August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6089)

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पढ़ा रही शारीरिक दूरी का पाठ ।
    रख रही है किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान

    Shorypath Health

    रायपुर ज़िले के तिल्दाविकासखंडकी 102 ग्राम पंचायतों मे प्रवासी श्रमिकों के लियें बने 99 क्वॉरेंटाइन सेंटरों में लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ वहां पर निवासरत महिलाओं, बच्चे, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं, के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।
    आश्रय स्थल में रुकी किशोरियों और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड्स का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। अब तक 145 सेनेटरी पैड के पैकेट वितरित किये गए है । आश्रय स्थलों में आने वाली महिलाओं को नियमित रूप से समय चक्र के अनुसार सेनेटरी पैड बांटे जा रहे है । इस्तेमाल किये सेनेटरी पैड का निष्पादन गाइडलाइन के अनुसार किया जाता है ।
    ईट भट्ठा में काम करने वाली उत्तर प्रदेश के सफीपुर तहसील से लौटी ग्राम बरोंडा निवासी 19 वर्षीय सुश्री सुनीता सोनकर (बदला हुआ नाम) ने बताया क्वारेंटाइन सेंटर में खाना के साथ ही उसकेस्वास्थ्य का ख्याल भीप्रशासन रखा रहा है। ``सफर में हमारेपास सेनेटरी नैपकिन नही थी और समय भी मासिक चक्र का पूर्ण हो गया था। यहॉ आने पर सेनेटरी नैपकिन मिलने से हमें बहुत खुशी हुई इसके लिए हम प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।‘’
    तिल्दा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ) राजेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में श्रमिक क्वॉरेंटाइन सेंटर में नियमित रख रखाव किया जा रहा है और सभी सुविधाएं भी दी जा रही हैं ।
    महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ अमित सिन्हा ने बताया विभाग द्वारा रेडी टू ईट का वितरण समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया है ।
    विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष सिन्हा ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटरमें आने वाली प्रवासी महिलाओं किशोरियों और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है । विशेष रुप से गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है । महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को शारीरिक डिस्टेंसिंग के बारे में माताओं को जागरुक भी किया जा रहा है । किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग द्वारा नियमित रुप से जागरुक किया जा रहा है, उन्होंने बताया।
    डॉ. सिन्हा ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन की अवधि 14 दिन की है । दिन में तीन बार प्रवासियों को खाना दिया जाता है जिसमें सुबह का नाश्ता भी शामिल है । उन्होंने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों में शारीरिक दूरी का पालन कराना एक बड़ी चुनौती है लेकिन इसका पालन करवाया जा रहा है । लोगों को साफ सफाई और बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए समझाया जाता है ।
    डॉ. सिन्हा ने बताया 27अप्रैल से प्रवासियों का आना प्रारंभ हो गया था । अब तक लगभग 2400 प्रवासी आ चुके है। इनमें से लगभग 2000 प्रवासियों ने अपनी क्वॉरेंटाइन की अवधि को पूरा किया है और अब वह अपने घरों को जा चुके है । लगभग 400प्रवासी अभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में निवासरत है ।
    इस विकासखंड में अब तक कुल 2 पॉजीटिव केस क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिले हैं जिनका उपचार किया जा रहा है । साथ ही क्वॉरेंटाइन अवधि के 14 दिन के भीतर आए हुए ऐसे प्रवासियों का कोविड-19 का टेस्ट कराया जाता जिनमें संक्रमित होने के लक्षणों पाए जाते हैं । क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण होने तक अगर जांच रिपोर्ट नहीं आती है तो उसको रिपोर्ट आने तक रोक लिया जाता है।रोके गए प्रवासी को भी पूर्व के अनुसार ही समस्त सुविधाएं दी जाती हैं ।
    नगर निरीक्षक शरद चंद्र ने बताया तिल्दा विकासखंड की 102 ग्राम पंचायतों मे बने 99क्वॉरेंटाइन सेंटर का नियमित भ्रमण किया जाता है ।सुरक्षा के लियें समस्त क्वॉरेंटाइन सेंटर के प्रभारियों और सरपंचों को थाने के नम्बर के साथ साथ ज़िम्मेदार लोगों के नम्बर का वितरण किया गया

    रायपुर / शौर्यपथ / गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना बीमारी की संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने तथा देश के अन्य राज्यों से आए श्रमिकों एवं अन्य लोग जिन्हें क्वारेंटाईन सेंटरों में रखा गया हैं वे बाहर नहीं जाएं इसके लिए सरपंच, सचिव एवं पटवारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्वारेंटाईन सेंटरों में चाय, नाश्ता, भोजन-पानी और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। मंत्री साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गरियाबंद जिले के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
    मंत्री साहू ने जिले के पहुंच विहीन क्षेत्रों में बरसात के पहले खाद्यान्न का भण्डारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मानसून के पहले खाद और बीजों का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को खाद, बीज की कमी नहीं हो। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी विकास के तहत लक्ष्य निर्धारित कर परिणाम मूलक कार्य करने को कहा। मंत्री श्री साहू ने निर्माण कर्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आवागमन नहीं रूके और कोई भी गांव पहुंच विहीन नहीं रहे, इसके लिए जिन नदी-नलों पर पूल बनाना हो उसे चिन्हित करें और प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उन्होंने लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित विभिन्न निर्माण विभागों को आय का श्रोत बढ़ाने के लिए खाली पड़े शासकीय भूमि एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के ऐसे आवासीय परिसर जो काफी पुराने और जीर्ण हो गए है उन स्थानों पर नये आवासीय कॉम्लेक्स के साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने को कहा, ताकि उन स्थानों का उपयोग नए आवास के साथ ही व्यवसायिक रूप से किया जा सके।
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में मंत्री साहू ने नियमित रूप से राशन दुकान खुलने, सूखा मध्यान भोजन और रेडी-टू-ईट वितरण, सही समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, नदी किनारे और सड़कों के किनारे सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस जवानों को अनुशासित रहने और आम जनता से अच्छा व्यवहार करने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण, सिंचाई का रकबा बढ़ाने एनीकटों का रख-रखाव, फूड प्रोसेसिंग के लिए कार्य योजना, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी, रोजगार सृजन, पेय जल, मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारी, पट्टा वितरण एवं नवनीकरण, डूबान क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक तैयारी, नदी-नालों की सफाई के साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् समयसीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

    Raipur/Shorypath

    कोरोना संक्रमण के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में फ़िलहाल तो कुछ छूट दी गयी है एवं अनलॉक 1.0 को देशभर में लागू कर दिया गया है. लेकिन अभी भी कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी ही देखी जा रही है. इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने विडियो जारी कर अनलॉक 1.0 के दौरान कोरोना से बचाव की उपायों की जानकारी दी है. साथ ही कोरोना से ग्रसित लोग, कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोग एवं कोरोना पीडतों की देखभाल में जुटे चिकित्सक या अन्य कर्मियों के खिलाफ़ हो रहे भेदभाव के विषय में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है. कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों के प्रति भेदभाव समुदाय में सही जानकारी के आभाव को दर्शाता है. बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो ठीक होने के बाद कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए प्लाज्मा डोनेट भी कर रहे हैं. इसलिए वे भेदभाव नहीं बल्कि स्नेह के हक़दार हैं.
    कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोगों से नहीं करें भेदभाव:
    ‘‘जब से कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से लौटी हूँ. पड़ोसी मेरे साथ कुछ अजीब ही व्यवहार कर रहे हैं. घर वालों के पास भी कोई विकल्प नहीं है. सभी घर में ही कैद रहने को मजबूर हैं’’.
    ‘‘मैं अब बिलकुल ठीक हो चुकी हूँ. लेकिन घर वापस लौटने के बाद यहाँ कुछ भी ठीक नहीं है. आस-पास के लोग तो मुझे पानी भी भरने नहीं देते. यह भेदभाव ठीक नहीं है’’.
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना को मात देकर घर लौटी कुछ महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर उनकी बातों को विडियो के माध्यम से साझा किया है. साथ ही एम्स दिल्ली के निदेशक एवं चिकित्सकों ने भी इस पर अपनी राय भी रखी है.
    एम्स. दिल्ली, के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कोरोना भी एक आम वायरल रोग है. यद्यपि बाकी वायरल रोगों की तुलना में इसका प्रसार तेज है. बहुत सारे कोरोना के ऐसे भी मरीज हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं है एवं वे आसानी से ठीक भी हो रहे हैं. लेकिन ठीक होने के बाद लोग उनसे दूर भागने लगते हैं एवं उन्हें सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जो वैज्ञानिक रूप से बिलकुल गलत है. ठीक हुए मरीजों से कोरोना का संक्रमण दूसरे लोगों में नहीं फ़ैलता है. उन्होंने बताया भेदभाव के ही कारण बहुत सारे लोग पीड़ित होकर भी जाँच के लिए सामने नहीं आते हैं. इससे उनकी जान को खतरा है.
    एम्स. दिल्ली, के मनोचिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कौशल सिन्हा देव बताते हैं,कोरोना ने लोगों को डरा दिया है. इस डर के कारण लोगों के व्यवहार में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है. लोगों को लगता है कि जो भी लोग कोरोना से लड़ रहे हैं या जो लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं उनसे दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है. लेकिन सत्य यह है कि लोगों से भेदभाव करके एवं कोरोना की जंग में शामिल लोगों पर ऊँगली उठाकर इस महामारी से बचा नहीं जा सकता है.

    इन बातों का रखें विशेष ख्याल:
    • सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से 6 फीट की दूरी बनायें
    • घर में बने पुनः उपयोग किये जाने वाले मास्क का प्रयोग करें
    • अपनी आँख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें
    • हाथों की नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ़ करें या आल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाईजर का इस्तेमाल करें
    • तंबाकू, खैनी आदि का प्रयोग नहीं करें, ना ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकें
    • अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली सतहों की नियमित सफाई कर इसे कीटाणु रहित करें
    • अनावश्यक यात्रा न करें
    • यदि सामाजिक समारोह स्थगित नहीं किया जा सकता, तो मेहमानों की संख्या कम से कम रखें
    • कोविड-19 पर जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क करें

    राजस्थान के कोटा शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। फिलहाल सूचना​ मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

    मामले को लेकर रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सीआई हंसराज मीणा ने मीडिया को बताया​ कि प्रारंभिक जांच में इस बात का पता चला है कि छात्र मोबाइल गेम का आदि था। मृतक ने दो दिन पहले ही पब्जी गेम डाउनलोड किया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

    धमतरी/शौर्यपथ

    सिहावा विधान सभा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अनुशंसा से विधान सभा सिहावा के विभिन्न ग्रामों में पेयजल समस्या के निदान हेतु नलजल प्रदाय योजना में कार्य स्वीकृत हुआ! जिसमें नवागांव कस. 33.54 लाख,लिखमा 45.98 लाख, घुटकेल 47.70 लाख,साल्हेभाठ 36.70 लाख,दरगहन 48.00 लाख,भडसिवना 41.35 लाख, भुरसीडोंगरी 48.85 लाख, मैनपुर बनियाडीहि 38.74 लाख , बरबांधा 38.99 लाख, मगरलोड पाहंदा 38.92 लाख, डाभा 43.69 लाख, छिपली 40.30 लाख,सरगी 42.71, सांकरा 39.39 लाख, नलजल प्रदाय आवर्धन योजना आमगांव 37.63 लाख स्वीकृति.,इसी तरह सोलर आधारित मिनी नलजल प्रदाय योजना में ब्रम्हनभर्री ,बेलरबाहरा नयापारा, भीरागांव मुख्य बस्ती,भोथली आदिवासीपारा,गाताभर्री , गोरेगांव आवासपारा, लिलांज. मेचका कमारपारा,मोदे स्कुलपारा, पोडीडिही पुरानी बस्ती, सांकरा मषानडबरा. ठेनही नयापारा,उमरगांव नहरपारा प्रत्येक 9.99 लाख इसी तरह अछोली नयापारा, भेजरीरावन, भीतररास बाघपारा, चमेंदा, दलदली अ उपरपारा, चमेदा ब उपरपारा,डोंगरडूला बेहडापारा,घठुला आमापारा, मल्हारी आबादीपारा, मुकुन्दपुर भतकापारा,पंडरीपानी मा.. परसापानी कमारपारा, राजपुर पश्चिमपारा ,रावनसिंधी,सेमरा धरमपुर.,सिहावा शीतलापारा प्रत्येक 9.96 लाख स्वीकृत . इस पर आम जनताओं में खुशी का लहर देखने को मिला .विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किये ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी. बेलरगांव कैलाशनाथ प्रजापति. कुकरेल करण चन्द्राकर. मगरलोड राजेश साहू. नगर अध्यक्ष नगरी कृष्णा कुमार कश्यप .विधायक प्रतिनिधि नगरी रुद्रप्रताप नाग. अख्तर खां बेलरगांव .कुकरेल श्याम सुन्दर सिन्हा. मगरलोड सुरेन्द्र धनंजय .मिडिया प्रभारी भरत निर्मलकर. आदित्य ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता विधान सभा सिहावा द्वारा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त किये!

    नगरी/शौर्यपथ

    अशोक संचेती को भाजपा मंडल नगरी का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है ।

    रायपुर । शौर्यपथ । दंगा फसाद का नही बीमारी का कर्फ्यू है , पुलिस अंकल रहम करो शायद यही कह रहा होगा डंडे खाने वाला शख्स । मामला रायपुर से जुड़ा हुआ है आज फेसबुक में भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास की वाल में एक वीडियो देखें जिसमे एक पुलिस वाले द्वारा आम जनता को बेरहमी से डंडे से पिटाई का दृश्य था । वीडियो किसी ने बनाया होगा । इस वीडियो में जिस तरह पुलिस अधिकारी द्वारा बाइक सवार और साइकिल सवार पर डंडे बरसाए जा रहे थे देख कर ऐसा लगा मानो रायपुर में कर्फ्यू किसी प्रकृतिक आपदा का नही दंगा फसाद के कारण लगा हो और मार खाने वाला छत्तीसगढ़ का आम नागरिक नही कोई दरिंदा हो । आखिर ऐसा क्या कारण है कि पुलिस प्रशासन को सख्ती दिखाने के लिए कानून का पालन करवाने के लिए इतना सख्त होना पड़ा । क्या आम जनता पर इस तरह प्रहार सही है ? हो सकता है जिसकी पिटाई हुई हो उसने गलती की हो किन्तु खुलेआम किसी नागरिक के साथ इस तरह पेश आना क्या सही है । ऐसा करके क्या संदेश देना चाहती है पुलिस प्रशासन ? भाजपा नेता के फेसबुक वॉल में उल्लेख उरला टी आई द्वारा किया गया कार्य बताया जा रहा है । क्या पुलिस के आला अधिकारी मामले को संज्ञान लेंगे या मामला दब जाएगा । क्योकि वीडियो में जिस भी व्यक्ति को डंडे पड़ रहे थे उसके हाव भाव प्रतिक्रिया से ऐसा जरा भी प्रतीत नही हो रहा कि वह इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे पाएगा । कोरोना आपदा में मिडिल क्लास और निम्न वर्ग वैसे ही दो जून की रोटी के लिए संघर्षरत है ऐसे में खिलाफत या शिकायत का शायद प्रश्न ही नही उठता । किन्तु वीडियो के वाइरल होने से शायद उच्च अधिकारी , गृह मंत्री और प्रदेश के मुखिया मामले को संज्ञान में ले और मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो की सच्चाई का पता लगवाए क्योकि आम मिडिल क्लास जनता को डंडे की मार से ज्यादा पेट की मार का सामना करना पड़ रहा है ।

    विडिओ देखने के लिए लिक पर क्लीक कीजिये 

    https://www.facebook.com/gouri.shanker.58/videos/pcb.3105477499515871/3105477292849225/?type=3&theater

     

    ग्राम वासियों ने ईटों को जप्त कर पंचायत को सौंपा

    नगरी/धमतरी/शौर्यपथ

    नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत बरबांधा के ग्राम में अवैध रूप से ईट भट्टा संचालित कर रहे ग्राम के एक पंच को, समझाईश के बाद ,नहीं मानने पर सबक सिखाने का फैसला किया व भट्टे के ईंट को ग्रामीणों द्वारा जप्त कर पंचायत में पंचायत के सुपुर्द किया और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

    ग्राम पंचायत बरबांधा के पंच राघे लाल निषाद द्वारा ग्राम में अवैघ रूप से ईट भट्टे का संचांलन किया जा रहा था।
    ग्रामीणों ने अवैध रूप से संचालित इस ईंट भट्टे का विरोध करते हुए ,भट्टे के ईटों को जप्त कर पंचायत को सौंपा जांच व उचित कार्यवाही करने की बात कही।
    सरपंच ग्राम पंचायत बरबांधा ने ग्राम वासियों को दोषियों के विरुद्ध जल्द दंडात्मक कार्रवाई की बात कही ।

    रायपुर / शौर्यपथ / भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत मित्तल अस्पताल के पास ,खपराभट्टी क्षेत्र में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में बंद है, पश्चिम में बाबी मसीह के घर के सामने,शंकर नगर रोड,उत्तर में देवार डेरा के सामने खपराभट्टी और दक्षिण में मित्तल अस्पताल के सामने खपराभट्टी को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है। इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए अभिनव श्रीवास्तव,अनुविभागीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु विश्वनाथ मुखर्जी, उप वनामंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 90092-42222, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु अरुण कुमार साहू,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-03 रायपुर, मो नं. 81091-13933, घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्रीमती अंकिता गर्ग,डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगर रायपुर मो.नं. 96695-52437, भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु गौतम चंद गावड़े,थाना प्रभारी,थाना पंडरी,रायपुर मो.नं. 94791-91038 को नियुक्त किया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision