August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35148)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

      कवर्धा / शौर्यपथ / कवर्धा शहर के विकास को नई दिशा देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ का विधिवत भूमिपूजन किया। यह बहुप्रतिक्षित मार्ग राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक तैयार किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात सुविधा, व्यापारिक गतिविधियां और शहरी सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार होगा।
    भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गौरव पथ केवल सड़क नहीं बल्कि कवर्धा के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है। उन्होंने बताया कि शहर में दो आधुनिक चौपाटियों का निर्माण, प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, मेडिकल कॉलेज के लिए 300 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, सड़क उन्नयन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने इसे कवर्धा के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि नई सरकार के संयुक्त प्रयासों से शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन 11 दिसंबर को किया जाएगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
    करीब 2 किलोमीटर लंबा गौरव पथ रामनगर, शिवाजी कॉलोनी, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के हजारों नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और शहर को आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगा।

       नई दिल्ली / शौर्यपथ  / देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों अभूतपूर्व परिचालन संकट से जूझ रही है, जहां पिछले चार-पांच दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और लाखों यात्री परेशान हैं।
    सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ओपन लेटर में पायलटों ने सीईओ पीटर एल्बर्स सहित शीर्ष प्रबंधन पर वर्षों की बदइंतजामी, कर्मचारियों की थकान नजरअंदाज करना और टॉक्सिक वर्क कल्चर फैलाने का आरोप लगाया है।
    पत्र का दावा है कि 2006 में स्थापित इंडिगो की प्रारंभिक सफलता लालच और अहंकार में बदल गई, जिससे कंपनी डूबने की कगार पर पहुंच गई।
    पायलटों के आरोप: थकान, डर और अपमान की संस्कृतिअनाम लेखक ने खुद को लंबे समय से इंडिगो का गवाह बताया और कहा कि पायलटों की नाइट ड्यूटी बिना अतिरिक्त वेतन के बढ़ा दी गई, जबकि थकान की शिकायत पर उन्हें धमकाया-डराया गया।
    पत्र में प्रबंधन द्वारा अपमानजनक टिप्पणियां जैसे "भिखारी विकल्प नहीं चुन सकते" का जिक्र है, जो टॉक्सिक माहौल को उजागर करता है।इसके अलावा, योग्यता की अनदेखी कर अनाड़ी लोगों को बड़े पद दिए जाने से संकट गहराया।
    जिम्मेदार नामों की सूची: आठ शीर्ष अधिकारियों पर इल्जामकथित पत्र ने संकट के लिए आठ अधिकारियों को सीधे जिम्मेदार ठहराया:
    पीटर एल्बर्स (सीईओ): संकट के दौरान नीदरलैंड में छुट्टी पर।
    जेसन हर्टर, अदिति कुमारी, तपस डे, राहुल पाटिल।
    इसिडोर पोरक्वेरास (सीओओ), असीम मित्रा (एसवीपी फ्लाइट ऑपरेशंस), अक्षय मोहन।
    ये निर्णयों ने मिलकर उड़ानों को प्रभावित किया, जहां 2 दिसंबर से 850 से अधिक उड़ानें प्रतिदिन रद्द हुईं।
    डीजीसीए का नोटिस और सरकारी हस्तक्षेप
    डीजीसीए ने सीईओ एल्बर्स को शो-कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा, जिसमें योजना, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में चूक का उल्लेख है। सरकार ने किरायों पर सीमा लगाई और रिफंड तुरंत शुरू करने का आदेश दिया, जबकि इंडिगो ने एफडीटीएल नियमों का हवाला देकर रोस्टर सुधार का भरोसा दिया।
    विपक्ष ने 65% बाजार हिस्सेदारी वाली इंडिगो की मोनोपोली को जेट, किंगफिशर और गो फर्स्ट के बंद होने से जोड़कर सरकारी नीतियों पर सवाल उठाए।
    मोनोपोली का सबक: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा?इंडिगो की 62-65% हिस्सेदारी ने पूरे हवाई यातायात को बंधक बना लिया, जहां अन्य एयरलाइंस जैसे एयर इंडिया समूह (27%) के किराए चढ़ गए। जेट एयरवेज (2019), किंगफिशर (2012) और गो फर्स्ट (2023) के पतन से निजीकरण के दुष्परिणाम सामने आ चुके हैं।यह संकट अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल कर रहा है और सरकार को एकाधिकार रोकने पर पुनर्विचार करने का संकेत दे रहा है।

