
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कलेक्टर ने दिखाई सख्ती, रजिस्ट्रीकरण सहित चार अधिकारियों को नोटिस; तीन दिन में मांगा जवाब
दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली की आगामी आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में बड़ी त्रुटि सामने आई है। निगम के 40 वार्डों में से 12 वार्डों के कुल 24,709 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों के बजाय दूसरे वार्डों में दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) अभिजीत सिंह ने चार संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
नोटिस प्राप्त करने वाले अधिकारियों में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वासुमित्र दीवान तथा अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अखिलेश गुप्ता एवं सुनील दुबे शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित की जा रही है। रिसाली निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को किया गया था। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम निर्धारित वार्डों के बजाय अन्य वार्डों में दर्ज होने की त्रुटि की जानकारी दी।
जारी नोटिस में निर्वाचक नामावली तैयार करने के दौरान गंभीर लापरवाही तथा बीएलओ द्वारा प्रस्तुत आधार पत्रक क्रमांक 01 एवं 02 की समुचित जांच नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं मिलने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नामों का वार्डवार स्थानांतरण सामने आने से मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
