
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
पेंशन और वेतन निर्धारण के जटिल मामलों के त्वरित निराकरण में रही विशेष भूमिका, समारोह में भावभीनी विदाई
दुर्ग। शासकीय सेवा में 42 वर्ष 9 माह तक कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने वाले संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय में पदस्थ उप संचालक श्री देवेन्द्र कुमार चौबे 31 अक्टूबर को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों, परिजनों एवं मित्रों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ सेवाकाल और योगदान को याद किया।
श्री चौबे ने अपने लंबे शासकीय सेवाकाल में विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विगत पांच वर्षों से संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय में पदस्थ रहते हुए उन्होंने संभाग के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के पेंशन प्रकरणों तथा जटिल वेतन निर्धारण संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके अनुभव और कार्य के प्रति समर्पण से अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लाभ मिला।
विदाई समारोह का संचालन करते हुए श्री कैलाश साहू ने श्री चौबे के 42 वर्ष 9 माह के सेवाकाल, विभिन्न विभागों में उनकी पदस्थापना और कार्यकाल के दौरान अर्जित उपलब्धियों का उल्लेख किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए और उनकी कर्तव्यपरायणता, सरल व्यवहार तथा कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
समारोह में संभागीय संयुक्त संचालक श्री विवेक कुमार मिश्रा सहित ममता अवस्थी, नीतू पाण्डेय, कृष्णकांत खरांशु, हिना सिंह गुप्ता, सादिक उल मलिक, मनीष मिश्रा, शशि दुबे, अशोक राठौर, संतोष कुमार सोनी एवं खम्हन सिंह गोआर्य सहित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कोषालय, कोषालय कर्मचारी संघ, बीईओ कार्यालय दुर्ग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधियों सहित श्री चौबे के परिजनों और मित्रों ने भी समारोह में सहभागिता की।
43 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए श्री चौबे के योगदान को उपस्थितजनों ने स्मरण करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
