
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा की जीत की बुनियाद तैयार हो चुकी है। 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में जनता छत्तीसगढ़ को कुशासन से मुक्त करने, विकास की बुलंद इमारत खड़ी करने आतुर है। छत्तीसगढ़ में अंधेरा छंट रहा है। सूरज निकलने वाला है। कमल खिलने वाला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज शाम चुनाव प्रचार थमने के पूर्व भाजपा का चुनाव प्रचार जनता को उसकी और राज्य की बेहतरी के हमारे संकल्प से परिचित कराने के लिए था कि छत्तीसगढ़ जिस भाजपा ने बनाया है, वही छत्तीसगढ़ राज्य को संवार सकती है। छत्तीसगढ़ के जन जन का जीवन स्तर ऊंचा उठा सकती है। हम अपने प्रयासों में सौ प्रतिशत सफल रहे हैं।
मांडविया ने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति सफल रही है। हम जनता के बीच, जनता के मुद्दे लेकर, जनता की आवाज बनकर पहुंचे। विगत दिनों भाजपा बस्तर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में मां दंतेश्वरी के आंगन से और छत्तीसगढ़ के दूसरे हिस्से जशपुर से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में मां खुड़िया रानी देवी का आशीर्वाद लेकर परिवर्तन यात्रा निकाली थी। जिसे हमने रतनपुर में मां महामाया के चरणों में मोदी जी की गारंटी के रूप में समर्पित किया। उसे जिस प्रकार जनता का आशीर्वाद मिला उस परिवर्तन यात्रा में जिस प्रकार का जन सैलाब उमड़ा परिवर्तन यात्राएं समापन पर आते आते परिवर्तन की आंधी में बदल गई। भाजपा की चुनावी रणनीति अच्छे और सच्चे संकल्प के साथ जनता से जुड़ने की रही, जिसमें हम शत प्रतिशत सफल रहे हैं।
मांडविया ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र मोदी जी की गारंटी- 2023 छत्तीसगढ़ के विकास और छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण का रोडमेप है। हमारा विजन उस राज्य के सम्पूर्ण विकास का है, जो राज्य हमने बनाया है। हमारे संकल्प पत्र ने हमारी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को अपनी तथाकथित गारंटियां और घोषणा पत्र बदलने मजबूर कर दिया। यह भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार की गारंटी है।
श्री मांडविया ने कहा कि 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनते ही पूरा दिसंबर माह भाजपा के लिए मोदी की गारंटी पूरा करने का होगा
3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनते हैं पहले कैबिनेट में 18 लाख आवास के लिए हम राशि जारी करेंगे और गरीब को आशियाना देना सुनिश्चित करेंगे
दूसरा काम करेंगे छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय देंगे । पीएससी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक मारते हुए इस कांग्रेस ने अपने चहतों को उपकृत किया है इन घोटाले की तुरंत जांच कर दोषियों को सजा देंगे
25 दिसंबर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन, सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 साल का बोनस देंगे
छत्तीसगढ़ के धान बेचने वाले प्रत्येक किसान को 65100 रु प्रति एकड़ एक मुश्त सीधा किसानों के खाते में डालेंगे
छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह देने का संकल्प पूरा करेंगे
यह बीजेपी का संकल्प है मोदी जी की गारंटी है कि दिसंबर माह छत्तीसगढ़ वासियो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा
विकास की जो रफ्तार 2018 में रुक गई है वह डबल इंजन की सरकार के ताकत से तेज गति से दौड़ेगी
और 2024 नए वर्ष में नई उमंग के साथ छत्तीसगढ़ वासी हमारे हृदय के मान बिंदु प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे । छत्तीसगढ़ के नागरिकों को भाजपा, रामलला दर्शन यात्रा पर ले जाएगी।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी जिनके नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की आम गरीब जरूरतमंद जनता के जीवन स्तर उठाने के लिए लगातार केंद्र से सहायता भेज रही है और छत्तीसगढ़ की सरकार अपने अहम और आर्थिक दिवालियापन के कारण उसे आम जनता तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। यह भी छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है।
छत्तीसगढ़ में लगातार माननीय नरेंद्र मोदी जी की सभा में , अमित शाह जी की सभा में, योगी आदित्यनाथ जी की सभा में, हेमंत विश्व शर्मा जी की सभा में, राजनाथ जी की सभा में देश के सभी वरिष्ठ नेताओं की सभा में अपार जन समुदाय उमड़ा, लोगों ने जिस उत्साह के साथ इन नेताओं को सुना। वह करंट वह स्पार्क अद्भुत था। जनता सीधे दिल से भाजपा से जुड़ी। जनता का उत्साह बता रहा है कि उन्हें सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है।
मांडविया ने कहा कि अब यह तय हो गया है कि जिस प्रकार इस कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष में, बस्तर में, नारायणपुर में, कवर्धा में ,बिरनपुर में, सरगुजा में सनातन का अपमान किया है अवैध धर्मांतरण को बढ़ावा दिया है तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। अपना पेट भरने के लिए हम सब के आराध्या महादेव के नाम का दुरुपयोग किया। जनता इस अपमान को भूलेगी नहीं और 17 तारीख को सरकार के खिलाफ वोट डालेगी।
यह आशा है कि 17 तारीख को जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ मतदान करेगी और तीन दिसंबर के बाद भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश के युवा, महिला, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, का संपूर्ण विकास होगा। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में जो मोदी की गारंटी दी है वह निश्चय ही पूरा करेगी क्योंकि भाजपा जो कहती है वह करती है । मांडविया ने कांग्रेस की वादाख़िलाफियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी सरकार के खाते में एक भी उपलब्धियों दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भूपेश बघेल ने पूछा क्या तुम्हे याद है। तो छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि हां हमें याद है आपकी सरकार में वादाखिलाफी का अंबार और घोटालों का भंडार है। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि कांग्रेस की सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। शराबबंदी, रोजगार, महिला पेंशन,मुफ्त गैस सिलेंडर, मुफ्त शिक्षा, बुजुर्ग पेंशन, नियमितीकरण कोई वादा पूरा नहीं किया। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी की है।
मांडविया ने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सारे घोटालों की फेहरिस्त जनता के पास है। अब महादेव के नाम पर भी घोटाला सामने आ गया है। 508 का नंबर किसका है, यह बच्चा बच्चा जानता है। कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार ही होगा। कुछ और हो ही नहीं सकता। जहां कांग्रेस होगी, वहां विकास नहीं हो सकता। विकास और भ्रष्टाचार एक स्थान पर नहीं रह सकते। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से मुक्ति और विकास चाहिए। यह भाजपा ही दे सकती है। जनता को इसका भरोसा है।
मांडविया ने चुनाव के दौरान हुई टारगेट किलिंग के बारे में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच भय का माहौल पैदा करने का षड्यंत्र तो चुनाव के छह माह पहले ही शुरू हो गया था। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की टारगेट किलिंग हुई और चुनाव के दौरान मोहला मानपुर में बिरजू तेहराम व नारायणपुर में रतन दुबे को निशाना बनाया गया। यह छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि चुनाव को प्रभावित करने किसने पर्दे के पीछे से हिंसा का मार्ग अपनाया। हमें अपने शहीद कार्यकर्ताओं पर गर्व है। छत्तीसगढ़ की जनता इनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाने देगी। हमारे परिवार के इन लोगों ने लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति दी है। भाजपा की सरकार आने पर नक्सलवाद का समूल नाश हो जाएगा।
श्री मांडविया ने कुछ अधिकारियों से कहा आप निष्पक्ष होकर कार्य करे बिना कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान न करे। याद रखे 3 दिसम्बर को भाजपा आवत हे।
भिलाई नगर विधान सभा / शौर्यपथ /
भिलाई नगर विधानसभा चुनाव इस बार भ्रम और अफवाहों के बीच हिंडोले खाती रही शुरू से ही भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव के बारे में कभी ईडी , कभी अवैध संपत्ति , कभी गुंडागर्दी , कभी कोल घोटाला , कभी महादेव एप , कभी जेल जाने की बात तो कभी पत्नी के चुनाव लड़ने की बात भिलाई में चर्चा का विषय रही किन्तु सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव चुनावी जंग में उतरे और अब मतदान का दिन भी आ गया .
ऐसे में एक बार फिर भाई और पत्नी को दिए जाने वाले रकम की चर्चा शुरू होने लगी जिस पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि एकांश बनछोर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के लोगों के पास अब कोई काम नहीं बचा है। विधानसभा चुनाव में हार की पूरी उम्मीद के साथ भाजपा के कार्यकर्ता चिंता ग्रसित हो गए हैं और अब वे शहर में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। पहले भाजपा के नेताओं ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को ई डी पड़कर ले जाएगी । उसे जेल में बंद कर देगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फिर भाजपा के लोगों ने भ्रम फैलाया है कि देवेंद्र यादव जेल चले जाएगा तो अब उसकी पत्नी चुनाव लड़ेगी। फिर भाजपा के लोगों ने भ्रम फैलाने के लिए एक वीडियो एमएमएस लीक की उससे भी उनका काम नहीं बना तो फिर भाजपा के लोगों ने भ्रम फैलाया की विधायक देवेंद्र यादव ने अपनी पत्नी और भाई को जो 1 करोड़ दिया वह राशि उन्हें शासन के द्वारा दी गई राशि है। जब वह महापौर थे और उसके बाद फिर विधायक बने। महापौर और विधायक के पद पर रहते हुए शासन से उन्हें जो मानदेय दिया जाता है। वह उन्हें लगातार मिलता था और उनका खर्च ज्यादा है नहीं तो वह जो राशि बची थी। वह राशि वह अपनी पत्नी और अपने बड़े भाई को दिए पर इसमें भी भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पेट में दर्द शुरू होने लगा है इसीलिए अब लोगों में आम जनता में भरम फैलाने के लिए कई तरह की झूठ फैला रहे। इससे पहले भी भाजपा और के नेता कई तरह के झूठ फैला चुके हैं।जिस धनराशि के साक्ष्य हो और जो सही है एफीडेविट में वही दर्ज किया जाता है, भारतीय जनता पार्टी के नेता जो आज तक कोरोडो का घाल मेल किए उन्हे छुपाने की जरूरत है। देवेंद्र यादव के पास जो कुछ है वो सार्वजनिक है।
रायपुर / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने द्वितीय चरण के मतदान के पूर्व रायगढ़ एवं महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टूटेजा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायगढ़ एवं महासमुंद जिला मुख्यालयों में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मतदान केन्द्रों का भी दौरा किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त संबंधित जिलों के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक, संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।
विशेष प्रेक्षक धर्मेंद्र एस. गंगवार, राजेश टूटेजा एवं अनिल कुमार शर्मा ने रायगढ़ और महासमुंद जिले में सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने को कहा। उन्होंने बैठक में सी-विजिल में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के संबंध में भी जानकारी ली। प्रेक्षकों ने मतदान की समयबद्ध जानकारी प्रदान करने के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वरों के कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ से चर्चा कर मतदान पर्ची के वितरण के बारे में पूछा।
विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों जिलों में संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा। उन्होंने रायगढ़ और महासमुंद जिलों में स्वीप गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मतदान के लिए जन-जागरूकता ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रलोभन एवं भय रहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।
प्रचार थमने से पहले वोरा के पक्ष में सीएम ने किया पटरी पार में रोड शो
दुर्ग / शौर्यपथ / बुधवार को चुनावी शोर थमने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के पक्ष में पटरी पार सिकोला भाठा से रायपुर नाका अंडरब्रिज तक रोड शो किया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगह जगह पुष्प वर्षा , पटाखों एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। सीएम बघेल की छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना का असर रोड शो में देखने को मिला उत्साह के साथ महिलाओं ने रोड शो में हिस्सा लिया। बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लाने के लिए हर विधायक का जीतना आवश्यक है । कांग्रेस सरकार आने पर ही प्रदेश के किसान, मजदूरों , महिलाओं, युवाओं व आदिवासियों की खुशहाली है। कांग्रेस सरकार आने से ही स्वामी आत्मानंद स्कूल, कालेज, महतारी दुलार, हमर क्लिनिक, हमर लैब, कर्जमाफी, ग्रामीण व शहरी औद्योगिक पार्क जैसी योजनाएं ना सिर्फ जारी रहेगी बल्कि अब हर महिला को 15000 रु सालाना, 200 यूनिट बिजली मुफ्त व 474 रु में गैस रिफिल भी प्राप्त होगा। उन्होंने केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा के लिए 17 नवंबर को अरुण वोरा व कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।
वही विधायक प्रत्याशी अरुण वोरा ने अपने स्व. पिता स्व. मोतीलाल वोरा को याद करते हुए भावुक होते हुए कहा कि दुर्ग शहर की जनता के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें भरपूर स्नेह दिया है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने भरपूर सहयोग दिया। एक पिता की कमी सदैव खलती है किंतु यह उनका सौभाग्य है कि वरिष्ठजनों व मतदाताओं ने उन्हें बाबूजी की कमी खलने नहीं दी है। वोरा ने पटरी पार के क्षेत्र वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास की जो शुरुवात पिछले 5 वर्ष में दिखी है वह आगे और भी तेज गति से जारी रहेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
