
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
ग्रीष्म ऋतु के दौरान ट्यूबवेल से पानी लेकर सिंचाई करने से भू-जल स्तर में आ रही कमी
अत्यधिक बोरवेल चलाने के कारण शिवनाथ नदी के भू-जल स्तर में आयी कमी
जनसामान्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत
ग्रीष्म ऋतु में धान की फसल नहीं ले किसान
धान उपार्जन केन्द्रों से धान संग्रहण केन्द्र में धान सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
हितग्राहीमूलक योजनाओं में सभी विभागों की शत-प्रतिशत होनी चाहिए उपलब्धि
कार्य होने के बाद संबंधित फर्म को समय पर भुगतान करें सुनिश्चित
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव /शौर्यपथ /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 195 ग्रामों में भू-जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे पानी की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है तथा किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान ट्यूबवेल से पानी लेकर सिंचाई करने से भू-जल स्तर में बहुत कमी आ सकती है, इसके लिए किसानों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए कुंआ, तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित वाटर स्ट्रक्चर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी के तटवर्ती एवं समीपवर्ती ग्रामों में ग्रीष्म ऋतु के दौरान अधिक मात्रा में धान की फसल लेने के कारण तथा अत्यधिक बोरवेल चलाने के कारण भू-जल स्तर में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि नदी के 60 प्रतिशत पट जाने के कारण साफ-सफाई कराने की जरूरत है। शिवनाथ नदी के गहरीकरण, सफाई एवं वहां पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का कार्य आगामी 10 वर्षों तक अभियान की तरह करना होगा, तभी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या नहीं होगी। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के संबंध में जानकारी ली तथा पेयजल की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पेयजल के लिए स्थायी कार्य करने की पहल करें, ताकि पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सके। उक्त बातें कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने धान उपार्जन केन्द्रों से धान संग्रहण केन्द्र में धान सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता देते हुए यह कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं निर्माण से जुड़े अन्य विभागों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने तथा समय पर ठेकेदार को भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करें। हितग्राही मूलक योजनाओं में सभी विभागों की शत-प्रतिशत उपलब्धि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ अंतर्गत सभी विभाग जनहित से जुड़े प्रस्ताव भेजे। कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के लिए शिविरों का आयोजन, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर तथा राजस्व शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं तथा संबंधित फर्म को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। आबंटन होने पर तत्काल भुगतान करें। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में साल भर के लिए योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। विकासखंड स्तर पर तथा फिल्ड के लिए कार्यों को विकेन्द्रित कर दें। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो गये हैं, उनके प्रकरणों को संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करें तथा उनके देयकों का समय पर भुगतान करना सुनिश्चित करें।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बड़े तालाबों में जल संरक्षण अच्छे से किया जा सकता है तथा खेतों के मेड़ों पर पौधरोपण किया जाएगा। किसान ग्रीष्म ऋतु में धान की फसल नहीं ले, इसके लिए किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अधिकारी फिल्ड में भ्रमण करेंगे तथा हितग्राहियों के संबंध में जानकारी लेंगे। इसके लिए ग्रामों में मुनादी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होनी चाहिए सतत पेयजल आपूर्ति : कलेक्टर
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या में हुई 4947 की हुई वृद्धि
माइक्रो एटीएम से किसानों ने 4 करोड़ 21 लाख 74 हजार रूपए की राशि का किया आहरण
किसानों में बहुत खुशी एवं उत्साह
