
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मंत्री अकबर ने बोड़ला जनपद पंचायत के छह ग्राम पंचायतों में 1.59 करोड़ रूपए की राशि के 28 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन , राज्य के समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों में अब कोदो, कुटकी तथा रागी का क्रय
कबीरधाम / शौर्यपथ / वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी एवं बैगा बहुल बोड़ला विकासखंड के वनांचल गांवों को विकास के मुख्यधारा से जोड़ते हुए अलग-अलग 34 कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए की सौगात दी है। जिसमे आज उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत छह ग्राम पंचायतों में लगभग एक करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 28 सड़क निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत हुए आज भूमिपूजन किए गए कार्याे में से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखुंटा में कुल 4 कार्य लागत 16.13 लाख रूपए, ग्राम पंचायत चेंदरादादर में कुल 6 कार्य लागत 22.15 लाख रूपए, ग्राम पंचायत दलदली में कुल 08 कार्य लागत 81.90 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लरबक्की में कुल 5 कार्य लागत 17.21 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लब्दा में कुल 01 कार्य लागत 12.53 लाख रूपए, ग्राम पंचायत आमानारा में कुल 4 कार्य लागत 8.95 लाख रूपए के कार्य शामिल है।
वन मंत्री ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दूरस्थ वनांचल स्थित गांव-गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखुंटा, चेंदरादादर, दलदली, लरबक्की, लब्दा, आमानारा के वनांचल क्षेत्रों में अलग-अलग 28 सड़कों के निर्माण होने से जिले के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत बरसों से उपेक्षित बैगा, आदिवासी परिवारों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल में रहने वाले वनवासी, आदिवासी, विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों को विकास के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
वन मंत्री अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों के हित में ठोस फैसला लेते हुए 7 प्रकार के लघु वनोपज के स्थान पर 52 प्रकार के लघु वनोपज खरीदी करने का फैसला लिया। इसी प्रकार महुआ का दर 17 रूपए से बढाकर 30 रूपए किया गया है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4 हजार रूपए किया गया है। इसी प्रकार साल बीज, हर्रा, चिरौंजी, गुठली, जामुनबीज, बेलगुदा, धनईफुल, कुसमी, लाख, गिलोय, चरोटा बीज, वन तुलसी, करंज बीज सहित 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी अब प्रदेश में हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी होने पर वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि वनांचल में रहने वाले लोगों को खेती किसानी से जोड़ने के लिए अनेक कार्य योजना बनाई गई है। अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदा-कुटकी और रागी का भी समर्थन मूल्य पर समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
कांकेर / शौर्यपथ/ प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाबेड़ा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आमाबेड़ा में सहकारी बैंक खुलने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है, यह कांकेर जिले का 13वां एवं बस्तर संभाग के 46वां जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा होगा। इस बैंक से आमाबेड़ा अंचल के 90 गांव जिसमें 21 वन ग्राम भी हैं, के किसान एवं ग्रामीण लाभान्वित होंगे। यहां के लोगों को अब 30 किलोमीटर दूर केशकाल, कांकेर अथवा अंतागढ़ जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इस अंचल में सहकारी बैंक की शाखा खुलने से लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी, साथ ही किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सुविधा भी मिलेगी। श्री लखमा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने वाले किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा कोदो, कुटकी, रागी का भी समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ खरीदने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके हित में काम कर रही है। सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता का दर 25 सौ रूपये से बढ़ाकर 04 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किया गया है। लघु वनोपज को भी खरीदने की व्यवस्था की गई है।
श्री लखमा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। सरकार द्वारा बस्तर संभाग में आदिवासियों के आस्था के प्रतीक देवगुड़ी एवं परंपरा के वाहक घोटुल का निर्माण किया जा रहा है। नक्सल गतिविधियों के कारण जो स्कूलें बंद हो गई थी, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। बस्तर संभाग में स्थानीय स्तर पर शासकीय नौकरी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, इसके लिए कनिष्ठ चयन बोर्ड गठित किये गये हैं। सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय भी बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री लखमा ने हायर सेकेण्डरी स्कूल आमाबेड़ा के भवन का बाउंड्रीवॉल बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक श्री अनूप नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अंतागढ,़ आमाबेड़ा क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव। शौर्यपथ । कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बढ़ते कोरोना को देखते हुए कोविड गाइडलाइन के साथ जारी किए आदेश, जानिए क्या प्रमुख नियमों का पालन करना होगा
सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाएं कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगी एवं पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चो का स्कूल परिसर में सोशल डिस्टेंस और कोविड़ गाइड लाइन का पालन करते हुए वैक्सीनेशन किया जायेगा । शासकीय कार्यालयों में रोस्टर पद्धति के द्वारा कार्य किए जाने का आदेश दिया गया है ।
शासकीय कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम के द्वारा कार्य करने एवं कर्मचारियों को मोबाइल के द्वारा अपने अधिकारियों के साथ संपर्क होने की बात कही गई है वही हाट बाजार सब्जी मार्केट इत्यादि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापार करने की बात कही गई है साथ ही व्यापारियों को ग्राहकों को मास्क और सेनीटाइजर के बिना क्रय विक्रय करने एवम सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा ।
शासकीय कर्मचारियों को दोनों टीका लगवाना अनिवार्य है। सभी शासकीय कार्यालय में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा वही कार्यालय प्रमुख को यह व्यवस्था करनी पड़ेगी कि आम जनता अपने आवेदन शिकायत कार्यालय मुख्य द्वार के पास जमा कर सकें। शिकायत एवं आवेदनों पर समय सीमा पर निराकरण हो यह भी सुनिश्चित कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी होगी ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। समस्त निजी संस्थाएं एवं केंद्र शासित कार्यालय जैसे बैंक डाकघर फाइनेंस कंपनियां इत्यादि यह सुनिश्चित करें कि जितना हो सके कार्य work-from-home हो एवं कार्यालयों के बाहर टेंट सेनीटाइजर मास्क आदि की व्यवस्था करें ताकि कार्यालय में भीड़भाड़ ना हो। जिला कलेक्टर कोंडागांव पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा यह आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि हर स्थिति में सोशल डिस्टेंस का पालन हो एवं कहीं भी भीड़ भाड़ की स्थिति निर्मित ना हो । वही जिलाधीश पुष्पेंद्र कुमार मीणा कोंडागांव ने अति आवश्यक सेवाओं में बिजली , जलसेवाए, अग्निशमन, चिकित्सा सेवाएं , स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सेवाओं में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं किया है जिलाधीश कोंडागांव पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा यह आदेश आज दिनांक 15 /01/ 2022 को जारी किया गया ।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर में कांग्रेसियों में आपस में फूट नजर आ रही है दूर शहर में कहने को तो सारी सरकार कांग्रेस की है किंतु कांग्रेस की शहरी सरकार में विधायक पूरा का पूरा दखल नजर आता है वही राजेश यादव जो मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक साथी हैं को विधायक वोरा के द्वारा हमेशा दरकिनार किया जा रहा है ऐसा कई मौकों में देखने को मिला है कि विधायक वोरा कहीं भी लोकार्पण या भूमि पूजन के लिए जाते हैं तो राजेश यादव के अनुपस्थिति नजर आती है इसकी तो यहां तक बन चुकी है कि कई बार निगम के पोस्टरों से राजेश यादव के फोटो भी गायब हो जाते हैं शहर के विकास की बात करने वाले शहर विधायक अरुण वोरा निगम के लिए एवं विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री या नगरी निकाय मंत्री के पास भी पार्षदों की टीम को लेकर जाते हैं तब भी राजेश यादव को दरकिनार कर दिया जाता है अभी हाल ही में विधायक हो रहा शहर के विकास कार्यों के लिए निगम के पार्षदों की टीम को साथ लेकर गए जिसमें एक बार फिर नगर निगम के सभापति और मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक साथी राजेश यादव को दरकिनार कर दिया गया दुर्ग कांग्रेस में अगर यही स्थिति रही तो आने वाले चुनाव में भाजपा से जाता भीतरी घात कांग्रेसमें हो सकती है नगर निगम के सभापति राजेश यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं एवं निजी कारणों से सालों से राजनीति से दूर रहे हैं किंतु नगर निगम में सभापति के रूप में एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं शहर में राजेश यादव की एक अलग पहचान है ऐसे में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक वोरा जीत के लिए विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ साथ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से भी जब लड़नी होगी वर्तमान में अगर देखा जाए तो विधायक वोरा के द्वारा शहर में करोड़ों के विकास कार्य की बात की जाती है किंतु आम जनता को शहर में विकास कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है सिर्फ हर जगह बदहाली और अव्यवस्था ही नजर आ रही है पूर्व आयुक्त बर्मन के जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा सी गई है नगर निगम के अधिकारियों की अगर बात माने तो हफ्ते भर के कार्यकाल में आधे से ज्यादा दिन 4_5 घंटे अधिकारियों का मीटिंग में ही गुजर जाता है अधिकारियों के मीटिंग में रहने के कारण कर्मचारी भी बेफिक्र हो जाते हैं वहीं आम जनता भी अपने छोटे छोटे कार के लिए घंटों और दिनों इंतजार करती नजर आती है किंतु सारी सरकार को विधायक वोरा की मंशा के अनुरूप चलाने का दावा करने वाले शहरी सरकार शहर की बदहाल स्थिति पर कुछ भी बोल पाने में असमर्थ नजर आती है क्योंकि जब कार्य हो रहे थे तब तात्कालिक आयुक्त के विरोध में पूरी शहरी सरकार आ गई थी वर्तमान में आयुक्त के का प्रणाली लगातार संवेदनहीनता का परिचायक बनती जा रही है भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई करने में भी वर्तमान आयुक्त टालम टोल की स्थिति में रहते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण साथ तात्कालिक स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता है जिस पर सामान्य सभा में एक हफ्ते में जांच व निर्णय देने की बात कही गई थी किंतु महीनों बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई क्योंकि जांच करने वाले अधिकारी अभी तक मामले पर आगे नहीं बढ़ सके वही जांच की जिम्मेदारी देने वाले आयुक्त मंडावी भी जांच अधिकारी पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना पा रहे हैं आखिर ऐसा क्या कारण है कि तात्कालिक स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के जांच के मामले में शहरी सरकार सहित सभी अधिकारी मौन है
