Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

चंडीगढ़ /शौर्यपथ /

पंजाब चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज चंडीगढ़ निकाय चुनाव में शानदार एंट्री मारी. निकाय चुनाव में भाजपा को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए ज्यादात्तर सीटों पर कब्जा कर लिया है. पार्टी ने इसे अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब चुनाव का "ट्रेलर" बताया. नगर निकाय की 35 सीटों में से 14 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं. वहीं 12 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर है. आठ सीटें कांग्रेस, और अकाली दल ने एक सीट हासिल की है. चंडीगढ़ निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था.

AAP के राघव चड्ढा ने कहा, 'चंडीगढ़ चुनाव ट्रेलर है, पंजाब पूरी फिल्म होगी. चंडीगढ़ का मूड पंजाब का मूड है. सभी AAP को वोट दे रहे हैं. शुरुआती रुझान साबित करते हैं कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मौका देने का फैसला किया है.'

भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है कि इसके मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व मेयर दवेश मौदगिल - को आप उम्मीदवारों ने हरा दिया है. आप की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंद्र मुखी शर्मा भी चुनाव हार गए हैं.

पिछले चुनाव में, भाजपा ने 20 और उसके पूर्व सहयोगी अकाली दल ने एक सीट जीती थी. कांग्रेस केवल चार सीटें जीतने में सफल रही थी. हर बार निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार पंजाब चुनाव से पहले यह कांग्रेस, आप, भाजपा और अकाली दल-बसपा गठबंधन के बीच चौतरफा मुकाबला हो गया.

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत की बड़ी बहन  सुमित्रा बाई महंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऐलान किया था कि बच्चों को 3 जनवरी से कोरोनावायरस के खिलाफ टीका लगाया जा सकता है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

15 से 18 साल की उम्र के बच्चे CoWIN ऐप पर 1 जनवरी से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार ने सोमवार सुबह कहा कि इसके लिए बच्चे स्टूडेंट आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. एएनआई ने CoWIN प्लेटफॉर्म के प्रमुख डॉ आरएस शर्मा के हवाले से लिखा है कि CoWIN पर छात्रों को पंजीकरण के लिए अपने आईडी कार्ड का उपयोग करने के लिए प्रावधान किया है, क्योंकि हो सकता है कि कुछ के पास आधार कार्ड ना हों.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऐलान किया था कि बच्चों को 3 जनवरी से कोरोनावायरस के खिलाफ टीका लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि इससे वायरस के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा मिलेगा और देश भर के स्कूलों को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी.

 

 

 

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/ 

आपने शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राजनेताओं के स्मारक देखे-सुने होंगे, लेकिन राजधानी से महज 103 किमी दूर मुंगेली के फंदवानी-कांपा में लोगों ने देहदान करने वाले गांव के एक समाजसेवी का स्मारक बनवा दिया है। यह स्मारक है चंद्रिका आर्य का, जिनका हाल में 49 वर्ष की आयु में निधन हुआ और उनके ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों के बीच वे बेटियों की शिक्षा का अलख जगाने वाले समाजसेवी के रूप में जाने जाते रहे।

चंद्रिका ने देहदान की घोषणा काफी अरसा पहले कर दी थी। मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तय किया कि दशगात्र-तेरहवीं में पैसे खर्च न कर गांव में चंद्रिका का स्मारक बनवाया जाए। देहदानी चंद्रिका प्रसाद आर्य की तस्वीर के साथ इस स्मारक का अनावरण 19 दिसंबर को हुआ। यह ऐसी मिसाल बना कि आसपास के कई गांवों के 100 से ज्यादा लोगों ने देहदान का संकल्प ले लिया, ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई में आसानी हो। यह मामला सिर्फ देहदान से नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में फैली कई तरह की भ्रांतियों में से एक को तोड़नेवाला भी है।

चंद्रिका ने मृत्यु से पहले ही अपनी बेटियों, बेटों व भाईयों से कह दिया था कि उनके शव को न जलाया जाए, न दफनाया जाए। बल्कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों को पढ़ाई के लिए दान किया जाए। 9 दिसंबर 2021 को मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने चंद्रिका की इच्छा के अनुरूप सिम्स बिलासपुर को उनका शवदान कर दिया। सबने मिलकर निर्णय लिया कि तेरहवीं-दशगात्र में पैसा खर्च करने से अच्छा है कि चंद्रिका के नाम से स्मारक बनाया जाए, ताकि सदियों तक लोग उनके इस दान को याद रखें।