राजनांदगांव/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राजनांदगांव जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 33 हजार 16 पंजीकृत किसानों से 701488.36 टन समर्थन मूल्य में धान खरीदी की गई और 1617 करोड़ 38 लाख 53 हजार रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया गया। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से किसानों को बहुत फायदा हुआ है, जिससे किसानों में बहुत खुशी एवं उत्साह है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या में 4947 किसानों की वृद्धि हुई है, जिससे पता चलता है कि खेती-किसानी में युवाओं तथा लोगों का रूझान बढ़ा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 28 हजार 69 थी। जिसने 700835.40 टन समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई और 1534 करोड़ 35 लाख13 हजार रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया गया था।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी 96 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्था की गई थी। किसान ने धान बिक्री के लिए नई व्यवस्था टोकन तुंहर हाथ ऑनलाईन एप के माध्यम से आसानी से टोकन प्राप्त किया। ऑनलाईन टोकन मिलने से किसानों को सुविधा के साथ समय की बचत भी हुई। किसानों अपने धान बिक्री के लिए निर्धारित तिथि को धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर इलेक्ट्रानिक कांटा बाट मशीन के माध्यम से धान की तौलाई कराई और धान की बिक्री की। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि प्राप्त हो गई। इस वर्ष धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए थे। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित थी। जिले में उपलब्ध 74 माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों ने 4 करोड़ 21 लाख 74 हजार रूपए की राशि आहरण की गई। माइक्रो एटीएम के माध्यम से तत्काल राशि मिलने से किसानों में खुशी रही।
राजनांदगांव/शौर्यपथ /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि समावेशी शिक्षा अंतर्गत 4 से 6 मार्च 2025 तक स्वर्गीय बीआर यादव खेल परिसर बहतरई बिलासपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड से 4, राजनांदगांव विकासखंड से 6, डोंगरगढ़ विकासखंड से 4, छुरिया विकासखंड से 3 बच्चे तथा बच्चों के पालक, शिक्षक एवं बीआरसी समावेशी शिक्षा शामिल हो रहे हैं।
शिल्प नगरी में शिल्पकारों से की भेंट, बेलमेटल बनाने की प्रक्रिया को देखा
रायपुर /शौर्यपथ /केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति भारत सरकार श्री व्ही. सोमन्ना ने आज कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच करते रहें और समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने उन्होंने वहां आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी का वितरण किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित किसानों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनकी सोच है कि किसानों की आय में वृद्धि हो और वे आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले को आकांक्षी जिले से ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में नारियल के वृक्षों को देखकर प्रसन्नता जताई और सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य अतिथियों ने नारियल के पौधे का रोपण किया।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसान की आय दोगुना हो और इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सांसद महेश कश्यप और सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने में सफल होंगे।
शिल्पनगरी में शिल्पकारों से की भेंट
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव में शबरी एंपोरियम में पहुंचकर बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने बेलमेटल सहित विभिन्न कलाओं में कार्यरत शिल्पकारों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय और प्रगतिशील किसान भी उपस्थित थे।
पत्रकारों ने बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए जताया आभार
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को श्री विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए करने, पत्रकारों एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रूपए और रायपुर के प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रूपए करने का प्रावधान किया गया है।
पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और मीडिया सलाहकार पंकज झा के प्रति भी आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, संयोजक राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय भरत योगी एवं मोहन तिवारी और जिला अध्यक्ष राम साहू भी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्रुति फाउंडेशन समाजसेवा में लगातार अपनी सहभागिता निभाते हुए आज छह वर्ष की हो गई . इन छह वर्षो में श्रुति फाउंडेशन संस्था ने जो कारवा शुरू किया और सामजिक कार्यो में दुर्ग ही नहीं प्रदेश और देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई वह अविश्मर्निय है . संस्था के कारो का परिणाम यह रहा कि उनके कार्यो को समाज में एक सार्थक प्रेरणा के रूप में देखा गया और गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम अंकित हुआ . श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था का छठवां स्थापना दिवस बुजुर्ग माता–पिता आशीर्वाद लेकर दुर्ग स्थित पुलगांव वृद्धाश्रम में मनाया गया।
संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था द्वारा हर साल संस्था का स्थापना दिवस वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के आशीर्वाद से मनाया जाता है ताकि संस्था द्वारा आगे जो भी सामाजिक कार्य किए जाए उसमें नए जोश और स्फूर्ति का संचार हो।संस्था द्वारा बुजुर्गो के साथ मिलकर केक काटा गया और सभी सदस्यों ने बुजुर्ग माता पिता को नाश्ता करवाया और उनका आशीर्वाद लिए ताकि आने वाले साल में समाज हित में अनेकों कार्य कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का साथ वह सहयोग दे सके।
संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी के साथ संस्था के संरक्षक सदस्य अंजन राय चौधरी जी,दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीति खरे जी,जिला उपाध्यक्ष साधना चौधरी जी, शैलेश वर्मा जी ,पूजा शर्मा जी, ज्योति श्रीवास्तव जी शामिल हुवे।
गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की
गिरौदपुरी मेला की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा
रायपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रहा है।
रायपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के गुढ़ियारी स्थित कल्याण भवन में आज लाइनमेन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों को प्रबंध निदेशक(डिस्ट्रीब्यूशन) भीमसिंह कंवर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा एवं मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर उपस्थित थे।
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव हैं जिसके बूते प्रदेश भर के 64 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लाइनमेन स्टाफ को सुरक्षा शपथ दिलाई और आव्हान किया कि सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्यस्थल पर सेफ्टी जोन बना कर शांत मन से कार्य करें। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें। उन्होंने प्रबंधन स्तर पर कनिष्ठ अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को निर्देशित किये कि मैदानी स्तर पर लाइन सुधार कार्यों को अपने निरीक्षण एवं मार्गदर्शन में संपादित करवायें।
कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण) संदीप वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर गरियाबंद से श्री भूपेश धु्रव, सारागांव से श्री जोगेश्वर वर्मा और भिलाई से परमेश्वर चन्द्राकर को सुरक्षा मापदण्डों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। वर्मा ने अपने उद्बोधन में जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। साथ ही लाइनमेन स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों और सावधानी के साथ कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर रायपुर शहर के मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने लाइनमेन स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाइनमेन का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता हैं। बारिश, गर्मी एवं कठिन परिस्थितियों में लाइनमेन टूटे तार, लाइनों में फाल्ट सुधारने, ब्रेकडाउन, ट्रांसफार्मरों के सुधार कार्यों को प्राथमिकता से करते हैं। ताकि उपभोक्तागण को निर्बाध विद्युत की आपूर्ति हो सकें।
कार्यक्रम में एल एंड टी के प्रतिनिधियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के महत्व और सुरक्षा मापदण्डों को पॉवर पांइट के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर कुछ लाइनमेन ने अपने सेवाकाल के दौरान हुई दुर्घटनाओं, विपरीत परिस्थिति में कार्य के दौरान आई चुनौतियों एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंतागण अशोक खण्डेलवाल, चंद्रमोहन कुमार, महेश ठाकुर सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
रिसाली/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने एक अभिनव पहल की है। रिसाली को पालीथीन मुक्त करने उन्होंने 500 कपड़े के थैले बाँटे। इसकी शुरुआत उन्होंने महिलाओं से की हैं।
रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्ग दर्शन में सोनाली ने महिलाओं को स्वच्छता अपनाने सीख दे रही है। उन्होंने कहा कि गृहणियों में प्लास्टिक का उपयोग कम करने की आदत डालना मुख्य उद्देश्य है। इससे शहर में स्वच्छता आएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षा विद व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रजनी नेल्सन थी।
पहले जागरूकता
सोनाली ने अपने स्वयंसिद्धा समूह के जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने 50 महिलाओं को थैली दी। इस अवसर पर ऐसी महिलाओं का श्रीफल के साथ सम्मानित किया जिन्होंने स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।
महिलाओं ने की मांग
रिसाली क्षेत्र में जगह-जगह बेतरतीब और अवैध तरीके से लगे होर्डिंग, पोस्टर,बैनर को आयुक्त से हटाने की मांग भी की है। महिलाओं ने कहा है कि इससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता खराब हो रही है बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।
स्लोगन प्रतियोगिता में ये हुई शामिल
संध्या तिवारी, वंदना नाडंबर,रूमा दे, सीमा लदेर, रतना दुफारे,रुचिता चावड़ा, सीमा कनोजे, सोमाली शर्मा,अनामिका कपूर,वैशालीनी संतोष,पुष्पा पाटिल, काकोली चौधरी,बिंदु नायक, नमिता त्रिपाठी, ज्योति गांधी, डॉ.पूर्णिमा लाल, कमल चक्रवर्ती, सुशीला साहू, ममता बिस्वाल, लक्ष्मी साहू, रीता वैष्णव,बनानी मैती, राजकुमारी कनोजे,डॉ. अक्षुणा वैष्णव,मेनका वर्मा,डॉ. पूर्णिमा लाल,गीता चौधरी,अलका शर्मा,नीरा लखेरा, हर्षा रामटेके।
निगम का टैक्स तो आखिरकार करना ही है,क्यो ना अनावश्यक पेनाल्टी से बचने टैक्स एवं दुकान किराया का भुगतान करें
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम। शहर के लोगों को नगर निगम प्रशासन ने पेनल्टी से बचने के लिए फिर एक मौका दिया है। नगर निगम ने लोगों को टैक्स एवं दुकान किराया पटाने के लिए आखिरी मौका दिया है, जिसमें आने वाले तीन दिन छुट्टियों के बाद भी नगर निगम स्थित काउंटर कार्यालय खुले रहेंगे। लोग इस वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च तक नगर निगम का टैक्स जमा सकते हैं। 31 मार्च तक टैक्स नहीं जमा करने वालों पर पेनल्टी लगेगी। इतना ही नहीं आगे समय बढऩे पर पेनल्टी की दर भी बढ़ती जाएगी। दरअसल, समय के साथ पेनल्टी की दर बढ़ती जाती है। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा है कि जिन लोगों ने संपत्ति कर जमा नहीं किया है वो जमा कर दें,1 अप्रैल के बाद फाइन लगेगा। नगर निगम सीमा अंतर्गत तेजी से टैक्स वसूली पर कार्य होता दिखाई दे रहा है। अवकाश दिवस में भी काउंटर कार्यालय खोले जा रहे हैं और सम्मानित करदाताओं से भी लगातार अपना संपत्ति कर जमा करने के लिए अपील की जा रही है,31 मार्च के बाद 1000 पेनाल्टी नगर निगम द्वारा लगना शुरू हो जाएगा। निगम आयुक्त द्वारा राजस्व विभाग की पुरी टीम को 8 करोड़ का टारगेट दिया है,इसके लिए राजस्व विभाग टीम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेहनत कर पसीना बहा रहे है।
आयुक्त ने शहर वासियों से अपना हाउस टैक्स जमा करने के लिए विशेष रूप से अपील की है।राजस्व अधिकारी आरके बोरकर व सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र शुभम गोइर ने बताया आवश्यकता अनुसार कैंप लगाने के लिए भी कहा गया। दिए हुए टारगेट के क्रम में अपनी रफ्तार को तेज कर दिया है। अवकाश दिवस में भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिसकी आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भी प्रशंसा की। लगातार शहर में हाउस टैक्स जमा करने के लिए प्रचार प्रसार भी बृहद स्तर पर चल रहा है। नगर निगम ने क्षेत्र के सभी करदाताओ से अपील अपने सम्पति कर का भुगतान 31 मार्च के पहले करे। टैक्स नही जमा करने से प्रतिवर्ष 1000 रुपये पैनल्टी एवं सम्पति कर का 15℅ अधिभार लगता है। इससे बचने के लिए निगम में काउंटर या वार्ड निगम के एआरआई ARI से संपर्क कर भुगतान करेंगे।नगर निगम क्षेत्र में ऐसे बहुत से करदाता का जिनका काफी लंबे समय से बकाया है। जिसके कारण उन्हें प्रतिवर्ष अधिक राशि डिमांड में जुड़ते रहता है।
धान उठाव एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी की समीक्षा में तेजी लाने के निर्देश
महासमुंद/शौर्यपथ /कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं कार्यां की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि राज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि निर्वाचन समाप्ति के पश्चात शासन के सभी कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्य के अनुरूप करना सुनिश्चित करें एवं कार्यालय में आने वाले आम जनता की समस्याओं का निराकरण नियमित और सुचारू रूप से किया जाए। कलेक्टर ने वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध का पालन करने कहा है। साथ ही कहा कि बिना अनुमति के डीजे बजाने पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माउन्टेड व्हीकल डीजे पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्णतः अनुशासित एवं बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित हो। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर लंगेह ने किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें आवश्यक तेजी लाएं। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन एप्प/पोर्टल में सीएससी और सहकारी समितियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीटेक एप्प के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। अभी तक 49000 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इसी तरह उन्होंने धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। शेष एक लाख 96 हजार क्विंटल धान का उठाव आगामी 13 मार्च तक उठाव करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए 31 मार्च तक का समय सीमा निर्धारित है। उन्होंने वर्तमान में चल रहे बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के नकल प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों, नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन जैसे मुद्दों का प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए जिससे आम जनों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई एवं उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा माइनिंग एवं शराब के अवैध परिवहन एवं शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाने की कार्रवाई भी निरंतर करने के निर्देश दिए।
निर्वाचन 5 मार्च को जिला पंचायत, बैकुंठपुर में होगी संपन्न
कोरिया /शौर्यपथ /जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अपर कलेक्टर अरुण मरकाम को पीठासीन अधिकारी तथा जिला पंचायत के उपसंचालक श्रीमती ऋतु साहू को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
निर्वाचन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 को जिला पंचायत कोरिया के मंथन सभाकक्ष में संपन्न होगी। यह निर्वाचन छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत निर्धारित प्रक्रिया व नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।पीठासीन अधिकारी इस निर्वाचन की अध्यक्षता करते हुए निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से प्रक्रिया को पूर्ण कराएंगे।
जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह पंचायत के कार्यों, विकास योजनाओं और नीतियों को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। इस निर्वाचन को लेकर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता में उत्सुकता बनी हुई है।
रायपुर/शौर्यपथ /रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में 4 मार्च से 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। महिला मड़ई ’’सशक्त महिला समृद्ध महिला’’ विषय पर आयोजित की जा रही है। मड़ई में प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जाएगा।
इस मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में प्ले जोन भी बनाया जाएगा, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले एवं खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है।
शिल्प बाजार में सत्रह राज्यों का एक से एक आकर्षक उत्पाद ग्राहकों को कर रहा है आकर्षित
भिलाई/शौर्यपथ / छत्तीसगढ सर्वजन विकास समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित एवं कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कला मंदिर के सामने वेलडेक्स ग्राउण्ड सिविक सेंटर में लगेे गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ गत दिवस दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केन्द्र जगदलपुर एवं विकास आयुक्त कार्यालय हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दल्ली मनोज राठी, हस्तशिल्प संवधर्न अधिकारी आर एन देवांगन एवं इस हस्तशिल्प बाजार के संचालक भावेश बुद्धदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। इस गांधी शिल्प के संचालक भावेश बुद्धदेव ने बताया कि इस गांधी शिल्प बाजार को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। दिन प्रतिदिन यहां ग्राहको की भीड़ बढते ही जा रही है क्योंकि देश के 17 राज्यों के 70 स्टाल इस शिल्प बाजार में दुकानदारों ने लगाया है। इस बाजार में लगे है एक से एक आकर्षक उत्पाद यहां के ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस गांधी शिल्प बाजार में देश के 17 राज्यों के कई दूर दराज क्षेत्रों से लोग आकर यहां अपने हस्तशिल्प द्वारा निर्मित उत्पादों का स्टाल लगाये है, इसमें जहां विविध हस्तशिल्प एवं जूट शिल्प केन्द्र के जूट से बने सामानो के साथ ही रायगढ के ब्रास का एक एक आयटम जहां लोगों को लुभा रहा है, वहीं जयपुर की जुती व चप्पल,बनारस की फेमस बनारसी साड़ी एवं के साथ आसाम के बम्बू से बने एक से एक आकर्षक सामान यहां लगें है एक बार ग्राहक यहां आ गये तो बिना कुछ लिये खाली हाथ नही जा पा रहे हैं।
हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केन्द्र जगदलपुर एवं विकास आयुक्त कार्यालय हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दल्ली मनोज राठी एवं गांधी शिल्प बाजार के संचालक भावेश बुद्धदेव ने संयुक्त रूप से बताया कि यहां कोसा की साड़ी, ब्लॉक प्रिंट, लेदर क्राफ्ट, ढोकरा शिल्प, ज्वेलरी, बस्तर शिल्प, बांस शिल्प, एम्ब्रायडरी वर्क, चंदरी साड़ी, टेराकोटा, उडि़सा पट्टचित्र, कालीन शिल्क, बनारसी साड़ी, जूट क्राफ्ट एवं वुडेन क्राफ्ट सहित अन्य कई हैण्डीक्राफ्ट की वस्तुएं इस बाजार में बिकने के लिए आई है।
सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केन्द्र जगदलपुर एवं विकास आयुक्त कार्यालय हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दल्ली मनोज राठी ने आगे बताया कि यह गांधी शिल्प बाजार लगाने का उद्देश्य है कि हम हस्तशिल्पियों के लिए एक डायरेक्टर मार्केट उपलब्ध कराये और उनको आगे बढने का एक प्लेटफार्म दें ताकि जहां वे अपना सामान बेच सके। भिलाई में यह गांधी शिल्प बाजार लगाने के बारे में चर्चा करते हुए श्री राठी ने बताया कि भिलाई एक बहुत अच्छा मार्केट वाला प्रोटेंशियल सिटी है। सरकार ऐसे शहरों को चुनती है जो प्रोटेशियल हो, और हैण्डीक्राफ्ट को पहचान सके, उसको समझे और उसकी कीमत दे पाये। आप यहां देख रहे है कि यहां नागलैंड, आसाम से भी कारीगर यहां भिलाई के नाम से ही अपना उत्पाद लेकर आये है। वहीं शिल्प बाजार के संचालक भावेश बुद्धदेव ने बताया कि इस बाजार में हैण्डीक्राफट के एक से एक सामान बिक्री के लिए आये हुए है। यहां खादी, जूट, एम्ब्राडरी सहित सभी प्रकार के हैण्डक्राफट के सामान आये है।
हमारे द्वारा यह शिल्प बाजार लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि हम हस्तशिल्प की बने सामानों को सीधे ग्राहकों को कम कीमत पर उपलब्ध कराये क्योंकि अन्य उत्पादों में ऐसा होता है कि बीच में बिचौलिया होता है, और वह अपने हिसाब से अपना कमीशन लेकर सामान दुकानदारों को देता है और उससे ग्राहकोंं को अधिक दर पर सामान मिलता है, इसलिए हमारी सोच है कि हम सीधे हस्तशिल्प निर्मित करने वालों को डायरेक्टर ग्राहकों पास पहुंचाये इससे एक तो हस्तशिल्प वालों को आगे बढने का एक उचित स्थान मिलेगा और वहीं ग्राहकों को भी कम कीमत पर सामान उपलब्ध हो सकेगा। इस गांधी शिल्प बाजार में जूट पेंटिग्स व जूट स्टेचू के लिए छग राज्य शासन से पुरस्कृत, डॉ. कीर्ति काले, जूट फ्लावर्स के लिए छग शासन द्वारा पंजीकृत एवं प्रयास प्रकाशन बिलासपुर द्वारा सम्मानित श्रीमती प्रतिभा सिंह, जूट बैंग व जूट मेट के लिए ग्लोबल अकादमी रीवा द्वारा पुरस्कृत श्रीमती पूजा काले, क्रोशिया वर्क के लिए रीवां के तथास्तु अकादमी द्वारा सम्मानित श्रीमती सुलोचना काले भी अपनी अपनी आकर्षक उत्पाद लेकर इस मेला में पधारे हुए है जिसमें जूट पेटिंग्स, जूट स्टेच्यू,जूट फलावर्स, जूट बैग, जूट मेट, क्रोशिया वर्क, एम्ब्रोस पेंटिंग्स, फ्रेबिक पेंटिंग, डॉल मेकिंग, वाल हैंङ्क्षग, पैंचवर्क, सॉटन स्टेचू, एम्ब्रायरी, रेटल पेंटिंग्स के साथ ही छत्तीसगढ सवनाही पेंटिँग्स के सामान कम दर पर लेकर उपलब्ध हुई है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
