
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
० थाना बसंतपुर की कार्यवाही
० 18-19 दिसंबर की दरम्यानी रात हुई थी उदयराज उत्तमचंद गोलछा ज्वेलरी में चांदी के आभूषणों की चोरी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी कोमलचंद गोलछा के बसंतपुर गंज मंडी रोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान में दिनांक 18-19 दिसंबर 2021 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर चांदी के लगभग 2,50,000 रूपये के आभूषणों की चोरी की थी। जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 567/2021 धारा 457, 380 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापूसे) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिस पर थाना प्रभारी आर्शिवाद रहटगांवकर को टीम प्रभार दिया गया, उनके कुशल मार्ग दर्शन में उनके टीम में लगातार अज्ञात चोरों पीछा करती रही आने जाने वाले रास्तों पर निगाहें रखी गई व चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले गये जिस पर लगभग 150 बदमाशों को चेक किया गया, उसके संपर्क सूत्र को खंगाले गये अथक प्रयास के बाद चोरों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों में 3 नाबालिग तथा एक बालिक सालिक ढीमर पिता जेठू ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 41 ढीमर पारा बसंतपुर राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किये। आरोपी एवं उसके साथी द्वारा गोवा घुमने के लिए पैसों की जरूरत होने पर चोरी का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी करने में उपयोग किये गये लोहे के राड़ व लोहे के आरी पत्ती तथा चोरी किये गये चांदी के लगभग 3 किलो 600 ग्राम विभिन्न जेवरात एवं आर्टीफिशियल सोने के 340 ग्राम लगभग जुमला कीमती लगभग 3,00000 रूपये (तीन लाख रूपये) एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त कार्यावाही में थाना बसंतपुर आरक्षक विभास राजपूत, प्रवीण मेश्राम, मुकेश सूर्यवंशी एवं सायबर सेल राजनांदगांव के सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक मनोज खुटे, मनीष मानिकपुरी, अवध साहू, आदित्य सिंह, हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे एवं डीएमसी आनंद गुप्ता के उपस्थिति में जिला स्तरीय पढ़ाई तुंहर दुआर कार्यक्रम का द्वितीय चरण उच्च प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के छात्र छात्राओं का कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में विभिन्न विकासखंडो से अलग-अलग कौशलों के लिए संकुल और विकासखंड स्तर प्रतियोगिता आयोजित कर विकासखंड मे जो बच्चे प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किए थे उन बच्चों को जिला स्तर पर सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया था इसके तहत सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रोजेक्ट कार्य उच्च प्राथमिक शालाऔर हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी के लिए, कबाड़ से जुगाड़ प्राथमिक शाला में अध्यापन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए, सौ दिन सौ कहानियां कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत करने वाले बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के विस्तार से चर्चा कर पठन कौशल लेखन कौशल हस्तपुस्तिका गणिती कौशल विज्ञान के प्रयोग और प्रोजेक्ट कार्य के बारे में चर्चा किया गया। कार्यक्रम में जिले के लगभग 350 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सीआर सोनवानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदेसर के प्राचार्य रोशन वर्मा द्वारा हार और जीत के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों को विभिन्न घटनाओं से अवगत कराये। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विधाओं के संयोजक एवं सदस्य जिला कार्यालय से उपस्थित सभी सदस्यों का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रप्रकाश जवानी के द्वारा किया गया।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की की छात्राओं को मिलेगा लाभ
जिला पंचायत सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 12 की सदस्य भावना बोहरा की सराहनीय पहल
10 हजार से अधिक की संख्या में क्षेत्र व जिलेवासी उपस्थित थे
कबीरधाम / शौर्यपथ / कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना बोहरा द्वारा संचालित क्षेत्र क्रमांक 12 की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का आज रणवीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठनेता,पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में जिले व क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।
