October 30, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भिलाई निगम के पांचों जोनों में मतदाता सूची पुनरीक्षण जारी

    • doing of business

    दावा-आपत्ति निराकरण के साथ दस्तावेजों का सत्यापन, सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और ऑपरेटर तैनात

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत नगर पालिक निगम भिलाई के पांचों जोनों में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं दावा-आपत्ति निराकरण का कार्य जारी है। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत प्रपत्र ‘क’ एवं परिशिष्ट-15 भरवाकर मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

    कार्य को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। दस्तावेजों एवं प्रपत्रों का नियमानुसार सत्यापन कर बीएलओ, प्राधिकृत अधिकारी, सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), संबंधित वार्ड पार्षद तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से प्रमाणित कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

    निगम प्रशासन के अनुसार, निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं सत्यापन का कार्य पूरा कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision