August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35243)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/आज शहर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला, और महिलाओं एवं युवाओं का भारी समर्थन उमड़ा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जिसमें कांग्रेसजन हाथ जोड़कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस का झंडा लहराते हुए पार्टी घोषणापत्र, नकली मतपत्र और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

    प्रत्याशी निखिल द्विवेदी जीप से हाथ जोड़कर और पैदल चलकर लोगों से मिलते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करते रहे। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिलाएं और युवा जोश से भरे हुए थे। यात्रा में घोड़े, डीजे, धूमाल और छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी भी साथ में चल रहे थे। यात्रा का रूट कांग्रेस भवन से मानव मंदिर, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन, शनि मंदिर रोड, कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, अग्रसेन भवन, काली माई मंदिर, गंज चौक होते हुए, भारत माता चौक, सदर बाजार, बसंतपुर थाना, दुर्गा चौक, ब्राह्मण पारा, गांधी चौक, जयस्तंभ चौक और कांग्रेस भवन तक पहुँचा। पूरे यात्रा में महिलाओं ने प्रत्याशी निखिल द्विवेदी का तिलक करके, आरती उतारकर और माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया।

    इस  यात्रा में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन,कार्यवाहक शहर अध्यक्ष रमेश डाकलिया,हेमा देशमुख धनेश पाटीला दिनेश शर्मा(मतदान अभिकर्ता) जितेंद्र मुदलियार, पंकज बांधव सुदेश देशमुख शारदा तिवारी श्रीकिशन खंडेलवाल कुतुबुद्दीन सोलंकी बृजेश शर्मा शाहिद भाई डॉ आफताब आलम मेहुल मारू पदम कोठारी रईस अहमद शकील अमित चंद्रवंशी आसिफ अली सूर्यकांत जैन विवेक वासनिक नरेश शर्मा योगेन्द्र प्रताप सिंह रूबी गरचा झम्मन देवांगन नारायण कन्नौज पंकज बांधव बबलू कसार फिरोज अंसारी मामराज अग्रवाल मानव देशमुख शरद खंडेलवाल नीरज कन्नौजे डॉ गंभीर कोटड़िया इकरामुद्दीन सोलंकी चंद्रभान बाजपेई अभिमन्यु मिश्रा ,मोहम्मद इब्राहिम मुन्ना, चेतन भानुशाली राजिक सोलंकी अमित खंडेलवाल माया शर्मा जलालुद्दीन निर्वाण रज्जू जॉन वीरेंद्र चौहान शुभम शुक्ला विप्लव शर्मा कुबेर वैष्णव संदीप जायसवाल राहुल देवांगन शैलेश रामटेके विजय अग्निहोत्री प्रवीण मेश्राम विनय झा गणेश पावर शरद पटेल ऋषि शास्त्री जितेंद्र शर्मा प्रज्ञा गुप्ता भोला यादव तारेंद्र अहिरवार हेमू सोनी जयनारायण सिंह राजेश चौहान प्रतिमा बंजारे विशु आजमानी संदीप सोनी मुस्तफा जोया नासिर खान संजय साहू विवेक बहादुर सिंह दिगंत अवस्थी सूरज शर्मा कादिर बडगूजर रईस अहमद गोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस रैली में उपस्थित थे।

    बालोद/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.ॅ संजय कन्नौजे ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) गुरूर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारी क्र. 01 के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। डाॅ. कन्नौजे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि वे निर्वाचन को बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष भाव से सुचारू एवं शांति पूर्ण रूप से क्रियान्वित एवं सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की शंका का त्वरित समाधान प्रशिक्षण में करें। उन्होंने वहाॅ स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, रिटर्निग आफिसर गुरूर श्री हनुमन्त श्याम, जनपद पंचायत के सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    - कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    - परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक हुए शामिल
    - प्रथम पाली में 4567 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी हुए शामिल
    राजनांदगांव /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 9 फरवरी को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 16 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय कौरिनभाठा राजनांदगांव, श्री गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर परीक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव से सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी उपस्थित थे।
    डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारीअमीय श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। आयोजित परीक्षा अंतर्गत प्रथम पाली के कुल 6346 परीक्षार्थियों में से 4567 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 1779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1849 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश सहित सभी अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई थी।

      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि धान खरीदी संपन्न होने के एक सप्ताह के अंदर किसानों को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया गया है क्योंकि किसानों की प्रगति और खुशहाली ही विष्णुदेव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं से भाजपा सरकार ने धान खरीदी संपन्न होने के पश्चात अंतर की राशि का भुगतान का जो वादा किया था,उसे पूरा करते हुए इस वर्ष धान बेचने वाले कुल 25.49 लाख किसानों के खातों में लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की जा रही है।इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।धान खरीदी से किसानों को मिलने वाली राशि का शहरी अर्थव्यवस्था में सीधा असर हो रहा है।धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया गया है।किसान खेती किसानी में भरपूर निवेश कर रहे हैं और इससे बाजार गुलजार हुआ है। ट्रैक्टर आदि की बिक्री ने रिकार्ड आंकड़ा छू लिया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों को अंतर की राशि चार किश्तों में दी जाती थी।कई बार राशि न मिलने की स्थिति में किसानों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे,लेकिन विष्णु देव सरकार ने वादे के अनुसार एकमुश्त भुगतान किया है।इससे किसानों को बार-बार बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।वहीं उन्हें अंतर की राशि के लिए सालभर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि जिस प्रकार विष्णुदेव सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप काम करते हुए सभी वादों को पूरा कर रही है।इसी प्रकार आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी किए गए वादों को निभाएंगे।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/ राजनांदगांव पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ 'मिशन साइबर सुरक्षा' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में थाना घुमका और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया,पुलिस ने जयप्रकाष वर्मा पिता रूपेन्द्र वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी बरबसपुर,टिकेन्द्र कुमार पिता राज कुमार सिंघारे उम्र 20 वर्ष निवासी सलौनी ,मानस पटेल पिता सुरेन्द्र पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी सलौनी , इंद्र कुमार वर्मा पिता सेवक राम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी सलौनी , देवव्रत निषाद पिता श्री दीपचंद निषाद उम्र 27 वर्ष सा. सिंगारघाट , संजय कुमार साहू पिता सुदर्षन साहू उम्र 25 वर्ष सा. खुर्सीपार , मंगलम सोनी पिता श्याम नारायण सोनी उम्र 20 वर्ष सा. खुर्सीपार ,सद्दाम खान पिता जहॉगीर खान उम्र 33 वर्ष निवासी हरडुवा , मोसीम खान पिता जहीर खान उम्र 25 वर्ष निवासी हरडुवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव, सेवन्त वर्मा पिता कन्हैया लाल वर्मा उम्र 24 निवासी बहेराभांठा ,देवेन्द्र दास मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता केजू दास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाई तथा विषाल कुमार सोना पिता राजू कुमार सोना उम्र 24 वर्ष निवासी पावर हाऊस को गिरफ्तार किया है l जिनमें 7 म्यूल बैंक खाताधारक और 5 सप्लायर शामिल हैं।

    इन आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी के आरोप में कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना घुमका क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के 11 बैंक खातों का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने 958718/- रूपये की ठगी की थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 317(5), और 111 (3)(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन के 2,37,49,519/- (दो करोड़ सत्तासी लाख) रूपये का भी पता चला है, जिनकी जांच चल रही है।

    पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन जागरूकता फैलाने की अपील की है। पुलिस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने व्यक्तिगत बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और रजिस्टर्ड सिम कार्ड को किसी के साथ साझा न करें। अगर उनके खातों में कोई संदिग्ध लेन-देन हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    राजनांदगांव पुलिस का संदेश: "अपने बैंक खाते और व्यक्तिगत विवरण की सुरक्षा करें, और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त होने से बचें।"

      मुंगेली/शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम दाउपारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है और निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराना है।
                विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विक्रम ठाकुर एवं श्रीमती शशीप्रभा सोनी ने बताया कि मतपत्र का मिलान अभ्यर्थियों की सूची प्रारूप 8क, 8ख, 8ग एवं 8घ से करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर एन.के. पुरले एवं शिव कौशिक ने बताया कि मतदान अधिकारी 01 सर्वप्रथम निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति से मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी ऊंगली में मतदान करने से पहले अमिट स्याही अवश्य लगाएंगे। तत्पश्चात मतदान करने हेतु मतपत्र जारी किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित मतदान कर्मी उपस्थित रहे।

    9 फरवरी को भी कर सकते है निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मतदान
    राजनांदगांव /शौर्यपथ /नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान केन्द्रों में निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों एवं मतदान दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान किया।
    उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए निर्वाचन के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। सुरक्षा तथा मतदान दलों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रारूप 19 में आवेदन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हेतु सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया हैं, वह रविवार 9 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

    रायपुर/शौर्यपथ / कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य लक्ष्य रायपुर शहर को सुव्यवस्थित करना और भू-माफिया से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुनियादी सुविधाओं के साथ नगर निगम के कर्मचारियों, व्यापारियों और गुमटी लगाकर जीविका चलाने वालों की चिंता है।’’ जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी मांगें और सुझाव रख रहे हैं।
    महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि मतदान की तारीख आने से पहले जनता ने तय कर लिया है उन्हें कांग्रेस का महापौर चुनना हैं। ‘‘शहर को भू-माफियाओं से मुक्त करवाना मेरी प्राथमिकता है।’’ मेरे पति प्रमोद दुबे ने शहर के विकास में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दिया, अब मैं भी शहर के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करूंगी।“
    जनसंपर्क अभियान संपन्न
    महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज (08 फरवरी 2025) रायपुर में विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क किया। यह अभियान सुबह 8 बजे वीर शिवाजी वार्ड से शुरू होकर शाम 5 बजे महामाया मंदिर वार्ड तक चला।
    इस दौरान वे वीर सावरकर, दानवीर भामाशाह, पं. दीनदयाल उपाध्याय, ठक्कर बापा, ठाकुर प्यारेलाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वामनराव लाखे सहित कुल 16 वार्डों में पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्षदों के साथ जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

    भाजपा की सरकार ने एक साल में हर वर्ग को धोखा दिया - भूपेश बघेल
    कांग्रेस के महापौर दीप्ति दुबे, वार्ड प्रत्याशियों को प्रचंड मतो से विजयी बनाये
    रायपुर/शौर्यपथ /रायपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अवसर आ गया कि वादाखिलाफ़ी वाली भाजपा सरकार से हिसाब लेने का। पिछले एक साल में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, युवा, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, ओबीसी, सामान्य हर वर्ग के कल्याण के लिये कांग्रेस सरकार जो योजना चलाती थी भाजपा ने सब बंद कर दिया। चुनाव देख कर फिर से महतारी वंदन का फार्म भरवा रहे है, एक साल में एक भी आवास नहीं बनाया। अब लोगो को धोखा देने प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवा रहे है। एक साल में न महतारी की याद आई और न आवासहीनो की याद आई।
    उन्होंने रायपुर के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण है आप लोग विधायक, सांसद चुनते है लेकिन आपके रोजमर्रा के काम पार्षद और मेयर करते है। पांच साल में ज़ब हमारी सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है दोनों की तुलना करो हमने गरीबो का राशन कार्ड बनाया, मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू किया, हमने बिजली बिल सस्ता किया, 12 महीने से राशन कार्ड नहीं बना रहा। हमने छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू की थी, इन्होने सब बंद कर दिया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया, बिजली बिल हाफ बंद कर दिया, महतारी वंदन में महिलाओं को ठग रहे 1000 दे रहे बाकी मंहगाई बढ़ा दिया, जीएसटी लगा कर गरीब को लूट रहे, स्मार्ट कार्ड से इलाज बंद कर दिया।
    छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों का हमने जो सम्मान दिया उसको भी बंद किया। हमने अपने बोरे बासी को सम्मान दिलाया। ये हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहे। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के ऊपर अत्याचार हुआ, एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया। कवर्धा में साहू समाज को अपमानित किया।
    मुख्यमंत्री साय खुद को भगवान समझ रहे अपने को राम बताते है, अवतारी पुरुष बता रहे। मोदी भी खुद को अवतारी भगवान बता रहे थे, जनता ने नशा उतार दिया जनता सब के भ्रम को उतारती है। केंद्र की मोदी सरकार देश के नागरिकों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं कर पा रही। हमारे लोग अमेरिका गये थे कोई अपराधी नहीं थे। अमेरिकी सरकार ने उनको बेड़ी, हथकड़ी लगा कर वापस भेजा, विश्वगुरू मौन रहे। हमारे प्रवासी भारतीय ऐसा कौन सा गुनाह किये थे उनको हथकड़ियो और बेड़ियो में जकड़कर अमेरिकी सेना अमेरिका के सेना के विमान से यहां लाया जाता है, आखिर सेना के विमान को यहां उतरने की अनुमति सरकार ने क्यों दी, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं? हमारे देश के विमान से यहां ला लेते, सम्मान से ला लेते। कोलंबिया का एक उदाहरण है वहां के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना के जहाज को अपने देश में उतरने नहीं दिया वापस भेजा और सह सम्मान खुद के विमान अपने नागरिकों को भारत लाये और एयरपोर्ट में उन्होंने बकायदा स्वागत भी किया। भाजपा के अहंकार को तोड़ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे।

    भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात को दया सिंह ने पहुंचाया महाकुंभ तक
    भिलाई /शौर्यपथ /शहर में निकलने वाली सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात की चर्चा महाकुंभ तक होने लगी है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह महाकुंभ पहुंच गए हैं, वहां स्थान करने के बाद उन्होंने सनातनी धर्मगुरूओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है और उन्हें भिलाई आने का न्यौता देकर उनसे आशीर्वाद लिया। दया सिंह द्वारा भेंट किए गए आमंत्रणपाकर धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है और कहा है कि दया सिंह सनातन के प्रति बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।
      इस दौरान दया सिंह ने कुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचे और  आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर वैष्णवी जगदंबा नंदगिरी और एंबेसडर का आर्शीवाद लिया और  कहा कि बाबा की बारात में  वे जरूर भिलाई पहुचेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision