
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को
आउट ऑफ टर्न पदोन्नति आदेश प्रसारित किया गया है। जिसमें धमतरी जिले के एक उपनिरीक्षक एक प्रधान आरक्षक एवं 4 आरक्षक शामिल है।
उक्त आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आउट ऑफ टर्न पदोन्नति आदेश में शामिल धमतरी पुलिस के जांबाज अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज पदोन्नति दी गई। पुलिस-नक्सली मुडभेड़ में नक्सली को मार गिराने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के द्वारा आज पुलिस कार्यालय धमतरी में स्टार एवं प्रधान आरक्षक की फित्ती लगाकर पद्दोन्नति दी गई।
*पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारी*
01. उप निरीक्षक से निरीक्षक बने *श्री भूनेश्वर नाग*
इनके द्वारा नारायणपुर में पदस्थापना के दौरान पुलिस-नक्सली मुड़भेड़ में नक्सली मार गिराया।
02 प्रधान आरक्षक से सहा.उप निरीक्षक बने * संजीव मालेकर* धमतरी जिले के नक्सल क्षेत्र घोरागांव में अपने साथियों के साथ सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुए पुलिस-नक्सली मुडभेड़ में नक्सली कमांडर रवि उर्फ सन्नू को मार गिराया।
इसी प्रकार धमतरी डीआरजी टीम के 04 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक-
* चोवा राम रावटे, श्री सौरभ पटेल, श्री मुकेश कुमार ध्रुव एवं श्री राकेश राजपूत* ने
धमतरी जिले के नक्सल क्षेत्र घोरागांव के जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान हुए पुलिस-नक्सली मुडभेड़ में नक्सली कमांडर रवि उर्फ सन्नू को मार गिराया था।
उपरोक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा आउट ऑफ टर्न पदोन्नति पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने धमतरी नगर सेना बल के गोताखोर जवानों को उनके अच्छे व संवेदनात्मक मानवीय कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हेें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही *पावर लिफ्टिंग* प्रतियोगिता में स्वतंत्र रूप से भाग लेकर गोल्ड मैडल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षक भागवत खांडेकर, प्रमोद साहू एवं ओम प्रकाश निषाद को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी गई ।
इसी दौरान जिला विशेष शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम प्रसाद उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर गिफ्ट व कार्ड देकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दिये ।
उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरूण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केशरी, रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू व, सुबेदार श्रीमती रेवती वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला उपस्थित रहे। जिन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में कोपलवाणी मूकबधिर विद्यालय के बच्चे शामिल हुए कार्यक्रम में
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री निवास में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूक-बधिर बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया।
कोपलवाणी विद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर स्नातक स्तर के बच्चे शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी बच्चों को नृत्य, पेंटिंग और ड्रॉइंग की विधाओं में भी प्रशिक्षित किया जाता है। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री जी को अपने हाथों से निर्मित उनकी पेंटिंग भी उपहार स्वरूप भेंट किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 16 जुलाई 2018 से ‘प्रक्रम यात्री वाहनों’ (नगर वाहनों को छोड़कर) के यात्री किराए की दर में वृद्धि की गई थी। उस समय वर्ष 2018 में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 69.20 रूपए था। तत्पश्चात् 1 मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रूपये प्रति लीटर हो गया है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार उपरान्त राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए सहमति दी।
मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान संरक्षक छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा सभापति नगरपालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्री किराया में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतएव यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना न्यायसंगत होगा ताकि राज्य में आम जनता की सुविधा के लिए सभी बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके। राज्य में यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया गया।
प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सर्वश्री सैय्यद अनवर अली, नेवी गरचा, नरेंद्र पाल सिंह, अब्दुल कदीर, रमेश शर्मा, शिवरत्न गुप्ता, चंपालाल साहू, शेषनारायण कसार, मोहम्मद अकरम खान, गुरूचरण सिंह होरा, रईस अहमद शकील, आशीष पाण्डेय, अशोक जैन, अनिल पुसदकर, भावेश अग्रवाल, अहमद सोलंकी, विनीत लुनिया, ललित लोधी, प्रकाश राठौर, बॉबी गरचा, जसविंदर सिंह, अमित शर्मा, मंगतू यादव, सैन्नुद्दीन सोलंकी, हफीज वारसी आदि उपस्थित थे।
प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच और मिलेगी दवाईयां
नवीन मेडिकल कॉलेज कांकेर, कोरबा और महासमुंद को जल्द स्टेब्लिश करने अधिकारियों को निर्देश
डेंगू से बचाव के लिए जल-ठहराव और गंदगी के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील
रायपुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव और उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंहदेव आज अपने निवास कार्यालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में राजधानी रायपुर सहित अन्य जगहों में फैल रहे डेंगू के प्रकरणों कीे रोकथाम और बचाव के लिए जल ठहराव, गंदगी के प्रति लोगों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से पीड़ित मरीजों का एलिजा टेस्ट किया जाए। प्रभावित इलाकों के अस्पतालों में डेंगू के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मददेनजर की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और आक्सीजन और वेन्टीलेटर की उपलब्धता के साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहतर प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों की साफ-सफाई और रख-रखाव पर ध्यान दिया जाए। बैठक में वायरोलॉजी व हमर लैब की स्थापना और आयुष्मान एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के उचित क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि वैक्सीनेशन की पहले डोज के साथ-साथ दूसरा डोज लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार से समन्वय कर पर्याप्त वैक्सीन की सप्लाई के लिए मांग की जाए। उन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लगा चुके लोगों में इम्यूनिटी बना रहे इसलिए निर्धारित समय-सीमा में दूसरे डोज लगाने पर भी जोर दिया।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने नए चिकित्सा महाविद्यालयों कांकेर, कोरबा और महासमुंद में सभी जरूरी आवश्यक व्यवस्था करने के साथ ही इन महाविद्यालयों में स्वशासी समिति का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन महाविद्यालयों में नेशनल मेडिकल कांउसिल के निरीक्षण और शैक्षणिक स्टॉफ भर्ती के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि विभाग में डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ आदि के रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही इन पदों की भर्ती विभागीय अथवा एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा।
बैठक में मंत्री सिंहदेव ने बताया कि विभाग द्वारा ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है कि आगामी छह माह में प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच हो। प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ही खून जांच कराने वालों का सैम्पल लिया जाएगा और विभाग के माध्यम से वाहनों द्वारा सैम्पल जांच के लिए खून जांच केन्द्रों में पहुंचाया जाएगा। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट ऑनलाईन भेज दी जाएगी। इसके अलावा मरीजों के ओपीडी पर्ची में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई सभी दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में भी आवश्यकता के अनुरूप ब्लड बैंकों की स्थापना करने अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव श्रीमती शहला निगार, विशेष सचिव सी.आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉपोरेशन के प्रबंध संचालक कार्तिकेय गोयल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त सहित मेडिकल कॉलेज कांकेर, कोरबा और महासमुंद के अधिष्ठाता उपस्थित थे।
29/08/2021 को अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कोड़ापार से श्यामतराई के मध्य घटित सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हांकित किए गए ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट का निरीक्षण किया गया।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु निरीक्षण के दौरान बिरेझर शीतला तलाब मोड़ के पास सूचनात्मक बोर्ड, हैजार्ड मार्कर बोर्ड, भाठागांव एफसीआई गोदाम से स्कूल के मध्य रंबल स्ट्रिप, सूचनात्मक बोर्ड, कुरूद बाईपास के पास गति सीमा, सूचनात्मक बोर्ड, डांडेसरा से डाही मोड़ तक रंबल स्ट्रीप सूचनात्मक बोर्ड, ग्रे स्पॉट मार्किंग, स्पीड लिमिट बोर्ड, गागरा पुल से पुरी मोड के मध्य क्रश बेरिया, सूचनात्मक बोर्ड, संबलपुर बायपास के पास क्रास बैरियर, सूचनात्मक बोर्ड, सोल्डर मरम्मत, सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, अर्जुनी मोड़ से श्यामतराई तक बने डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने, मुख्य मार्ग से मिलने वाले सहायक मार्ग में रंबल स्ट्रिप बनवाने, नया मंडी के सामने रंबल स्ट्रिप बनवाने एवं रत्नाबांधा गुंडरदेही रोड का चौड़ाई बढ़ाते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात से उप निरीक्षक शत्रुघ्न पांडेय, प्रआर चमन सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ईपीपी कांट्रेक्टर श्रीकांत रेड्डी, टीम लीडर श्री ए.के. झा, इंजीनियर राम कृष्णा उपस्थित रहे। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने धमतरी पुलिस लगातार प्रयासरत है। साथ ही समय-समय पर अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित कर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य भी किया जा रहा है
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में 01 हजार 173 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है, जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में देश में सबसे अधिक 11 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए 9 विभिन्न उप वर्गो तथा अन्य कार्यों के लिए 02 वर्गो सहित कुल 11 पुरस्कार शामिल हैं।
