
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
कोतवाली थाना हुआ छावनी मे तब्दील ,लाठी किसने चलाई छग पुलिस या बीएसएफ ने, सभी बच रहे है कुछ भी बोलने से
दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 7 के कांग्रेसी पार्षद उमेश कुमार साहू पिता स्व. लक्ष्मण साहू 37 साल 12ए, सडक 21ए, सेक्टर 7 के निवासी है। बीएसपी हायर सेकण्डरी स्कूल सेक्टर 7 के बाहर अपने दोस्त अमर सोनी व आशीष अग्रवाल के साथ रात्रि करीब साढे 8 बजे खडे होकर बातचीत कर रहा था, तभी कुछ लोग आये और इनसे यहां क्यों खडे हो कहकर उलझ गये और भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारपीट पर करने लगे। मारपीट हाथ मुक्का से की गई। उमेश के चेहरे व सीने में चोटे आई हैं, डाक्टरी मुलाहिजा भी कोतवाली पुलिस द्वारा कराया गया है। कांग्रेसी पार्षद उमेश के दिये आवेदन पत्र के आधार पर सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 323, 342, 506, 34 के तहत मनीष, चिन्ना, हरिया, अमरा के खिलाफ मामले को जांच मे लिया है, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा थाना छावनी में तब्दील है, कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव, सुमीत पवार, पार्षद आदित्य सिंह, रौनक भाटिया, विभोर दुरगरकर, मंतोष यादव, पूर्व पार्षद दिनशा तुमाने, केतन शर्मा, गुरसिमरन सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस के पार्षद, कार्यकर्ता व पुरूष तथा महिला थाने में डंटे हुए हैं। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। आधा दर्जन से अधिक थानेदार व सीएसपी, कंट्रोल रूम मे पहुंचे हुए है, देवेन्द्र समर्थक कंट्रोल रूम में देर रात तक समाचार लिखे जाने तक डंटे हुए है। एक विडियों भी कांगे्रस के लोगों द्वारा इस घटना के संबंध में जारी हुआ है लेकिन विडियो में घटनाक्रम स्पष्ट नही हो पा रहा है कि कौन किसकी पीटाई कर रहा हैं। वहीं एक दूसरे मामले में बी अभिषेक हॉस्पिटल सेक्टर निवासी जो पेशे से बीसपी में ठेकेदारी का कार्य करते है वे आज सेक्टर 9 के इंग्लिष मीडियम स्कूल में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के रूप में बैठे थे जब बाहर आये और ईव्हीएम मशीन जा रही थी, तभी शशि भूषण एवं उसके साथियों द्वारा इनके साथ तू यहां क्यों खडा है, यहां से जा कहते हुए इसके साथ भी मारपीट कर दिये।
बी अभिषेक के आवेदन पत्र पर भी सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस ने 294, 323, 342, 506, 34 के तहत मामले को जांच में लिया है, बहरहाल इस सारे मामलों में कांगेस प्रत्याशी व उनके समर्थक थाने में डंटे हुए है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग कर रहे है। इस दौरान लाठीचार्ज होने की चर्चा भी है लेकिन लाठी किसने चलाई इसपर कोई खुलकर बता नही पा रहा है, क्योंकि चुनाव का समय है, लाठी किसने चलाई छग् ा पुलिस ने या बीएसएफ ने। क्योंकि बीएसएफ किसी को नही पहचानती कि कौन कौन से दल का है। उनको कानून व्यवस्था बिगडते हुए देखने पर लाठी चार्ज कर दिये होंगे यही संभावना व्यक्त की जा रही है।
मनीष पांडेय का आया पक्ष,कहा मारपीट की घटना कहना गलत
पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे मनीष पांडेय ने बताया कि पिटाई की बात गलत है। सिर्फ बातचीत हुई है। नगर निगम चुनाव के समय भी मतपेटियों के साथ ये हरकत कर चुके हैं। शंकरा की ईवीएम सेक्टर-7 में थी। इस बात को लेकर शंका हुई। कार्यकर्ताओं ने मुझे बुलाया। जब पहुंचा तो कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू वहां मिले। इनके अलावा वहां कोई नहीं था। अंदर गए,बातचीत किया। कोई अधिकारी नहीं मिले। बहस होने लगी। इसके बाद मैं निकल गया था। चंद मिनट के अंदर ही कांग्रेसी पहुंचे और बीएसएफ के साथ हंगामा किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ श्रीमती श्रुतिका ताम्रकार यादव ने भी मतदान किया। पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने भी इसी केन्द्र में अपनी पत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ मतदान किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का चुनाव आज 17 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में सुबह 8 बजे बुथ क्रामंक 206 में अपना मतदान किया। श्री साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। श्री साहू ने कहा कि किसानो,मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है। काग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया। और इस बार भी जो आपसे वादा किया है कि उन्हें निश्चित ही पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार पुन: बनाये।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान कर दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए युवाओं के अलावा महिलाओं, पुरुषों व बुजूर्गों ने भी खासा उत्साह दिखाया। बुजूर्ग वर्ग अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मतदान करने मतदान स्थल पहुंचे थे। उन्होनें मतदान कर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने मतदान केन्द्र में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र की ताकत को प्रदर्शित किया। आदर्श कन्या तिलक स्कूल दुर्ग में एक 80 वर्षीय बीमार बुजूर्ग महिला ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया और अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। गयानगर स्थित गयाबाई प्राथमिक पाठशाला में मतदान के लिए सैकड़ों की संख्या में मतदाता उमड़े। जिससे मतदान केन्द्र परिसर मतदाताओं से खचाखच भरा रहा। बावजूद मतदाताओं का मतदान के लिए उत्साह कम नहीं हुआ और वे कतारों में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदाताओं की भारी भीड़ से सड़क पर बार-बार बनते रही चक्काजाम की स्थिति इसी प्रकार गंजपारा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल में मतदान के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ जुटी। जिससे सड़क पर बार-बार चक्काजाम की स्थिति बनते रही। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा,लेकिन मतदाता मतदान करने के बाद ही वापस घर लौटे। इसके अलावा बोरसी, पोटिया, पटरीपार व अन्य क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही।
दुर्ग / शौर्यपथ / अहिवारा विधानसभा के भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 183 गांधी नगर भिलाई.3 में ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते मतदान प्रक्रिया विलंब से शुरू हुआ। यहां पर मतदान करने लोग साढ़े 7 बजे से ही लाइन में लग गए थे। सुबह 8 बजे मतदान शुरू किया गया। लेकिन बटन दबाने के बाद भी ईवीएम से आवाज नहीं आ रही थी। इससे मतदाताओं में असमंजस
की स्थिति पैदा हुई तो पीठासीन अधिकारी ने मतदान रोक दिया। बाद में मशीन ठीक होने पर 8 बजकर 20 मिनट पर मतदान शुरू हो सका।
मुंगेली / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के लोरमी विधानसभा के 262 तथा मुंगेली विधानसभा के 279 और बिल्हा विधानसभा के 118 मतदान केन्द्रों में 17 नवंबर को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक चुनाव सम्पन्न कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 05 बजे तक जिले में कुल लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मुंगेली विधानसभा में 65.89 प्रतिशत, लोरमी विधानसभा में 64.48 प्रतिशत तथा बिल्हा के 118 मतदान केन्द्रों में 67 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सम्पन्न होने पर मतदान दलों की वापसी प्रारंभ हो चुकी है और मतदान सामग्री स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गश्ती दल पूरी सतर्कता से मतदान केन्द्रों का दौरा कर रहे थे साथ ही सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में निष्पक्ष, सुगम एवं निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर सभी मतदाताओं एवं चुनाव कार्य में संलग्न लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंग मीणा के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ,मुख्य पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , यातायात प्रभारी संतोष जैन के निर्देश पर सख्त सघन चेकिंग चलाया गया। आप को बतादे की दीपावली व चुनाव के पश्चात बस्तर पुलिस ने सघन चैकिंग के साथ प्रभावी कार्यवाही चेकिंग अभियान जगदलपुर मुख्यालय के लाल बाग पुराना बस स्टैंड कोतवाली थाने के समीप अभियान चलाया गया ।
जहाँ सैकड़ो मोटरसाइकिल वाहन व चार चक्के वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई साथ ही आप को बतादे की नगर में तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वाले व मोटरसाइकिलो में ध्वनि प्रदूषण करने वाले हॉर्न पर जम कर कार्यवाही करते हुए समझाइश देते हुए छोड़ा गया।
रायपुर/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। श्री बघेल ने कहा है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और फिर पहले की तरह ही मतदाताओं से किए अपने वादे निभाएगी। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल सरकार ने जिस तरह किसान, मज़दूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का खयाल रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने प्रदेश के कारोबारी वर्ग को भी धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे इसी तरह कांग्रेस का साथ निभाते रहे तो जल्द ही छत्तीसगढ़ कारोबार में भी देश में अपना विशिष्ठ स्थान बनाएगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अगर किसी देश का नाम आता है तो वह भारत का नाम आता है भारत के लोकतंत्र की मिसालें हैं कई देशों में दी जाती है लोकतंत्र ही वह आधार है जिसके परिपेक्ष में चलते हुए आम जनता अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करता है और सदन में भेजता है किंतु वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र जहां कई बड़ी-बड़ी पाश कॉलोनी है एक बार फिर लोकतंत्र को निराश किया और 5:00 बजे मतदान के समय तक 60% भी मतदान नहीं हुआ दुर्ग जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर आम जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित नहीं की 53 प्रतिशत मतदान के साथ दुर्ग जिले में सबसे कम मतदान होने का तमगा एक बार फिर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र को मिला ।
दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में इसलिए दो-तीन बार से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रिकेश सेन का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर से था इस बार यह उम्मीद की जा रही थी आम जनता लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी किंतु ऐसा नहीं हुआ इस बार भी हर बार की तरह वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा ।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग शहर विधानसभा के मतदान के दिन कांग्रेस के प्रत्याशी श्री अरुण वोरा ने पंचशील नगर स्कूल में अपने मतदान का प्रयोग किया बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा का यह सातवा विधानसभा चुनाव है । जिसमें तीन बार कांग्रेस प्रत्याशी जीत हुई एवं तीन बार उन्हें हर का सामना करना पड़ा अगर कांग्रेस अध्यक्ष जीते हैं तो एक बार फिर उनकी जीत की हैट्रिक हो जाएगी ।
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने यहां बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान का अवलोकन भी किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
