
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी। नगरी के ग्राम डोंगरडुला के आश्रित ग्राम कोटाभर्री के कोटेश्वरधाम में वैद्यराजों के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भारतीय जनता पार्टी धमतरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला गमछा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनी स्थल से हटाया।
मूलचन्द सिन्हा सांसद प्रतिनिधि,कृष्णकांत साहू विधायक प्रतिनिधि,चेतन साहू जिला महामंत्री, शर्मा,संजय चन्द्राकर,संतोष ध्रुव, ललित चन्द्राकर,हितेंद्र नन्द,
केवल चन्द्राकर, भारत ठाकुर अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लेकर सभा स्थल पहुंचे जहां काला गमछा एवं भाजपा का गमछा दिखाते हुवे जमकर नारेबाजी की गई जिसके बाद जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें रोकने का भरपूर प्रयास किए लगभग 25 मिनट तक प्रदर्शन के बाद उन्हें वहां से बल पूर्वक हटाया गया।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के प्रवास के दौरान धमतरी जिले तथा सिहावा विधानसभा के प्रमुख भाजपा नेताओं ने हेलिपैड के समीप पहुंच कर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हवा में काले झंडे लहरा कर, विगत दिनों कुरूद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाजपा कार्यालय में घुसकर एसयूआई एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर अपना विरोध जताया, साथ ही मुख्यमंत्री के नाम धमतरी जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर तथा विभिन्न विकास कार्यों की मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। सौंपे गये मांगपत्र में मुख्य रूप से धमतरी जिले में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, सह मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा देने, पिछला बकाया बोनस देने, किसान सम्मान निधि हेतु शतप्रतिशत किसानों का पंजीयन कराने, पूर्व से ही स्वीकृत सोंढुर नहर के विस्तार हेतु तत्काल राशि जारी करने तथा नहर प्रभावितों को मुआवजा देने, आदिवासियों भाइयों के हित में पेसा कानून लागू करने, नगरी में 100 बिस्तर अस्पताल, बेलरगांव को तहसील बनाने, जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था , लचर प्रशासनिक व्यवस्था तथा जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार रोकने कड़े दिशानिर्देश जारी करने तथा भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना का लाभ शहरी मजदूरों को भी देने जैसी प्रमुख मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, रवि दुबे, नागेन्द्र शुक्ला, विकल गुप्ता, नंद यादव, मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, टेलेश्वर ठाकुर, , विनय देवांगन, मोहन पुजारी, हृदय साहू, मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, वामन साहू, , मन्नू यादव निखिल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कीर्तनमिनपाल जिला कार्यसमिति सदस्य, सुनील निर्मलकर, बलजीत छाबड़ा ,मनीष शर्मा देवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नगरी राजेश नाथ गुसाईं, कुकरेल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा को शैलेंद्र साहू, मोरध्वज सेन, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हरीश शर्मा , शहर अध्यक्ष राजा पवार, गज्जू शर्मा, नरेंद्र साहू ,गुरु प्रसाद साहू, नरेंद्र नाग, विकास जैन, यश साहू, नीरज साहू, निखिल ध्रुव ,टिकेश नवरंग, उत्तम कुर्रे, गुपेश नवरंग सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
धमतरी/ब्यूरो राजशेखर नायर
छत्तीसगढ़ के जंगलों में बहुत से औषधि पौधे हैं। इनका ज्ञान वैदराजों को है। उनके ज्ञान को लिपिबद्ध किया जा सके तो, आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत डोंगरडुला के आश्रित ग्राम कोटाभर्री के कोटेश्वर धाम में 11 सितंबर को आयोजित परंपरागत वौधों के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने उक्त बातें कहीं। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि हाल ही में शुरू गई राजीव गांधी भूमि कृषि मजदूर न्याय योजना, महिला समूह को ऋण माफी लाभ मिलेगा, यह बड़ा कदम है।
इससे पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव चंद्र देव राय, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष है रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू ,धमतरी के महापौर विजय देवांगन,जिला पंचायत अध्यक्ष निशू चंद्राकर ,कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि ठाकुर और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 13 सितम्बर को रायपुर को सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से ‘सुपोषित छत्तीसगढ़-परिदृश्य एवं चुनौतिया‘ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्र करने के लिए गठित किया गया है आयोग
13 सितंबर को कांकेर, 14 सितंबर को जगदलपुर और दंतेवाड़ा तथा 15 सितंबर को कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे आयोग के अध्यक्ष और सचिव
अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्रित करने के लिए गठित क्वांटीफायबल डाटा आयोग 13 सितंबर से 15 सितंबर तक बस्तर संभाग के दौरे पर रहेगा।
आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वांटीफायबल आयोग के अध्यक्ष और सचिव 13 सितंबर को सवेरे 10:00 बजे रायपुर से रवाना होकर 1:00 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां 1:00 बजे रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। आयोग के अध्यक्ष और सचिव अपरान्ह 3 बजे कांकेर से रवाना होकर शाम 6 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 14 सितम्बर को आयोग के अध्यक्ष और सचिव पूर्वान्ह 11 बजे जगदलपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य जगदलपुर से 3:00 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और दंतेवाड़ा के रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
आयोग के अध्यक्ष और सचिव 15 सितम्बर को सवेरे 10 बजे दंतेवाड़ा से रवाना होकर 1 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद अपरान्ह 3 बजे वहां से रवाना होकर शाम 6.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल ने सौजन्य भेंट की।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
नगरी। ग्राम पंचायत हरदीभाठा के कर्राघाटी में देर रात हांथीयो ने भारी उत्पात मचाए। ग्रामीणों ने बताया कि
लगभग 10 से 12 हाथीयों के झुंड ने खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।
एक तरफ मौसम की मार, दुसरी तरफ वन्य प्राणियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने से किसान परेशान है।
मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर आज शाम अपने निवास स्थित गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की । उन्होंने भक्ति-भाव से गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