    शहीदों को नमन करने सहित पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान

    ​जगदलपुर, शौर्यपथ। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के पुण्य स्मरण और उनके परिवारों के कल्याण के लिए बस्तर जिले में रविवार 07 दिसंबर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। ​रविवार 07 दिसंबर को प्रातः 11 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रभारी अधिकारी कर्नल एके कर, सर्जन कमाण्डर जॉनसन एवं दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह पठानिया को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा ध्वज प्रतीक (फ्लैग प्रतीक) लगाकर किया गया।

               ​इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में द्वितीय विश्व युद्ध की नान पेंशनर श्रीमति महेश्वरी वानखड़े एवं श्रीमति वानो बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें विशेष निधि से 10 हजार रुपए का धनादेश भी सौंपा गया। ​पूरे बस्तर संभाग से पूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के परिजनों ने इस कार्यक्रम में भा​ग लिया।

    ​कार्यक्रम के अध्यक्ष कलेक्टर हरिस एस ने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा यह कोष हमें अपने बहादुर शहीदों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण को सुनिश्चित करने का अवसर देता है। राष्ट्र के इन सच्चे नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने का यह हमारा कर्तव्य है।

             ​इस दिन का मुख्य उद्देश्य सशस्त्र सेनाओं के कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए धन एकत्र करना है, विशेषकर उन लोगों के लिए जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह दिन हमें सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनकी वीरता को याद करने की प्रेरणा देता है।हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्र के इन सच्चे सेवकों के परिवारों के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

    रिटेंशन स्कीम से आबंटित आवास, मिनिमम वेज, टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

    भिलाई / शौर्यपथ /  आज विधायक नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी डायरेक्टर इंचार्च श्री सी आर महापात्र से मुलाकात की ।।
    विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि जिस तरीके ने बीएसपी द्वारा टाउनशिप के रिटेंशन स्कीम के तहत निवासरत आमजन को नोटिस देकर घर के किराए में वृद्धि की जा रही है वो अमानवीय है ।। प्रबंधन को इस विषय में पुनः संज्ञान लेना चाहिए और इसपर रोक लगानी चाहिए
    साथ ही प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर इस पर निर्णय लेना चाहिए ।।

    प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों और वर्करों को मिले मिनिमम वेज

    विधायक देवेंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि रिवर्स बिडिंग बंद होनी चाहिए और जो निर्धारित दर है उसका भुगतान समय पर वर्करों को मिलना चाहिए जिस पर DIC ने सहमति जताई है और कहा है कि जल्द ही बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा । बीएसपी टाउनशिप के मार्केट की दुकानों के लीज के विषय में हो निराकरण, जब तक निराकरण नहीं तब तक न हो कार्यवाही । भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों द्वारा लगातार लीज नवीनीकरण की मांग की जा रही है, जिस पर आज विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस विषय में जल्द से जल्द निराकरण निकाला जाए और जब तक निराकरण पूर्ण न हो तब तक बीएसपी प्रबंधन द्वारा किसी भी आबंटित दुकान में कोई कार्यवाही न हो

    सेक्टर 9 हॉस्पिटल का न हो निजीकरण, 50 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी का रखा जाए खयाल

    विधायक देवेंद्र ने कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल में आश्रित 50 हजार कर्मचारी अधिकारी का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए और इस तरीके से सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की बातें सामने आ रही है उसे पर विधायक ने कहा कि निजीकरण की ओर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन बिल्कुल न सोचे अन्यथा हम गांधी वादी तरीके से इसका विरोध करेंगे ।।

    सेक्टर एरिया में स्थित आवासीय बस्तियों को नोटिस देने के संबंध में बातचीत हुई और यह तय किया गया कि जब  निवासरत आवासियों को मकान आवंटित नहीं हो जाता तब तक उन्हें बेदखली की कार्रवाई न किया जाए, विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में भी बातचीत की गई ।।

    राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का किया नाम रोशन


      रायपुर / शौर्यपथ / एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है।

    मिट्टीकला में मिला नया आयाम

    शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनके सपनों को मजबूती दी।


    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक से मिली नई उड़ान

    निहारिका ने पहले जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह जीत उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने में सहायक साबित हुई।

    उद्भव 2025 में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक से हुई दोहरी जीत

    इसके बाद निहारिका ने आंध्र प्रदेश में आयोजित 6 वीं ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। लगातार दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर निहारिका ने अपने विद्यालय और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है।

    शिक्षकों का मार्गदर्शन बना सफलता की नींव

    निहारिका के इस सफलता के पीछे उनके कला शिक्षक श्री राहुल जंघेल की प्रेरणा और विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार तिर्की का सतत सहयोग और मार्गदर्शन रहा। निहारिका ने साबित कर दिखाया कि प्रतिभा को बस सही मंच की जरूरत होती है। निहारिका की बचपन से ही मिट्टी कला के प्रति गंभीर रुझान रखती थीं और विद्यालय ने उनकी इस प्रतिभा को ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    मेहनत और मार्गदर्शन से बनती है नई पहचान

    निहारिका की इस उपलब्धि से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में उत्साह का माहौल है। निहारिका की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ऊंचे सपने देखते हैं। निहारिका नाग की तरह मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।

      रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के संरक्षक श्री दिलेश्वर उमरे, संयोजक श्री ईश्वर उपाध्याय, तथा श्री जागेश्वर मल सोनी, श्री उमेश निर्मलकर, श्री नेत राम साहू, श्री जितेंद्र साहू, श्री इंद्रजीत उपाध्याय, श्री वैभव उपाध्याय सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

      बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिला प्रशासन बालोद और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन किया जाएगा। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में बताया गया कि बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 में जिले के चयनित विद्यार्थी अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे, जिससे जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के लिए जिले से कुल 1589 आइडियाज प्राप्त हुए, जिनमें से स्क्रूटनी के बाद 250 मॉडल का चयन किया गया है। इन मॉडलों को कक्षा 6वीं से 8वीं, कक्षा 9वीं एवं 10वीं तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं सहित कुल तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। समीक्षा बैठक में टेक्नोफेस्ट 2.0 के नोडल पंकज सोनी, कार्यक्रम समन्वयक लोचन देशमुख, जरीन खान सहित विभिन्न विभागों के नोडल आरएन देशमुख, एन के यादव, अमित श्रीवास्तव, अशरफ तिगाला, सूर्यकांत सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

    जिले के ग्राम कचांदुर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
    बालोद / शौर्यपथ /
    सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने पहचान दिलाने, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होेंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुँचेगी। सांसद नाग आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    इससे पूर्व सांसद नाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ट्राफी का अनावरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत ग्राम कचांदुर से हो रही है। इससे गांव की खेल प्रतिभा का विकास होगा। गांव की इन खेल प्रतिभाओं को कलस्टर स्तर, तहसील स्तर, विधानसभा स्तर तथा लोकसभा स्तर पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर माध्यम मिलेगा। खेल से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने कबड्डी के प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा कबड्डी का शुभारंभ कर सभी उपस्थित जनों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, लेखराम साहू, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं रस्साकस्सी कुल 04 खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

