
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
फिर किसानों का कर्ज माफ होगा, धान 3200 में खरीदा जायेगा
शमशान घाट में अंतेष्टि के लिये लकड़ी सरकार उपलब्ध करायेगी
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वायदा करता है। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनको किये गये वायदों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार विजन डॉक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना लेकर आगे बढ़ रहे है।
2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र को पूरा करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 लाख किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यसचिव को बुला कर कांग्रेस का जन घोषणा पत्र देकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर वायदे को पूरा करने हेतु कार्य योजना बनाया जाये इसी का परिणाम था कि पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिखाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ - 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही 18.5 लाख किसानों का 9272 करोड़ रूपये कर्जा हमने माफ किया था इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही उसी प्रकार कर्जा माफ होगा। अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल - राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू.। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी - पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदी करती थी और इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। यानी 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आयेगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी। कांग्रेस सरकार बनते ही राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पूर्ववत निःशुल्क रहेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वर्ग की माताओं एवं बहनों के लिये “महतारी न्याय योजना” लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जायेगी। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रू. की जगह अब 6000 रू. मिलेगे और 4000 रू. सालाना बोनस अतिरिक्त।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे - प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को “मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना” के तहत हम आवास देंगे। इसके लिये हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवा लिया है। भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रू. प्रतिवर्ष - राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रूपये प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 10000 रूपये प्रतिवर्ष की जायेगी। अब 10 लाख रूपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज - डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिये 5 लाख रुपये की बजाये 10 लाख रुपये तक मिलेंगे, साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर (APL) को 50 हजार की बजाये अब 5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकेगी। अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल - राज्य के 6000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। दुर्घटनाओं का इलाज मुफ्त - छत्तीसगढ़ के निवासियों की सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / एआईसीसी के राष्ट्रीय मीडिया कोऑडिनेटर राधिका खेड़ा ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि - कोई भी देश हो या परदेस या समाज हो, वह तभी आगे बढ़ सकता है जब हम उसकी आधी आबादी की वृद्धि के लिए नीतियाँ और फ़ैसले लेकर आए और कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की “आधी आबादी” का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि चुनाव जीतने के बाद हम तुरन्त ही प्रदेश की महिलाओं के खाते में गैस सिलेंडर पर 500 रू. सब्सिडी सीधा ट्रांसफर करेंगे जिससे प्रदेश की महिलाओं को घर चलाने में बेहत राहत मिलेगी। कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता पर यकीन रखती है इसलिए इन सिलेंडरों पर मिलने वाली 500 रू. की राशि सीधा महिलाओं के खाते में जाएगी। भाजपा गरीबी रेखा के नीचे वाली महिलाओं को 500 रू. में सिलेंडर देगी। कांग्रेस का वायदा हर वर्ग के लिये है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने पिछले 5 सालों में महिलाओं के लिए जो कार्य किए हैं वो अद्भुत हैं। प्रदेश में हजारो स्व-सहायता समूहों के द्वारा लाखों महिलाओं को रोजगार देने का काम हमने किया है। यह महिलाए वर्मी कम्पोस्ट खाद से लेकर, दिये, अगरबत्ती, साबुन आदि बहुत सी चीज़ें बनाकर बेच रही है।