दिनांक 24 दिसंबर को ग्राम रणवीरपुर के बाजार चौक, बस स्टैंड के पास स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भावना बोहरा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए तीन निःशुल्क बसों का शुभारम्भ किया गया है । यह बस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में छात्राओं को उनके घर व घर से महाविदयालय तक आने जाने हेतु निःशुल्क सेवा प्रदान करेगा । इस निःशुल्क बस सेवा के शुरू होने से थान खम्हरिया, सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा महाविद्यालय में विज्ञान संकाय व बी.ए. एवं बी.कॉम में अध्ययनरत छात्राओं को लाभ मिलेगा । इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 12 व आस-पास के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ.रमन सिंह के हाथों से छात्रा प्रतिभा सम्मान से प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.रमन सिंह ने इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत सभापति की सभापति भावना बोहरा द्वारा बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्सहित करने हेतु महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु शुरू किए गए निःशुल्क बस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि भावना बोहरा ने जनसेवा का प्रण लेकर जो संकल्प लिया था आज इसे पूरा करने का सराहनीय कार्य किया है। बहुत कम लोग होते हैं जो अपने संकल्पों और सपनों को पूरा कर पाते हैं, लेकिन भावना बोहरा ने जिस समर्पण से जनता के आशीर्वाद और विश्वास के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है उसकी जितनी तारीफ की जाय वह काम है।
उन्होंने आगे कहा कि एक ओर भावना बोहरा जिन्होंने जिला पंचायत चुनाव में अपने संकल्प पत्र में महाविद्यालय की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जो घोषणा थी आज उसे पूरा कर रहीं। इस निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत से क्षेत्र की कई बेटियों को सुरक्षित आवागमन के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक सम्बल भी मिलेगा। इस नेक और सराहनीय कार्य के लिए मैं भावना बोहरा को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व में ये तीन वर्ष खुशहाली नही बल्कि बदहाली के तीन वर्ष है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा किया था उसे पूरा करने में असफल रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी गयी है, आवास योजना के तहत लाखों परिवारों के बनने वाले घर पर अंकुश लगाने और शराबबंदी के नाम पर घर-घर शराब पहुंचाने का काम राज्य सरकार कर रही है। आज इस सभा में उपस्थित यह ऐतिहासिक जनसमूह यह साफ दिखा रहा है कि राज्य की जनता तीन साल के कुशासन को पहचान गयी है और प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है।
कार्यक्रम की आयोजक भावना बोहरा ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पूर्व उन्होंने अपने घोषणा पत्र में क्षेत्र क्रमांक 12 की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ करने का संकल्प किया था। अपने उसी संकल्प को दोहराते हुए छात्राओं को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देते हुए इस महाविद्यालय में अध्ययनरत क्षेत्र क्रमांक 12 की छात्राओं हेतु इस निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है । उन्होंने कहा कि आज मैं भावुक हूँ । क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपना स्नेह,विश्वास,समर्थन और सहयोग प्रदान किया आज उसका ऋण चुकाने का मुझे सुअवसर मिला है। यह सभी क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सहयोग से यह कार्य आज सार्थक हो सका है जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ ।
भावना बोहरा ने कहा कि यह मेरे जीवन का वह अनमोल क्षण है जो मुझे सदैव स्मरणीय रहेगा। आज इस निःशुल्क बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की मेरी उन बहनों को संबल मिलेगा जो पढ़ना चाहती हैं, जो अपनी आकाँक्षाओं को पूरा करना चाहती हैं । अपने अंदर निहित प्रतिभा को दिखाना चाहती हैं और हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का सामर्थ्य रखती हैं। मैं आज मेरी उन बहनों को बधाई देना चाहती हूँ जिन्होंने अपने सामर्थ्य से हम सभी का मान-सम्मान बढ़ाया है । मैंने आप सभी की सेवा और क्षेत्र के विकास का जो संकल्प लिया था उसमें सबसे महत्वपूर्ण था क्षेत्र की बहनों और बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें अच्छी शिक्षा हेतु प्रेरित करना। आज आप सभी ने जो इतना स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मुझे दिया है उससे अभिभूत हूँ और यह मेरा कर्तव्य बनता है कि आपने जो विश्वास मुझपर दिखाया है उसे कायम रखूं।
क्षेत्र क्रमांक 12 में कई प्रतिभावान छात्राएं हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हम सभी का मान-सम्मान बढ़ाया है। ऐसी छात्राओं को महविद्याल में अध्ययन हेतु आवागमन की सुविधा सुगम रूप से मिल सके इसके लिए हमने एक छोटा सा प्रयास करते हुए एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को महाविद्यालय से उनके घरों तक एवं घर से महाविद्यालय तक लाने-ले जाने हेतु इस निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है। मेरा सौभाग्य है कि मेरे इस सपने को सार्थकता प्रदान करने हेतु प्रदेश को विश्व में एक नई पहचान दिलाने वाले हमारे मार्गदर्शक, चाऊँर वाले बाबा और हमारे प्रेरणास्त्रोत माननीय डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों से इस बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। यह उन्ही की प्रेरणा का प्रतिफल है जो मुझे क्षेत्र की सेवा करने का सुअवसर मिल रहा है। आदरणीय डॉ.रमन सिंह जी ने मुख्यमंत्री रहते छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दी, महिलाओं को शसक्त व आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में एक अहम स्थान देने हेतु उनके द्वारा जितने कार्य किये गए हैं वह मेरे लिए एक प्रेरणा है और आज यहां हजारों की संख्या में उपस्थित यह जनसमूह उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।हमें विश्वास है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत मेरी बहनों को इस बस सेवा से लाभ मिलेगा और क्षेत्र की प्रतिभावान छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहन मिलेगा। इस शुरुआत से उन छात्राओं को अधिक लाभ मिलेगा जो सुदूर व वनांचल क्षेत्रों में निवासरत हैं और आवागमन की सुविधा के आभाव में वे शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।
इस अवसर पर अनिल सिंह ने भी सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज भावना बोहरा द्वारा निरंतर क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। क्षेत्र में जनमानस की सुविधा के लिए उन्होंने सबसे पहले निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की और आज तीन एम्बुलेंस हजारों लोगों और उनके परिवार के लिए संजीवनी की तरह 24 घंटे निःशुल्क रूप से सेवारत है। आज क्षेत्र क्रमांक 12 की हमारी बेटियों के लिए भावना बोहरा ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा करते हुए महाविद्यालय की छात्राओं के सुरक्षित आवागमन के लिए तीन निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। मैं इस नेक कार्य और बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने हेतु इस सराहनीय प्रयास के लिए भावना बोहरा को बधाई देता हूं।
विदित हो कि भावना बोहरा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 व उसके आस-पास के क्षेत्रवासियों सहित जिलेवासियों के लिए कई सराहनीय कार्य किये हैं। उनके द्वारा संचालित भावना सामाजिक संस्थान के माध्यम से दो निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा की शुरुआत की गई है जो 24 घंटे आपातकाल की स्थिति में लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है, बेटियों,बहनों और माताओं को आत्मसुरक्षा हेतु मेरी सखी कार्यक्रम, सबके उत्तम स्वास्थ्य के लिए अरोग्यम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शासकीय विद्यालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना, कोरोना संक्रमण के पहली व दूसरी लहर में जरूरतमंद लोगों व मरीजों के घरों तक राशन वितरण करने जैसे कई जनहितैषी कार्य किये हैं जिससे हजारों परिवारों एवं जनता को उसका लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर राजनांदगांव जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सियाराम साहू, पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल, पूर्व विधायक कवर्धा अशोक साहू, जिला अध्यक्ष बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रगुर्ज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम ध्रुव, जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू, समस्त 14 मंडल के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, अन्य मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एवं लगभग दस हजार से अधिक की संख्या में क्षेत्र व जिलेवासी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के प्रयासों से पीएमजीएमवाय विभाग ने सड़कों के नवनीकरण के लिए जारी किया कार्य आदेश
कवर्धा / शौर्यपथ / कबीरधाम जिले में जर्जर सड़कों की मरम्मत व सुधार करने की मांग अब पूरी हो गई है। कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहुल बोड़ला और पंडरिया विकासखण्ड के सूदूर वनांचल ग्रामों सहित मैदानी क्षेत्र कवर्धा तथा सहसपुर लोहारा के शहर से गांवों तक जोड़ने वाली सभी 86 सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के तहत पीएम ग्राम सड़क योजना के जिला कार्यापालन अभियंता श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि 86 सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। संबंधित एंजेसी को सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए वर्क आर्डर भी दे दिए है।
