
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / 19 मई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वीकृति दी और प्रशासन को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता भी देखने को मिली है। पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे महासफाई अभियान के अंतर्गत आज सभापति श्याम शर्मा,वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा के साथ वार्ड क्रमांक 39 में चलाये गये अभियान के तहत स्वयं महापौर अलका बाघमार ने स्वयं उपस्थित होकर नालियों की सफाई कराई। उन्होंने सभापति श्याम शर्मा एवं एमआईसी के पूरे प्रभारियों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया व सफाई सुपरवाइजर व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिये।
स्लेब हटवाकर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्ड 39 क्षेत्र स्थित विजय नगर अन्य जगहों नालियों की बेहतर सफाई के निर्देश दिये।उन्होनें चेतावनी दी कि यदि समझाइश के बाद भी घर के बाहर नाली के ऊपर स्लेप हटाकर लोहे की जाली नहीं हटाई तो कार्रवाई की जायेगी।
आज के महासफाई अभियान के अंतर्गत क्षेत्र डिबरा पारा,बैधनाथ पारा,विजय नगर सहित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को सभी जगह की नालियों निगरानी में रहकर सफाई करवाने की बात कही।
आज के अभियान में महापौर के साथ वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा, एमआईसी नीलेश अग्रवाल,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिवनायक,लीलाघर पाल, पार्षद संजय अग्रवाल, उपायुक्त एवं नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उपअभियंता विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ /
माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 30 जुलाई 2024 के अनुक्रम में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधानों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के कियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट किया जाना है। इस हेतु इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति/संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति अनुसार इस जिले में कुल 08 सपोर्ट पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार सपोर्ट पर्सन हेतु निर्धारित योग्यताएं-व्यक्तिगत आवेदन की स्थिति में आवेदक के पास समाज कार्य या समाज शास्त्र या मनोविज्ञान या बाल विकास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या बाल शिक्षा और विकास या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक डिग्री हो। स्वयंसेवी संस्था द्वारा आवेदन करने की स्थिति में संबंधित संस्था बाल अधिकार या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष से कार्यरत हो। इस हेतु जिला दुर्ग में सपोर्ट पर्सन के रूप में इम्पैनल्ड होने के इच्छुक व्यक्तियों /अशासकीय संस्था / संगठन निर्धारित प्रारूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति के अनुसार आवेदन 26 मई 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग शास. बालगृह परिसर, दुर्ग में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कुरियर के माध्यम से जमा कर सकते हैं। रूचि की अभिव्यक्ति हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी, जिले के पत्राचार का पता एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण विभाग की वेबसाईट www.durg.gov.in पर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग के कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
गर्मी से राहत दिलाने 20 स्कूलों में 40 पंखे का वितरण विधायक यादव के हाथो से
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रदेश में मानवता को समर्पित जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा आज 20 स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए पंखों का वितरण किया गया। जन समर्पण सेवा संस्था जो कि विगत 8 वर्षों से पूरे जिले में मानव सेवा पशु-पक्षियों की सेवा में एक मिसाल बन गयी है, इस संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से बिना रुके शहर में लगभग दो सौ से अधिक जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, वर्तमान में इस संस्था द्वारा इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के दाना पानी हेतु पूरे जिले में हजारों सीमेंट के कोटने मिटटी के सकोरे का वितरण किया गया था जो कि शहर का एक मिसाल सेवा कार्य रहा।
जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के द्वारा वर्तमान में स्कूल बंद होने पर शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर वहां की जरूरत की सामग्री की जानकारी ली और सदस्यों ने देखा कि शहर की कुछ स्कूल है जहां बंच्चो की पढ़ाई के लिए सबसे अधिक जरूरी उनकी कक्षा में पँखा नही लगा है और उन स्कूलों में पंखे की आवश्यकता है, इस आवश्यकता को देखते हुए संस्था द्वारा तत्काल निर्णय लिया गया कि स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व सभी जरूरतमंद स्कूल जहां पंखे की अति आवश्यकता है वहां पंखा वितरण किया जावे।
संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया की गर्मी को देखते हुए बच्चों को पढ़ने में हो रही कठिनाई के लिए संस्था द्वारा यह कदम उठाया गया है, गर्मी के कारण बच्चे ठीक से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे पंखे लग जाने से उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है और वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकते हैं ।
संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया की संस्था द्वारा शहर की बीस स्कूलों के लिए चालीस पंखे की व्यवस्था की गई और सभी स्कूलों में दो दो पंखे का निःशुल्क वितरण किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल स्कूल शनिचरी बाजार दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम में संस्था द्वारा विगत 8 वर्षो से की जा रही सेवा कार्य की प्रशंसा की और शिक्षकों को हर जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को लगातार किये जा रहे सेवा कार्य की बधाई दी और संस्था को हर सेवा कार्य मे मदद करने की बात कही। गजेंद्र यादव ने कहा कि जन समर्पण सेवा संस्था शहर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी सेवादार संस्था के रूप में जानी जाती है प्रदेश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा बन चुकी है यह संस्था।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने किया उन्होंने उपस्थित जनों को संस्था द्वारा विगत आठ वर्षों से की जा रही मानव सेवा पशु-पक्षियों की सेवा एवं अन्य सेवाओ की जानकारी दी। संस्था द्वारा शहर की शासकीय प्राथमिक शाला सरदार पटेल,शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री, शासकीय प्राथमिक शाला झुग्गी पारा,शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा,शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया कला,शासकीय प्राथमिक शाला गया बाई, शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी भाटा, शासकीय प्राथमिक शाला उरला,शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,
शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झुग्गी पारा, शासकीय तिलक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला तितुरडीह क्रमांक 1, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंचशील नगर, शासकीय प्राथमिक शाला तकिया पारा, शासकीय सरदार पटेल अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक शाला में दो दो नग पंखे का निःशुल्क वितरण किया गया। सभी स्कूलो के शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी अपनी स्कूलों के लिए पंखे लिए और जल्द से जल्द उसे स्कूल परिसर में लगवाने की बात कही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्याम शर्मा सभापति एवं नगर निगम दुर्ग के एम आई सी मेबर और पार्षद काशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहू, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, लीलाधर पाल, मनीष साहू, कमल देवांगन, बबीता गुड्डू यादव, साजन जोसफ, उमेश यादव के साथ संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, उत्तम भंडारी, दिलीप साहू ,राकेश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आशीष मेश्राम ,अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा, मनोज श्रीवास्तव ,राजेन्द्र ताम्रकार, लक्की अग्रवाल, वाशु शर्मा, सोनल सेन, मृदुल गुप्ता, संजय सेन, वेदांत शर्मा, दुर्गेश यादव ,अख्तर यासनी, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर , शाहबाज खान, शिबू खान, शंकु ढीमर एवं सभी स्कूल के प्रचार्य शिक्षक संस्था के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वीकृति दी और प्रशासन को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता भी देखने को मिली है। पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।
- शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत
- कलेक्टर ने जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश
- छुरिया विकासखंड में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माणाधीन
- 16 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल निर्माण कार्य अंतिम चरण में
- मेडिकल कॉलेज में 2 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से ट्रामा सेंटर किया जा रहा निर्माण
- जिला चिकित्सालय में 3 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से किया जा रहा उन्नयन एवं मरम्मत कार्य
राजनांदगांव/शौर्यपथ /जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है। शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिले के छुरिया विकासखंड में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माणाधीन है। जिससे दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में लगभग 2 करोड़ 94 लाख 55 हजार रूपए की लागत से फिजियोथेरेपी वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। जिले में पूर्व में किसी भी प्रकार का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल नहीं था। जिसकी मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए 16 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी प्रकार विकासखंड डोंगरगढ़ एवं घुमका में 50-50 लाख रूपए की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण भी अंतिम चरण में है। बरसात के दिनों में जिला अस्पताल बसंतपुर में जल भराव की स्थिति बनती थी, उसे देखते हुए जिला चिकित्सालय में 3 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में विभिन्न प्रकार के 1 करोड़ रूपए का कार्य तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के नवीन भवन हेतु 75 लाख की लागत से निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ किया जा रहा है। साथ ही साथ मेडिकल कॉलेज में 2 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बायो मेडिकल वेस्ट निपटान हेतु कार्य भी निर्माणाधीन है। जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं में नवीन व बड़े कार्यों की स्वीकृति प्राप्त होने से आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही इन स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर तकनीकी के उपकरण, मेडिकल उपकरण, लैब की व्यवस्था, मानव संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कुल 37 पद में 184 पद संख्या की भर्ती की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलों द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड सर्वे कर नवीन आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जाने की कार्य में प्रगति लाई जा रही है। जिले में 94 प्रतिशत राशनकार्ड धारक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य स्तर से जारी विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर जारी स्वास्थ्य सूचकांकों के रैंक में चौथे पायदान पर है। इसी प्रकार जिले को मितानिनों के मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम में द्वितीय स्थान तथा 100 दिवसीय निश्चय निरामय कार्यक्रम में राज्य में नवीन पहल की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट 9 स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा प्राप्त किए गए हैं एवं शेष स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्टिफिकेशन प्राप्त करने हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।
नेवई-पाटन मुख्य मार्ग होगा रोशन
रिसाली /शौर्यपथ /दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में तीन करोड़ सत्यासी लाख बैसठ हजार का भूमिपूजन किया। उन्होंने लोकार्पण और भूमिपूजन कर विकास कार्य को जनता को समर्पित किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने महापौर शशि सिन्हा की उपस्थिति में कहा कि उनके लिए जनता सर्वपरि है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक और केन्द्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास कार्य के लिए हमेशा वे नागरिकों के साथ खड़े है। उन्होंने संबोधन में कहा कि प्रदेश की विष्णू सरकार ने जो वादा किया उसे निभाया है। जो कार्य करने का वादा किया था उसे आज मूर्त रूप देनेे भूमिपूजन कर रहे है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने 5 घंटे से भी अधिक समय तक नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो में भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना कर उन्हें साधूवाद दी। कार्यक्रम को सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। अतिथि के रूप में एमआईसी सनीर साहू, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव, पार्षद हरीशचंद्र नायक, खिलेन्द्र चंद्राकर, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, टिकम साहू, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, आदि उपस्थित थे।
अब रोशन होगा नेवई-पाटन मार्ग
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रविवार को नेवई-पाटन मुख्य मार्ग में ट्यूबलर पोल लगाने भूमिपूजन किया। अम्बेडकर स्कूल से रिसाली निगम की शरहद तक कुल 185 डिजाइनर पोल लगाकर सड़क के दोनो दिशाओं में रोशन किया जाएगा। विधायक ने जनसभा में कहा कि इस कार्य से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। उन्होंने उचित प्रकाश व्यवस्था का कार्य कर जनता को समर्पित किया है।
विधायक ने श्रमवीरों का किया सम्मान
जोरातराई के कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उन श्रमवीरों का सम्मान किया, जिनके परिश्रम से समाज स्वस्थ्य जीवन जी रहा है। विधायक ललित ने निःशुल्क सेवाए देने वाले के साथ मितानिन, स्वच्छता मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान किया।
इन कार्य का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण
- वार्ड क्र. 37 में आंगनबाड़ी व बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य: 19.47 लाख।
- वार्ड क्र. 37 में जोरातराई स्कूल में प्रथम तल निर्माण: 56.29 लाख।
- वार्ड क्र. 37 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण: 65.56 लाख।
- वार्ड क्र. 37 में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लोकार्पण: 29.95 लाख।
- शीतला मंदिर जीर्णोद्धार: 5 लाख।
- वार्ड क्र. 35 डुण्डेरा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य: 8.35 लाख।
- अम्बेडकर स्कूल से सी.आई.एस.एफ. नेवई उतई पाटन मार्ग विद्युतीकरण: 200 लाख।
- वार्ड क्र. रूआबांधा में बैजूनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार: 3.00 लाख।
सभी नगरीय निकायों, विकासखण्ड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में हुआ तिरंगा रैली का आयोजन
मुंगेली/शौर्यपथ / राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने और शहीद जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से जिले में शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की अगुवाई में जिला मुख्यालय मुंगेली में कृषि उपज मंडी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के समापन पर अमर जवान ज्योति स्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों व वीर जवानों के शौर्य को नमन किया गया। इसके साथ ही मुंगेली जिले के शहीद वीर जवानों धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी सिंह जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप की शहादत को याद किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश को यह विश्वास दिलाया है कि भारत अब किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारे जवानों ने जिस तरह वीरता से देश की रक्षा की है, वह प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर देश की अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अपने संबोधन में कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह स्पष्ट कर दिया है, कि भारत अब आत्मनिर्भर और सैन्य दृष्टि से सशक्त राष्ट्र है। अगर कोई चुनौती देगा, तो भारत उसका करारा जवाब देगा।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा, ‘हमारी अंतिम पहचान हमारे देश से होती है। जब भी देश की एकता या मातृभूमि पर आंच आती है, तो पूरा भारत एक हो जाता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नापाक इरादों को करारा जवाब देकर पूरे देश को प्रेरणा दी है। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा, मुंगेली जिले के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि राष्ट्र सेवा के लिए सभी वर्ग एकजुट हैं। तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया है। इस अवसर पर सभी नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में ‘हम सेना के साथ हैं’, ‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र’ जैसे नारों वाले बैनर एवं पोस्टरों का उपयोग कर जवानों के शौर्य को नमन किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