आज महिलाओं के लिये स्वास्थ्य की दृष्टि के लिये कांग्रेस सरकार में दाई दीदी क्लिनिक योजना के शुरूआत के अब इस योजना का फायदा महिलायें उठाई है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर महतारी न्याय योजना के बारे में चर्चा कर रही है। महतारी न्याय योजना में जुड़ने के लिये 9013141414 पर मिसड्काल देकर आज से ही इस योजना में जुड़ सकते है। यह अवसर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों की वजह से मिल सका है। चाहे सिलेंडर के दाम कम करना हो, या 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ करना हो, यह सब हमारे घर ख़र्चों पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में कितना अंतर आ जाता है, एक तरफ जहा कांग्रेस पार्टी यह विश्वास रखती है कि एक महिला घर चलाने से लेकर पूरा देश भी चला सकती है, और हमने यह होते भी देखा है। इसके विपरीत भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी रही है जिसके कारण देश को शर्मिन्दगी का एहसास कई बार करना पड़ा है।
उदाहरण के तौर पर, क्या आप कल्पना कर सकते है कि ओलंपिक मेडल विजयता महिलाएं भाजपा के सांसद के विरुध हफ़्तों-हफ़्तों तक सड़को पर बैठ कर विरोध करने को मजबूर हो जाती हैं, लेकिन मोदी जी और उनकी सरकार के कान पर जूँ भी नहीं रेंकती, न्याय मिलना तो दूर की बात है। मणिपुर पर आज भी मोदी जी चुप्पी बनाए रखे हैं। कांग्रेस-यूपीए सरकार के दौरान जब सिलेंडर 414 रू. का मिलता था, तब मोदी सरकार की Cylinderella मंत्री स्मृति ईरानी सर पर सिलिंडर उठाये महंगाई-महंगाई कर विरोध करती थी, आज जब देश भर में सिलेंडर 1000 रू. के पार हो चुका है, तो मोदी सरकार द्वारा लगातार सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर मौन हैं। कांग्रेस पार्टी छत्तिसगढ़ की हर महिला के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और मुझे यह बताते हुए बेहद गर्व व आनंद की अनुभूती हो रही है कि इस चुनाव के बाद, हमारी कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने के बाद, गॅस सिलेंडर के दाम पूरे देश में सबसे कम छत्तीसगढ़ में होने वाले हैं।
जैसे, सामन्य घरेलू गैस सिलेंडर जिसकी कीमत अभी, 974 रू. है वह 500 रू. सब्सिडी के साथ प्रदेश वासियों को महज 474 रू. में मिलेगा और उज्जवला सिलेंडर जो इस समय 607 रू. का है वह 500 रू. की सब्सिडी के बाद केवल 107 रू. का मिलेगा। यह कांग्रेस पार्टी की गांरटी है, हमने पहले भी अपने हर वादे निभाए है, इसे भी निभायेंगे और इसीलिए पूरे छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है-“भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार”।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत, बबीता नत्थानी, निवेदिता चटर्जी, लक्ष्मी देवांगन, पूजा देवांगन, चंद्रवती साहू, साक्षी सिरमौर, प्रेरणा साहू उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / एआईसीसी के प्रदेश कांग्रेस मीडिया पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने साजिश रची। ईडी ने जिस ड्राईवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया वह भाजपा का कार्यकर्ता है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक प्रेस नोट जारी किया। इसमें ईडी ने सिर्फ एक आरोपी के फौरी ब्यान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी जांच के पैसे लेने का प्रेसनोट हड़बड़ी में जारी कर दिया। इसी के द्वारा जारी प्रेस नोट यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि यह भाजपा को एक चुनावी मुद्दा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से षड़यंत्रपूर्वक जारी किया है।
महादेव एप्प के मालिकों में से एक रवि उप्पल का भाई भाजपा के दुर्ग के सांसद जो पाटन में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे उनके साथ है। उसकी फोटो रमन सिंह के साथ भी है। यह रिश्ता क्या कहलाता है सारे कनेक्शन भाजपा के बड़े नेताओं के साथ है। आरोप कांग्रेस पर लगाते है।
जिस ड्राइवर के बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगाये गये है वह भाजपा का कार्यकर्ता है। वह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे के अनन्य सहयोगी पीयूष मिश्रा का सहयोगी है। वह रमन सिंह का भी कार्यकर्ता है। रमन सिंह के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में है।
असीम दास जिसके साथ रमन सिंह और पीयूष मिश्रा जो भाजपा का पार्षद है, जो प्रेम प्रकाश पांडे का प्रतिनिधि था उसके बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना साफ करता है कि ईडी का प्रेस नोट भाजपा की साजिश है।
महादेव एप्प को भाजपा का पूरा संरक्षण है, केंद्र सरकार और भाजपा के संरक्षण में ही महादेव एप्प चल रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के साथ महादेव एप्प के सरगना सौरभ चंद्राकर और युसूफ पुट्टी जो कि महादेव एप्प का एक सहयोगी है जिसके खिलाफ एफआईआर भी हुई उसकी तस्वीर रमेश बैस के साथ है। युसूफ पुट्टी के साथ दुबई कौन से भाजपा नेता गये थे इसकी जांच होनी चाहिये?
रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और रमन के पूर्व 3 नौकरशाह का बेटा दुबई क्यों जाते है इसका जवाब दें? रमन सिंह, अभिषेक सिंह के पासपोर्ट को सार्वजनिक करें।
भाजपा नेताओं की महादेव एप्प में संलिप्तता और संरक्षण का यह बड़ा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश है। ईडी लगातार कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का षड़यंत्र केंद्र के इशारे पर कर रही है। अब तो इस मामले में भाजपा नेताओं के साथ उसकी सांठगांठ उजागर हो चुकी है।
भाजपा नेता की इनोवा से कैश जप्त हुआ
ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से भी कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। इस ब्लैक कार का नंबर CG 13 AR 6300 है इसका रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। आरटीओ में यह कार सनफ्लावर हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड (बृजमोहन अग्रवाल) के नाम पर रजिस्टर्ड है, (इस कंपनी के मालिक बृजमोहन अग्रवाल है जो बिलासपुर के पूर्व विधायक और भाजपा शासन में मंत्री रहे अमर अग्रवाल के भाई है। बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर में बिल्डर है।
ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। लेकिन अभी तक इस गाड़ी की डिटेल ईडी ने नहीं दी है। सूत्रों से जानकारी मिली है यह गाड़ी एक बड़े बिल्डर की है जो बीजेपी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। अब सवाल उठ रहे है कि आखिर बीजेपी नेता के रिश्तेदार बिल्डर की कार से जप्त कैश किसके लिए लाया गया था और इस रकम को कहां और किसे बांटा जाना था? लेकिन इस पूरे मामले में ईडी ने कार ड्राइवर असीम को आरोपी बना लिया पर कार मालिक से मामले में अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। सवाल यह भी है कि बिना मालिक के जानकारी के इतनी बड़ी रकम ड्राइवर कैसे ला सकता है? आखिर कार मालिक की इस मामले में क्या भूमिका है? कार का असली मालिक कौन है?
भाजपा के कार्यकर्ता असीम दास से रकम जप्त होती है, और भाजपा नेता के रिश्तेदार की गाड़ी से पैसा जप्त होता है, आरोप कांग्रेस पर लगाया जाता है, सीधा मतलब यह सब चुनावी साजिश है।
दूसरे दिन भाजपा के कार्यालय से एक वीडियो जारी होता है जिसमें एक शुभम सोनी नाम का व्यक्ति खुद को महादेव एप्प का मालिक घोषित करता है तथा अभी तक महादेव एप्प के चर्चित मालिक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल को कर्मचारी बताता है।
सवाल यह खड़ा होता है-
ऽ शुभम सोनी के इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने क्यों रिलीज किया? भाजपा के पास कहां से आया? यदि यह वीडियो शुभम सोनी ने भाजपा को भेजा है तो उसने भाजपा को ही क्यों भेजा, इनके क्या संबंध है? ईडी इसकी जांच करें भाजपा के पास यह कहां से आया?
ऽ अगर ईडी के पास साक्ष्य आया तो एजेंसी को उसकी पुष्टि करना चाहिये या उसकी जांच किये बिना सार्वजनिक करके किसी की छवि खराब करने का प्रयास करना चाहिये।
ऽ ईडी ने ड्राइवर असीम दास के बयान की बिना जांच किये मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से प्रेस नोट जारी किया यह सब इसलिये किया गया ताकि चुनाव में बुरी तरह पराजित हो रही भाजपा की मदद की जा सके। जबकि प्रेस नोट में ही लिखा है कि ‘‘अभी जांच होनी है।’’
ऽ एक सटोरिया वीडियो बना कर कुछ भी बोल देगा भाजपा, ईडी उसको प्रचारित कर रही है यह इनकी नीयत को बताती है।
ऽ यह सारी साजिश चुनाव के मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके।
ऽ ईडी महीनों से ‘महादेव एप्प’ की जांच कर रही है। वह दो दिन पहले तक शुभम सोनी को मैनेजर बता रही थी जबकि सोनी खुद को मालिक बता रहा है। तो सच क्या है?
ऽ ईडी के वकील सौरभ पांडे ने एक टीवी चैनल से कहा है कि कूरियर दुबई से सीधे पैसे लेकर आया तो सवाल है कि दुबई में भारतीय मुद्रा कैसे हासिल हुई? दूसरा अगर वह दुबई से लेकर आया है तो रास्ते में कहीं जांच क्यों नहीं हुई? छत्तीसगढ़ में जगह-जगह जांच हो रही है। वह किस रास्ते से आया और रास्ते में उसे पकड़ा क्यों नहीं गया?