      रायपुर / शौर्यपथ / हर बार की तरह इस बार भी रायपुर छत्तीसगढ़ में खनन और निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर नया रायपुर में 14-17 अप्रैल 2026 को आईकॉनिक एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।
    इंडियन माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन IMCA के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आईकॉनिक एक्सपो के प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि हर बार की तरह iCONEQ के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए 2026 में नया रायपुर छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन निर्माण क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें देशभर से इस उद्योग से जुड़े हुए सभी निर्माता अपने-अपने उपकरणों एवं मशीनों को प्रदर्शित करेंगे, इस उद्योग से जुड़े समस्त विक्रेताओं को एक ही जगह सभी मशीनों जैसे बेको लोडर, एक्सकैवेटर, रॉक ब्रेकर, वाइब्रो रीपर, लोडर, ट्रक, क्रेन, स्टोन क्रशर्स, रबर पार्ट्स, स्पेयर पार्ट्स एवं मशीनों के पार्ट्स विक्रेता इत्यादि इस एक्सपो में अपने-अपने स्टाल लगाकर मशीनों एवं पार्ट्स को प्रदर्शित करेंगे।
    iCONEQ एक्सपो 2026 में विक्रेताओं को खरीदे गए उपकरणों एवं मशीनों पर विशेष छूट दी जाएगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस बार जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़, भारत में बने एक नए उपकरण 'वाइब्रो रीपर' को प्रदर्शित किया जाएगा जो खदानों में ब्लास्टिंग का एक नया विकल्प है। iCONEQ 2026 एक्सपो में आईआईटी के राष्ट्रीय स्तर के खानन विशेषज्ञ इस बार भी हिस्सा लेंगे जिसका अनुभव समस्त क्रेता एवं विक्रेता उठा पाएंगे।

       रायपुर / शौर्यपथ / 47वी अखिल भारतीय विद्युत महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने 6 राज्यों की टीमों से मुकाबला कर टीम चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह स्पर्धा तमिल नाडु राज्य द्वारा 3-5 दिसंबर को चेन्नई में आयोजित की गयी थी जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम ने तमिल नाडु,कर्नाटक , तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, असम के साथ मुकाबला करते हुए संपूर्ण टूर्नामेंट में 8 पदकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया।
    तीन दिवसीय इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने पांच अलग अलग खेल वर्ग में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस श्रेणी में सामूहिक वर्ग में रजत पदक, डबल्स वर्ग में स्वर्ण एवं एकल में स्वर्ण और कांस्य दोनों पदको पर कब्जा किया। इसी तरह बैडमिंटन एवं शतरंज श्रेणी में सामूहिक वर्ग में रजत और कैरम में कांस्य पदक विजेता रहे।
    शतरंज श्रेणी में सुश्री नूतन ठाकुर एकल स्पर्धा में हैट्रिक बनते हुए एकल वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रही। वह वर्ष २०२३ से अब तक लगातार तीन वर्षों से शतरंज की चैंपियन रही है।
    टीम की मैनेजर श्रीमती अनामिका मांडवी एवं कोच श्री रजनीश ओबेरॉय के नेतृत्व में टीम तमिलनाडु गई थी । श्रीमती अनामिका और श्री ओबेराय ने इस जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की उत्साहवर्धक नीतियों को दिया जिसके कारण खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों द्वारा बेहतर सुविधायें देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाता है ।
    इस स्पर्धा में कैरम टीम से श्रीमती कंचन महेश ठाकुर, सुश्री नमिता जैन, श्रीमती शकुंतला करक, श्रीमती अनिता रोही, बैडमिंट टीम से सुश्री झरना लता साहू, सुश्री जुवेना गेम्स, श्रीमती गायत्री दीवान, टेबल टेनिस श्रेणी से सुश्री दिव्या आमदे, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, श्रीमती शिखा खंडे, श्रीमती शोभना सिंह, शतरंज से सुश्री नूतन ठाकुर, श्रीमती मीना कुर्रे, श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती भारती साहू, एवं टेनिकोइट खेल से सुश्री एलिस मेरी केरकेट्टा, सुश्री उपासी दांगी, श्रीमती यशोदा रौतिया, सुश्री कल्याणी वर्मा ने भाग लिया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision