October 23, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग जनदर्शन में 42 आवेदन मिले, एसडीएम प्रफु ल्ल गुप्ता ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    • doing of business

    डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग, तीन माह से बंद सुलभ शौचालय से परेशानी

    दुर्ग / शौर्यपथ। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित जनदर्शन में बुधवार को विभिन्न मांगों और शिकायतों से संबंधित 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका में सुधार और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्वास्थ्य सुविधा और सार्वजनिक स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं ने भी ध्यान आकर्षित किया।

    डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित सेवा की मांग

    विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के लोग प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक दवाइयों के लिए इस केंद्र पर निर्भर हैं। लेकिन पदस्थ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की विभिन्न शासकीय कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने के कारण कई बार केंद्र बंद रहने की स्थिति बनती है। इससे मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को समय पर उपचार मिलने में परेशानी होती है। मामले में एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    तीन महीने से बंद सुलभ शौचालय, वार्डवासी परेशान

    भिलाई के वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा में हुडको क्वार्टर के पास स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का संधारण कार्य तीन माह से बंद होने की शिकायत भी जनदर्शन में पहुंची। वार्ड पार्षद ने आवेदन देकर बताया कि शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    आवेदन के अनुसार, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संधारण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। पार्षद ने जनहित को देखते हुए जल्द संधारण कार्य शुरू कराने के साथ साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

    11 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट सुधारने की मांग

    वार्ड क्रमांक 33 के संतोषी पारा, कैंप-2 के विभिन्न स्थानों, विवेकानंद नगर, मजार लाइन और हुडको क्वार्टर सहित कुल 11 स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा आवश्यकता के अनुसार नई लाइट लगाने की मांग भी रखी गई। स्थानीय स्तर पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ रात के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।

    एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब संबंधित विभागों की कार्रवाई से ही स्पष्ट होगा कि स्वास्थ्य केंद्र के नियमित संचालन, सार्वजनिक शौचालय के संधारण और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान कितनी जल्दी हो पाता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision