August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6089)

    रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर में नगर पालिक निगम बिरगांव अंतर्गत रांवाभाटा क्षेत्र में एक नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरूप बंजारी नगर रांवाभाटा क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पूर्व में आर टी ओ आफिस के पीछे चौक के पास,पश्चिम में सोम कोल्ड स्टोर गेट,उत्तर में स्वास्थ्य केंद्र रांवाभाटा रोड और दक्षिण में सेन डॉ के घर के पास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
    इस कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें,आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले
    आदेश पर्यन्त तक पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुँच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पुलिस रायपुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जाँच आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।
    कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को सौपे गए दायित्व
    कंटेंटमेंट जोन में आवश्यक सुरक्षा एवं ब्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है।कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश एवं निकाष की केवल 01 द्वार की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग श्री एन के पाण्डेय,
    कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति, उप वनमंडलाधिकारी,रायपुर वन मंडल ,सेनेटाईजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था, श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम बिरगांव, घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी, अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन श्रीमती मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रणव सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर को नियुक्त किया गया है।

    कुलेश्वर वर्मा ने दृढ़ इच्छा शक्ति से त्यागी तंबाकू सेवन की आदत

    *शौर्यपथ  विशेष*

    कुलेश्वर वर्मा (36) पिछले 20वर्षों से तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पाद का सेवन कर रहे थे । तंबाकू ही उनका सब कुछ था । तंबाकू के बिना उनको लगता था एक पल भी जी नहीं पाऐंगे । लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परामर्श ने कुलेश्वर वर्मा को 10 माह पूर्व तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पाद के सेवन से मुक्ति दिलाई।
    कुलेश्वर वर्मा वाहन प्रबंधक के रूप में एक निजी संस्था में कार्य करते हैं । जब वह आठवीं क्लास में थे तब से उनको तम्बाकू की  आदत लग गई थी । शुरुआत के दिनों में मां बाप से छुपकर स्कूल में दोस्तों के साथ तंबाकू या गुटखे का सेवन करते थे लेकिन धीरे धीरे यह आदत ऐसी पड़ गई कि इससे पार पाना एक समुद्र पार करने के बराबर हो गया ।
    घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी सुद्रण नहीं थी। शुरुआती दिनों में पिताजी के जेब से एक दो रूपये चुराकर अपनी लत को पूरा किया और कभी-कभी दोस्तों ने भी सहयोग किया । मुझे लगा भी में जो सेवन कर रहा हूं यह एक बहुत बड़ा काम है ।‘’
    लेकिन धीरे-धीरे इसने शरीर को अंदर ही अंदर खोखला करना शुरू कर दिया। कुलेश्वर बताते हैं आदत इतनी खराब हो गई थी एक दिन में वह कम से कम 50 से 100 रुपए तक के तंबाकू और गुटखे का सेवन करने लगे थे। जब नौकरी शुरू की तो यह आदत और बढगई। जो भी साथी मिलता वह भी गुटखे का शौकीन होता ।
    एक वर्ष  पहले कुलेश्वर ने अखबार में नशा मुक्ति को लेकर एक खबर पढ़ी जिसमें बताया गया था रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई है जो पंडरी के जिला अस्पताल में स्पर्श क्लीनिक कुलेश्वर ने बताया मुझमें यह खबर पढ़ कर तम्बाकू खाने की आदत छोड़ने की इच्छा जागृत हुई।
    मैंने वहां जाकर जब संपर्क किया तो सोशल वर्कर अजय बैस और नेहा सोनी ने मेरा परामर्श किया। डॉ सृष्टि यदु द्वारा मुझे निकोटीन चिंगम चबाने को दी गई। नियमित रूप से मेरी काउंसलिंग और व्यायाम कराने का कार्य किया गया।‘’
    तम्बाकू से मेरा मुंह भी नहीं खुलता था।  लगातार फिज़ीयो थैरिपी सलाह का पालन करने से अब कुछ आराम मिला हैं । खाना खाने में स्वाद आने लगा है और मेरा पैसा बचने लगा है । घर में और समाज में मुझे एक विजेता के रूप में देखा जाने लगा  है’’ ।
    कुलेश्वर कहते है तम्बाकू से मुक्ति पाना आसान नही था । शुरुआत में अजीब सी बेचैनी,  घबराहट, और चिड़चिड़ापन होता था। रात में नींद नहीं आती थी और छोटी छोटी बातो पर गुस्सा आता था। काम करने से पहले तम्बाकू खाने की इच्छा होती थी और नही मिलने पर काम में मन नही लगता था | भूख कम हो गई और कभी कभी लगा की मस्तिष्क संतुलन बिगड़ने लगा है ।
    केंद्र के परामर्शदाताओं ने तम्बाकू को छोड़ने के लिए निकोटिन गम  दिया था । साथ ही मल्टीविटामिन का टेबलेट भी को दिया ।इसके साथ कुछ घरेलू उपचार के माध्यम से भी तम्बाकू को छुड़ाने के लियें  प्रयास करवाये जैसे सुबह योग के दौरान  दालचीनी और 2 काजू, बादाम को खाने के साथ अधिक पानी पीने की सलाह दी गई । परामर्श में तम्बाकू को नकारना भी सिखाया, और मन को नियंत्रण में करने पर बल दिया गया। शुरुआत में  बहुत परेशानी हुई लेकिन फिर तम्बाकू सेवन से मुक्ति पा गया ।
    कुलेश्वर को जानने वाले कहते हैं जब यह ऑफिस में आते थे तो दिनभर इनके मुंह में तंबाकू भरा रहता था इनसे बात करने की इच्छा नहीं होती थी । जब यह बात करते थे तो बदबू आती थी।
    लेकिन जब से इन्होंने यह आदत छोड़ी है।
    आशीष सर्राफ ,कुलेश्वर के नियोक्ता  "मुझे बहुत खुशी होती है कि मेरे यहां भी तंबाकू पर विजय पाने वाला एक योद्धा मौजूद है । मैं अब दुसरों को कुलेश्वर का उदाहरण  दे सकता हूं।
    कि जब कुलेश्वर तंबाकू छोड़ सकते हैं तो क्यों ना हम सब मिलकर इस तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पाद के सेवन से मुक्ति पाएं

    धमतरी /शौर्यपथ
    जून से 30 जून तक बढ़ाया गया लॉक डाउन । lockdown 5.0 जून माह के अंत तक जारी रहेगा।

     

    धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

    नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकरेल के हाई स्कूल में स्थापित किए गए क्वारांटाइन सेंटर में ठहराए गए एक व्यक्ति का कोरोना सैंपल धनात्मक अाया है। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण कुकरैल ग्राम पंचायत क्षेत्र को है कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई को मुंबई से धमतरी जिले में पहुंचे 18 प्रवासी व्यक्तियों को कुकरैल के हाई स्कूल में बनाए गए कोरंटाइन सेंटर में ठहराया गया था, जिनमें से संदेह के आधार पर छह ब्लड सैंपल के परीक्षण हेतु एम्स रायपुर भेजा गया था। उन छह में से एक सैंपल पॉजिटिव आया है। शेष पांच नमूनों का नतीजा आना बाकी है। जिला प्रशासन द्वारा धनात्मक रिपोर्ट की सूचना प्राप्त होते ही कंटेनमेंट ज़ोन का निर्धारण कुकरैल में में किया जा चुका है। कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने जिलावासियों को संयम बरतने की अपील की है साथ ही बिना भाई के सुरक्षित ढंग से घरों में रहने की अपील की है।

     धमतरी /शौर्य पथ

    जिले में मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज...
    कुकरेल सेंटर में किया गया था कोरेण्टाइन
    मुम्बई की यात्रा से लौटने के बाद प्रशासन ने किया था क्वारन्टीन...
    लैब टेस्ट के बाद एम्स ने पाया पॉज़िटिव...
    धमतरी सीएमएचओ ने की पुष्टि..नगरी ब्लॉक के कसपुर का रहने वाला है युवक.... जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हुआ 3 ।

    धमतरी /शौर्यपथ

    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने मई माह में शेष शनिवार एवं रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन को निरस्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त दिवसों में प्रतिष्ठानों को खेलने का समय सुबह 07 से शाम 06 बजे तक रहेगा। साथ ही जिले में दुकानों के बंद करने के संबंध में गुमास्ता एक्ट के तहत प्रावधान लागू रहेंगे।
    प्रतिष्ठान एवं सेवाएं अब सुबह 07 से शाम 07 बजे तक खुलेंगे

    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने प्रतिबंध से बाहर रखे गए प्रतिष्ठान एवं सेवाओं के समय सीमा में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के तहत प्रतिष्ठान एवं सेवाएं अब सुबह 07 से शाम 07 बजे तक खुलेंगे

    धमतरी /नगरी/शौर्यपथ

    नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा के 37 वर्षीय श्री खम्मन सिंह ध्रुव, जो कि प्राथमिक शाला खरका, संकुल रिसगांव में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे, कल शाम उनकी मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि वे तीन दिन पहले नया रायपुर स्थित ग्राम बंजारी थाना राखी से नगरी विकासखंड के सांकरा स्थित अपने किराए के मकान में लौटे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सरपंच के साथ उनके घर जाकर उन्हें 28 मई से होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी तथा उन्हें पानी भी पिलाया गया, लेकिन अत्यधिक शराब पीने के कारण वे समझ नहीं पा रहे थे। अनुविभागीय अधिकारी एवं इंसीडेण्ट कमाण्डर नगरी श्री सुनील शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार पेट में एल्कोहलिक द्रव्य पाया गया एवं हृदयघात के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई है। ज्ञात हो कि उक्त शिक्षक नवंबर 2019 से शिक्षकीय कार्य पर नहीं जा रहे थे और जानकारी मिली कि वह लगातार शराब का सेवन करते थे।

    धमतरी /शौर्यपथ

    कुरूद विकासखंड के ग्राम उड़ेना निवासी सब्जी विक्रेता श्री अशोक पटेल की मृत्यु आज सुबह स्थानीय एकलव्य खेल परिसर में सब्जी बेचते समय हो गई। इस संबंध में एसडीएम धमतरी ने बताया कि किसान बाजार के पंजीकृत सब्जी विक्रेता श्री पटेल आज सुबह सात स्थानीय एकलव्य खेल परिसर में अस्थायी रूप से लगाए जा रहे किसान बाजार में पसरे पर बैठे हुए अचानक आगे की ओर झुके और एक बार हिचकी आई। वहां मौजूद अन्य सब्जी विक्रेताओं व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिचकी आने के बाद उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई थी, जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने की। एसडीएम ने बताया कि मृतक के स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ के लिए उनके गृहग्राम उडेना में जाकर परिजनों से चर्चा की गई तो यह ज्ञात हुआ कि उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उनके परिजन श्री लेखराम पटेल, हितेश पटेल तथा भूपेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक श्री पटेल न तो किसी रोग से ग्रस्त थे, ना ही किसी प्रकार की दवाई का सेवन करते थे। साथ ही प्रकार का नशापान नहीं किए जाने की बात परिजनों ने अपने बयान में कही। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया की सब्जी विक्रेता श्री पटेल की मृत्यु प्रथम दृष्ट्या हृदयाघात से होना प्रतीत हो रहा है। विस्तृत परीक्षण उपरांत ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा

    धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

     नगरी लाँक के एकल शिक्षकीय तथा दर्ज संख्या के मान से शिक्षक आवश्यकता वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में अतिथि शिक्षकों को नियुक्त की गई थी।प्राथमिक शिक्षको को छह हजार रुपये तथा माध्यमिक शिक्षको को आठ हजार रुपये के मासिक मानदेय के आधार पर माह अक्टूबर 2019 से अप्रैल 2020 तक किया गया था ।अतिथि शिक्षको ने पूरी निष्ठा पूर्वक कार्यसंपादन करते हुए शिक्षा गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैइस दौरान वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण बचाव के तहत लॉकडाउन में मार्च से स्कूलों को बंद कर दिया गया।सात माह के उनके नियुक्ति में मानदेय राशि मे आधी कटौती कर दी गई है।मानदेय राशि कटौती संबंध में संघ के प्रतिनिधियो ने जब छःग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ अध्यक्ष डोमार सिंह ध्रुव को अपनी समस्याएं बताए तब उन्होंने विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव से भेंट कराकर उनके मानदेयराशि कटौती की पीड़ा बताते हुए कहा कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति आदेश के आधार पर सात माह के मानदेय राशि 56 हजार के बजाय 28 हजाररुपये तथा 42 हजार के बजाय 21 हजार रुपये ही का हीभुगतान किया गया है।मानदेय के आधी राशि की कटौती कर दी गई जो बहुत ही अन्याय है।अतिथि शिक्षकों ने अपनी सात माह के मानदेय राशि की भुगतान करने के साथ ही आगामी सत्र में पुनः नियुक्ति की मांग की गई है।अतिथि शिक्षकों की पीड़ा को समझते हुए विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने मानदेय के कटौती राशि की भुगतान कराने सहित अन्य मांगों पर उचित कार्रवाई करने आश्वासन दिया गया है ।इस दौरान विधायक से भेंट कर चर्चा करने वालो में अतिथि शिक्षक संघ के सलाहकार विष्णु कुमार ध्रुव,अध्यक्ष महेश कुंजाम,सचिव डिकेश कुमार यादव शामिल थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision