August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    रायपुर / शौर्यपथ / पं.जे.एन.एम. चिकित्सा महाविद्यालय(मेडिकल कॉलेज रायपुर) में आयोजित  राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 2021 में आज नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मान्नित किया गया , मेडिकल कॉलेज रायपुर की नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निधि  पाण्डे ने नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,जितेंद्र हासवानी ,हरमन दुलाई,विकास जायसवाल को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया !

    *आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि एवं पाक्सो एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

                पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की त्वरित पता तलाश कर दस्तयाबी पश्चात जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबित मामलों का निराकरण करने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किये है।

             इसी दरमियान दिनांक 01/09/2021 को प्रार्थिया थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31/08/2021 के करीबन 12:0 बजे दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री घर में किसी को बिना बताए निकली थी, जो वापस नहीं आई। आसपास मोहल्ले, रिश्तेदारों व सहेलियों से पता तलाश करने के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना के दिन रामबाग निवासी पंकज निषाद उसे ले जाते दिखाई दिया है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी पंकज निषाद के विरुद्ध धारा 363, 366 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

               मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपहृत नाबालिग बालिका एवं नामजद आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में अपहृत नाबालिग बालिका व आरोपी की त्वरित पता तलाश की जा रही थी।

             इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अर्जुनी अंतर्गत ग्राम कोलियारी में आरोपी पंकज निषाद ने अपने मामा के घर में अपहृत नाबालिग बालिका को रखा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने तत्काल टीम गठित कर अपहृता की दस्तयाबी हेतु रवाना किया गया। उक्त पुलिस टीम के द्वारा ग्राम कोलियारी में दबिश देकर अपहृत नाबालिग बालिका को विधिवत बरामद कर पूछताछ किया गया। अपहृता अपने कथन में बतायी कि पंकज निषाद ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर ले आया और उसके मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। विवेचना क्रम में पीड़ित नाबालिग बालिका के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए *आरोपी पंकज निषाद पिता फागू राम निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन रामबाग सदर दक्षिण वार्ड धमतरी जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है
    पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से मुझे भी दुःख हुआ है
    इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी
    पिता नंदकुमार बघेल से वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, सभी को पता है

    रायपुर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता श्री नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि श्री नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता श्री नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यतायें भी बिल्कुल अलग अलग हैं। एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है, सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा है - हमारे लिए कानून सर्वोपरी है।

    रायपुर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती, शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    *मुखबिर सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*

    ▫️ *आरोपी के कब्जे से 46 पौवा सीलबंद देसी मदिरा मसाला बरामद, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

    ▫️ *थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है।

          इसी क्रम में थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाचानी में दिनेश सेन नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य ने तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ  रवाना किए। मगरलोड पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम आमाचानी में घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम दिनेश सेन बताया। जिसकी गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर कुल 46 पौव्वा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमती 4600/- रुपए रखे मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम* -
    दिनेश सेन पिता स्वर्गीय गणेश सेन उम्र 38 वर्ष साकिन ग्राम आमाचानी थाना मगरलोड जिला धमतरी

    रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव के मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना वारियर्स सम्मान प्रदान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोरोना महामारी के समय मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाया मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं उनके जनहितैषी कार्यो को प्रणाम करता हूं। कोराना वारियर्सो ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना महामारी से पीडि़त लोगो की जान बचाई। इस कठिन समय में लोगो का संबंल भी बढ़ाया। जब लोग इस महामारी के कारण अस्पतालों में और होमक्वार्रटाइन रहकर ईलाज करवा रहे थे। तब इन कोरोना वारियर्सो ने उन तक दवाईया जरूरी समान पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम भी जिम्मेदारी से निभाया था।

    ऽ मोदी सरकार को तालिबान से बात करना कूबूल
    ऽ लेकिन 9 माह से दिल्ली बॉर्डर में आंदोलनरत किसानों से नहीं
    ऽ भूपेश बघेल सरकार और मोदी सरकार का अंतर स्पष्ट है
    ऽ मोदी सरकार किसान विरोधी, गरीब विरोधी और भ्रष्ट है
    ऽ छत्तीसगढ़ सरकार विपरीत परिस्थितियों में भी किसान के साथ खड़ी है