नगरी। स्वास्थ्य केंद्र नगरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 14 जनवरी को 04, 13 जनवरी को 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई इनमें से 04 नगर पंचायत नगरी के एवं 10 नगरी ग्रामीण क्षेत्र के है। अब संक्रमित की कुल संख्या संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ ने अपील की है की पूरी सावधानी बरतें मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। जब तक आवश्यक ना हो घर से बाहर ना निकले।
मौसम ठीक होते ही धान खरीदी में तेजी लायी जायेगी
मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था को बेहतर करने को कहा
आवश्यकता होने पर धान खरीदी की अवधि बढ़ाने पर होगा विचार
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था को और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा है कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश होगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।
मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइजर का प्रयोग करने दी जा रही समझाइश
सूरजपुर /शौर्यपथ/
कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, पुलिस अमला, नगरीय क्षेत्र के अधिकारी कोरोना के गाइडलाइन का निरंतर पालन कराने के लिए चौक चौराहों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों में निगरानी रखकर कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने समझाइश दी । जिससे कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।
जागरूकता एवं कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने सूरजपुर तहसीलदार की अगुवाई में नगरीय क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एटीएम, दुकानों, सार्वजनिक स्थलों में पहुंच कर मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर लगाने की समझाइश दी, तथा नियमों का उल्लंघन करने पर चलानी कार्यवाही भी की। विगत दिनों नगर सुरजपुर मुख्य मार्ग में भ्रमण कर मास्क नहीं लगाने वालों तथा जिन दुकान में बिना मास्क पहने व्यक्ति होने पर कार्रवाई की गई। चालानी कार्यवाही में कुल 1600 रुपये जुर्माना वसूल गया। इसी तरह प्रतापपुर के नगरीय क्षेत्र में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने नगरीय क्षेत्र के अधिकारी एवं पुलिस अमला लोगों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने कहा। प्रतापपुर थाना चौक के पास मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना करते हुए नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं थाना के स्टाफ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 11 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। सूरजपुर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल ने कोविड-19 की तीसरी लहर के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जो व्यक्ति कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं करता है। उन पर निरंतर चलानी कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए एक ही पोर्टल पर शुरू किए जा रहे हैं कई मॉड्युल
रायपुर /शौर्यपथ/
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव पंचायत विभाग द्वारा तैयार ई-पंचायत छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल पर चार मॉड्युल का शुभारंभ करेंगे। वे 15 जनवरी को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं के पारदर्शिता के साथ बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित सॉफ्टवेयर्स का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि पंचायत विभाग द्वारा लर्निंग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग, ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान, सर्वे एवं डॉटा पुनरीक्षण तथा विभागीय आदेशों, अधिसूचनाओं व अधिनियमों से संबंधित दस्तावेजों के संकलन के लिए चार मॉड्युल तैयार किए गए हैं।
पंचायत विभाग के एचआरएमएस सॉफ्टवेयर द्वारा प्रदेश भर के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों के वेतन का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। एलएमएस द्वारा राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा जारी पंचायतीराज संस्थाओं से संबंधित लर्निग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग की जाएगी। पंचायत संचालनालय द्वारा विभागीय आदेशों, अधिसूचनाओं एवं अधिनियमों से संबंधित दस्तावेजों के संकलन के लिए केएमएस तथा ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन के पहले 100 बिंदुओं पर आधारभूत जानकारियों के संकलन के लिए सर्वे मॉड्युल भी विकसित किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल
घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली।
नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना हो गए हैं। कुछ जवानों के चेहरे पर खरोच आई है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