इसकी सराहना केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्तर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों में भ्रमण कर लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्यों की जानकारी लेते हुए की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपजों के संग्रहण का कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। इससे आदिवासी-वनवासी सहित लघु वनोपजों के संग्राहकों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी का अधिक से अधिक लाभ भी मिल रहा है। यह कार्य उनकी तरक्की में काफी मददगार साबित हो रहा है।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने बस्तर जिले के लोहाण्डीगुण्डा तहसील स्थित वन धन विकास केन्द्र धुरागांव का भी भ्रमण कर समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किया। यहां वन धन केन्द्र में ईमली, आम, बेल, आंवला, जामुन और चिरौंजी जैसे लघु वनोपजों की खरीद तथा प्रसंस्करण का कार्य हो रहा है। धुरागांव वन धन विकास केन्द्र से जुड़े गांवों में पारापुर, लमरागुड़ा, कुत्थर, मतनार, मरदोम, बदरेंगा, कस्तूरपाल, अनजार, अलनार, मंदर, चापर-भानपुरी और कटनार शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान जगदलपुर में स्थापित की जा रही ट्राईफूड परियोजना के स्थल का भ्रमण किया और परियोजना स्थल पर वन धन सम्मेलन को भी सम्बोधित किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 52 प्रजाति के लघु वनोपजों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। राज्य में वर्ष 2018 के दौरान लघु वनोपजों के संग्रहण केन्द्रों की संख्या 590 थी, जो वर्ष 2021 में बढ़कर 4 हजार 337 हो गई है। इस दौरान हर्बल उत्पाद के निर्माण तथा प्रसंस्करण में सम्मिलित सदस्यों की संख्या 4239 से बढ़कर 17 हजार 424 तक हो गई है। संग्रहित लघु वनोपजों की मात्रा 5400 क्विंटल से बढ़कर 6 लाख 21 हजार क्विंटल तक हो गई है। राज्य में वर्ष 2018 में लगभग 4 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ था, जो वर्ष 2021 में 158 करोड़ रूपए के मूल्य तक पहुंच गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख उद्यमी, समाजसेवी बृजलाल गोयल जी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘सब संभव है‘ का विमोचन किया। राज्यपाल ने गोयल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गोयल जी ने समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे आज जिस स्थान पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए त्याग और संघर्ष करना पड़ता है। यह पुस्तक इसी त्याग और संघर्ष की कहानी है। उनके जीवन पर आधारित इस पुस्तक से समाज को प्रेरणा मिलेगी।
राज्यपाल ने कहा कि समाज को नवीन दिशा में अग्रेषित करने का कार्य सदैव ही श्रेष्ठ जनों के द्वारा हुआ है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जन्मे पले बढ़े लोग समाज के पथ प्रदर्शक होते रहे हैं। इन्हीं में से एक बृजलाल जी का नाम शामिल है। आपका जीवन शून्य से शिखर तक पहुंचा है। जीवन की कठिनाईयों के साथ सामंजस्य बनाकर परिवार, समाज, धर्म, राष्ट्र की उन्नति के बारे में प्रयास करना साधुता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लिए तो हर व्यक्ति कुछ न कुछ करता है, परन्तु जो व्यक्ति बिना अपेक्षा के दूसरों के लिए और समाज के लिए कार्य करता है वह समाज में आदर से देखा जाता है। हमें यह जो जीवन मिला है, उसके हर क्षण का सदुपयोग करना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि जितना संभव हो सके, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज के लिए कार्य करें।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि बृजलाल गोयल जी का स्वामी विवेकानंद विमानतल सड़क मार्ग पर स्थित श्री राम मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। यह एक भव्य मंदिर है। यहां पर आकर काफी शांति की अनुभूति होती है। मुझे बताया गया है कि यहां पर मंदिर परिसर में नक्सल क्षेत्र के आदिवासी बच्चे भी निवास करते हैं, जिनके रहने-खाने और शिक्षण की व्यवस्था की जाती है। साथ ही यहां पर ब्राम्हण बच्चों के शिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। यह सराहनीय कार्य है।
वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि गोयल का जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने समाज के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि श्री गोयल जी के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन हो रहा है। मैंने श्री गोयल जी को बचपन से देखा है। उन्होंने छोटा सा कार्य शुरू करके सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गोयल जी और उनके परिवार का संतोषीनगर क्षेत्र के रहवासियों के लिए सहयोग और सेवा का जो कार्य है, वह सराहनीय है।
राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका श्रीमती नीलम परथानी को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन, संत अभिषेक ब्रम्हचारी ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हलषष्ठी के दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में माताएं इकट्ठा होकर सगरी की पूजा करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बचाव ही सुरक्षा है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी माताएं-बहने पूजा के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