    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार को तालिबान से बात करना कूबूल है लेकिन 9 माह से दिल्ली बॉर्डर में आंदोलनरत किसानों से नहीं। भूपेश बघेल सरकार और मोदी सरकार का अंतर स्पष्ट है। मोदी सरकार किसान विरोधी, गरीब विरोधी और भ्रष्ट है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को लगातार राहत देने वाले फैसले कर रही है। वहीं केन्द्र की मोदी सरकार ने 2022 में किसानों को आय दुगुना करना तो दूर कृषि उपकरण टीकाकरण दवाईया, रासायनिक खाद डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। धान के समर्थन मूल्य में केन्द्र सरकार ने मामूली वृद्धि की है, जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। किसानों की आय दुगुनी करना तो दूर, मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल, खाद महंगा कर किसानों के जेब से पैसे निकालने का काम कर रही है। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का मोदी सरकार का भी झूठा साबित हुआ।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इसके ठीक विपरीत अकाल की स्थिति होने पर भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 9000 रू. प्रति एकड़ की राशि देने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की यह राशि चार किस्तों में किसानों को मिलेगी। अकाल की स्थिति होने पर भी किसानों को 9 हजार रू. प्रति एकड़ राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि देने की घोषणा से एक बार फिर साबित हो गया कि हर स्थिति में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
    कांग्रेस सरकार द्वारा अकाल की स्थिति में भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रति एकड़ 9 हजार रू. की राशि देने की घोषणा करके ग्रामीणों के स्वावलबन और किसानों को आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। इस निर्णय से एक बार फिर साबित हो गया कि भूपेश बघेल है तो भरोसा है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा किसानों के हमदर्द बनने का झूठा खोखला दावा करती है। सच यह है कि भाजपा सरकार ने 9 माह से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे। किसानों की मांग पूरा करना तो दूर उनसे अभी तक ठीक से बात तक नहीं की है। बहुत से किसान इस आंदोलन के चलते शहीद हो गये। केन्द्र सरकार की ओर से न तो उन्हें श्रद्धांजलि दी गई न किसानों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई है। तालिबान की अफगानिस्तान में सरकार भी अभी ठीक से नहीं बनी है। मोदी सरकार को तालिबान से बात करने की इतनी जल्दी है कि सरकार का ढ़ाचा बने और तालिबान सरकार की नीति स्पष्ट हुये बिना अनौपचारिक ही नहीं औपचारिक बात भी शुरू कर दी है।
    अगस्त 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गुड तालिबान और बैड तालिबान अब में चलने वाला नहीं है। हर किसी को यह तय करने पड़ेगा की वह आंतकवादियों के साथ है या मानवता के साथ है। अगस्त 2015 को अभी 6 साल भी नहीं बीते है और अगस्त 2021 में अब तालिबान को गुड तालिबान और बैड तालिबान की परिभाषा देकर जो कुचक मोदी सरकार ने शुरू किया है उसे देश समझ भी रहा है और उससे असहमत है। अब मोदी सरकार को यह फैसला लेने का समय आ गया है कि यह मानवता के साथ है या आतंकवादियों के साथ है।
    कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्तनेकजेई से औपचारिक मुलाकात कर ली है। अमेरिका के दबाव में आकर मोदी सरकार पहले ही तालिबान से अनौपचारिक चर्चा कर ही रही थी।
    तालिबान के नाम से देश के मुसलमान भाईयों के खिलाफ जहर फैलाने वाली भाजपा की सरकार का यह दोहरा चरित्र है। जबकि खुद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि हाथ में हथियार लेकर राज करने वालों के संग हम बात नहीं कर सकते। खुद तालिबान से गलबहियां कर रही भाजपा की सरकार की वास्तविकता अब स्पष्ट हो गयी है। यह अब तक तालिबान का नाम का उपयोग नफरत फैलाने के लिये करते थे, लेकिन हकीकत में इनको तालिबान से कोई परहेज नहीं है।

    प्रदेश में शुरू पोषण माह के अंतर्गत गुढ़ियारी सेक्टर के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में पोषण साइकिल रैली किशोरी बालिकाओं द्वारा निकाली गई जिसमें सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प का संदेश दिया गया।
    पोषण और स्वच्छता की अलख जगाने के लिए निकली गई साइकिल रैली का नेतृत्व गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने किया।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे और परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत के मार्गदर्शन में कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।
    रीता चौधरी ने बताया: ‘’ पोषण माह के अंतर्गत किशोरियों ने साइकिल रैली निकालकर सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प का संदेश दिया है ।‘’
    किशोरियों ने साइकिल पर कुपोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले नारे लिखीं तख्तियां लगाई हुईं थीं।
    कुपोषण बड़ी समस्या के साथ चुनौती भी है। इसीलिए सुपोषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। खानपान और सफाई पर जोर दिया जाना बहुत जरूरी है, रीता चौधरी ने बताया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह जागरूकता रैली आयोजित की गई थी|
    उन्होंने कहा इस रैली में ``सही पोषण छत्तीसगढ़ रोशन’’ का संदेश देने की कोशिश की गई है। बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने तथा आम लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
    इस माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं|
    साइकिल रैली में भाग ले रही किशोरी रिया जाधव कहती है: ‘’हम लोगों ने वार्ड में साइकिल रैली कर लोगों को ‘’सही पोषण छत्तीसगढ़ रोशन’’ का संदेश दिया है। इस रैली के माध्यम से हमने हमजोली किशोरियों को पोषण के साथ-साथ विशेष दिनों में स्वच्छता को ध्यान रखने का भी संदेश दिया है , साथ ही किशोरियों को पोषित थाली खाने और समय-समय पर महिला एवं बाल विकास द्वारा किशोरियों के लिए आयोजित होने वाले रक्त में हीमोग्लोबिन (एचबी) का स्तर की जांच कार्यक्रम में भाग लेने का भी संदेश दिया है।‘’

     रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार एक सितंबर बुधवार को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर 1.45 बजे महासमुंद जिले के बेमचाभाठा पहुचेंगे। वे वहां आयोजित जिला स्तरीय सामाजिक बैठक में शामिल होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार कार्यक्रम के पश्चात रायपुर के लिए रवाना होंगे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision