September 09, 2025
Hindi Hindi

नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए सभी जरूरी कार्य होंगे -डॉ शिवकुमार डहरिया

  • Ad Content 1

रायपुर /शौर्यपथ/



नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने दुर्ग जिले में नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत सतनामी आश्रम कल्याण समिति कसारीडीह सांस्कृतिक भवन के 57 लाख रूपये से अधिक की राशि से बनने वाले प्रथम तल के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए सभी जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। नगरीय निकायों मेें बिजली, पानी, सड़क, सामुदायिक भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही नगरों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आएगी।

डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशन में नगरीय विकास एवं प्रशासन विभाग द्वारा नागरिक मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में मूलभूत जरूरतों, सार्वजनिक स्वास्थ्य, गरीबों के कल्याण, स्वच्छता के कार्य, शहरी गरीबों के लिए आवास, घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जा रहे है। मंत्री डॉ. डहरिया का आत्मीय स्वागत जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने किया। कार्याक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष एवं विधायक  अरूण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौर  धीरज बाकलीवाल, एम. आई. सी. के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)