Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत में अब तक मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल…

रायपुर /शौर्यपथ/

राज्य सरकार के श्रम विभाग ने भवन एवं अन्य निर्माणों पर मानक दर पर उपकर कटौती के निर्देश दिए है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से श्रम विभाग ने प्रदेश के समस्त नगर पालिक निगमों के आयुक्त, नगर पालिका परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित राज्य शासन के समस्त विभागीय सचिवों को पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि भवन एवं सन्निर्माण उपकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार प्रचलित दर पर उपकर कटौती की जाए। अधिकारियों को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णयों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण कार्यो के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मानक दर और शहरी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रचलित मानक दर के आधार पर निर्माण प्राक्कलन की गणना करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने उत्तराखंड में फ्री हैंड न मिलने और संगठन के लोगों से सहयोग न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने उत्तराखंड में फ्री हैंड न मिलने और संगठन के लोगों से सहयोग न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है. उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव होने में अब दो से तीन महीने ही रह गए हैं. ऐसे में सीएम का चेहरा बनाने पर अभी तक फैसला नहीं लेने पर भी चिंता जताई है.

 ट्विटर पर एक लंबे पोस्ट में रावत ने लिखा, 'है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि #हरीश_रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!'

अगले ट्वीट में रावत ने लिखा है, "फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे. मुझे विश्वास है कि #भगवान_केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे."

 

 

 

पन्द्रह हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ शासन ने नौ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 20 करोड़ 95 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजनाओं के पूरा होने से पन्द्रह हजार एक सौ छैसठ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत अरपा नदी पर कछार के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अरपा नदी पर कोनी के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 44 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कुआपाली जलाशय योजना के शीर्ष कार्य, नहर रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 69 लाख 87 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 194 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड बम्हनीडीह की सोन नदी पर सोनियापाट एनीकट योजना के लिए चार करोड़ 92 लाख 54 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के चांपा शाखा नहर से सोंठी माईनर एक में आर.डी. 300 मी. से 750 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 73 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सक्ती के देवरीपाली जलाशय योजना के नहर में सी.सी. लाईनिंग दो कि.मी. एवं पक्के कार्यों में सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 50 लाख 54 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 209 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत डोंगाकोहरौद वितरक नहर के आर.डी. 0 कि.मी. से 17.88 कि.मी. तक क्षतिग्रस्त लाईनिंग, स्ट्रक्चर एवं बैंको का नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 76 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 14082 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत कन्हैया नाला जलाशय के शीर्ष कार्य जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख 67 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गब्दा जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा नहरों में सीमेेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख 78 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 229 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

 

जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने तथा रैन बसेरा में जाने के इच्छुक को शिफ्ट करने के निर्देश

अम्बिकापुर /शौर्यपथ/ 

कलेक्टर  संजीव कुमार झा कड़ाके की सर्द रात्रि में मंगलवार को कड़ाके की सर्द रात्रि में अधिकारियो को साथ लेकर शहर भ्रमण पर निकले और ठंड से बचाव के लिए निगम प्रशासन की व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि 10 बजे से करीब 12 बजे तक कंपनी बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड, प्रतापुर रोड, राममनुजगंज रोड आदि का भ्रमण किया। इस दौरान ठंड से बचाव हेतु 40 जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। कलेक्टर ने प्रमुख चौक. चौराहों के अलावा ऐसे स्थानों पर जहां लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताते है वहां भी अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश निगम के अधिकारियो को दिए। 

कंपनी बाजार में भ्रमण में दौरान कलेक्टर ने निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि जो लोग कंपनी बाजार से निगम के रेन बसेरा में जाना चाहते है उन्हे उक्त रैन बसेरा में शिफ्ट करायें। ठंड से लोगो को राहत देने सानुचित व्यवस्था करें। भ्रमण के दौरान पीजी कॉलेज के समीप एक महिला ने बताया कि उसके एक बच्चे को अचानक किसी ने अपने साथ लेकर चला गया है। इसपर कलेक्टर ने सीएसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल बच्चे की तलाशी के लिए कार्यवाही शुरू करें और बच्चे को महिला को सुपुर्द करें ।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पांडेय, एसडीएम  प्रदीप साहू, सीएसपी  पुष्कर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

सार्वजनिक स्थलों में रात में अलाव जलाने के साथ बेसहारों, जरूरतमंदों को दिए जा रहे कम्बल एवं गर्म कपड़े

रैन बसेरों, वृद्धाश्रमों और आश्रय गृहों में भी ठंड से बचाने की जा रही अतिरिक्त व्यवस्था

रायपुर /शौर्यपथ/

अलाव जलाने के साथ बेसहारों, जरूरतमंदों को दिए जा रहे कम्बल एवं गर्म कपड़े

रैन बसेरों, वृद्धाश्रमों और आश्रय गृहों में भी ठंड से बचाने की जा रही अतिरिक्त व्यवस्थादेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर लोगों को ठंड और शीत लहर से बचाने सक्रियता से प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। जिलों के कलेक्टर भी रात में चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर पहुॅच कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।

रैन बसेरों, वृद्धाश्रमों और आश्रय गृहों में भी ठंड से बचाने की जा रही अतिरिक्त व्यवस्था
रैन बसेरों, वृद्धाश्रमों और आश्रय गृहों में भी ठंड से बचाने की जा रही अतिरिक्त व्यवस्था

समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है

समाज कल्याण विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दान-दाताओं की मदद से बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि वितरण किया जा रहा है। रैन बसेरा वृद्धाश्रम और आश्रय गृहों में भी बुजुर्गो, दिव्यांगों और बच्चों को ठंड से बचाने स्वेटर, शॉल, मंकी कैप, मफ्लर, मोजे, कम्बल प्रदान करने के साथ हीटर और कमरों को ठंड से सुरक्षित बनाने अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में जरूरतमंद बेसहारा, विक्षिप्त लोगों को कंबल और गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं।

शीत लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने ठंडी रात में पूरी सक्रियता से जुटा प्रशासनिक अमला

शीत लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने ठंडी रात में पूरी सक्रियता से जुटा प्रशासनिक अमला

शीत लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने ठंडी रात में पूरी सक्रियता से जुटा प्रशासनिक अमला

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने और विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीत लहर के प्रकोप के चलते जरूरतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जनसामान्य के लिए सलाह जारी की गई है।

 

सिर्फ यूपी के नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं मोदी ... केवल यूपी की महिलाओं को योजना का लाभ क्यों दे रहे?

मोदी बताएं - हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे का क्या हुआ?   

 

 दुर्ग। शौर्यपथ ।    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रणनीति से यूपी में भाजपा नेतृत्व की नींद उड़ गई है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने मैं लड़की हूं ... लड़ सकती हूं का नारा दिया है और 40 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। प्रियंका गांधी की इस घोषणा से भाजपा नेतृत्व के हाथ पैर फूल गए हैं।  

राजेंद्र ने कहा कि प्रियंका गांधी की घोषणा के बाद मोदी सरकार ने राज्य की 16 लाख महिलाओं को एक हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। औसतन हर महिला को करीब 6 हजार रुपए देने को मोदी का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है। बड़ा सवाल ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनाव वाले राज्य यूपी की महिलाओं के लिए ही पैकेज क्यों घोषित कर रहे हैं। वे सिर्फ यूपी के पीएम नहीं हैं। प्रधानमत्री को देश के बाकी राज्य की महिलाओं के लिए पैकेज की घोषणा करना चाहिए। योजना का लाभ पूरे देश की महिलाओं को मिलना चाहिए। 

राजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल चुनाव के पहले ही पैकेज और बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। चुनाव जीतने के बाद सभी वादों को भूल जाना भाजपा की फितरत है। मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का -वादा किया था। बीते सात साल में 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था, जिसमें से आधे यानी करीब 7 करोड़ महिलाओं को रोजगार दिया जा सकता था। लेकिन, आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। उलटे मोदी सरकार की नीतियों से लाखों लोगों के रोजगार छिन गए हैं।

इसी तरह बिहार चुनाव के पहले पैकेज की घोषणा की गई लेकिन पैकेज का आज तक अता पता नहीं है। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई लेकिन डेढ़ साल बाद भी आम जनता को 20 लाख करोड़ के पैकेज का लाभ नहीं मिला। इस दौरान औद्योगिक घरानों की पूंजी कई गुना बढ़ गई है। 

राजनीति/शौर्यपथ/ 

 हंगामे और गतिरोध के चलते आज संसद शुरू होते ही दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा के सभापति वैेंकेया नायडु ने सदन न चल पाने को लेकर नाराजगी जताई.

संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दो दिन बचे थे लेकिन हंगामे और गतिरोध के चलते आज संसद शुरू होते ही दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा के सभापति वैेंकेया नायडु ने सदन न चल पाने को लेकर नाराजगी जताई और सांसदों से कहा कि 'सदन अपनी क्षमता के मुकाबले बहुत कम चली. मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि आप आत्मावलोक करें कि इस सदन में काम कितना बेहतर हो सकता था. मेरा इसपर बहुत आलोचनात्मक नजरिया है.'

उधर, तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन कल निलंबित कर दिए गए थे, जिसके बाद आज वो संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास 12 निलंबित सांसदों के धरने में शामिल हुए. डेरेक पर सदन की रूल बुक फाड़ने का आरोप लगा है. हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया है.

बता दें कि सरकार ने कल लोकसभा में स्मृति ईरानी ने लड़कियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रस्ताव पेश किया था. वहीं, निर्वाचन विधि संशोधन विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल गई थी, जिसके बाद विपक्ष के विरोध के बीच इसे कल राज्यसभा में पेश किया गया था. शीकालीन सत्र के आखिरी सप्ताह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक भी हुई थी.


निलंबित सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने संविधान की प्रस्तवना पढ़ा और न्याय की मांग की. डोला सेन, नासिर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह, राज मणि पटेल, रूपेन बोरा, फूलो देवी नेताम और प्रियंका चतुर्वेदी
को शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिनों में ही सदन से निलंबित कर दिया गया था.

आज उन्होंने कहा कि 'सरकार अहंकारी हो चुकी है. इस सरकार में किसी को न्याय नही मिल रहा है. ये सच की लड़ाई हम जीते हैं. हम लोकतंत्र के लिये लड़ते रहेंगे. विपक्ष की एकता और मजबूत हुई है. हम माफी नही मांगे. मजबूर करने की कोशिश जरूर हुई लेकिन मजबूत हुए. सरकार किसानों के हत्यारे को बचा रही है.'

 

 

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 देश कोरोना  महामारी का दंश झेल रहा है. इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी पर है. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है. साथ ही पूछा कि बूस्टर डोज कब लगेगा .

बता दें कि पिछले साल से अबतक कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान देश की आबादी को कोरोना का टीका दिए जाने की मांग की गई थी. हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में मिलने लगे हैं.

बता दें कि कोविड-19  के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन  के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है. अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है. वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं.

 

 

 

 

 दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 तेजी से संक्रमण फैलाने वाले कोविड-19  के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन  के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है. अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल समीक्षा बैठक कर सकते हैं.

दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इनके अलावा ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है.

देशभर में ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल 90 मरीज स्वास्थ भी हो चुके हैं. यानी 123 मामले अभी एक्टिव हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं. कल के मुताबिक यह संख्या 18.6 फीसदी ज़्यादा है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. वहीं देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं. भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं. अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है.

 

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)