
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर /शौर्यपथ/
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना आरंग क्षेत्र के शासकीय भवनों के पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़, 02 लाख, 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।
मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यों में ग्राम गुल्लू में शासकीय हाई स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, कोसरंगी में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, ख़ौली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 310 मीटर हेतु 21 लाख, 05 हजार रुपये, खोरसी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 38 हजार रुपये और ख़ौली में आंगनबाड़ी केंद्र भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री सुगम सड़क के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रॉय, केशरी मोहन साहू, अनिता थानसिंग साहू, जनपद उपाध्यक्ष हेमलता डूमेंद्र साहू, सहित अन्य प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जन भावनाओं विरुद्ध स्कूल भवन तोड़े जाने व श्रृंगी ऋषि नाम विलोपित किए जाने से नगर वासियों में रोष
नगरी। नगर वासियों का कहना है की हमारे बाप दादा ओं द्वारा मेहनत की कमाई से इकट्ठा किए गए धन से बनाए गए श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी का भवन तोड़े जाने और श्रृंगी ऋषि बाबा के नाम को विलोपित किए जाने के आरोप और जन भावना विरुद्ध प्रशासन द्वारा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के लिए श्रृंगी ऋषि हिंदी मीडियम स्कूल को तोड़े जाने के विरुद्ध भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामू रोहरा, जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा और अन्य जिला पदाधिकारियों के साथ नगरी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल साहू ,संत कोठारी, रूपेश साहू ने कलेक्टर धमतरी पीएल ऐल्मा को ज्ञापन सौंपा वह विरोध जताया।
पूर्व में विश्रामगृह नगरी में कलेक्टर पी.एल. ऐल्मा के साथ बैठक में नगर वासियों ने श्रृंगी ऋषि हिंदी मीडियम स्कूल यथावत संचालित रखने की गुजारिश की थी, पर नगर वासियों के द्वारा किए गए विनती का प्रशासन पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा और जन आकांक्षाओं को दरकिनार करते हुए, स्कूल भवन तोड़ा जा रहा है, साथ ही आरोप भी लगाए जा रहे हैं की श्रृंगी ऋषि नाम को विलोपित किया जा रहा है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली के गाजीपुर फूल मार्केट में लावारिस बैग मिलने के शुक्रवार को अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई. फायर बिग्रेड दमकल के साथ बम निरोधक दस्ता के साथ नेशनल सिक्युरिटी गार्ड को घटनास्थल पर तैनात किया गया था. इस लावारिस बैग में बम मिला, इसे कंट्रोल्ड ब्लास्ट करके निष्क्रिय किया गया.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया है.टीम ने जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया तो उस जगह को पूरी तरह कॉर्डन ऑफ किया गया था. बैग से जो संदिग्ध चीज बरामद हुई, उसे सब्जी मंडी के अंदर एक खुले मैदान में 8 फ़ीट गहरे गड्ढे के अंदर दफनाया गया.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली. इन दोनों मंत्रियों ने हाल ही में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल और बीजेपी से इस्तीफा दिया है.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली. इन दोनों मंत्रियों ने हाल ही में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल और बीजेपी से इस्तीफा दिया है.मौर्य और सैनी के अलावा विधायक विनय शाक्य और भगवती सागर भी समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे.
गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जब से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही उनके समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें लग रही थीं. साल 2016 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी छोड़कर 2017 के यूपी चुनाव से पहले ही भाजपा का दामन थामा था. मौजूदा विधानसभा चुनाव के लिहाज से बात करें तो मौर्य, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का मुकाबला करने के लिए ओबीसी वोटर्स को आकर्षित करने की बीजेपी की योजना कें केंद्र बिंदु थे लेकिन चुनाव के ठीक पहले बीजेपी छोड़कर वे सपा में शामिल हो गए. ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका रहा.
धर्म सिंह सैनी की बात करें तो 2002, 2007 और 2012 में वे बसपा से चुने गए थे. वो साल 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे. सैनी ने 2012 और 2017 में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था. सैनी बसपा और भाजपा दोनों सरकारों में मंत्री बने. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी.
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में संशोधन हेतु प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि जीएसटी लागू होने के पश्चात् नई कर प्रणाली में कुछ कठिनाईयां सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 करदाताओं के लेखा पुस्तकों की संपरीक्षा विशेष वृत्तिक (सी.ए. आदि) से कराने संबंधी उपबंध करता है, परिणाम स्वरूप करदाताओं विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्यमों को अतिरिक्त अनुपालन भार का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त अधिनियम के विभिन्न उपबंधों में कतिपय विसंगतियां पाई गई थी। साथ ही आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लिये जाने के प्रावधान को अधिक कठोर करने की आवश्यकता है ताकि गलत आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की उपलब्धता रोकी जा सके। उपर्युक्तानुसार यथावर्णित अनुपालन भार को कम करने अधिनियम के प्रावधानों में विद्यमान विसंगतियों को दूर करने एवं आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) से संबंधित प्रावधानों को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में कतिपय संशोधन का निर्णय लिया गया था। जी.एस.टी. काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय माल आौर सेवा कर (संशोधन) अधिनियम 2021 दिनांक 28 मार्च 2021 से प्रवृत्त है। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में भी तद्नुसार संशोधन किया जाना आवश्यक था। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम (संशोधन) विधेयक को 15 दिसंबर 2021 को पारित किया गया।
दुर्ग /शौर्यपथ/
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के द्वारा सावधानियां बरतने एवं संकटापन्न व्यक्तियों की सहायता हेतु राज्यों एवं राज्य के भीतर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों द्वारा पलायन/वापसी संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रवासी श्रमिकों /कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम विभाग द्वारा हेल्प लाईन सेंटर में दूरभाश क्रमांक 0771-2443809, 91098-49992 और श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग 0788-2320000 में संपर्क कर सकते है
रायपुर /शौर्यपथ/
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने मोहल्ला कक्षा के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन कक्षाओं का संचालन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत मोहल्ला कक्षा में शिक्षार्थियों को 120 घंटे बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका की पढ़ाई कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कराई जाएगी। पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम तय कर लिया गया है।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव राजेश सिंह राणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारियों को तय पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई का कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। तय पाठ्यक्रम कुल 9 सप्ताह के लिए तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक सप्ताह में पढ़ाई की विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रतिदिन दो-दो घंटे की समयावधि निर्धारित की गई है।
पोंगल के खास मौके पर पूरी मेगा फैमिली हैदराबाद में अपने घर पर एक साथ भोगी सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है. सोशल मोडिया पर चिरंजीवी और वरुण तेज के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.संक्रांति
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
मेगास्टार चिरंजीवी एक फैमिली मैन हैं. वो अगर काम पर नहीं होते हैं तो उन्हें घर पर परिवार के सदस्यों, खासकर उनके पोते-पोतियों के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है. पोंगल के स्पेशल मौके पर पूरी मेगा फैमिली हैदराबाद में अपने घर पर एक साथ भोगी सेलिब्रेट करती हुई नजर आई. सोशल मोडिया पर चिरंजीवी और वरुण तेज के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मेगास्टार चिरंजीवी अपने भतीजे वरुण तेज के साथ डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
तीन दशकों में कमाल खान ने राजनीति के कई दौर देखे और दर्शकों को अपनी राजनीतिक आंखों से घटनाओं का साक्षी बनाया. उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्ट और विश्वसनीय आवाजों में से एक पत्रकार माना जाता है. उनके निधन पर कई राजनेताओं ने दुख जताया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
NDTV की पत्रकारिता से पिछले तीन दशकों से जुड़े पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार, 14 जनवरी को अचानक निधन हो जाने से पूरा NDTV परिवार और पत्रकारिता जगत इस क्षति से क्षुब्ध है. वो पिछले 30 सालों से NDTV से जुड़े हुए थे और अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे. वो चैनल के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे. अभी गुरुवार को ही चैनल पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर उनकी रिपोर्टिंग देखी गई थी. शुक्रवार की सुबह उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया.
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीणों की ऐसी खुशियां भी पूरी हो पा रही हैं जो सामान्यतः विवाह, त्यौहार जैसे मौके पर ही पूरी हो पाती है। यदि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न हो तो इन खुशियों को हासिल करने के लिए अमूमन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। गोधन न्याय योजना ने हजारों गोपालकों, पहटियों और महिलाओं के जीवन में अतिरिक्त आय का जरिया बनने के साथ ही उन्हें अपने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ खुशियों को भी पूरा करने का अवसर उपलब्ध कराया है।
दुर्ग जिले के आगेसरा में पहाटिया के रूप में काम कर रहे भोजराम यादव ने बताया कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से उन्होंने पिछले साल 27 हजार रुपए गोबर बेचकर प्राप्त किये। इस राशि का सदुपयोग किस तरह हो सकता है यह विचार आया। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए कान का टाप्स खरीदा, यह चौदह हजार रुपए में आया। भोजराम ने बताया कि निशानी के रूप में मैंने इसे दिया। यह हमेशा के लिए यादगार रहने वाली चीज होती है और स्त्रीधन होता है। भोजराम ने बताया कि मैं ऐसी चीज नहीं लेना चाहता था जिसे मैं खर्च कर खत्म कर दूँ अपितु ऐसी चीज चाहता था, जो हमेशा रहे और जिसकी कीमत भी बढ़ती रहे। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से पहाटियों के आर्थिक स्तर में विशेष बदलाव आया है। ग्राम आगेसरा में तीन पहाटिया हैं और तीनों ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं।
भोजराम की कहानी बताती है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अपने गोधन न्याय योजना के माध्यम से अपना भविष्य संवार रहे हैं। भोजराज ने अपनी पत्नी के लिए गहना खरीद कर पारिवारिक जीवन में खुशियां बिखेरी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं एवं भूमिहीन मजदूरों की आर्थिक रूप से सशक्त करने और उनकी आय में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के साथ-साथ आय के परंपरागत साधनों को सशक्त करने का ही यह परिणाम है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और ग्रामीणों के रोजगार एवं आय में वृद्धि हुई है। माली हालत बेहतर होने से लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने सपनों को भी पूरा करने में सक्षम हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना से अतिरिक्त आय से कोई अपने बच्चों को बेहतर उच्च शिक्षा दिलाने में सक्षम हुआ है तो कोई मोटर सायकिल क्रय कर अपने जीवन को गतिशील बनाया है। पशुपालकों ने अतिरिक्त आय से गाय खरीदकर अपनी आय में बढ़ोत्तरी की है। ग्रामीण गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचने से होने वाली आय से अपने परिवार के लोगों के लिए सोने-चांदी के जेवर भी खरीदने लगे हैं।
मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने गौठान योजना के बारे में दी विस्तृत जानकारी
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘गौठान’’ से जुड़ने के लिए विभिन्न समाज के लोगों द्वारा विशेष रूचि दिखाई जा रही है। आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित योजना भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने गौठान योजना और इससे जुड़े विभिन्न महिल समूहों को हो रहे लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा सचिव डॉ. एस., भारती दासन भी शामिल थे।
इस दौरान गौठान योजना के लाभ के मद्देनजर सभी समाज द्वारा उससे जुड़ने के लिए विशेष रूचि दिखाई गई। बैठक में विशेष रूप से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज महंत डॉ. रामसुंदर दास, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर, लोहार समाज के अध्यक्ष बघेल के अलावा अनेक समाज प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने गौठान योजना के बारे में दी विस्तृत जानकारी
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘गौठान’’ से जुड़ने के लिए विभिन्न समाज के लोगों द्वारा विशेष रूचि दिखाई जा रही है। आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित योजना भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने गौठान योजना और इससे जुड़े विभिन्न महिल समूहों को हो रहे लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा सचिव डॉ. एस., भारती दासन भी शामिल थे।
इस दौरान गौठान योजना के लाभ के मद्देनजर सभी समाज द्वारा उससे जुड़ने के लिए विशेष रूचि दिखाई गई। बैठक में विशेष रूप से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज महंत डॉ. रामसुंदर दास, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर, लोहार समाज के अध्यक्ष बघेल के अलावा अनेक समाज प्रमुख उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
