
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा अनावरण किया।
चंडीगढ़ /शौर्यपथ/
चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव आ गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 12 और कांग्रेस 8 पर सिमटकर रह गई। हार-जीत में उम्मीदवारों के साथ राजनीतिक दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी थी।
जिसमें चंडीगढ़ के एकमात्र रैली करने वाले दिल्ली के CM और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल बाजी मार गए। उनकी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर इतिहास बना दिया। वहीं, भाजपा के लिए प्रचार करने वाले हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। भाजपा निगम की सत्ता से बाहर हो गई। यहां तक कि भाजपा के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा बुरी तरह से हार गए जबकि सीनियर डिप्टी मेयर हारते-हारते बचे
कांग्रेस के हालात सबसे बुरे रहे। कांग्रेस के लिए रणदीप सूरजेवाला, कुमारी शैलजा और कन्हैया कुमार ने प्रचार किया था लेकिन पार्टी बुरी तरह से हार गई। कांग्रेस पिछली बार की 4 सीटों के मुकाबले 8 सीटें जीती लेकिन बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना तो दूर, तीसरे नंबर पर रह गई।
केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ नगर निगम में 35 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मुख्य मुकाबला आप और भाजपा में ही रहा। जिनके बीच सिर्फ 2 सीटों का अंतर रहा। कांग्रेस पूरी चुनावी जंग में कहीं नजर नहीं आई। चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले इस बार 1% अधिक यानी रिकॉर्ड 60.45% मतदान हुआ। इससे साफ है कि इस बार लोग बदलाव के लिए घर से बाहर निकले और पहली बार चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ निगम का ताज सौंप दिया।
साल 1996 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को 13 कांग्रेस को 1,शिअद को 2 और चंडीगढ़ विकास मंच को तीन सीट मिली थी। साल 2001 में भाजपा को 3, कांग्रेस को 13, शिअद को एक और चंडीगढ़ विकास मंच को तीन सीट मिली। 2006 में भाजपा को 6, कांग्रेस को 13, बसपा को 1, शिअद को 2 और चंडीगढ़ विकास मंच को 4 सीटें मिली थी। साल 2011 में भाजपा को 10, कांग्रेस को 11, शिअद को 2 और बसपा को 2 सीट पर जीत हासिल हुई थी। साल 2016 में भाजपा को 20, कांग्रेस को 4, शिअद को 1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता था। यह निर्दलीय उम्मीदवार बाद में BJP में शामिल हो गए थे।
भारत खबर /शौर्यपथ /
रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी को गाली देने के बाद देशभर में बहस की वजह बने महाराष्ट्र के संत कालीचरण का नया बयान सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं- गांधी को अपशब्द कहने के लिए मुझ पर FIR हुई है, मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है। मैं गांधी से नफरत करता हूं, मेरे हृदय में गांधी के प्रति तिरस्कार है। अपने ताजा बयान में कालीचरण ने गोडसे को महात्मा बताते हुए कहा कि मैं गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार करता हूं उनके चरणों में मेरा साष्टांग प्रणाम है।
रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी के लिए मंच से अपशब्द का प्रयोग कर कालीचरण फरार हो गए थे। सोमवार की आधी रात कालीचरण ने इस पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया। फिर से लगभग वैसी ही बातों को दोहराया जिसकी वजह से उन पर केस दर्ज किया गया है। लगभग 8 मिनट 51 सेकेंड के इस वीडियो में कालीचरण कई तरह की बातें करते दिख रहे हैं।
कालीचरण ने गांधी पर भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने का आरोप लगाया
उन्होंने कहा है कि गांधी की वजह से ही सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री नहीं बने। अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री बनते तो आज भारत अमेरिका से बड़ी पावर बन सकता था। कालीचरण ने महात्मा गांधी पर वंशवाद को बढ़ावा देने, भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने, जैसे आरोप लगाए।
वीडियो में कालीचरण ने कहा है कि कोई राष्ट्र का पिता नहीं हो सकता। राष्ट्रपिता बनाना है तो छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप और सरदार पटेल जैसे लोगों को बनाना चाहिए जिन्होंने राष्ट्रकुल को एकत्र करने का काम किया। गांधी को देश का बंटवारा करने का जिम्मेदार बताया
कालीचरण ने रायपुर पुलिस द्वारा FIR किए जाने के मामले पर कहा है कि मुझे अगर सच बोलने के लिए मृत्यु दंड की सजा भी दी जाती है तो वह मौत को स्वीकार करेंगे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी तो मुझ जैसे तुच्छ जंतु जीकर क्या करेंगे, मुझ जैसे करोड़ों कालीचरण मरने को तैयार हैं।
रविवार रात रायपुर में कालीचरण पर केस दर्ज किया गया, तब खबर आई थी कि कालीचरण रायपुर छोड़ कर जा चुके हैं। केस दर्ज होने के बाद अब कालीचरण की तलाश रायपुर पुलिस को है। इस वीडियो को जारी कर कहीं ना कहीं इस संत ने सारे सिस्टम को चैलेंज कर दिया है। कालीचरण के महाराष्ट्र में होने की खबर है। कालीचरण इस वक्त कहां है इसकी जानकारी धर्म संसद के आयोजकों और रायपुर की पुलिस को नहीं है, तलाश जारी है।
करीब 9 किमी लंबा यह सेक्शन आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है. पीएमओ के अनुसार, कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 32 किमी है और इसे 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहर में 11 हजार करोड़ रुपये के मेट्रो प्रोजेक्ट के नए सेक्शन का शुभारंभ करने के बाद कानपुर मेट्रो में सवारी भी की. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे, इन्होंने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर स्टेशन तक सफर किया. करीब 9 किमी लंबा यह सेक्शन आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है. पीएमओ के अनुसार, कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 32 किमी है और इसे 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है.
शहर के अपने विजिट के दौरान पीएम 356 किमी लंबे पाइपलाइन प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे. बीना-पनकी पाइपलाइन प्रोजेक्ट की क्षमता करीब 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. मध्य प्रदेश मं बीना रिफाइनरी से से कानपुर के पनकी तक के इस प्रोजेक्ट पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा, दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार ऐलान किया कि शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'जुलाई में हमने GRAP बनाया था, ताकि साइंटिफिक तारिक से पाबंदियां लगा सकें. दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है. येलो अलर्ट लागू होगा. पाबंदियां लगाई जा रही हैं.'
उन्होंने कहा, दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है. हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल- I (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं. लागू होने वाले प्रतिबंधों पर एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा.'
साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से डरने की बात नहीं है, ज्यादातर मामले माइल्ड लक्षण वाले हैं. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज़ों को ICU या वेंटिलेटर या ऑक्सीजन बेड्स की ज़रूरत नहीं पड़ी है. तो चिंता की बात नहीं है. इस बार कोरोना वायरस से निपटने के लिए 10 गुना ज्यादा तैयार हैं. बाज़ार और मॉल में भीड़ की तस्वीरे आ रही हैं कि लोगों ने मास्क नहीं पहना है. अब ऐसी तस्वीरें न आएं की मार्केट में भीड़ है, लोग मास्क नहीं पहन रहे वरना बाजार बंद करने पड़ेंगे और उससे आर्थिक दिक्कत होगी.
‘येलो' अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है. इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं.
रायपुर /शौर्यपथ/
मिठाई खिलाकर नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात । उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को मिठाई खिलाकर नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी ।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सुशील आनन्द शुक्ला और चन्द्रशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे ।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्य मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) कार्यालय ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने सभी कलेक्टरों-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों (मनरेगा) को परिपत्र जारी किया है। मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर पूर्ववत हर महीने की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन करते हुए रोजगार दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने कहा है।
मनरेगा आयुक्त ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि मनरेगा में ग्रामीणों के “काम के अधिकार” संबंधी प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने एवं शिकायत निवारण के उद्देश्य से परिकल्पित “रोजगार दिवस” का प्रति माह आयोजन करने के निर्देश केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए गए थे। मंत्रालय के निर्देश एवं राज्य स्तर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों व परिपत्र के अनुसार प्रदेश में प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा था। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए यह आयोजन पिछले वित्तीय वर्ष से स्थगित था। अभी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अधीन ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टरों को मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन करते हुए प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन पुनः प्रारंभ करने कहा है।
रोजगार दिवस
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, महात्मा गांधी नरेगा डिवीजन, नई दिल्ली के द्वारा जारी गाइडलाईन के अनुसार मनरेगा श्रमिकों द्वारा की जाने वाली काम की मांग को सटीक रूप में पंजीकृत करने, उन्हें मनरेगा कानून में उनके लिए दिए गए अधिकारों एवं हकदारियों की प्रभावी रूप से जानकारी देने और शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से "मांग पंजीकरण तथा शिकायत निवारण" के साधन के रूप में ग्राम रोजगार दिवस का आयोजन ग्राम पंचायतों में किया जाना है।
रायपुर /शौर्यपथ/
बाबा प्रेम एवं सद्भावना के प्रतीक थे
घासीदास जयंती समारोह के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रकट किए
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा है कि हमें बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने की जरूरत है बाबा प्रेम एवं सद्भावना के प्रतीक थे। उन्होंने सत्य अहिंसा और मानव मानव में समानता का संदेश दिया। इन संदेशों को हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए। गुरू बाबाजी के बताये मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी भाई-चारा, सामाजिक समरसता, प्रेम और सद्भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम गुरू बाबा के आर्दशों पर चलकर समाज और प्रदेश में सार्वजनिक विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। यह विचार डॉ डहरिया ने रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरासी (भैसा) एवं परासपानी (धोमभट्टी) में परमपूज्य गुरू घासीदास जयंती समारोह के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को कराने की घोषणा भी की।
गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में गुरू वंदना और चौका आरती प्रस्तुत की तथा पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम में पंथी नृत्य
गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में गुरू वंदना और चौका आरती प्रस्तुत की तथा पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम में पंथी नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मंत्री डॉ. डहरिया का ग्रामीणजनों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम कोरासी में सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपये और किचन शेड के लिए दो लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। डॉ. डहरिया ने परासवानी (धोममट्टी) के शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने 4 लाख 71 हजार रूपये प्रदान करने तथा स्थानीय पंथी नृत्य दलों को 15-15 हजार रूपए स्वेच्छानुदान मद से प्रदान करने की घोषणा की। डॉ. डहरिया ने क्रिकेट टीम को एक हजार पांच सौ रूपए प्रदान करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा राय, हेमलता डुमेन्द्र साहू, श्रीआजू राम बंशे, नंदू साहू, मोहन साहू, कोमल साहू और बबलू भाटिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं पंचायतों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
मनोरंजन /शौर्यपथ/
जूनियर एनटीआर ने फिल्म आरआरआर के लिए 14 साल के अंतराल के बाद एसएस राजामौली के साथ फिर से काम किया है। जूनियर एनटीआर ने कहा कि फिल्ममेकर एसएस राजामौली कभी गलत नहीं हो सकते और उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बातचीत के दौरान, उन्होंने फिल्म 'RRR', राजामौली के साथ फिर से काम करने के अनुभव भी शेयर किए।
स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्री और यामाडोंगा जैसी सफल फिल्मों में साथ काम करने के बाद; जूनियर एनटीआर और राजामौली ने 'RRR' के लिए चौथी बार काम कर रहे हैं, जिसमें राम चरण भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
राजामौली ने कभी निराश नहीं किया
राजामौली के साथ काम करने के बारे में एनटीआर कहते हैं, “उम्मीद एक ऐसी चीज़ है जिससे हम सभी जुड़े होते हैं और इसी बीच यदि आपको राजामौली के साथ जुड़ने का मौका मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। मेरे हिसाब से राजामौली कभी गलत नहीं हो सकते। उन्होंने वास्तव में लोगों को उनकी उम्मीदों से निराश नहीं किया। वे मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। मुझे यकीन हैं RRR भी दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरेंगी।"
18 दिन में एक स्टेप परफैक्ट होता था
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक डांस नंबर जारी किया है जिसे 26 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 'नाचो नाचो' में एनटीआर और राम चरण के डांस स्टेप्स काफी वायरल भी हुए। कीव में गाने की शूटिंग के अनुभव के बारे में एनटीआर ने कहा कि उन्हें स्टेप्स में परफैक्ट सिंक पाने के लिए दिन में 12 घंटे शूट करना पड़ा। इस बारे में वे आगे कहते हैं, "हम टेक के बाद टेक लेते रहते थे, हमारे एक कदम बाएं ओर, फिर दाएं ओर, फिर आगे-पीछे। यकीन मानिए हमने लगभग 15 से 18 दिन एक स्टेप को परफैक्ट बनाने के लिए। सेट पर राजामौली हम दोनों के तालमेल बिठाने के लिए बहुत परेशान होते थे। वह एक कदम रिकॉर्ड करते, स्क्रीन के पास वापस जाते। हमें अपने कदम वहीं पर फ्रिज करने को कहते, फिर देखते हमारे पैर कैसे चल रहे हैं, हाथ कैसे चल रहे, क्या वे सिंक में चल रहे हैं या नहीं? बहुत मेहनत की है हमने, अच्छा लग रहा है ये देखकर की हमारी मेहनत को सराहा। लोगों को हमारा गाना पसंद कर रहे हैं।"
अजय के साथ मेरा कोई सीन नहीं है
फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बातचीत के दौरान, हमने जूनियर एनटीआर से फिल्म में अजय देवगन के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में भी पूछा। इसके जवाब में NTR ने कहा, "मैंने फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया लेकिन लेकिन मुझे उनसे मिलने का मौका जरूर मिला, वो अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा था। इतने बड़े पर्सनैलिटी होने के बावजूद, वे हमारे साथ डाउन टू अर्थ थे। उन्होंने हमारा जिस तरह से स्वागत किया वो वाकई में बहुत नॉर्मल तरीके से किया था। अजय बहुत ही स्वीट और वार्म व्यक्ति है।"
फिल्म में जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका में नजर आएंगे, जो कथित तौर पर तेलंगाना के एक गोंड आदिवासी नेता हैं, जिन्होंने हैदराबाद राज्य की मुक्ति के लिए हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
दुर्ग भिलाई /शौर्यपथ/
अब बीएसपी की प्लेट्स से नौसेना की पनडुब्बियों का निर्माण होगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली स्पेशल ग्रेड की प्लेट डीएमआर 249-ए ग्रेड को भी अपग्रेड किया गया है। जिसके उत्पादन का प्लेट मिल में ट्रायल सफल रहा। प्रबंधन को इंतजार अब नौसेना से आर्डर मिलने का है। अभी तक बीएसपी की प्लेट का इस्तेमाल पनडुब्बियों के रिपेयर में ही किया जा रहा है। देश पहली तीन परमाणु हमले वाली पनडुब्बियों को स्वदेशी रूप से बनाने की तैयारी में है। यह 95 फीसदी मेड इन इंडिया होंगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 50,000 करोड़ खर्च का अनुमान है। इसे विशाखापट्नम में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाया जाएगा।
पनडुब्बियों के निर्माण में विदेशी प्लेट का इस्तेमाल
देश में जितनी भी पनडुब्बियों का निर्माण किया गया, उसके लिए स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स रूस सहित अन्य देशों से मंगवाना पड़ रहा था। नौसेना अब मेक इन इंडिया के तहत भविष्य में बनाई जाने वाली पनडुब्बियों के निर्माण में भारत में उत्पादित स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स का इस्तेमाल करेगा। नौसेना पहले से ही युद्ध पोतों के निर्माण के लिए बीएसपी में उत्पादित स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स का उपयोग कर रहा है।
दो इंजीनियर्स ने राउरकेला प्लांट में ली ट्रेनिंग
नौसेना की डिमांड को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। पनडुब्बियों के लिए डीएमआर 249-ए ग्रेड के अपग्रेड वर्जन का इस्तेमाल किया जाना है। प्रबंधन ने उस ग्रेड के प्लेट की जानकारी लेने के लिए अपने आरसीएल के दो एक्सपर्ट इंजीनियर्स को राउरकेला प्लांट भेजा। यहां इंजीनियर्स ने स्पेशल प्लेट्स के गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद प्लेट मिले में हुआ ट्रायल सफल रहा।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में दुर्ग बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने माह जनवरी में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, सचिव रविशंकर सिंह तथा आशीष तिवारी आदि उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
