October 30, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अर्नब चक्रवात से प्रभावित किसानों को मुआवजा और कर्जमाफी की मांग, देवेंद्र यादव ने सीएम को लिखा पत्र

    • doing of business

    फसल नुकसान का सर्वे कर तत्काल राहत देने की मांग; 30 अक्टूबर को दुर्ग कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से करेंगे मुलाकात

    दुर्ग / शौर्यपथ / अर्नब चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने और कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।
    विधायक ने पत्र में कहा है कि कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें लगातार बारिश और खेतों में पानी भरने से प्रभावित हुई हैं। इससे कृषि पर निर्भर किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने, फसल क्षति का आकलन करने और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही संकटग्रस्त किसानों के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा करने का आग्रह किया है।

    मुंगेली दौरे में किसानों से की चर्चा
    ‘रोड बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के सिलसिले में मुंगेली जिले के दौरे के दौरान विधायक देवेंद्र यादव खेत में रुके और किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी दी।

    30 अक्टूबर को कलेक्टर से मुलाकात
    किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न विषयों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात करेंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision