
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
महिलाओं के फोन करते ही महिला पुलिस पहुंचेगी पिंक कलर की वाहन से
एस पी अग्रवाल ने की पुलिस कंट्रोल रूम में पिंक गश्त की शुरुआत
80 से अधिक महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा पिंक कलर के वाहन से गश्त कर महिला सुरक्षा का दिया संदेश
भिलाई के 11 से अधिक स्थानों पर फ्लेक्स, पंपलेट, सेल्फी स्टैंड और खास गिफ्ट सुरक्षा की चाबी को महिलाओं को देकर किया जागरूक
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस ने 112 की तर्ज पर महिलाओं के सुरक्षा के लिए पिंक गश्त की शुरूआत की। जिस तरह क्षेत्र में कहीं भी कोई भी घटना होने पर 112 को सूचना देने पर पुलिस टीम सुरक्षा के लिए पहुंच जाती है, उसी प्रकार महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराध व उनके साथ कोई घटना होन पर जैसे ही महिलाएं फोन करेगी तो वहां पिंक कलर की स्कूटी या सफेद कलर के बोलेरो में पिंक कलर का रिबन लगा वाहन से महिला पुलिस पहुंचकर उनको हेल्प करेगी। दुर्ग पुलिस ने इसको पिंक गश्त का नाम दिया है जिसका शुभारंभ जिले के एस पी प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई के प्रांगण मेें किया। इसमें महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा जिला दुर्ग-भिलाई शहर के चिन्हांकित 11 स्थानों पर जाकर महिलाओं से रूबरू होकर उनको सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे, उक्त स्थानों में फ्लेक्स, पंपलेट एवं सेल्फी स्टैंड के माध्यम से महिलाओं को उनसे जुड़े अधिकारों एवं कानूनों के बारे में जागरूक कराया जायेगा। इसके साथ ही एक स्पेशल गिफ्ट सुरक्षा की चाबी दी जावेगी जिसमें दुर्ग पुलिस के महत्वपूर्ण फोन नंबर जैसे- पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई, महिला थाना, रक्षा टीम के नंबर अंकित होंगे, जिनको इमरजेंसी पर सुरक्षा स्वरूप महिला के द्वारा कॉल करने पर तुरंत पुलिस की टीम मदद के लिए पहुंचेगी।
महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए दुर्ग पुलिस की नई पहल के तहत शहर के 11 स्थानों में महिला पुलिस की खास पट्रोलिंग टीम को महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुलाबी रंग की स्कूटी, पेट्रोलिंग वाहन और इसी रंग के बैच व रिस्ट बैंड दिए गए हैं। जिसे महिला पुलिस बल के द्वारा आम महिलाओं को पहनाकर पुलिस पब्लिक के संपर्क में बढ़ोतरी की जा सकेगी। महिला पुलिसकर्मियों की टीम को गुलाबी स्कूटी और पेट्रोलिंग वाहन खास वजह से दिए गए हैं ताकि सड़क पर उनकी उपस्थिति दिख सके और अपराधों के खिलाफ महिलाएं अपनी बात सहजता से पहुंचा सकें।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा बताया गया कि दुर्ग पुलिस के पिंक गश्त अभियान से महिलाओं का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिससे वे बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस से संपर्क कर सकेंगी। इस मुहिम के बाद पुलिस-पब्लिक के संपर्क में बढ़ोतरी होगी। जिससे महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने की कोशिश की जावेगी और उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जावेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा बताया कि गलियों में पुलिस की गश्त बढऩे के चलते अब स्ट्रीट क्राइम में कमी होंगी। इस मुहिम के तहत महिला पुलिसकर्मियों को सेल्फ डिफेंस के तहत महिलाओं को कोचिंग देकर जागरूक कराया जा रहा है एवं उन्हें अकेले होने पर स्प्रे और चिली पाउडर आपातकालीन फोन नंबर की बात बताई । इसके अलावा किसी भी टैक्सी या सुनसान जगहों पर जाने के पहले अपना जीपीएस ऑन कर अपने नजदीकी रिश्तेदारों को भेजने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए जा रहे हैं। जिले में दुर्ग पुलिस 11 महिला अधिकारियों/कर्मचारियों की यह खास पट्रोलिंग टीम बनाई है। इन महिला सिपाहियों को गुलाबी रंग की 40 स्कूटी दी गई हैं। ये खास पट्रोलिंग टीमें शाम 6 बजे से 11 बजे तक पट्रोलिंग करेंगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अभिषेक झा,रक्षित निरीक्षक दुर्ग निलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी दुर्ग, मोहन नगर, सुपेला, छावनी, जामुल, वैशाली नगर, भिलाई नगर, भिलाई भट्टी सहित सूबेदार तृप्ति सिंह, कंट्रोल रूम के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में साल्टेड एड एजेंसी के संस्थापक श्री अजय रात्रे, एवं बधाई हो इंडिया इवेंट कंपनी के डायरेक्टर निशांत जैन की भूमिका रही।
रायपुर / शौर्यपथ / आज के परिवेश में हर महिला को सशक्त होने की आवश्यकता है। यदि किसी महिला को उनके अधिकारों की प्राप्ति नहीं होती है तो इसका कारण उनमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। आज हर महिला को रानी लक्ष्मीबाई बनने की आवश्यकता है। उन्हें चाहिए दूसरे महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो उसे रोके और उसकी मदद करें और आत्मविश्वास बनाएं रखंे। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका विषय पर आधारित वेबीनार को संबोधित करते हुए कह रही थी। राज्यपाल ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहे है। हमारी स्वतंत्रता संग्राम में अनेक लोगों ने योगदान दिया। इसमें से अनेक का नाम हम जानते है, मगर कई ऐसे है जो गुमनामी में खो गए है। हमारी शिक्षा प्रणाली में ऐसे महानायकों का उल्लेख बहुत कम मिलता है। नई पीढ़ी को ऐसे महानायकों की जानकारी मिले, इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे महानायकों को याद करने के उद्देश्य से अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
राज्यपाल ने कहा कि आजादी के इस लड़ाई में पुरूष एवं महिला ने संयुक्त रूप से योगदान दिया। रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, सरोजनी नायडु, सूचेता कृपलानी जैसे अनेक नाम हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि उस समय महिलाओं की स्थिति अपेक्षाकृत जागरूकता कम थी, तब भी उनमें इतना जज्बा था कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
उन्होंने ने कहा कि सन् 1857 का विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम वह घटना थी जिसकी नायक एक नारी थी, उस नारी की प्रशंसा अंग्रेज भी करते थे। लक्ष्मीबाई की नेतृत्व क्षमता को देखकर अंग्रेज सेनापति ने कहा था कि यह महिला बहुत बहादुर तथा सर्वश्रेष्ठ हैं। बेगम हजरत महल के सैनिक दल में शामिल महादेवी ने अकेले बत्तीस अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी त्याग और बलिदान के लिए जानी जाती है। सन् 1920 में महात्मा गांधी के रायपुर प्रवास पर उनके द्वारा की गई दान की अपील से प्रभावित होकर महिलाओं ने अपने गहने, वस्त्र तथा नगद राशि बड़ी मात्रा में दान कर दी। गांधी जी के प्रभाव में महिलाएं गांव-गांव में स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रचार करने लगी। सुश्री उइके ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि जब कभी भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास लिखा जायेगा। भारतीय महिलाओं के त्याग को उच्च स्थान प्राप्त होगा। अनेक ऐसी महिलाएं है जिनका भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान हैं। हमें उनसें प्रेरणा लेनी चाहिए।
आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देश दिए . किसी भी निर्माण के काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी:
दुर्गं/शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नगर निगम के अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड के कार्यो पर विशेष ध्यान दे।निगमायुक्त हरेश मंडावी ने विभिन्ना निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो निर्माण कार्य अधूरे छूट गए हैं,उन्हें पूर्ण करने की कार्यवाही करें।विधायकनिधि,महापौर निधि और पार्षद निधि के बचे हुए निर्माण कार्यो पर विषय ध्यान देवे,गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए। किसी भी निर्माण के काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर ठेकेदार द्वारा काम पूरा नही किया गया है तो संबंधित ठेकेदार की राशि पर कटौती और भविष्य निविदा के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,कार्यपालन अभियंता आर के पांडेय, जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता वी.पी. मिश्रा,सहायक अभियंता आर.के. पलिया,सुश्री स्वेता महलवार,सुश्री आशमा डहरिया,श्रीमती भारती ठाकुर,विकास दमाहे के अलावा करण यादव मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने 13 अगस्त को प्रदेष के कृषि मंत्री माननीय रविन्द्र चैबे जी से रायपुर में मुलाकात की। अध्यक्ष वर्मा बैंक अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्हाने के पष्चात कृषि मंत्री से प्रथम भेंट में समितियों के विभिन्न समस्याओं एवं मांग पर चर्चा की। उन्होने कहा कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र आपस में संबंधित है एवं एक दूसरे के सहयोग से हम सब मिलकर उल्लेखनीय कार्य करेंगे एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन कराने में अध्यक्ष वर्मा को हरसम्भव मदद का भरोसा भी मन्त्री चैबे ने दिलाया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस अध्यक्ष उमाषंकर चन्द्राकर भी उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के मरोदा और नेवई क्षेत्र में अमृत मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर आयुक्त द्वय ने आई.एच.पी. एजेंसी को फटकार लगाया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने एजेंसी को ढेरों खामियां गिनाई। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में पाइप लाइन लिकेज के सर्वाधिक मामले सामने आए।
अमृत मिशन के कार्यों को ठीक से करने और लिकेज की शिकायतों को नजर अंदाज किए जाने पर भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकृत एजेंसी के राजू जय गणेश को जमकर फटकारा। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक माह के भीतर हर हाल में लिकेज ठीक किए जाए, साथ ही एजेंसी द्वारा घरों के बाहर छोड़े पाइप लाइन को भीतर करने के अलावा पानी मीटर को भी जल्द से जल्द लगाना होगा। आयुक्त द्वय ने सुबह क्षेत्र निरीक्षण के बाद रिसाली निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान अमृत मिशन के कार्य करने वाली एजेंसी के अधिकारी, भिलाई निगम के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, रिसाली निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता राजकुमार जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर व गोपाल सिन्हा उपस्थित थे।
ऐसी पकड़ी गलती
नेवई क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाइप लाइन बिछाने वाली एजेंसी का कहना था कि वे मीटर को घरों में लगाया है, लेकिन नागरिकों ने उसे निकाल दिया। इस बात की पुष्टि करने आयुक्त द्वय सीधे नागरिकों से बात की। नागरिकों ने खुलासा किया कि मीटर तो दूर नलों में टोटी तक नहीं लगाया है। मीटर को बाद में लगाने की बात कहने वाले एजेंसी के कर्मचारी दोबारा नहीं आए।
शट डाउन से पहले देनी होगी सूचना
निरीक्षण के दौरान नेवई ओवर हेड टैंक में रिसाव पाया गया। फिल्टर प्लांट से पानी समय पर और पर्याप्त नहीं दिए जाने की शिकायत को सही पाया गया। ओवर हेड टैंक के रिसाव और पाइप लाइन लिकेज को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त द्वय ने निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में 4 दिन का समय लगेगा। कार्य शुरू करने से पहले एजेंसी को सूचना देनी होगी। ताकि वे टैंकर से क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था की तैयारी कर सके।
फोटो खीच करना होगा शेयर
खास बात यह है कि क्षेत्र के कई घरों में अब तक नल कनेक्शन नहीं लगा है। आधा अधूरा कार्य होने की वजह से जल कर वसूली में समस्या आ रही है। इसे देखते हुए भिलाई निगम आयुक्त ने निर्देश दिए है कि एजेंसी को कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो खीच उसे गु्रप में शेयर कराना होगा, ताकि रिसाली निगम जल कर वसूल सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में शुक्रवार को भाजपा के हेल्थ वाॅलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोना संकट को देखते हुए जिले भर से सभी मंडल मुख्यालयों से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक जिले से एक युवा, एक युवती एवं चिकित्सकीय जानकार व आईटी के जानकार को प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया था। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण उपरांत जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मंडल व बूथ स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा प्रदेश के सभी बूथों में दो-दो वाॅलिंटियर की प्रशिक्षित टीम तैयार कर रही है, जो कोरोना से बचाव के उपाय, सावधानियों आदि से लोगों को अवगत कराने के साथ साथ संक्रमण की चपेट में आने पर उचित सलाह, चिकित्सकीय सुविधाए उपलब्ध कराने के साथ साथ, प्राथमिकी उपचार व ऐतिहातन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक बूथ में कार्य करेगी। आज कार्यशाला के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर पूर्व महापौर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर के समक्ष भारतीय जनता प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग के चिकित्सकों में डाॅ तरुण नाईक शल्य चिकित्सक, डाॅ विवेक शर्मा न्युरो सर्जन, डाॅ रौनक दानी न्यूरो फिजीशियन, डॉक्टर वैशाली भगत शल्य चिकित्सक, डॉ संजय गोयल निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ संजीव अग्रवाल निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ मनीष खरे शल्य चिकित्सक, डॉक्टर पवन जंघेल डॉक्टर पाण्डेय डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी, डॉक्टर अखिलेश्वर सिंह डाॅ टी डी सिन्हा डॉ उमेश गांधी डॉ राधिका रात्र डॉ पराग राव डॉक्टर थानेश्वर प्रसाद शर्मा डॉक्टर अखिलेश राम डॉक्टर लखन लाल साहू डॉक्टर यू एस गजपाल डॉ पुनीत साहू डॉक्टर अंजीता चौहान डॉ विजय गुप्ता रहे समस्त चिकित्सकों का भाजपा का गमछा पहना कर का स्वागत किया गया
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल चुनाव लड़ने के लिए और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते है, भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के लिए नही बल्कि सेवा के लिए चुनाव लड़ती है। इसलिए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को जाना जाता है मैं करोना संक्रमण के दौरान आम जनमानस की रक्षा के लिए एक ढाल के रूप में कार्य करने वाले संपूर्ण चिकित्सकों को हृदय से नमन करते हैं और उन्हें साधुवाद ज्ञापित करती हूं कि जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए उनकी रक्षा की
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर अखिलेश दुबे विस्तार पूर्वक संगठनात्मक जानकारी लेते हुए मंडलों में स्वास्थ्य स्वयं सेवकों के गठन की जानकारी ली छत्तीसगढ़ में हमारे लगभग 700 कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने अपनी जान भी गवा दी। हम उन कार्यकर्ताओं को नमन करते और आज उन्हीं कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को प्रेरणा मानते हुए भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में सेवा भाव के संकल्प के साथ आगे बढ़ने लोगों को जागरूक करने और कोरोना को हराने का संकल्प लेते है।
बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष डाँ शिव तमेर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में लोगों की हर संभव मदद का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग किया साथ ही जरूरत मंदों को राशन आदि मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संकट के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे, लोगों के उचित उपचार की उचित व्यवस्था का अभाव था और सरकार की गंभीरता भी नजर नहीं आ रही थी ऐसे समय में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे सेवा भाव के साथ संकट के समय में खड़ा दिया। मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ साथ आंक्सीजन, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बिस्तर की व्यवस्था के लिए भाजपा के कार्यकर्ता लगातार हर संभव प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता वैक्सीन पर राजनीति करते रहे, भ्रम फैलाते रहे जनता की अनदेखी करते रहे जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ा। वैक्सीनेशन को लेकर के केन्द्र की सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और तीसरी लहर की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ की सरकार कहीं कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय गोयल ने कोरोना संक्रमण के प्रथम चरण के समय से अब तक के अनुभव को विस्तार पूर्वक साझा करते हुए कहा कि जब प्रथम चरण आया था तो चिकित्सा जगत के कई लोग अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए मरीजों को हाथ नहीं लगाते थे जैसे जैसे स्थिति स्पष्ट होती गई अर्थात हमें किस प्रकार का ऐतिहातन बरतना है मरीजों से किस प्रकार का व्यवहार करना है उनके परिजनों को किस तरह से संभालना है उन्हें किस प्रकार का दिशा निर्देश देना है प्रथम चरण के समय मैं स्वयं संघ परिवार के होने के कारण सेवा भाव को अपने आप को समर्पित करते हुए आम जनता की सुरक्षा और उनके इलाज के लिए जुट गया लोगों की जितनी मदद हो सकती थी किया और उन्हें फोन कॉल के माध्यम से भी उचित दिशा निर्देश देता रहा
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ. आदर्श त्रिवेदी ने स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमें जो कार्य सौंपा है उसे हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान एवं संवेदनशील है। वे लोगों की भावनाओं को समझते है। उन्होंने स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का विस्तार से जानकारी प्रदान किया।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के सलाहकार सदस्य एवं पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉक्टर राहुल गुलाटी ने जानकारी देते हुए कहा कि कहीं ना कहीं देश के प्रधानमंत्री यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सदस्य कोरोना की प्रथम एवं जीती लहर के समय अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध था मैंने महसूस किया कि जब भी किसी मरीज ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों से मदद मांगी है तो कहीं ना कहीं उन्होंने इस मदद को पूर्ण करने में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को मूर्त रूप दिया नासिर हमने सुखा राशन गिला राशन की व्यवस्था की बल्कि लोगों को दवाइयां और तो और वेंटिलेटर हॉस्पिटल में जगह और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कराई
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अजय गजेंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि से आज हम सभी के सभी वाकिफ हो चुके हैं कोरोना से कैसे बचना है लोगों से पर्याप्त दूरी आज भी बरकरार रखनी है मस्क सैनिटाइजर का इस्तेमाल और किसी व्यक्ति विशेष को किसी भी प्रकार का सिमटम आता है तो तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए वैक्सीन की दोनों डोज कंप्लीट हो ऐसा हमें चिंतन करना है
बैठक को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष संतोष सोनी ने भी संबोधित किया
बैठक का संचालन डॉक्टर आदर्श त्रिवेदी ने किया आभार आईटी सेल के जिला संयोजक राजा महोबिया ने किया
इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष कल्पना जोशी भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा जिला कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू महामंत्री त तेखन सिन्हा गौरव शर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल चंद्रशेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा श्रवण देशमुख फत्ते लाल वर्मा जितेंद्र यादव गिरेश साहू महामंत्री राहुल पंडित विजय ताम्रकार बंटी चौहान पूनऊ सहरिया हरि वर्मा ओंकार साहू योगेश साहू निलेश अग्रवाल शीतला ठाकुर चंद्रकांत साहू अमृत महोबिया काशी साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र
अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन
न्यूनतम योग्यता होगी 10वीं पास
आवेदन की तिथि 21 अगस्त से 20 सितंबर तक
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिये आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लाग-इन करके 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक जमा किये जा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इस भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी।
पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 232 पद आरक्षित होंगे। शेष 668 पद अनारक्षित होंगे।
बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिये होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिये पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा।
जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित तथा 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं।अंबिकापुर क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 07, अनुसुचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित तथा 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं।
रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसुचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित तथा 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, दायित्व एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