बेटियों की शिक्षा का अलख
चंद्रिका के भाई एमडी आर्य ने बताया कि उनके भाई गांव के पहले मैट्रिक पास व्यक्ति थे। पढ़ाई के प्रति उनकी इतनी रुचि थी कि उन्होंने अपनी चारों बेटियों के साथ-साथ 2 बेटों की शिक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी, बल्कि जीवनभर पूरे गांव को बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित करते रहे। चंद्रिका ने कृषक होते हुए शिक्षा गारंटी के तहत 1 साल तक स्कूलों में पढ़ाया। यही नहीं, गुरु घासीदास सेवादार संगठन के तहत गांव के विकास कार्यों से भी जुड़े रहे।

देहदान इसलिए महत्वपूर्ण, 10 छात्रों के बीच एक बॉडी

छत्तीसगढ़ में 7 शासकीय, 3 निजी मेडिकल कॉलेज और 1 एम्स को मिलाकर एमबीबीएस की 1300 से अधिक सीटें हैं। एनएमसी गाइडलाइन के मुताबिक 10 छात्रों के बीच डिसेक्शन के लिए 1 बॉडी चाहिए, लेकिन यहां 50 छात्रों में एक देह का औसत है। दरअसल, केवल रायपुर मेडिकल कालेज ही ऐसा है जहां 180 सीटों के लिए साल में कभी 7 तो कभी 8 बॉडी दान में मिल जाती हैं। इसे दूसरे मेडिकल कालेज उधार भी ले जाते हैं।

 

भिलाई /शौर्यपथ/ 

देश में विश्व की सबसे लंबी अटल टनल बनाए जाने के बाद अब एक नई टनल का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ है। यह एशिया की सबसे लंबी बाय डायरेक्शनल (दो टनल को जोड़कर) बनाई जाने वाली पहली टनल होगी। इसे जोजिला टनल नाम दिया गया है। इसकी लंबाई करीब 14.2 किलोमीटर है। इसमें बीएसपी के स्पेशल ग्रेड के लांग की भूकंपरोधी टीएमटी और जंगरोधी स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट प्लेट शामिल हैं। करगिल से श्रीनगर तक आवागमन इससे सुगम हो पाएगा। इसके अलावा पूरे साल आवाजाही हो सकेगी।

जोजिला टनल के निर्माण से सालभर आवागमन हो सकेगा सुगम

जोजिला टनल वर्तमान में निर्माणाधीन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में सोनमर्ग और द्रास शहर के बीच हिमालय में जोजिला पास के तहत 14.2 किमी लंबी सुरंग है। टनल शुरू होने के बाद श्रीनगर और कारगिल के बीच यह साल भर सड़क संपर्क सुनिश्चित करेगा। जोजिला सोनमर्ग से 15 किमी और लद्दाख में द्रास और कारगिल के साथ एक महत्वपूर्ण कड़ी प्रदान करने का काम करेगा।

14.2 किमी लंबी सुरंग का काम जारी है

2017 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया

15 किमी पर सोनमर्ग-जोजिला टनल की कड़ी

 

पोलावरम प्रोजेक्ट से आंध्रप्रदेश का पानी संकट होगा दूर

आंध्र प्रदेश में पानी का संकट को दूर करने के लिए गोदावरी नदी को कृष्णा और पेन्ना नदी से जोड़ने के लिए पोलावरम प्रोजेक्ट पर 75 वर्षों से प्लानिंग बन रही थी। तीनों नदियों के जुड़े नहीं होने से 3000 टीएमसी पानी समुद्र में बह जाता है। करीब 46 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर क्रियान्वयन का काम 2020 में शुरू किया गया। प्रोजेक्ट से आंध्रप्रदेश के 23.20 लाख एकड़ खेतों को सिंचित किया जा सकेगा।

अटल टनल में दो तिहाई से ज्यादा इस्पात बीएसपी का लगा

राष्ट्रीय महत्व का विश्व का सबसे बड़ा अटल टनल का निर्माण पूरा होने के बाद इसका इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में 15 हजार टन स्टील प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया। इसमें से दो तिहाई यानी करीब 9 हजार टन उत्पाद की सप्लाई बीएसपी द्वारा की गई। इनमें 6500 टन टीएमटी और 1500 स्ट्रक्चरल और 1000 टन प्लेट की सप्लाई की गई। स्टील के इन उत्पादों का इस्तेमाल टनल के बाक्स बनाने में किया गया। इनके अलावा भी बीएसपी के कई उत्पादों का अन्य राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट में किया जा रहा है। बीएसपी में तैयार प्रोडक्ट की लगातार देश सहित एशिया में डिमांड बनी हुई है।

 

रिसाली /शौर्यपथ/

रिसाली का महापौर और सभापति कौन बनेगा भले इसे लेकर अधिक माथापच्ची न हो, लेकिन मुख्यमंत्री यह नाम बहुमत से ही तय करना चाहते हैं। यही कारण है कि जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ रिसाली से विजेता कांग्रेस पार्षद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने उनके निवास पर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्षदों पूछा कि रिसाली में महापौर और सभापति किसे बनाना चाहिए। इस पर पार्षदों ने यह निर्णय मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के ऊपर ही छोड़ दिया। इससे सीएम खुश हुए और कहा जल्द ही रिसाली की नगर सरकार का गठन किया जाएगा।

रिसाली नगर निगम के लिए हुआ यह निकाय चुनाव पहला चुनाव है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र होने के चलते ही यहां पहली बार कांग्रेस की नगर सरकार बन रही है। पहले निकाय चुनाव के बाद 23 दिसंबर को मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां कांग्रेस ने बहुमत के साथ अपना परचम लहराया है। कांग्रेस ने यहां 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 12 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।

चुनाव जीतने के बाद गृहमंत्री ने किसी भी पार्षद को बाहर तो नहीं भेजा, लेकिन सभी को हिदायत दी गई थी कि बना जानकारी वह कहीं भी नहीं जाएंगे। इसके बाद गृहमंत्री रविवार सभी पार्षदों को लेकर सीएम हाउस रायपुर पहुंचे और वहां सभी लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली के सभी विजेता कांग्रेस प्रत्याशियों का एक-एक कर मुख्यमंत्री से परिचय करवाया। सीएम ने सभी पार्षदों जीत की बधाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके साथ मंत्रणा की और महापौर व सभापति के पद नाम पर चयन को लेकर उनकी राय मांगी। इस पर पार्षदों ने अंतिम निर्णय सीएम और गृहमंत्री पर डाल दिया, जिससे मुख्यमंत्री काफी खुश हुए।

मुलाकात के दौरान यह लोग भी रहे मौजूद

सीएम से मुलाकात के दौरान नव निर्वाचित पार्षदों के साथ ही रिसाली निगम के चुनाव प्रभारी सुदेश देशमुख, बृजमोहन सिंह, चुनाव संचालक जितेंद्र साहू, हेमंत बंजारे, संतोष देशमुख, विनोद गुप्ता, जाकिर अहमद, मोंटू तिवारी, राकेश मिश्रा, अमित, ओम प्रकाश साहू, हेमंत सोनी व रितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

दुर्ग भिलाई /शौर्यपथ/

भिलाई नगर निगम का महापौर कौन होगा यह तो अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि महापौर की ताजपोशी नए साल पर होगी। फिलहाल सभी कांग्रेसी विजेता पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद प्रत्याशी पांच सितारा लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं। रायपुर के एक निजी होटल में तीन दिन तक रहने के बाद सभी पार्षदों को विशाखापट्नम ले जाया गया है। इसके बाद उन्हें गोवा टूर कराया जाएगा। नए साल में सभी पार्षद एक साथ भिलाई पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा तय किए गए नाम को महापौर बनाने की अपनी सहमति देंगे।

भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों के लिए हुए नगरीय निकाय चुनाव में 36 पार्षद कांग्रेस, 25 पार्षद भाजपा और 9 निर्दलीय जीतकर आए हैं। भिलाई में नगर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। इसके साथ ही महापौर के लिए मंथन भी शुरू हो गया है। एक तरफ जहां लगातार तीन से चार बार के पार्षद नीरज पाल और लक्ष्मीपति राजू दावेदारी कर रहे हैं तो वहीं सेक्टर 10 से कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह का तेवर अलग ही इशारा कर रहा है। वहीं इन तीन धुरंधरों के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के चहेते एकांश बंछोर का नाम तेजी से चल रहा है।

इन चार नामों के अलावा एक नाम और है जो तेजी से सामने आ रहा है वह है संदीप निरंकारी का। संदीप की दावेदारी भी काफी मजबूत मानी जा रही है। महापौर का नाम फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सीएम के साथ सभी की एक दौर की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में यह मांग तेजी से उठाई गई कि जब महापौर की सीट सामान्य है तो वहां महापौर भी सामान्य ही बनना चाहिए। अभी नाम तय तो नहीं हुआ, लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि महापौर का शपथ ग्रहण नए साल में होगा।

