Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35514)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्‍ली  /शौर्यपथ/

 बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के दिल्‍ली कार्यालय में पेश हुईं. ऐश्‍वर्या करीब 1:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं, जानकारी के अनुसार, पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में यह पूछताछ की गई.  48 वर्षीय एक्‍ट्रेस के दिल्‍ली में बयान रिकॉर्ड किए. मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन की पुत्रवधु और अभिषेक बच्‍चन की पत्‍नी ऐश्‍वर्या को कुछ समय पहले समन जारी किया गया था लेकिन उन्‍होंने पेश होने के लिए वक्‍त मांगा था.

मामला वर्ष 2016 में वॉशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) द्वारा पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका के रिकॉर्ड की जांच से जुड़ा है जिसे 'पनामा पेपर्स' नाम से जाना जाता है. इसमें विश्व के कई नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम सामने आए थे जिन्होंने कथित तौर पर देश से बाहर की कंपनियों में विदेशों में पैसा जमा किया था. इनमें से कुछ के बारे में कहा गया है कि उनके पास वैध विदेशी खाते हैं. इस खुलासे में कर चोरी के मामलों को सामने लाया गया था. 

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 63 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 79 लाख और महिला समूहों को 51 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर गौठान मेप एप का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से गौठान में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे गोबर खरीदी भुगतान, गौठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की आय मूलक गतिविधियों के तहत उत्पादित सामग्री, दर एवं विक्रय की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।

 इस अवसर पर कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ,मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास , मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त  कमलप्रीत सिंह,विशेष सचिव कृषि एवं गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ एस भारती दासन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।

 

दुर्ग । शौर्यपथ । भारत के लोकतंत्र को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र माना गया है इस विशाल लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं सरकारें लगातार…

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ओमिक्रोन को लेकर DDMA की बैठक हुई है. ओमिक्रोन के लक्षण बेहद माइल्ड हैं और मौत के चांस कम हैं.दिल्ली वालों को पैनिक की ज़रूरत नही है.अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाई के इंतजाम कर लिए गए हैं.सबसे ज़्यादा ज़रूरत होम आइसोलेशन की ज़रूरत पड़ेगी.

नई दिल्‍ली  /शौर्यपथ/

 दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ओमिक्रोन को लेकर DDMA की बैठक हुई है. ओमिक्रोन के लक्षण बेहद माइल्ड हैं और मौत के चांस कम हैं.दिल्ली वालों को पैनिक होने की ज़रूरत नही है.' उन्‍होंने कहा कि हम ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए तैयार हैं. केंद्र सरकार बूस्टर डोज़ देने की इजाज़त दे.अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाई के इंतजाम कर लिए गए हैं.सबसे ज़्यादा ज़रूरत होम आइसोलेशन की ज़रूरत पड़ेगी. 23 दिसंबर को एक अहम बैठक होम आइसोलेशन मैनेजमेंट पर करेंगे. कल 100 से ज़्यादा मामले आए हैं. उन्‍होंने कहा कि अब दिल्ली में आने वाले सभी कोरोना मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी और ओमिक्रॉन की जांच होगी. उन्‍होंने यदि कोई नया कोरोना वायरस वेरिएंट फैलता है तो हमारे पास अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कैबिनेट में एक और निर्णय हुआ. कोरोना काल से अब तक जो फ्री राशन दिया जा रहा था, उसकी समय सीमा 6 महीने के लिए बढाकर 31 मई तक कर दी गई है. उन्‍होंने यह भी कहा कि आज कैबिनेट मीटिंग में फैसला हुआ कि हम टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं, इसे कैबिनेट की मुहर लग गई है, अगले विधानसभा सत्र में इसे लाया जाएगा. इसके जरिए न्यू जेनरेशन टीचर तैयार होंगे. 2022-23 सत्र में इसका एडमिशन शुरू होगा. इसके लिए हम नेशनल इंटरनेशनल कोलाबोरेशन करेंगे.

 

 

 

 

शोक -संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस
रायपुर /शौर्यपथ/

शोक -संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता  वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी । उन्होंने  वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था।  बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार  विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, महापौर  ऐजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे,  आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे ।

 

हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/ आइए इस लेख के जरिए जानें कि आप ब्लैक कॉफी से अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं. इसके लाभ, ब्लैक कॉफी…

 विपक्षी दलों ने संकेत दिया है कि वो 12 निलंबित सांसदों की बहाली की अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में गतिरोध बना हुआ है. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कहा है. जिसके बाद सरकार की तरफ से निलंबित सांसदों के चार दलों को आज बातचीत के लिए बुलाया है. लेकिन, विपक्ष इसे अपनी एकता में फूट डालने की कोशिश के तौर पर देख रहा है.
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

संसद में चल रहे गतिरोध को हल करने की यह कवायद बीच में ही अटक सकती है. विपक्षी दलों ने संकेत दिया है कि वो 12 निलंबित सांसदों की बहाली की अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे. उनका कहना है कि इन सांसदों को गलत तरीके से सजा दी गई.

कांग्रेस ने बातचीत के लिए सिर्फ़ चार दलों को बुलाए जाने को अनुचित करार दिया है.

टीएमसी ने भी साफ किया है कि तमाम गतिरोध के बावजूद वो इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ तालमेल करने को तैयार है. राज्यसभा में तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन ने संकेत दिया है उभरते मतभेदों के बावजूद इस मुद्दे पर पार्टी कांग्रेस के साथ है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने भी कहा कि उन्हें सरकार की ओर से बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. और इसमें भाग लेने को लेकर अंतिम फैसला विपक्षी दलों की सुबह होने वाली बैठक के बाद होगा.

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार विपक्षी दलों को भेजे गए न्योते को लेकर संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने लिखा, 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हैं.

साथ ही खड़गे ने लिखा है, हम 29 नवंबर से अनुरोध कर रहे हैं कि राज्यसभा चेयरमैन या सदन के नेता पीयूष गोयल सभी विपक्षी दलों के साथ एक बैठक बुलाएं, ताकि गतिरोध को खत्म किया जा सके. लेकिन इस पर कुछ नहीं किया गया. ऐसे में सभी विपक्षी दलों को बुलाने की बजाय चार दलों को बुलाना अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है.

सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दल लगातार विरोध करते आ रहे हैं. संसद के दोनों सदनों में निलंबन रद्द करने को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है. संसद में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है.

संसद का मौजूदा शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा और अब इसकी कुल चार दिन कार्यवाही चलेगी.

 

तल्ख शब्दों में किए गए एक ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए उन पर अकाली दल के बादलों से मिलीभगत का आरोप लगाया, और हाल ही में वापस लिए गए विवादित कृषि कानूनों को लेकर भी निशाना साधा.

 चंडीगढ़ /शौर्यपथ/

 पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी  के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'ढोंगी' कहकर पुकारा, और उन्हें अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बहस की चुनौती भी दी.

तल्ख शब्दों में किए गए एक ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए उन पर अकाली दल के बादलों से मिलीभगत का आरोप लगाया, और हाल ही में वापस लिए गए विवादित कृषि कानूनों को लेकर भी निशाना साधा.

 सिद्धू ने लिखा, "भगवंत (मान) मुख्यमंत्री नहीं है, जो बादलों के ब्लैकलिस्टेड विधायक दीप मल्होत्रा के साथ शराब माफिया चला रहा है... वह (भगवंत मान) नहीं था, जिसने काले कृषि कानूनों को दिल्ली में अधिसूचित किया था... दिल्ली एयरपोर्ट के कमाऊ रूटों पर बादलों की बसों को कौन अनुमति दे रहा है...? आकर मुझसे बहस करो, ढोंगी..."

 माना जाता रहा है कि एक वक्त में नवजोत सिंह सिद्धू और अरविंज केजरीवाल के बीच यह चर्चा भी हुई थी कि सिद्धू उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब पिछले कुछ हफ्तों से वे एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं.

सत्तासीन कांग्रेस, जो पिछले एक साल से अंदरूनी लड़ाइयों से जूझ रही है, के लिए पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी मज़बूत चुनौती के रूप में उभरकर सामने आई है. अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के प्रचार को गति देने के लिए लगातार पंजाब की यात्राएं करते रहे हैं, और हर दौरे में उन्होंने कांग्रेस की सरकार और नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है. पिछले सप्ताह उन्होंने कांग्रेस की राज्य सरकार को सूबे के इतिहास में 'सबसे भ्रष्ट और दोगली' सरकार करार दिया था.

शनिवार को सिद्धू ने केजरीवाल को 'राजनैतिक यात्री' और 'झूठा' करार दिया था, जो राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ऐन पहले 'झूठे वादों' के साथ हाज़िर हुआ है. एक जनसभा में नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल को बेरोज़गारी पर बहस की चुनौती दी थी, और दावा किया था कि उन्होंने दिल्ली में आठ लाख नौकरियों का वादा किया था, और सिर्फ 440 नौकरियां दीं.

उन्होंने कहा था, "पंजाब में किसी भी जगह आइए, और (मेरे साथ) बैठिए... भले ही मुझे दिल्ली बुला लीजिए... आप ही के घर पर बैठेंगे, और TV चैनलों को भी बुला लेंगे... अगर सिद्धू हार जाता है, तो (मैं) राजनीति छोड़ दूंगा..."

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में शराब का निजीकरण करने का आरोप लगाया, और प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने के वादे पर भी सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या वह यही काम दिल्ली में कर रहे हैं, जहां वह सरकार के मुखिया हैं.

सिद्धू ने इस आरोप पर भी केजरीवाल को आड़े हाथ लिया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये का गैरकानूनी रेत खनन घोटाला किया है. उन्होंने कहा, "कोई भी राज्य दिखाइए, जो रेत खनन से 3,000 करोड़ से ज़्यादा पैदा करती है... मैं आपको जानकारी देता हूं, केजरीवाल... आप पंजाब के बारे में कुछ भी नहीं जानते... आप राजनैतिक यात्री हैं, और झूठे हैं, जो साढ़े चार साल बाद यहां झूठे वादे लेकर आया है... पिछले साढ़े चार साल तक आप यहां क्यों नहीं आए..."

इससे पहले भी, नवजोत सिंह सिद्धू ने 'फ्रॉड' शब्द का इस्तेमाल किया था और टिप्पणी की थी कि गिरगिट भी उतने रंग नहीं बदल सकती, जितने रंग AAP के नेता बदलते हैं.

 

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री पद का निर्वहन कर चुके  मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि  वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया। वे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021 में अब तक बीज के 39 नमूने तथा रसायनिक उर्वरक के 12 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग द्वारा नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2021 में बीज के अब तक 744 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। विभाग को प्राप्त 664 सैम्पलों की जांच में से 39 सैम्पल अमानक पाए गए हैं, 80 सेम्पल की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। इसी तरह रसायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 314 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं, जिसमें से 268 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 256 नमूने मानक स्तर के तथा 12 अमानक पाए गए हैं। 42 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)