
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
आदिवासी नर्तक दलों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए श्री भूपेश बघेल और श्री हेमन्त सोरेन
साइंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य मंच की दर्शक दीर्घा में बैठ कर नर्तक दलों की मनमोहक प्रस्तुति का अवलोकन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति से दोनों मुख्यमंत्री सहित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान नाइजीरिया, फिलिस्तीन, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नर्तक दलों ने प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति के दल ने गौर सिंग नृत्य पर प्रस्तुत किया। दोनों मुख्यमंत्री ने नर्तक दलों की कला की सराहना की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में विभिन्न नर्तक दलों की प्रस्तुतियां देख रहे थे, तब फिलिस्तीन के काउंसलर डॉ. अबू जजेरा और नर्तक दल के कलाकारों ने अपने देश के पाराम्परिक गमछे से उनका अभिनन्दन किया और इस आयोजन में उनके देश के दल को दिए गए आमंत्रण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.