
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर रायुपर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. इंदिरा गांधी के जयंती पर उनके छायाचित्र में मार्ल्यापण पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शैलेश पांडेय, दिलीप लहरिया, विजय केशरवानी, सियाराम कौशिक, आशिष छाबड़ा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, महामंत्री रवि घोष, संयुक्त महामंत्री अजय साहू, सलाम रिजवी, मेहमूद अली उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।
विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य और छठी मइया की उपासना का पर्व है। इस पर्व में माताओं और बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी और सुख-समृद्धि के लिए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। डॉ. महंत ने कहा कि सूर्य जीवन ऊर्जा का स्रोत और आधार है। छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है।
दुर्ग/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में दुसरे चरण का मतदान भी शांति पूर्ण संपन्न हो गया . प्रदेश में इस बार चुनाव में दोनों ही राजनितिक पार्टियों के घोषणाओं में 19-20 का मामला रहा ऐसे में दोनों ही राजनितिक दल के नेताओ के द्वारा जीत के दावे किये जा रहे है .
दुसरे चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने दावा करते हुए कहा कि 17 नवंबर को संपन्न विधान सभा चुनाव के सफलता पूर्वक मतदान पूर्ण होने के बाद दुर्ग जिला सहित पूरे प्रदेश के 90 विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है । मतदाताओं में उत्साह और अधिक संख्या मे मतदान करना इस बात को साबित करता है कि प्रदेश की जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास किया है और आर्शाीवाद दिया है ।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की गारंटी, महतारीवंदन योजना, किसानों को 2100 का समर्थन मूल्य, कांग्रेस का भष्ट्राचार, वादा खिलाफी के कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंे चुनाव जीत रही है । उन्होनंे प्रदेश के सभी 90 विधान सभा के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि प्रदेश की जनता ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मनानीय नरेन्द्र मोदी जी पर अपना विश्वास जताया है । उन्होनें कहा दुर्ग जिले के 6 विधान सभा सीटों में 53 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत मतदान हुआ है जो भारतीय जनता पार्टी को और मतबूत बनाती है । उन्होनंें कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आप, सीपीआई, सीपीएम, के अलावा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी, हमर राज पार्टी, जैसे राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अपना योगदान दिया है । भारतीय जनता पार्टी ने नए चेहरों पर अधिक भरोसा जताया है 40 से अधिक सीटों पर नये प्रत्याशी मैदान में उतारे गये थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / 17 नवंबर 20223 यानी महापर्व छठ पूजा का आरंभ हो गया है । चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की सभी तैयारियों में लोग लग गए हैं । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 सुश्री सरोज पाण्डेय ने दुर्ग सहित प्रदेश की जनता को छठ महापर्व की शुभकामनाएॅदेते हुये कहा कि छठ महापर्व सूर्यउपासना का सबसे बड़ा त्यौहार होता है मुख्य रुप से यह पर्व सूर्य उपासना के लिए किया जाता है ताकि पूरे परिवार पर उनका आर्शीवाद बना रहे । और सभी की मनोकामनाएॅ पूरी हो । मान्यता है कि छठ का उपवास संतान प्रा्रप्ति की माना, संतान की कुशलता सुख समृद्धि और उसकी दीर्द्यायु के लिए किया जाता है । उन्होनें कहा इस दिन महापर्व छठ पूजा की शुरुआत सूर्य देवे और छठी मैया के स्मरण से करने के साथ ही दोस्तो, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएॅ देते हैं । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 सुश्री सरोज पाण्डेय ने समस्त शहरवासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएॅ दी है ।
बीएसएफ के जवानों को हर मूवमेंट पर नजर रखने के दिए निर्देश
सुरक्षा बल एवं सीसीटीवी से 24 घंटे की जा रही है निगरानी
कलेक्टर ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दी जानकारी
मुंगेली / शौर्यपथ / शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में मतदान के बाद रखे गए ईवीएम मशीनों और मतदान से संबंधित सामग्रियों की सुरक्षा की जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। सीमा सुरक्षा बलों और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आरओ, एआरओ के साथ अन्य अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज चातरखार महाविद्यालय परिसर में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभिकर्ता की बैठक लेकर दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्ट्रॉन्ग रूम में रखे गए मतदान सामग्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आब्जर्वर के निर्देशानुसार इस बार स्ट्रांग रूम में रखे गए इव्हीएम मशीनों एवं सामाग्रियों की सुरक्षा के लिए चैनल गेट लगाया गया है। परिसर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु व्यवस्था की गयी है एवं पूरे परिसर निगरानी के लिये पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पुलिस द्वारा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम एवं भवन में लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज को लाईव देखने के लिए बाहर में टेंट लगाकर छाया, पानी आदि की व्यवस्था की गई है, जिससे अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी तीन शिफ्ट में एक-एक व्यक्ति को निगरानी हेतु प्राधिकृत कर सकते हैं। इसके लिए आरओ द्वारा जारी प्राधिकार पत्र को मान्य किया जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि आपलोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निश्चिंत रहें। निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए स्ट्रांग रूम में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रांगण में किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थों का सेवन करना और नशीली पदार्थ लेकर आना प्रतिबंधित है। गाड़ी पार्किंग एरिया में रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी डीईओ श्री प्रवीण तिवारी, रिटर्निग अधिकारी लोरमी एवं मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण नंदकुमार साहू, समारू भास्कर, भीखमचंद गर्ग, लखन बांधले, कन्हैया, सुनील शर्मा, अमित कुमार बंजारे, राज साहू, जागृत, हरीश कुमार सेवा, भावसिंह मौजूद रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्रकुमार ने विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक सहभागी होने के लिए सभी मेरे अपने नवागढ़ के मतदाताओं का सहृदय आभार ज्ञापित किरता हूँ। उन्होंने कहा कि नवागढ़ की जनता ने लोकतंत्र पर अपार भरोसा जताते हुए बहुत ही उत्साहपूर्वक मतदान किया।
उन्होंने कहा कि मेरे सभी नवागढ़ के कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ कांग्रेसजनों और सेक्टर, जोन और बूथ स्तर के मेहनती कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन व निष्ठा से काम किया है। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने वाले सभी पत्रकार गण, मतदान कर्मियों, जिला और स्थानीय सिविल और पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह चुनाव संपन्न हुआ और हम जन-जन तक कांग्रेस पार्टी, नेतृत्व, और हमारी सरकार की नीतियों, किसान, मज़दूर, महिला, युवा सभी का विकास के लक्ष्य व जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सफल हुए हैं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान करने वाले सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गुरु रूद्र ने कहा कि आनेवाले दिनों में नवागढ़ क्षेत्र को विकास के राहों पर आप और हम मिलकर ले जाएंगे और जो सपने देखे हैं उसे मिलकर साकार करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