ऽ एक समाचार वेबसाइट ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर विस्तार से बताया है कैसे एक सूने घर में कुछ लोग पैसा रखकर गए। ये कुछ लोग कौन थे?
महादेव एप्प बना कर संगठित आर्थिक अपराध सट्टा खिलाने का नेटवर्क पूरे देश में चलाया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में महादेव एप्प के संचालन की जानकारी सामने आयी थी। इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद महादेव एप्प में छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्यवाही की जा रही है। बड़े पैमाने पर अपराधियों की छत्तीसगढ़ और देश भर में गिरफ्तारियां भी की गयी। इस गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है। एकमात्र छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है। अभी तक छत्तीसगढ़ पुलिस ने 449 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
जैसे ही छत्तीसगढ़ पुलिस को पता चला कि महादेव एप्प संचालन का केंद्र बिन्दु उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी आता है, छत्तीसगढ़ पुलिस वहां कार्यवाही करने गयी थी। जब छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोएडा में 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया तब उत्तर प्रदेश पुलिस सहयोग करने के बजाय अपराधियों के बचाव में उतर आयी है। यूपी पुलिस ने कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों पर धारा 365 के तहत अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया। यही नहीं जब नोएडा पुलिस को यह जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने आ रही तब उसने एक दिन पहले 9 आरोपियों को जुआ एक्ट में गिरफ्तार कर लिया ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें पकड़ न पाये और बाद में उनको मुचलके पर छोड़ भी दिया। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने की भाजपा की साजिश बेनकाब हो गयी है।
बिलासपुर जिले के तेंदुवा (कोटा) में आयोजित आमसभा में सीएम भूपेश बघेल ने साधा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा पर निशाना
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव २०२३
कोटा / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटा के तेंदुवा में आयोजित आमसभा में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि साल 2018 में आरबीआई के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे थे मतलब देशभर में सबसे ज्यादा गरीब छत्तीसगढ़ में थे। सबसे ज्यादा कुपोषित छत्तीसगढ़ में, सबसे ज्यादा एनीमिया पीड़ित, सबसे ज्यादा मलेरिया पीड़ित छत्तीसगढ़ में थे।
मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान हर वर्ग को ठगने का काम किया। महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों समेत हर वर्ग को ठगा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में डॉ रमन सिंह चुनाव हार रहे है, जनता ने उन्हें हराने के लिए वोट किया है। राजनांदगांव की जनता ने उनका बोरिया-बिस्तर बांध दिया है।
जो 2100 नहीं दे पाये वो 3100 क्या दे पाएंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के मोदी के गारंटी में 3100 रुपये में धान खरीदी की घोषणा पर कटाक्ष किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2013 में भाजपा ने 2100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वादा किया था लेकिन अपने वादे से वो मुकर गए, जो 2100 रुपये नहीं दे पाये वो 3100 रुपये क्या दे पाएंगे।
हमने ओल्ड पेंशन लागू की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा कि हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं, कोटवारों,पुलिसकर्मियों के मानदेय और वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी की है। हमने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन लागू की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा गलती से भी सरकार में आती है तो ओल्ड पेंशन बंद कर देगी।
भाजपा राज में हुई जमकर कमीशनखोरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा को कमीशनखोरी के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में राशन घोटाला, धान घोटाला समेत कई घोटाले किए। भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली चरण पादुका में कमीशनखोरी की। उन्होंने कहा कि पैसा आपका लेकिन कमीशन डॉ रमन सिंह ने खाया।
रायपुर / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों आदि के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु/घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति की गई है।
विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन के दौरान जिला कांकेर में केन्द्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की नक्सल हिंसा में मृत्यु होने के कारण 30 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही हैं। दन्तेवाड़ा जिला में केन्द्रीय सुरक्षाबल के एक कर्मी की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के कारण 15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है।
कोंडागांव जिले में केशकाल में तीन निर्वाचन कर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण नियमानुसार 15 लाख रुपए प्रति कर्मी के मान से कुल 45 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली हिंसा में घायल विभिन्न कर्मियों को भी नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दीपावली त्यौहार के आते ही दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में पटाखे की दुकानों की बौछार हो गई हालांकि प्रशासन ने नियम बनाया है कि जे आर डी स्कूल के पीछे फटाका दुकान खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है किंतु बगैर अनुमति के समृद्धि बाजार हटरी बाजार इंदिरा मार्केट जगह-जगह पटाखे दुकानों की भरमार से किसी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता । बाजार क्षेत्र में छोटी-छोटी दुकान खुली हैं किंतु अगर बड़ी दुकानों की बात करें तो समृद्धि बाजार के सामने तीन से चार दुकान खुल चुकी है जिसमें सभी वैरायटी के छोटे एवं बड़े एवम विस्फोटक पटाखे आसानी से उपलब्ध है पटाखा दुकान संचालकों से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अनुमति पत्र तो नहीं दिखाई किंतु यह जरूर कहा कि ऊपर से अनुमति मिली है अब यह ऊपर कौन है किस विभाग का है इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है वही नगर पालिक निगम के अधिकारियों से जब इस बारे में जानकारी चाहिए तो उन्हें यह तो मालूम है कि फटाका दुकान खुल चुका है किंतु वही यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनके द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई ।
बाजार विभाग की जानकारी के बावजूद भी अगर पटाखा दुकान संचालकों पर कार्यवाही नहीं होती तो यह बड़े ही आश्चर्य का विषय है ।
अवैधानिक रूप से खुले पटाखे दुकान पर कार्रवाई करने का प्रशासनिक अधिकार नगर पालिका निगम दुर्ग के ऊपर ही है वहीं पुलिस प्रशासन भी कार्य की अधिकता एवम त्यौहार सीजन को देखते हुए अपना पूर्ण प्रयास करती है कि कहीं भी अवैधानिक रूप से ज्वलनशील पदार्थ खुले बाजार में ना बाइक परंतु यहां समृद्धि बाजार जैसे सघन बाजार क्षेत्र में जहां दिवाली के समय चलने की भी जगह नहीं रहती उसे स्थान पर तीन चार बड़ी-बड़ी पटाखा दुकान खुलने का अर्थ किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है निगम प्रशासन की असंवेदनशीलता साफ नजर आ रही है कि जानकारी होने के बावजूद भी इस पर किसी भी तरह का कार्रवाई न होना कहीं ना कहीं विभाग की कार्य प्रणाली पर संदेह प्रकट करता है।
अब देखना यह है कि निगम प्रशासन एवं पुलिस विभाग मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करता है या सिर्फ कार्यवाही का दिखावा करते-करते दिवाली तक इंतजार करता है।
बड़ा सवाल दुर्घटना होगी तो जिम्मेदार कौन
ईश्वर ना करें कि त्योहार के दिन इस प्रकार की अवैधानिक पटाखे की दुकानों के कारण किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना हो किंतु अगर लापरवाही वश ऐसी दुर्घटना होती है तो आम जनता के जनधन की हानि की जिम्मेदारी किसकी बनेगी । नगर निगम प्रशासन की, जिला प्रशासन की या पुलिस प्रशासन की सोचने वाली बात यह है कि चुनावी सीजन में इस मार्ग से गुजरने वाले अधिकारियों की फौज कर्मचारियों की फौज होने के बावजूद भी अवैधानिक रूप से खुले में पटाखा दुकान का खुलना कहीं ना कहीं प्रशासन की निष्क्रियता और मिलीभगत की ओर भी इशारा कर रहा । निभिक रूप से बैगर अनुमति फटाका दुकान खोलना ऐसे प्रतीत हो रहा जैसे राम राज्य हो और कही भी कोई भी व्यापार आरंभ हो ।
दुर्ग। शौर्यपथ । मतदान के दिन नजदीक आते ही प्रत्याशियों द्वारा दावे और वादों की बौछार शुरू हो चुकी है दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 30 सालों से वोरा बंगले का ही वर्चस्व रहा है और एक बार फिर वोरा परिवार से ही कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अरुण वोरा मैदान में है । पिछले बार हुए चुनाव में अपनी किए हुए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप दुर्ग विधायक पर लगता रहा है ऐसे कई वादे हैं जिन्हें विधायक अरुण वोरा द्वारा पूरा नहीं किया गया है और इस बात का कहीं ना कहीं आभास कांग्रेस प्रत्याशी को भी नजर आ रहा है ।
किंतु चुनावी मौसम में मतदाताओं को लुभाने के लिए अब एक नए प्रकार के वादों की चर्चा कांग्रेस के अंदर होने लगी है दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जो कि नगर पालिका निगम दुर्ग के समकक्ष ही आता है दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 60 वार्ड है वहीं नगर पालिका निगम दुर्ग में भी 60 वार्ड हैं दुर्ग कांग्रेस में संगठन में हो या फिर निगम में पार्षद टिकट हर मामले पर विधायक वोरा का ही हस्तक्षेप या फिर कह सकते हैं कि उनकी मर्जी चलती है निष्क्रिय युवा कांग्रेस संगठन ,निष्क्रिय कांग्रेस संगठन दुर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की निष्क्रियता अच्छी और कार्य प्रणाली पर शिकायतों का दौर भी आरंभ हो चुका है ऐसे में अब कांग्रेस में अंदरूनी चर्चा यह है कि कार्यकर्ताओं की कमी को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा हर वार्ड में गुपचुप रूप से किसी एक व्यक्ति को यह वादा किया जा रहा है कि अगली सरकार बनते ही निगम में एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति की जाएगी ।
बता दें कि नगर पालिक निगम दुर्ग में सिर्फ 9 एल्डरमैन की नियुक्ति की जा सकती है यह सभी को मालूम है किंतु हर वार्ड में किसी एक व्यक्ति को भरोसे में लेकर उसे एल्डरमैन बनाने का वादा करने की बात इन दिनों खासा चर्चा का विषय है वही कुछ वरिष्ठ नेताओं को महापौर के पद से नवाजे जाने का भी कभी वादा किया जा रहा है इस बात की चर्चा से कहीं ना कहीं दुर्ग कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है क्योंकि दुर्ग शहर में 60 वार्ड हैं और आपसी चर्चा में एल्डर में बनने का सपना देखने वाले कार्यकर्ता आश्चर्य चकित भी है कि वादा सभी से किंतु पूरा सिर्फ 10% ।
वैसे भी विधायक अरुण वोरा द्वारा एल्डरमैन की नियुक्ति में किया गया वादा तब झूठा साबित हो गया था जब उन्होंने राजेश शर्मा को एल्डरमैन के पद पर नियुक्त किया था उल्लेखनीय की विधायक अरुण वोरा द्वारा यह बात कही गई थी कि जिस परिवार से अगर पार्षद का टिकट मिला हो उस परिवार के किसी भी सदस्य को एल्डरमैन नियुक्त नहीं किया जाएगा किंतु राजेश शर्मा की नियुक्ति के बाद विधायक अरुण वोरा कि वह बात भी झूठी साबित हुई तब राजेश शर्मा की नियुक्ति पर काफी बवाल हुआ था अब देखना यह है कि कांग्रेस के अंदर चल रही एल्डरमैन की चर्चा कितना रंग दिखाती है और एल्डरमैन का सपना देखने वाले कांग्रेसी किस हद तक विधायक के बातों का भरोसा करते हैं ।
प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार भरोसा बरकरार की बात चल रही है परंतु दुर्ग में विधायक वोरा के बातों झूठे वादों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही भरोसा नहीं कर रहे हैं फिर शहर की जनता कैसे करेगी भरोसा ।
बुलडोजर वाली सरकार की जरूरत छत्तीसगढ़ में भी है - रवि किशन
दुर्ग शहर विधानसभा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के समर्थन में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आदर्श नगर गैलेक्सी हाइट के पास स्थित अटल आवास के रहवासियों को संबोधित किया आयोजित आम सभा में प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू उपस्थित रहे आयोजित आमसभा में चिर परिचित अंदाज में उपस्थित आम जनमानस को संबोधित किया
इस अवसर पर संबोधित करते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि सभी जानते हैं जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है भय, अराजकता, आतंक भ्रष्टाचार का माहौल बन चुका है लगातार महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है साथ ही हमने देखा कि यहां का युवा वर्ग नशाखोरी सट्टेबाजी के गिरफ्त में है और यह सब प्रदेश सरकार के संरक्षण में चला पर वह दिन अब दूर नहीं इस सरकार की विदाई तय है
मैं आप सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर आया हूं आप सभी जानते हैं और आप सभी ने देखा भी है कि किसी समय में उत्तर प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था लेकिन अब जब से योगी आदित्यनाथ जी ने सत्ता की बागडोर संभाली है तब से शांति और सुकून है और विकास कार्य जग जाहिर है अब मैं आप सभी से पूछता हूं भारतीय जनता पार्टी का पूर्व का 15 साल का सुशासन स्वर्णिम था जिसमें विकास के कई आयाम गढे गए.
शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने देखा कि इस क्षेत्र का विकास कार्य हुआ नहीं आज भी कई मूलभूत सुविधाओं को आस लेकर यहां की जनता तरस रही है भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनती है और मैं यहां से विधायक बन कर आता हूं आप सभी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी वह जरूरी विकास कार्य और मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द पूर्ण कर दूंगा
आयोजित आमसभा में मंडल महामंत्री पोषण साहू नरेश शर्मा पार्षद मीना सिंह अरुण सिंह शिवेंद्र परिहार मनीष साहू काशीराम कोसरे अनिकेत यादव महेंद्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे .
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के मतदान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, सुबह सुबह छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साथ आयकर टीम ने दबिश दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित सोम ग्रुप (SOM Group) के ठिकानों परद दबिश दी है। ये कंपनी मुख्यतः भोपाल की है और यहां बिलासपुर में सोम ग्रुप (SOM Group) की सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी है, जहां ये रेड पड़ने की खबर है मिल रही है।
बताया जा रहा है कि सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी में इन्दौर और मुम्बई की संयुक्त आयकर टीम ने छापा मारा है। सोम ग्रुप मालिक के मालिक का नाम जगदीश अरोरा बताया जा रहा है। आयकर टीम ने सुबह आठ बजकर करीब सात मिन्ट में कार्यालय में धावा बोला है। टीम में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल है।
फिलहाल कागजातों की पड़ताल कर रही है । यह ग्रुप राज्य गठन से कुछ समय पहले दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान रायपुर में हुए शराब ठेका घोटाले में चर्चा में आया था। इस ग्रुप के साथ साथ बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने ठेके हासिल करने फर्जी डीडी जमा किए थे। इस मामले को लेकर बड़ा बवाल मचा था।
सूरजपुर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में कहा कि सरगुजा संभाग में मानव तस्करी और नशे का कारोबार बेतहाशा बढ़ गया है। बहन-बेटियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। गरीब परिवारों की अनेक बच्चियां गायब हो गई हैं। बेटियां कहां गई इसका कांग्रेस सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 वर्षों में भाजपा सरकार सैकड़ों आदिवासी परिवारों को पट्टा दे चुकी है। 80 हजार से ज्यादा नए पट्टे भी शामिल है। इसलिए हर छत्तीसगढ़िया कह रहा है कि भाजपा आवत हे… सरगुजा ने भी हुंकार भरी है कि अबकी बार भाजपा सरकार।
पीएम मोदी ने रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। इनके तुष्टिकरण के कारण तीज त्योोहार मनाना मुश्किल हो गया है। इसलिए हर कोई कह रहा है अउ नई सहिबो बदल के रहिबो...।
मोदी ने जूदेव को किया याद
दिलीप सिंह जूदेव को यादा किया। मोदी ने कहा कि सरगुजा ने दिलीप सिंह जूदेव जी जैसा समर्पित नेतृत्व दिया था। भाजपा का ऐसा ही नेतृत्व रहा है, जिसने हमेशा गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े और आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा है।
भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने ही अटल जी के नेतृत्व में आप सभी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। इसलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है – भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। आज हर तरफ एक ही गूंज है – भाजपा आवत हे।
बिना डरे, बिना हिचके मतदान करें
पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ मतदान कर रहे हैं। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आज प्रथम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इसके साथ ही नेताओं के दावे और बयान समाने आने लगे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बयान सामने आया है।
बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने दावा किया है "प्रदेश में जबरजस्त अंडर करंट है। भारतीय जनता पार्टी पहले चरण की 20 सीटों में से कम से कम 14 सीटें जीत रही है। पहला चरण भी अच्छा रहेगा और दूसरा चरण भी अच्छा रहेगा और बीजेपी प्रदेश में पूरी बहुमत से सरकार बनाएगी।
इस बार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में भी 23 साल बाद मतदान हो रहा है. कारिगुंडम दंतेवाड़ा (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में हो रही है। वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान 20 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 9.30 बजे तक लगभग 10 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं कई नेताओं ने जनाता से अपील की है कि वो मतदान अवश्य करें. बीजेपी नेता केदार कश्यप ने लोगों से बीजेपी के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में जहां एक तरफ प्रथम चरण के चुनाव हो रहे है वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा द्वारा ईडी का राजनितिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा,"जैसे ही अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धुलने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।"
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