एकांश और संदीप पर अटकी सुई

कांग्रेस के एक विजेता पार्षद उम्मीदवार से बात होने पर उसने बताया कि महापौर की ताजपोशी 3 जनवरी को हो सकती है। फिलहाल जो नाम तय हुआ है उसमें सबसे ऊपर नाम एकांश बंछोर का है। संदीप निरंकारी ने भी अपनी दावेदारी की है, लेकिन उसे सभापति का पद देने पर विचार किया जा रहा है। महापौर बनाए जाने को लेकर नीरज पाल, सुभद्रा सिंह और लक्ष्मीपति राजू ने अपना पक्ष रखा है, जिस पर अभी फाइनल विचार करना बाकी है।

अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि महापौर कौन बनेगा इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। सीएम हाउस में सभी विजेता पार्षद दाऊ का आशीर्वाद लेने के लिए गए थे। वहां पर चर्चा भी हुई है। भिलाई नगर को नया महापौर नए साल पर मिलेगा यह तय हुआ है। दिसंबर तक महापौर के शपथ ग्रहण की कोई संभावना नहीं है।

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 27 दिसंबर को मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर जाएंगे।  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11:00 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे मध्य प्रदेश के सतना जिले के भरहुत पहुंचेंगे।  बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5:30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कोई फैसला होगा तो बगैर किसानों की मर्जी के भारत में फैसला नहीं होगा. हमने ईमानदारी से खेत में हल चलाया, लेकिन दिल्ली की कलम ने भाव देने में बेईमानी की.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 भारतीय किसान यूनियन  के नेता राकेश टिकैत  ने रविवार को कहा कि किसान नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  माफी मांगें और वे ये भी नहीं चाहते कि विदेश में उनकी छवि खराब हो. उनका बयान केंद्र द्वारा तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) को निरस्त करने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसके खिलाफ कई किसान संगठन करीब एक साल तक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

राकेश टिकैट ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हम नहीं चाहते देश का प्रधानमंत्री माफी मांगे. हम उनकी प्रतिष्ठा विदेश में खराब नहीं करना चाहते. कोई फ़ैसला होगा तो बगैर किसानों की मर्ज़ी के भारत में फ़ैसला नहीं होगा. हमने ईमानदारी से खेत में हल चलाया लेकिन दिल्ली की कलम ने भाव देने में बेईमानी की.'

तीन निरस्त कृषि कानूनों पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी का उद्देश्य किसानों को धोखा देना था.

नागपुर में एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा था, 'हम कृषि कानून लाए थे. कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया. लेकिन सरकार निराश नहीं है. हम एक कदम पीछे हटे हैं और हम फिर से आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं. अगर रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी तो देश मजबूत बनेगा.' हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि केंद्र की कृषि कानूनों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं है. साथ ही कहा कि उनका यह बयान गलत तरीके से पेश किया गया. टिकैत ने केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को फिर से लाने पर आंदोलन दोबारा शुरू करने की धमकी दी है.

बता दें, 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया था. इसके बाद संसद से कानून वापस होने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म किया था.

 

 

 

 

 

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आज से नाइट कर्फ़्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. दिल्ली में आज से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ़्यू रहेगा. पिछले 24 घंटे में 290 नए कोरोना केस मिले हैं और एक मरीज़ की मौत हुई है. सक्रिय मरीज़ों की संख्या भी 1,000 से ज़्यादा हो चुकी है. कोरोना संक्रमण दर 0.55 फ़ीसदी हो चुकी है. वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो एक दिन में 63 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 142 हो चुकी है, जो कि पूरे देश में किसी राज्य में सबसे ज्यादा है. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र 141 मरीजों के साथ है. 19 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 578 मामले हो चुके हैं, जिनमें से 151 मरीज़ ठीक भी हो गए.

इन पर रहेगी छूट

भोजन, फल-सब्जियां, डेयरी-दूध उत्पाद, दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए पड़ोस की दुकान तक पैदल जाने

हवाईअड्डों/रेलवे स्टेशनों/आईएसबीटी से आने/जाने के लिए वैलिड टिकट दिखाने पर यात्रा करने की अनुमति

वैलिड आईडी कार्ड दिखाने पर प्रिंट और टीवी पत्रकार को छूट रहेगी

ई-कॉमर्स के माध्यम से खाद्य पदार्थ, फार्मा, चिकित्सा उपकरणों सहित आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की जा सकेगी

दुकानें, खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, फल-सब्जियां, डेयरी-दूध बूथ, मांस-मछली, पशु चारा, फार्मास्यूटिकल्स, दवाएं पर भी छूट रहेगी

वैलिड पहचान पत्र और रजिस्ट्रेशन फार्म (हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी) दिखाने पर COVID-19 टीकाकरण के लिए जा रहे हो लोगों को छूट

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)