारा लिये गये टीकाकरण के फैसले को सार्थक व उचित कदम बताया ।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु लागू लाॅक डाउन के दौरान जारी प्रशासकीय गाईड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी और सख्त कार्यवाही करने के लिए जिले के सभी राजस्व अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये है। जिसके परिपालन में सभी राजस्व अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियो द्वारा लाॅक डाउन के दौरान प्रशासनिक गाईड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल 10 मई को लोरमी राजस्व अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने ग्राम झझपुरी और आस पास के लगभग 35 मजदूरो को बहला-फूसला कर आशीर्वाद बस सर्विस वाहन क्रमांक एम एच 01 - एफसी 9990 द्वारा हैदराबाद (तेलंगाना) ले जा रहे बस, बस ड्रायवर श्री दानेश साहू और कन्डेक्टर को पुलिस के हवाले किया।
    अनुविभागीय अधिकारी चार्ली ठाकुर ने बताया कि ग्राम झझपुरी और आस पास के लगभग 35 मजदूरो को बहला-फूसला कर बस द्वारा हैदराबाद (तेलंगाना) ले जा रहे थे। जाॅच के दौरान बस ड्रायवर और कन्डेक्टर द्वारा अनुमति संबंधी किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके फलस्वरूप पचनामा तैयार कर मजदूरो को बस से उतारकर उनके घर वापस भेजा गया और बस, बस ड्रायवर और कन्डेक्टर के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस के हवाले किया। उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय अधिकारी चार्ली ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार लोरमी  लीलाधर धु्रव एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण के चलते लागू लाॅक डाउन और जारी प्रशासनिक गाईड लाइन का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध नियमित कार्यवाही की जा रही है।

     मुंगेली / शौर्यपथ / जरहंगाव थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,जरहागांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मौहाभांटा चौक के पास आरोपी मदन बघेल पिता केदार बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी मौहाभांटा शराब बेच रहा था,पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों  3 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा एवं आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क के तहत मामला पंजीबद्ध किया है!

    SHOURYAPATH NEWS mungeli । मुंगेली/ सरकार ने पुरे प्रदेश में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष के लोगों के लिए शुरू हुआ वैक्सीन लगाने का हुआ दौर कोरोना की दुसरे लहर को देखते हुये । बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं,वही वैक्सीन को लेकर आमलोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है यही वजह है कि वैक्सिनेशन सेंटर और शासकीय अस्पतालों में सुबह से ही लम्बी लाईन लगी हुई है,अपने बारी आने का इंतजार कर रहे है ।प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्क्स का दर्जा देते हुए । सभी पत्रकारों के लिए वैक्सिनेशन को प्राथमिकता दी गयी है,इसी के तहत मुंगेली प्रेस क्लब के सचिव एंव नवभारत के ब्यूरो चीफ योगेश शर्मा ने भी नगर के साईं मंदिर के पास प्रेस क्लब भवन में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर पहुंच कर । वैक्सीन का पहला डोज लगवाए साथ ही सभी पत्रकारों से वैक्सीन लगवाने की अपील किये हैं,प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना ही एक मात्र उपाय । है ये वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है अफवाहों पर ध्यान ना देते हुए अपनी बारी आने पर सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं, औऋ अपने साथ ही साथ अपने परिवार के लोगो सुरक्षित रखे । आगे शर्मा ने काहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पत्रकारों एवँ उनके परिजनों के लिए वैक्सिनेशन की जो व्यवस्था की गई है इस संबंध में जिला प्रशासन से चर्चा की जाएगी । जिसके बाद जिले के सभी पत्रकार एवँ उनके परिजनों का वैक्सीन लगवाया जाएगा ।

    Shouryapath मुंगेली । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले के कठोर लॉकडाउन जिला कलेक्टर के आदेश द्वारा लगाया गया है। ऐसे संकट के समय में चाईल्ड लाईन की टीम बच्चों के नई उम्मीद बनकर मदद कर रहे हैं। ऐसा ही एक घटना 09 मई रविवार की है। ग्राम कोसमतरा जिला मुंगेली में अज्ञात बालक घूमते हुए पाया गया जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था। जिसकी सूचना चाईल्ड लाईन के केन्द्र समन्वयक उमाशंकर कश्यप को मिला। उसके बाद चाईल्ड लाईन टीम एवं थाना प्रभारी फास्टरपुर की संयुक्त टीम ग्राम कोसमतरा पहुंच कर बच्चे का पतासाजी, पंचनामा तैयार कर रेस्क्यू किया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक की जानकारी दूरभाष द्वारा बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिया गया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया। इस तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर चाईल्ड लाईन, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एंव पुलिस की सक्रियता से कोविड-19 के गंभीर हालत में बच्चों को संरक्षण देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया। उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया कि चाईल्ड लाईन 24 घंटे चलने वाली राष्ट्रीय इमरजेंसी निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों का आश्रय के जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा हो, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है, तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोविंड - 19 के प्रभाव से यदि दुर्भाग्यवश किसी बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो गई है। किसी बच्चे के माता पिता कोरोना संक्रमित हो तथा चिकित्सालय मे हो और घर पर बच्चों की देखभाल करने वाले कोई न हो तो चाईल्ड लाईन 1098 पर संपर्क करे। रेस्क्यू टीम में संजीव ठाकुर थाना प्रभारी फास्टरपुर, उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, काउंसलर निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण, संजय कुमार बघेल, हितेश कुमार एवं पुलिस टीम की सहभागिता रही।

    Shouryapath मुंगेली । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले के कठोर लॉकडाउन जिला कलेक्टर के आदेश द्वारा लगाया गया है। ऐसे संकट के समय में चाईल्ड लाईन की टीम बच्चों के नई उम्मीद बनकर मदद कर रहे हैं। ऐसा ही एक घटना 09 मई रविवार की है। ग्राम कोसमतरा जिला मुंगेली में अज्ञात बालक घूमते हुए पाया गया जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था। जिसकी सूचना चाईल्ड लाईन के केन्द्र समन्वयक उमाशंकर कश्यप को मिला। उसके बाद चाईल्ड लाईन टीम एवं थाना प्रभारी फास्टरपुर की संयुक्त टीम ग्राम कोसमतरा पहुंच कर बच्चे का पतासाजी, पंचनामा तैयार कर रेस्क्यू किया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक की जानकारी दूरभाष द्वारा बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिया गया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया। इस तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर चाईल्ड लाईन, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एंव पुलिस की सक्रियता से कोविड-19 के गंभीर हालत में बच्चों को संरक्षण देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया। उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया कि चाईल्ड लाईन 24 घंटे चलने वाली राष्ट्रीय इमरजेंसी निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों का आश्रय के जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा हो, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है, तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोविंड - 19 के प्रभाव से यदि दुर्भाग्यवश किसी बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो गई है। किसी बच्चे के माता पिता कोरोना संक्रमित हो तथा चिकित्सालय मे हो और घर पर बच्चों की देखभाल करने वाले कोई न हो तो चाईल्ड लाईन 1098 पर संपर्क करे। रेस्क्यू टीम में संजीव ठाकुर थाना प्रभारी फास्टरपुर, उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, काउंसलर निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण, संजय कुमार बघेल, हितेश कुमार एवं पुलिस टीम की सहभागिता रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision