Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

कवर्धा। शौर्यपथ । पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम रहमान पापा में पुलिस और ग्राम वासियों के सहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आज ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, थाना प्रभारी मुकेश यादव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को यातायात, साइबर ठगी के बचाव सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त भी किया।

'टीका तुंहर दुआरी' के पहले चरण में आज जिले के शहरी क्षेत्रों में लगा टीका

 

कवर्धा। शौर्यपथ । जिले में कोविड टीकाकरण के लिए सभी वर्ग से हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके अब भी बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो कोविड टीका ना लगवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। जिले में ऐसे छूटे हुए हितग्राहियों को समझाने के लिए आज नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ शहर के अनेक वार्डों में डोर टू डोर जाकर लोगों को कोविड टीका के लिए प्रेरित किये। जिले में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो आज भी अपनी मान्यताओं, भ्रम व तर्क से बाहर नही निकल पाए हैं। ऐसे लोगों को टीकाकृत करना अब स्वास्थ्य दल के लिए एक बड़ा चैलेंज बन गया है। ऐसे लोगों को उच्च अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों , सामाजिक-धार्मिक संगठनों, मीडिया के पत्रकारों व प्रबुध्दजनो द्वारा समझाकर कोविड टीका लगवाया जा रहा है।

               नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि हम अपील करके, व्यक्तिगत भेंट करके, बैठकों के माध्यम से व सोशल मीडिया का उपयोग करके लगातार लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं, लेकिन चिंताजनक विषय है कि कुछ लोग आज भी टीकाकरण से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को समझाकर टीकाकृत कराने का प्रयास करने के लिए आज जिलाधीश महोदय के साथ अनेक वार्डों में डोर टू डोर विजिट्स किये हैं।

       जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने इस विषय पर कहा कि लोगों को कोविड व उसके नए वेरिएंट के खतरों से आगाह किया जा रहा है। इसके लिए हर स्तर पर लगातार जन जागरूकता जारी है। उम्मीद है जिलेवासी इस महामारी की संवेदनशीलता को समझेंगे और अपने व अपनों की सुरक्षा की खातिर कोविड टीका का दोनों डोज जरूर लगवाएंगे। 

              आज के दौरा कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार मंडल, कवर्धा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, डीपीएम सृष्टि मिश्रा, आर एम ए शिव गोपाल परिहार समेत नपा व स्वास्थ्य के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ सरकार के तीन साल पूरे होने पर लगाई जा रही है फोटो प्रदर्शनी

कवर्धा । शौर्यपथ । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर में आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम पोड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षाे की उपलब्धियों पर आधारित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर 22 से 24 दिसम्बर तक विकासखण्ड स्तरीय विकास मूलक छाया फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सहसपुर लोहारा तथा शुक्रवार 24 दिसम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय पंडरिया में छाया प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

बुधवार को बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी में रायपुर से जबलपुर मार्ग में मुख्य चौक पर फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड बोड़ला के प्रमुख समाजसेवी श्री पीताम्बर वर्मा, ग्राम पोड़ी के सरपंच श्री शशि नन्द कुर्रे, श्री धनराज वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों तथा किसानों ने इस छाया प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी प्रशंसा की ।

राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से खेती किसानी के प्रति लोगो का रूझान बढ़ा 

  प्रगतिशील किसान पीताम्बर वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से खेती किसानी के प्रति लोगो का रूझान बढ़ा है। उत्पादन का उचित मूल्य मिलने से किसानों की अर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। किसानों का आत्म सम्मान बढ़ा है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अन्य राज्य भी अनुकरण कर रहें है। 

फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए शिव प्रसाद साहू, अमित वर्मा, सरपंच शशि नंद कुमार कुर्रे, धनराज वर्मा, दुलारी टण्डन, किरण वर्मा, अवस्थी, भागवत साहू ने इस सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी अनियमित रूप से आयोजित होते रहना चाहिए,ताकि ग्रामीण किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी मिल सके। 

 विकास प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं | 

    राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनो तक विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहयोग करें।  

ग्रामीण किसानों को सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाशित सामग्री निःशुल्क वितरण किए जा रहे है

    प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। फोटो प्रदर्शनी में सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

आरोपी के कब्जे से 5000/ रुपये का सट्टा पट्टी लिखा हुआ एवं 550/ रुपये नगद व 01 डॉट पेन पुलिस ने किया जप्त

 

कबीरधाम। शौर्यपथ ।   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन एवं जुवा तथा सट्टा के अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल के द्वारा आज दिनांक 22/12/2021 को दौरान देहात भ्रमण के ग्राम प्राणकापा में आरोपी देवदास पिता छेदीलाल मानिकपुरी उम्र 30 साल सा. प्राणखैरा चौकी दामापुर थाना कुंण्डा को दैहान में आम जगह पर अवैद्य धन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा था। जिसे रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा धर दबोचा गया। गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से 550/ रुपये नगद एवं 5000/रुपये का दांव लगाकर सटटा पट्टी एवं 01डॉट पेन पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दामापुर स.उ.नि. रघुवंश पाटिल, आर. 493 हिरेष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गरियाबंद /शौर्यपथ/
आर्थिक स्तर में आया सुधार

जिले के विकासखंड़ फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम कुम्ही के किसान  बालचंद साहू ने मत्स्य पालन कर अपने आर्थिक स्तर को सुधारने में सफलता पाई है।  बालचंद पहले अपने पुस्तैनी 18 एकड़ जमीन में धान फसल की पैदावारी ले रहा था, जिसमें लागत के मुताबिक आमदनी नहीं हो रही थी। ऐसी स्थिति में बालचंद ने खेती के अलावा अतिरिक्त आमदनी हेतु मत्स्य पालन का विकल्प चुना और मछली पालन गतिविधियों का अवलोकन कर इससे प्रोत्साहित होकर उन्होंने अपने 01 हेक्टेयर जमीन में तालाब का निर्माण करवाया और मत्स्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया।

मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया।

उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा वर्ष 2019.20 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत, स्वयं की भूमि पर स्वयं के व्यय से 01 हेक्टेयर जलक्षेत्र निर्माण पर योजनानुसार 40 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि 2ण्80 लाख रूपये भी प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने मत्स्य पालन गतिविधियों का विस्तार किया और सालभर के भीतर ही अक्टूबर 2020 में उन्होंने 50 टन मत्स्य उत्पादन कर बाजारों में बिक्री कर अच्छी आमदनी अर्जित किया, जिससे प्रोत्साहित होकर उन्होंने स्वयं की कृषि भूमि पर 01 हेक्टेयर का और तालाब बनवाया। साथ ही तालाब की मेढ़ो पर उद्यानिकी एवं दलहनों फसलों तथा कटहल, पपीता, नीबू पौधा रोपित कर अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनाया। मछली पालन से बालचंद साहू आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुए, साथ ही उनके मत्स्य पालन कार्य में संलग्न 05 मजदूर को रोजगार मिला तथा आसपास के फुटकर मछली विक्रेता रोजाना 25 से 50 किग्रा मछली खरीदकर गांवों में विक्रय कर आमदनी अर्जित कर रहे है।  बालचंद मत्स्य पालन व्यवसाय से अब सफल मछली पालक के रूप में जाने जाते है। अब वे हैचरी निर्माण की योजना बना रहे है।

नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के आयोजन के लिए होने वाले किसी भी जमावड़े पर रोक लगा दी है. DDMA ने इस बारे में औपचारिक आदेश जारी किया. किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक लगाई गई है.

नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

  नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के आयोजन के लिए होने वाले किसी भी जमावड़े पर रोक लगा दी है. DDMA ने इस बारे में औपचारिक आदेश जारी किया. किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक लगाई गई है.जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ हीजिला प्रशासन से रोजाना रिपोर्ट देने के लिए कहा गया. कोरोना के नए वेरिएंट Omicron के देश की राजधानी में बढ़ते मामलों के मद्देनजर DDMA का यह आदेश आया है. इसके साथ ही मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को दुकानों पर नो मास्‍क, नो एंट्री लागू करने के लिए कहा गया है.

गौरतलब है कि राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए केसों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है. कुछ समय पहले ही दिल्‍ली में रोजाना 50 से कम कोरोना केस दर्ज हो रहे थे, यह संख्‍या अब बढ़कर 100 और इसके पार पहुंच गई है. मंगलवार को दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में 102 केस दर्ज हुए थे और कोरोना संक्रमण दर , 0.2 फीसदी हो गई है. मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत हुई है, इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,102 पहुंच गया है.

ओमिक्रॉन वेरिएंट की बात करें तो इसके देश में अब तक 200 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. ओमिक्रॉन के कुल केस देश में बढ़कर 213 हो गए हैं. हालांकि, 90 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 54 केस सामने आए हैं.

 

 

 

 

 

नईदिल्ली /शौर्यपथ/ पूर्व सांसद डिंपल ने बुधवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा' मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट…

उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/  

जिले के पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों को फॉस्टर केयर के प्रावधान अनुसार अस्थाई संरक्षण में दिये जाने हेतु भारतीय दंपत्तियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। फॉस्टर केयर परिवार का दायित्व होगा कि बालक को समुचित भोजन, वस्त्र, आश्रय, शिक्षा, देखभाल एवं संरक्षण आवश्यकता अनुसार सभी प्रकार की चिकित्सा तथा उपचार, आयु एवं रूचि अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण, बालक की विकास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति, बालक का पोषण, दुर्व्यव्यवहार, हानि, उपेक्षा से सुरक्षा तथा बालक एवं उसके जैविक परिवार की निजता का सम्मान करें, इसके साथ ही फॉस्टर केयर मार्गदर्शिका 2016 में उल्लेखित सभी दायित्वों एवं शर्तों तथा बालक कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के निर्देशों के पालन करना अनिवार्य होगा।

ऐसे भारतीय दंपत्ति जो देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों को अस्थायी रूप से संरक्षण में लेना चाहते हैं, वे बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के कार्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।

 

विजेता टीम 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
सूरजपुर /शौर्यपथ/

एकलव्य विद्यालय शिवप्रसादनगर में आयोजित एकलव्य विद्यालयों के मध्य जिला स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  राहुल देव, एसडीएम प्रकाश राजपूत, तहसीलदार ओपी सिंह, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  साहू एवं मंडल संयोजक अजय राजवाड़े एवं आशिक उपाध्याय उपस्थित हुए। कलेक्टर ने सभी विजेता टीम को पुरस्कृत कर बधाई एवं अच्छे खेल खेलने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस प्रतियोगिता में सूरजपुर के सभी 4 एकलव्य विद्यालय- शिवप्रसादनगर, ओड़गी, प्रतापपुर एवं प्रेमनगर के विद्यार्थी 14 एवं 19 वर्ग के एथलेटिक्स, शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, निबंध, चित्रकला एवं भाषण अंतर्गत विभिन्न विधाओं में भाग लिया। एकलव्य विद्यालय शिवप्रसादनगर ओवर आल विजेता रहा एवं बेस्ट मार्च पास्ट का खिताब एकलव्य विद्यालय प्रतापपुर को दिया गया।

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा किया एवं विद्यार्थी जीवन मे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके गुरुजनों को बधाई दिया।।समापन कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

सभी विधाओं में प्रथम आये विद्यार्थी 23 एवं 24 दिसंबर को स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के सभी एकलव्य विद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे जिसमे प्रथम आये विद्यार्थियों को 27 से 29 दिसंबर को राज्य स्तर में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं विद्यालय के प्राचार्य बृजेश चौबे के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

 

जिले के जलाशयों से नहरों में नहीं छोड़ा जाएगा ग्रीष्मकालीन धान के लिए पानी
धमतरी /शौर्यपथ/  

जिले में रबी सीजन वर्ष 2021-22 में धान के बदले दलहन, तिलहन, गेहूं और ग्रीष्मकालीन मक्का, मूंग उड़द की फसल के लिए जोर दिया जा रहा है, साथ ही किसानों से लगातार अपील भी की जा रही है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में दलहन-तिलहन की उतेरा फसलों के लिए 60 हजार 360 हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा गया है जिसमें गत वर्ष के ग्रीष्मकालीन 45 हजार 830 हेक्टेयर क्षेत्र को भी दलहन, तिलहन में परिवर्तित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि रबी में विभिन्न फसलों के 2840 क्विंटल बीज के वितरण का लक्ष्य है जिसके विरूद्ध 1732.32 क्विंटल का भण्डारण कर 1498.91 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। इसके पहले भी जिले के किसानों से जनचौपाल, मुनादी एवं अन्य माध्यमों से अपील की गई थी कि किसान ग्रीष्मकालीन (रबी) धान के बदले कम पानी वाली दलहन, तिलहन, गेहूं, चना फसलों के अलावा रबी का मक्का, मूंग, उड़द की फसलें ली जाएं ताकि पानी की बचत की जा सके। उप संचालक कृषि ने बताया कि शासन द्वारा जलाशयों से ग्रीष्मकालीन धान के लिए नहरों में पानी नहीं दिया जा रहा है, ऐसी स्थिति में पेयजल के लिए नलकूप का पानी संरक्षित किया जाना अतिआवश्यक है। उन्होंने पुनः किसानों से अपील करते हुए कहा है कि किसान किसी भी स्थिति में ग्रीष्मकालीन धान की बोनी नहीं करें तथा जल संरक्षण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)