मुंगेली / शौर्यपथ / जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले के मंहत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पथरिया में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् अंतिम पात्र सह मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइड www.mungeli.gov.in से किया जा सकता है। उन्होने बताया कि जिले के मंहत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पथरिया में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों (अंग्रेजी माध्यम के प्रधान पाठक प्राथमिक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक, शिक्षक विज्ञान, शिक्षक गणित, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक कला, व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता भौतिक, व्याख्याता रसायन, व्याख्याता गणित, व्याख्याता जीव विज्ञान, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक भौतिक, प्रयोगशाला सहायक रसायन, प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक एवं चैकीदार) का 09 अगस्त 2021 को सायं 04 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव के द्वारा राजनांदगांव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छग राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित होकर रक्तदाता युवाओं का हौसला अफजाई किया। उन्होंने इस अवसर स्वैच्छिक रक्तदान करने पहुंचे दूरांचल के युवाओं को इस पुनीत कार्य में स्वैच्छिक सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही आव्हान किया कि समाज में बदलाव और आव्हान सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका अहम होती है, इसलिए रक्तदान के प्रति भ्रम को तोड़ते हुए इसे बढ़ावा देने लोगों को मोटिवेट भी करें। उन्होंने जानकारी में बताया कि आने वाले समय में बहुत शीघ्र एक सर्व स्वास्थ्य सुविधा चलित बस के माध्यम से रक्तदान व अन्य स्वास्थ्य जांच व उपचार की सेवाएं इस जिले में प्रारंभ की जाएगी, जिसमें अपने ब्लाक या क्षेत्रीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा सकता है।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगाँव के समन्वयक देवेश ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा शक्ति का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने के उद्देश्य से केन्द्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों लाभान्वित करने कि प्रयास करने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर 75 युवाओं के द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. चंद्रवंशी, डा. ठाकुर, नेहरू युवा केन्द्र जिला सलाहकार समिति के सदस्य अमरनाथ साहू, श्री सोनी लेखाधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, समाज सेवी शिशुपाल खोब्रागढ़े, बसंत साहू, नेहरू युवा केन्द्र व जिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारी के अलावा जिले के सभी विकासखंड के एनएसव्ही व रक्तदान करने पहुंचे युवक-युवतियां उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत सरकार आवास एंव शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की कडी में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा एएचपी मोर मकान मोर चिन्हारी अंतर्गत रेवाडीह, पेंड्री, लखोली व मोहारा में आवास का निर्माण किया गया है। जिसमें से मोहारा, रेवाडीह एवं लखोली में निर्मित आवास के लिये आज डबरी पारा ठाकुर दैय्या तालाब, रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे एवं बैला पसरा नया बस स्टैण्ड के पास में, इंदिरा सरोवर मठपारा, शंकरपुर रेल्वे तालाब,नंदई में अस्थाई रूप से निवासरत 34 परिवारों को लाटरी के माध्यम से आवास आबंटित किया गया। जिसमें पर्ची निकाल कर हितग्राही अपने अपने आवास को प्राप्त किये। इस अवसर पर पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य भागचंद साहू, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।
लॉटरी के संबंध में आवास योजना के नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर आवास मोर चिन्हारी के तहत अस्थाई रूप से तालाब व रोड के किनारे निवास करने वाले व अतिक्रमण से हटाये गये लोगों के लिये रेवाडीह, पेंड्री, लखोली व मोहारा में आवास का निर्माण किया गया जिसमें से रेवाडीह में निर्मित 150 आवासो, मोहारा में निर्मित 145 आवास एवं लखोली में निर्मित 304 आवासों के लिये डबरी पारा ठाकुर दैय्या तालाब, रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे एवं बैला पसरा नया बस स्टैंड के पास में, इंदिरा सरोवर मठपारा, शंकरपुर रेल्वे तालाब, नंदई में अस्थाई रूप से निवासरत 34 परिवारों को लाटरी के माध्यम से आवास आबंटित किया जा रहा है। जिससे उन्हें अपने स्वयं के आवास का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त सुदेश सिंह सहायक नोडल अधिकारी संदीप तिवारी, राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर, सीएलसटीसी ललित मानकर, सोनम पालिया, आरके रामटेके, ज्ञान कुमार साहरे, सुश्री प्रियंका हट्टेवाल, राकेश पटेल सहित हितग्राही उपस्थित थे।