
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि साक्षरता समाज में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम है। साक्षरता का अर्थ केवल पढऩे-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसामान्य के आत्मसम्मान से भी जुड़ा हुआ है। एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हर नागरिक का साक्षर होना जरूरी है। देश के समग्र विकास के लिए बालिका शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इस पर नई शिक्षा नीति में भी विशेष ध्यान दिया गया है। साक्षरता को बढ़ावा देने के प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि आज का दिन अक्षरों की अलख जगाने, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। अक्षर ज्ञान के प्रकाश से अपने और समाज के जीवन में चेतना, सुख और समृद्धि की रोशनी फैलाने का दिन है।
मुख्यमंत्री ने आव्हान किया है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए हम सब अपना योगदान देने का संकल्प लें। सभी का योगदान प्रदेश के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा और Óगढ़बो नवा छत्तीसगढ़Ó का संकल्प पूरा करने में मददगार होगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि वास्तव में अक्षर ज्ञान वह पहला द्वार है, जहां से ज्ञान के अनंत रास्ते खुलते हैं। साक्षरता से शिक्षा और शिक्षा से विकास का सीधा संबंध है। आज का दिन प्रदेश में साक्षरता के वर्तमान सोपान पर गर्व करने का है, तो शेष लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने कहा है कि शत-प्रतिशत साक्षरता की दिशा में आगे बढऩे के लिए व्यक्तिगत रूचि और सामूहिक प्रयासों की बड़ी आवश्यकता है। व्यापक जनभागीदारी से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पारंपरिक पर्व पोला की प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पोला त्योहार की प्रदेशवासियों को बधाई, शुभकामनाएं दी है। डॉ महंत ने कहा कि, पारंपरिक पर्व पोला, खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य पूरा हो जाने व फसलों के बढ़ने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन किसानों द्वारा बैलों की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाते हुए प्रेम भाव अर्पित किया जाता है। क्योंकि बैलों के सहयोग से ही खेती कार्य किया जाता है । वही पोला पर्व की पूर्व रात्रि को गर्भ पूजन किया जाता है । ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है । अर्थात धान के पौधों में दूध भरता है । इसी कारण पोला के दिन किसी को भी खेतों में जाने की अनुमति नहीं होती । प्रतिष्ठित सभी देवी-देवताओं के पास जाकर विशेष पूजा-आराधना करते हैं। किसान गौमाता और बैलों को स्नान कराकर श्रृंगार करते हैं सींग और खुर यानी पैरों में माहुर, लगाएंगे, गले में घुंघरू, घंटी, कौड़ी के आभूषण पहनाकर पूजा करते है।
डॉ महंत ने बताया कि, परंपराओं अनुसार ग्रामीण इलाकों में युवतियां नंदी बैल, साहड़ा देव की प्रतिमा स्थल पर पोरा पटकने जाएंगी। नंदी बैल के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए अपने-अपने घर से लाए गए मिट्टी के खिलौने को पटककर फोड़ेंगी। मान्यता है कि, कान्हा जब छोटे थे और वासुदेव-यशोदा के यहां रहते थे, तब कंस ने कई बार कई असुरों को उन्हें मारने भेजा था। एक बार कंस ने पोलासुर नामक असुर को भेजा था, जिसे भी कृष्ण ने मार दिया था। वह दिन भाद्रपद अमावस्या का था इसलिए इसे पोला कहा जाता है।
रायपुर / शौर्यपथ / शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के व्याख्याता गणित श्री ओम प्रकाश साहू को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
श्री ओमप्रकाश साहू वर्तमान में प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ हैं। उनकी पद्स्थापना 2005 में पिछड़े बहुल आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर में व्याख्याता गणित के पद पर हुई। वे बच्चों को गणित और भौतिक शास्त्र का अध्ययन-अध्यापन कराते रहें। वे कक्षा के बाद भी बच्चों को निःशुल्क भौतिक, गणित, कृषि विज्ञान के मूलतत्व का अध्यापन कराते हैं, जिसके कारण बेहद गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं जैसे अमन केरकेट्टा, राहुल तिग्गा, अनिल वरवा, संदीप भगत, अल्का और अन्य छात्र-छात्राएं आईआईटी, एनआईटी, एमबीबीएस, पीएटी में चयनित होते रहे। उन्होंने विद्यालय भवन का जीर्णोंद्धार रंग-रोगन और अन्य शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने में सार्थक पहल की। उनके प्रयास से ही विद्यालय में दर्ज संख्या बढ़ी। स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर होेने से निजी स्कूल से छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूल में प्रवेश ले रहे हैं। गणित और भौतिकी विषय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। आज यहां पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि पोला तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का संवाहक होते हैं। यह हमारी धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। खेल-खेल में बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों को जुड़ते चले जाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि आने वालीे पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय कराएं और उसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करें।
रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर बालोद जिले में एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना के लिए 5.59 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृति मिली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु संचालित योजनाओं के विस्तार के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जिला बालोद से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड के बासीन में 96.85 लाख, डौण्डीलोहारा विकासखंड के अडजाल में एक करोड़ 9 लाख 58 हजार, गुरूर विकासखण्ड के जेवरतला में एक करोड़ 19 लाख 33 हजार, टेंगनाबरपारा में एक करोड़ 48 लाख 71 हजार और बालोद विकासखंड के डेंगरापार गांव में 84.89 लाख रुपये की एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना की स्वीकृति दी गई है।
रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 6 सितम्बर सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 01 बजे प्रस्थान कर 1.30 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित अपने निवास पहुचेंगे। वे वहां स्थानीय जन प्रतिनिधियों से रू-ब-रू होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार अपरान्ह 2.30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शिक्षक दिवस में नगरीय प्रशासन मंत्री ने सृजन सोनकर विद्या मंदिर में शिक्षकों और विद्यार्थियों का किया सम्मान
रायपुर / शौर्यपथ / नगरीय प्रषासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सृजन सोनकर विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य का निर्माण करने में शिक्षकों की महतवपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय में विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा का ही परिणाम है कि यहा अध्ययन करने वाले विद्यार्थी आज मुकाम पर है। विभिन्न परीक्षाओं में उपलब्धि यहा की सफलता को साबित कर रही है।
आरंग में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरूओं और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करना सौभाग्य का विषय है। शिक्षक अच्छी शिक्षा देकर विद्यार्थियों को बेहतर बनाकर स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व है। इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ शिक्षकों की समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरू से मिला ज्ञान जीवन को संवारने का काम आता है।
विद्यालय में उन्होंने शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, समोदा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री आजूराम वंशे, जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, सोनकर समाज के श्री छत्रधारी सोनकर, प्राचार्य यशोदा योगी आदि उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने यहां अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण भी किया। समाज की मांग पर उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख की राशि देने की घोषणा की।
*अपराध कायमी के पूर्व से ही हुई फरार, काफी मशक्कत से पतासाजी कर किया गया गिरफ्तार*
*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
धमतरी शहर क्षेत्रांतर्गत महिमा सागर वार्ड निवासी महिला ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आधारी नवागांव वार्ड निवासी गंगा बांधे से उसकी पुरानी जान पहचान होने के कारण उस पर विश्वास करती थी। इसी बीच गंगा बांधे द्वारा प्रार्थिया से उसके गहने कुछ दिन के लिए उपयोग हेतु मांगकर बिना बताए बदनीयती से उसके गहनों को ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखकर रुपए प्राप्त कर डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी गहने वापस नहीं की। उक्त रिपोर्ट पर आरोपिया गंगा बांधे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 305/21 धारा 406 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने अपनी टीम के साथ आरोपिया के सकुनत में दबिश दी, किंतु अपराध कायमी के पूर्व से ही आरोपिया सकुनत से फरार होने से पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया। साथ ही तकनीकी सहायता भी ली गई।
इसी दरमियान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपिया गंगा बांधे अपने पति के साथ रायपुर में है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार तत्काल टीम रवाना किया गया। उक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर रायपुर से आरोपिया गंगा बांधे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने प्रार्थिया को विश्वास में लेकर उसके लाखों रुपए के सोने के गहने लेना तथा उक्त गहनों को धमतरी के ज्वेलरी शॉप में गिरवी रखकर रुपए प्राप्त कर व्यक्तिगत उपयोग करना बताई। आरोपिया की निशानदेही पर ज्वेलरी शॉप में गिरवी रखे गए सोने के गहनों को बरामद किया गया है। विवेचना क्रम में मेमोरेंडम कथन, उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर *आरोपिया गंगा बांधे पति गोविंद बांधे उम्र 28 वर्ष साकिन आधारी नवागांव वार्ड एफसीआई गोदाम के सामने धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की विवेचना क्रम में अन्य दस्तावेजी साक्ष्य संकलित किया गया तथा आरोपिया ने प्रार्थिया के अलावा शहर के अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाई है, जिसके संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