उल्लेखनी है कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पडंरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के प्रस्तावों पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग ने 124 सड़कों के नवनीकरण अथवा मरम्मत कार्य के लिए कुल 229.38 किलोमीटर लम्बी सड़कों के मरम्मत कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 124 सड़कों में प्रथम फेस में 86 सड़कों को मरम्मत कार्या के लिए वर्क आर्डर दे दिए है। शेष सड़कों के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
स्वीकृति सड़कों के नाम इस प्रकार है -
पांडातराई से भलपहरी 6.00 कि.मी., नवापारा से बघराईटोला 2.61 कि.मी., भाकुर से दीवानपटपर 5.15 कि.मी., दुल्लापुर से लालपुर 3.05 कि.मी., देवगढ़िया से भरेवापुरन 2.08 कि.मी., बिनौरी से घोघराकला 2.60 कि.मी., मेनरोड से सोमनापुर 7.00 कि.मी., बजागरोड से भंगीटोला 1.14 कि.मी., सेन्दुरखार से सारपानी 1.08 कि.मी, भरेवापुरन से कंवलपुर 2.95 कि.मी., गौरकांपा से भदराली 1.95 कि.मी., खैरडोंगरी से सरैहा 1.60 कि.मी., मेनरोड से सैगोनाडीह 1.30 कि.मी., कुई से रोखनी 5.20 कि.मी., मुंगेली महलीरोड से बनियाकुबा 1.93 कि.मी., माठपुर से तेलियापानी 16.00 कि.मी., मेनरोड से भुवालपुर 1.40 कि.मी., मेनरोड से ओड़ाडबरी 1.30 कि.मी., मेनरोड से लोखान 3.30 कि.मी., मेनरोड से खैरवारकला 1.10 कि.मी., मेनरोड से डोमसरा 2.80 कि.मी., महका से बीजाभाठा 1.60, कुण्डा रेंगाबोड से दुल्लापुर 2.13 कि.मी. कुण्डा रबेली रोड खैरवारकला से नवांगांव गजरी 1.65 कि.मी. हथमुड़ी से छीतापार 3.60 कि.मी., गंगपुर से बिनौरी 3.38 कि.मी., कुई से लालपुर 2.63 कि.मी., कोड़ापुरी से नानापुरी 3.94 कि.मी., खैरझिटी से नवांगांव (नेउरगांव) 2.65 कि.मी., मेनरोड से किशुनगढ़ 2.51 कि.मी., मोहतरा से कारीमाटी 1.50 कि.मी. खैरडोंगरी से अमरपुर 2.98 कि.मी., मेनरोड से पौनी 1.60 कि.मी., मेनरोड से पेन्ड्रीखुर्द 2.63 कि.मी., कुण्डा से रेंगाबोड 4.40 कि.मी., मेनरोड से परसवारा 1.15 कि.मी., नेऊर से अमनियां 4.56 कि.मी., कुआंमालगी से अमलीमालगी 1.50 कि.मी., घुटुरकुण्डी से दामापुर बी 3.65 कि.मी., गिरधारीकांपा से बिपतपुर 2.17 कि.मी. भोईटोला से मलकछरा 1.26 कि.मी., बारदी से बरदुली 2.17 कि.मी. रबेली से जमुनियां 2.00 कि.मी., कोठार रोड से खुंटु 1.11 कि.मी., सिघंनपुरी से गांगचुवा 0.90 कि.मी, रबेली रोड से जेवड़नखुर्द 1.20 कि.मी., मेनरोड से चीमागोंदी 1.12 कि.मी., धमकी से भिकुड़िया 1.25 कि.मी., देवरी से मथानीकला 7.70 कि.मी. मेनरोड से घोटिया 1.88 कि.मी., एन.एच. 12 से तालपुर 1.60 कि.मी. चुचरूंगपुर बिपतरा से ठुनुपार 1.10 कि.मी., मड़मड़ा से रघुनाथपुर 2.42 कि.मी., मथानीकला से मथानीखुर्द 2.17 कि.मी., आंछी पथर्रा से मक्के 2.43 कि.मी., रबेली रोड से लखनपुर 3.65 कि.मी., मेनरोड पोड़ी से दशरंगपुर 2.75 कि.मी., डबराभाठ से सांरगंपुर 4.20 कि.मी., सोनबरसा से चारभाठा 0.75 कि.मी., दुधिया से ज्ञानपुर 1.07 कि.मी., झलका से भागूटोला 0.95 कि.मी., पेन्ड्रा से खैरा 2.35 कि.मी., छांटा से दरिगंवा 1.40 कि.मी, खैरझिटी से दलपुरूवा 1.70 कि.मी, बरबसपुर से घुकसा 1.00 कि.मी., रायपुर रोड से चोरभट्टी 3.00 कि.मी., गांगपुर से भठैलाटोला 2.65 कि.मी., राजनांदगांव रोड से खड़ौदा 1.71 कि.मी., मेनरोड से इरीमकसा 2.40 कि.मी., मेनरोड से भगवताटोला 0.85 कि.मी., सोनझरी रोड से नवांगांव 3.70 कि.मी., महराटोला से कुटकीपारा 1.80 कि.मी., सिल्हाटी खम्हरिया रोड सिंगारपुर से दैहानडीह 4.20 कि.मी., सिल्हाटी खम्हरिया रोड से बिसाटोला 1.42 कि.मी., मेनरोड से कल्याणपुर 3.40 कि.मी., मेनरोड एस.एच. 05 से सिंगारपुर 5.00 कि.मी., सहसपुर लोहारा से छोटूपारा 2.29 कि.मी., सेमरिया से बगदई 7.20 कि.मी., जरहाटोला से आमगांव 2.30 कि.मी., मेनरोड से सारी 2.83 कि.मी., गौरमाटी से गौरझुमर 2.85 कि.मी. , अगरी से कुआं 4.23 कि.मी., मेनरोड से मगरवाह 1.25 कि.मी., मेनरोड से नरोधी 0.70 कि.मी., पिरचाटोला से पेन्ड्रीतराई 1.80 कि.मी., सिंघगढ़ से कुंवरअछरिया 1,90 कि.मी. शामिल है।
मुंगेली शौर्यपथ// रासेयो इकाई- शा उ मा विद्यालय फास्टरपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शा उ मा विद्यालय फास्टरपुर का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 24.12.2021 को श्री दिनेश पात्रे सरपंच ग्राम पंचायत सिल्ली के मुख्य आतिथ्य एवम शा उ मा विद्यालय के प्राचार्य श्री एन डी कुर्रे की अध्यक्षता में रासेयो के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानन्द के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवम पूजा अर्चना से हुआ। सरपंच महोदय ने अपने छात्र जीवन में एन एस एस के सुखद अनुभव को साझा किया ।प्राचार्य कुर्रे जी ने रासेयो की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री ए पी बंजारा ने सात दिवसीय विशेष शिविर के पूरे दिनों के कार्यक्रम का रूपरेखा प्रस्तुत किया
नईदिल्ली /शौर्यपथ/
आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो 6 महीने मांग रहा हूं आपसे, 6 महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. हमारे साथ कुंवर विजय प्रताप जैसे ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर है, जिनको करना आता है, हमको करना आता है , हमारी नीयत साफ है.
चंडीगढ़: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी ताकत झोंकते दिख रहे हैं. इसी के चलते केजरीवाल ने आज पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा की. जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट पर केजरीवाल ने कहा कि कल लुधियाना में बम ब्लास्ट हुआ यह सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दौरान मौत भी हुई और कुछ लोग घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने के लिए भगवंत मान पहुंचे हैं.
इसके पहले, श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की गई. केजरीवाल ने सवाल किया कि ये सारी वारदात चुनाव के समय ही क्यों होती हैं. पिछली बार भी चुनाव के हफ्ते 10 दिन पहले मोड में बम ब्लास्ट हुआ था. 2015 में बरगाड़ी में बेअदबी का मामला हुआ था.
उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से जिसने दरबार साहिब में जाकर बेअदबी की कोशिश की, वह खुद नहीं आया, उसको भेजा गया, कोई मास्टरमाइंड है, जिसने उसको भेजा और यह करवाया. जब तक उस तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक इस तरह के सिलसिले चलते रहेंगे. पिछली बार 2015 में जो बेअदबी का मामला हुआ था, उसे कितना समय बीत गया, लेकिन आज तक दोषियों को सजा नहीं हुई."
उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पंजाब की सरकार क्या संदेश दे रही हैं कि यह सब चलता रहेगा और यह सरकार दोषियों के साथ खड़ी है. बेअदबी जिसने करवाई थी, उस मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलवाई गई होती, तो किसी की हिम्मत न होती अब बेअदबी करने की. हम क्या माने कि सब मिले हुए हैं?"
उन्होंने पंजाब की सरकार को कमजोर बताते हुए कहा, "आज पंजाब में बहुत कमजोर सरकार है. यह आपस में लड़ रहे हैं, यह क्या पंजाब सरकार चलाएंगे? यह सरकार विकास, शांति और व्यवस्था नहीं दे सकती. आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम सख्त, स्थायी और ईमानदार सरकार देंगे. जब तक सख्त सरकार नहीं आएगी, बेअदबी के मामले चलते रहेंगे. हम एक ऐसी सरकार देंगे, जो आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करेगी."
पंजाब में शांति व्यवस्था बनाने के लिए उठाएंगे पांच कदम
उन्होंने कहा, "आज देशभक्तों की इस पावन धरती से पंजाब के लोगों को एक गारंटी देकर जा रहा हूं कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पंजाब में शांति व्यवस्था कायम करेंगे. हर व्यक्ति को सुरक्षा देंगे और पंजाब के अंदर भाईचारा को बढ़ावा देंगे."
उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार पंजाब में बनने पर वे राज्य में शांति व्यवस्था बनाने के लिए यह 5 कदम उठाएंगे—
1. ईमानदारी के साथ अच्छे और सक्षम पुलिस अफसरों को पोस्टिंग दी जाएगी. कोई राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी.
2. जितने पुराने बेअदबी के मामले और बम ब्लास्ट हुए हैं, उन सब की समयबध्द तरीके से जांच करवाएंगे. मास्टरमाइंड को ऐसी सजा दिलाएंगे कि दोबारा ऐसा न कर सके.
3. बॉर्डर की पूरी सुरक्षा करेंगे, ताकि न आतंकवादी आ सकें और न ही ड्रग्स आ सकें.
4. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन बहुत आ रहे हैं, ऐसे में हम लेटेस्ट तकनीक अपने फौजियों को देंगे, ताकि कोई ड्रोन आए तो उसको मार गिराएं.
5. जितने भी गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, चर्च, डेरे हैं, इन सभी की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस फोर्स बनाई जाएगी, ताकि दोबारा कोई बेअदबी का कांड न हो.
छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा
केजरीवाल ने कहा, "पिछली बार 2017 के चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने गुटके की कसम खाई थी कि उनकी सरकार बनेगी तो एक महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे, नशा खत्म हुआ? बल्कि बढ़ गया. हमारा युवा या तो कनाडा चला गया या जो बच गया, वह नशे में डूब गया. आज युवा क्राइसिस में है. पांच साल के बाद अब जब दोबारा चुनाव आए हैं, तो इन्होंने मजीठिया के खिलाफ पर्चा कर दिया. एक पर्चा दाखिल करने में पांच साल लग गए. बब्बर शेर की तरह सिद्धू साहब और चन्नी साहब चिल्ला रहे हैं कि हमने पर्चा कर दिया. क्या एक पर्चा खत्म करने से गांवों में नशा खत्म हो गया, ड्रग्स खत्म हो गया. इनका मकसद नशा दूर करना नहीं है, बल्कि इनका मकसद चुनावों में बस वोट बटोरना है."
केजरीवाल ने कहा, "हर जिले, हल्के और गांव में नशा बेचने वाले बैठे हैं उनको कौन पकड़ेगा? पूरे पंजाब में इतना नशे का स्टॉक पड़ा है, क्या इन्होंने 1 ग्राम भी सीज किया? एक फर्जी पर्चा करके नौटंकी कर रहे हैं, बब्बर शेर बने फिर रहे हैं कि हमने पर्चा कर दिया पर्चा कर दिया. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो 6 महीने मांग रहा हूं आपसे, 6 महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. हमारे साथ कुंवर विजय प्रताप जैसे ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर है, जिनको करना आता है, हमको करना आता है , हमारी नीयत साफ है."
दिल्ली के सरकारी स्कूलों की यूएस तक चर्चा
केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों पर बात करते हुए कहा, "दिल्ली में सरकारी स्कूल बहुत खराब थे, छतें टूटी पड़ी थीं, डेस्क टूटे पड़े थे, टीचर नहीं आते थे. पांच साल में सरकारी स्कूल शानदार हो गए. इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे 99.7% आए हैं. कभी सुना है भारत के इतिहास में 99.7% सरकारी स्कूलों का नतीजा आया हो. इस साल ढाई लाख बच्चों ने अपना नाम प्राइवेट से कटवाकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में करवाया है. चन्नी साहब से मैंने कहा कि हम पंजाब के स्कूल अच्छा करेंगे, तो वह कह रहे हैं कि पंजाब के स्कूल वर्ल्ड क्लास हैं. दिल्ली जैसे स्कूल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना और अभी पंजाब जैसे स्कूल चाहिए तो कांग्रेस को वोट दे देना."
उन्होंने कहा, "दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हुए हैं, यह मैंने नहीं किया, मैंने तो बस माहौल दिया. सारा कुछ हमारी टीचर्स ने किया. पंजाब के टीचर्स बहुत अच्छे हैं, वे भी काम करना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो दिल्ली जैसा माहौल देंगे और यही टीचर आपके स्कूल शानदार करेंगे. पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी बीवी और बेटी के साथ दिल्ली आए थे, मोदी जी से मिलने. जब वह दिल्ली आए तो उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप हमारे दिल्ली सरकार का स्कूल देखने आई, यानी दिल्ली सरकार के स्कूल के चर्चे अमेरिका के राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस तक पहुंच गए. जब उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार का स्कूल देखूंगी तो मोदी जी ने बहुत समझाया कि केंद्र सरकार का स्कूल देख लो, प्राइवेट स्कूल देख लो, लेकिन वह नहीं मानीं. पंजाब के स्कूल ऐसे बना देंगे कि जो भी कोई स्कूल देखने आएगा तो पंजाब के स्कूलों को देखने आएगा."
सरकारी अस्पताल की हालत सुधारी
केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हमने खूब सारे मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं. सारे सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए हैं. पहले अस्पताल में न दवाई मिलती थी, न मशीन ठीक रहती थी, लेकिन अब हम अपने प्राइवेट से भी ज्यादा अच्छे अस्पताल कर दिए हैं. हमने दिल्ली के लोगों को एक सुरक्षा चक्र दिया है. हमने हर दिल्ली वाले का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. क्रोसिन की दवाई भी मुफ्त और अगर कोई बड़ी बीमारी हो जाए और 70 से 80 लाख का खर्चा भी आया तो दिल्ली सरकार खर्चा उठाती है."
केजरीवाल ने कहा, "अगर कोई सरकार अपने लोगों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकती अच्छा इलाज नहीं करा सकती तो लानत है ऐसी सरकार पर. दिल्ली में जब पहले हमारी सरकार बनी तो 7 से 8 घंटे के कट लगते थे. हमने तार बदलवाए, ट्रांसफॉर्मर बदलवाए, आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है. दिल्ली की तरह है पंजाब में भी 24 घंटे बिजली आएगी. दिल्ली में आज जीरो बिल आता है. पंजाब में किस-किस को बिजली के जीरो बिल चाहिए. चन्नी साहब कह रहे हैं केजरीवाल खजाना लुटा रहा है. चन्नी साहब को हर महीने 5000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है. आप को मौका मिले, तो ठीक है, जनता को मिले तो मिर्ची लग जाती है, तकलीफ होती है."
केजरीवाल ने आगे कहा, "मैंने कसम खाई है जो जो चीज नेताओं को मुफ्त मिलती है मैं जनता को मुफ्त दिलवाऊंगा. आजकल चन्नी साहब मेरे साथ कंपटीशन कर रहे हैं, कह रहे हैं मुझे गिल्ली-डंडा खेलना आता है, गाय का दूध निकालना आता है, कंचे खेलना आता है. मुझे यह सब नहीं आता, मुझे अस्पताल बनवाना आता है, जनता को मुफ्त बिजली देना आता है."
भारत /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं. मास्क की अनिवार्यता को और सख्ती से लागू करने और ट्रेसिंग-टेस्टिंग की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
लखनऊ- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और संभावित रूप से ज्यादा संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. शुक्रवार को यूपी में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है. ताजा आदेश के मुताबिक, राज्य में शनिवार यानी 25 दिसंबर की रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगना शुरू हो जाएगा. कर्फ्यू सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. वहीं शादी-समारोहों को लेकर भी एक लिमिट जारी कर दी गई है. अब किसी भी फंक्शन म ें 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं. मास्क की अनिवार्यता को और सख्ती से लागू करने और ट्रेसिंग-टेस्टिंग की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
सरकारी आदेश में कहा गया है कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है. बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 266 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. आज 37 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं है.
देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी होगा. हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों तक की भागीदारी की अनुमति होगी. समारोह के आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी.
बाजारों में 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' को लेकर व्यापारियों को जागरूक करना होगा. आदेश में कहा गया है कि बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे. सड़कों/बाजारों में हर किसी के लिए.मास्क अनिवार्य होगा. पुलिस बल लगातार गश्त करेगी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाना होगा.
देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग होगी. बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.
तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को फिर से एक्टिव किया जाएगा. बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग होगी और उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर लोगों को क्वारन्टीन और अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा.
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के चलते पूर्व में व्यवस्थित तैयारियों का पुनर्परीक्षण होगा. प्रदेश के सभी शासकीय/निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख होगी. प्रशासन औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करेगा.
राज्य में वैक्सीनेशन को तेज करने के हसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग हुई है. यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है. 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है. टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है.
बैंक सखी के माध्यम से घर मिलेगी पेंशन की राशि
महासमुन्द /शौर्यपथ/
इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजनांतर्गत दिव्यांग पेंशन राशि को दिव्यांग संदीप अपनी पेंशन लेने 2 किलोमीटर दूर बैंक पिथौरा आना-जाना पड़ता था। जिससे उसे काफी दिक्कत और तकलीफ होती थी। योजनांतर्गत उन्हें 500 रुपए की राशि पेंशन के रूप में मिलती है। संदीप पिथौरा के ग्राम लाखागढ़ में अपनी मॉ और एक बहन के साथ रहता है। उसके पिता का भी देहांत हो चुका है। खबर से जानकारी मिलने पर कलेक्टर डोमन सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने उप संचालक समाज कल्याण से संदीप को व्हील चेयर और सखी बैंक के माध्यम से पेंशन की राशि हर माह उनके घर पर ही देने हेतु कहा।
उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह द्वारा तुरंत कार्यवाही कर व्हील चेयर उपलब्ध करायी गई। 25 वर्षीय बहु दिव्यांग बालक को पेंशन बैंक सखी के माध्यम से आगामी माह से देना और उनके आवागमन के लिए एक व्हील चेयर उपलब्ध करायी। संदीप जिसे पाकर बहुत खुश हुआ। अब उसे अपने माँ के साथ कहीं भी आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उनकी माँ पुन्नी भी बच्चे को व्हील चेयर मिलने से काफी प्रसन्न हैं।
उन्होंने बताया कि उसके पिता जीवित थे तो वह बच्चे को अपने साथ गोद में या सायकल पर बैंक ले जाकर पेंशन लाते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मैं ही उनका सहारा हूं। लेकिन अब संदीप 25 वर्ष का हो गया है, वह बोलने और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। इस कारण वह घिसटकर चलता है। पेंशन हेतु बैंक लाना मजबूरी है। बैंक आने जाने में काफी तकलीफ होती थी। लेकिन प्रशासन द्वारा व्हील चेयर उपलब्ध कराने से उसे कहीं भी ले जाने में अब काफी सहुलियत होगी। उन्होंने बताया कि संदीप का काफी उपचार करवाया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि संदीप की जीभ ज्यादा मोटी है जिसका उपचार सम्भव नहीं है। उसे तरल खाद्य पदार्थ ही खाने में दिया जाता है।
रायपुर / शौर्यपथ /
बीरगांव नगर पालिका में हुए नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला . कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में 19 सीटो के साथ आगे है वही भाजपा को 10 सीट से संतोष करना पडा . इस बार निर्दली प्रत्याशियों ने भी इस चुनाव में शानदार नतीजो के साथ 11 सीटो पर कब्ज़ा कर लिया . 40 वार्ड के नगर पालिक निगम में ज़रूरी 21 पार्षद नहीं होने के कारन पूर्ण बहुत किसी के पास नहीं है .
किन्तु पूर्व में इस पालिका में भाजपा का राज था किन्तु इस बार बीरगांव की जनता ने बदलाव करते हुए कांग्रेस को मौका दिया किन्तु 2 सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुक गए ऐसे में अब निर्दलियो का समर्थन ही कांग्रेस सर्कार के बनने में अहम् भूमिका निभाएगा . अगर सभी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की तरफ रुख करते है तो भाजपा की सरकार बनेगी जो एक मुश्किल टास्क है भाजपा के लिए किन्तु वही कांग्रेस को सिर्फ दो निर्दलीय प्रत्याशियों को साधना होगा और निगम में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी . इस लिहाज से कांग्रेस की सरकार बनने के आसार अत्यधिक ह
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा देश में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अपील की है। उन्होंने सभी से कहा है कि आने वाले त्यौहार और नव वर्ष में ज्यादा भीड़ में न जाएं। कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करें। बाहर निकले तो मास्क लगायें। भीड़ में ना जायें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा हाथों की साबुन या सैनेटाइजर से सफाई करते रहें। सर्दी, खांसी, बुखार हो तो तत्काल अपनी जांच कराएं। उन्होंने कहा है कि जिन्हें कोरोना टीका का दूसरा डोज नहीं लगा है वे तत्काल दूसरी खुराक कोवैक्सीन अथवा कोविडशील्ड तत्काल लगवा लें। अन्य देशों से राजनांदगांव में आने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से दें ताकि तत्काल जांच करवायी जा सके। विगत माह में अन्य देशों से राजनांदगांव 56 लोग आये हैं। सभी स्वास्थ्य विभाग में फॉलोअप दें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अन्य देशों से जिले में आने वाले लोगों में से 41 लोग निगेटिव पाये गये हैं। शेष की जांच प्रक्रिया में है। राजनांदगांव जिले में अब तक 56 हजार 766 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं अब तक 10 लाख व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है। वर्तमान में 7 कोरोना पॉजिटिव केस जिले में एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करते रहें और कोरोना का टीका अपने समय पर अनिवार्य रूप से लगवा लें।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
शिक्षा विभाग में लगातार 19 महीनों से भ्रष्टाचार के मामले एक के बाद उगाजर हो रहे है। शासकीय राशि का दुरूपयोग, वित्तीय अनियमतिता के सभी दस्तावेज विभाग में उपलब्ध है। विभाग में करोड़ों के फर्नीचर खरीदी हो या बर्तन खरीदी, सामग्री खरीदी में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। गुणवत्ताहीन सामग्री की खरीदी कर वितरण कर दिया गया, लिखित शिकायत हुआ, लेकिन मामला ठंड़े बस्ते में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षामंत्री तक दस्तावेज दिए गए और जानकार बताते है निलंबन की फाईल मंत्री बंगले तक पंहुचाई गई, लेकिन वहां भी फाईल दब गई और अब विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पंहुच गई।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने राज्य अपराधिक अन्वेषण ब्यूरो में दस्तावेजी साक्ष्य के साथ अब जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है, क्योंकि जो करोड़ो की फर्नीचर (कार्यालय-विद्यायार्थी) क्रय किया गया उसका अग्रिम भुगतान किया गया, जबकि सामग्री की संपर्ण आपूर्ति तक नहीं किया गया और ना ही विभागीय भौतिक सत्यपान कराया गया था।
करोड़ों के मध्याह्न भोजन पकाने के लिए किचन डिवाईस की खरीदी किया गया, जिसके भौतिक सत्यपान रिपोर्ट में लिखा हुआ है कि बर्तन निर्धारित मानको के अनुरूप नही है, गुणवत्ताहीन है उसे वापस कर निर्धारित मानको के अनुरूप किचन डिवाईस आपूर्ति किया जाए, लेकिन संबंधित फर्मो के साथ सांठ-गांठ कर उसी घटिया क्वालिटी के बर्तन को वितरण कर दिया गया। इस प्रकार जान-बुझकर सुनियोजित ढंग से शासन को वित्तीय क्षति पंहुचाया गया।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि विभाग में दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध है कि जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने शासकीय राशि का दुरपयोग किया गया, वित्तीय अनिमियतता किया गया। कानून के ऊपर कोई नहीं है, निष्पक्ष जांच होना चाहिए और सभी दोषियों के विरूद्ध अपराध दर्ज होना चाहिए, हालांकि विभागाध्यक्ष होने के नाते जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम पूर्णत: उत्तरदीय है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
