
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव
रायपुर/शौर्यपथ / अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च को नारायणपुर में किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ, यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि आशा, एकता और बदलाव का प्रतीक बन चुकी है।
अबूझमाड़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के प्रकोप में रहा है। इस मैराथन के माध्यम से इस धारणा को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सभी कौशल स्तरों के लोग एकता, प्रतिस्पर्धा और आपसी समझ की भावना के साथ भाग ले सकें। मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां शामिल होंगी, जिससे एथलीटों, पहली बार दौड़ने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। अत्याधुनिक टाइमिंग सिस्टम, पेसर्स, चिकित्सा सहायता और हाइड्रेशन स्टेशनों के साथ, यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
मैराथन का उद्देश्य: स्वास्थ्य, एकता और शांति का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को आशा का प्रतीक बताते हुए कहा कि खेल की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एक साथ लाकर, हम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं बल्कि शांति और एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देना चाहते हैं। अबूझमाड़ को अब माओवाद से नहीं, बल्कि यहां के लोगों की क्षमता और प्रतिभा से पहचाना जाएगा।
प्रोमो मैराथन : सफल आयोजनों के साथ बढ़ता उत्साह
मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजन समिति ने 5 जनवरी को 5 किलोमीटर की प्रोमो मैराथन आयोजित की, जिसमें पुरुष वर्ग में तीजू पुजारी, लक्ष्मण पोयाम और बीरसिंह सलाम विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में सोमराई गोटा, रीना उइके और भूमिका देवांगन शीर्ष स्थान पर रहीं। इसके बाद 19 जनवरी को नारायणपुर में 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन हुई, जिसमें 800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में पुरकेश्वर लाल देशमुख, रस्सू कोरेस और बुधराम कुमेटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान कुशवाहा, भूमिका देवांगन और सोंबाई गोटा विजेता रहीं।
प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएं
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मार्ग में सहायता केंद्रों की व्यवस्था होगी, जहां पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाइट पेय, स्नैक्स, फल और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध होंगे। धावकों के लिए रिकवरी/रेस्टिंग टेंट भी लगाए जाएंगे। लाइव ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिभागियों को रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त होंगे और मार्ग को एलईडी संकेतकों से स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सहायता स्टेशनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों की सुरक्षा बनी रहे। अनुभवी पेसर्स प्रत्येक श्रेणी में धावकों को मार्गदर्शन देंगे, जिससे वे अपनी गति बनाए रख सकें और अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
मैराथन से पहले कुछ विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। 28 फरवरी को ‘बैंड दायरा’ द्वारा जादू बस्तर कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 1 मार्च को एक भव्य ड्रोन शो होगा, साथ ही अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक नृत्य, स्थानीय कला प्रदर्शनियां और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खेल के महत्व के साथ-साथ, यह मैराथन अबूझमाड़ की अनछुई सुंदरता और इसकी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी और क्षेत्र के विकास में सहायक होगी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक, महान विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माधव सदाशिव गोलवलकर 'गुरु जी' की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोलवलकर जी ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समाजिक समरसता के सिद्धांतों को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने के लिए समर्पित था। उनकी विचारधारा ने देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र-सेवा और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरुजी का जीवन भारत की संस्कृति, परंपरा और अखंडता को मजबूत करने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने संगठन शक्ति के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण का जो संकल्प लिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। उनकी दूरदर्शी सोच और विचारधारा देश को सशक्त बनाने में सदैव प्रासंगिक रहेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोलवलकर जी का योगदान भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान में अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और मूल्य राष्ट्रवादी सोच, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गोलवलकर जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उत्थान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए सीईजीआईएस और टीआरआई के साथ हुआ एमओयू
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर : प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में होगा क्रांतिकारी सुधार
भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा सुगमता से
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।
सीईजीआईएस और टीआरआई के सहयोग से नीति निर्माण को मिलेगी नई दिशा
सीईजीआईएस के फाउंडर श्री कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग देंगे। साथ ही, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से छत्तीसगढ़ को व्यापक लाभ मिलेगा।
टीआरआई के सहयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम
ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्री श्रीश कल्याणी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने में सहयोग करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।
इस ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि इस एमओयू की छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, तथा सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी वर्ग के मतदाताओं ने लिया उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा
मुंगेली/शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र मुंगेली में प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी सोमवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। सभी पंचायतों के मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचे और निर्भीक होकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई। क्षेत्र अंतर्गत गांव की सरकार बनाने के लिए कुल 77.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की गई, जिसके बाद मतदान दलों की शासकीय एसएनजी महाविद्यालय में सकुशल वापसी हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों ने पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया और सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए बधाई दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 124 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 351 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 04 सीटों के लिए 31 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 144 प्रत्याशी, सरपंच के 118 सीटों के लिए 626 प्रत्याशी और पंच के 1125 सीटों के लिए 2702 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे। मतदान के दौरान सभी वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान का प्रतिशत 77.04 रहा, इनमें 77.54 पुरूष मतदाता और 76.52 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं।
मरीजों से आत्मीय व्यवहार एवं उनका समुचित इलाज करने के दिए निर्देश
बालोद/शौर्यपथ /जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेबर रूम, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, ओटी, दवाई स्टोर रूम, लैब, ड्रेसर रूम, वैक्सीन रूम तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। डाॅ. कन्नौजे ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा उन्हें समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन आई.पी.डी. एवं ओ.पी.डी. की संख्या के अलावा अस्पताल में संस्थागत प्रसव आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के लैब में होने वाले टेस्ट तथा टेस्ट रिपोर्ट को प्रदान करने की अवधि के संबंध में जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल में संचालित ’जेनेरिक मेडिकल स्टोर’ में उपलब्ध दवाईयों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ’जेनेरिक मेडिकल स्टोर’ में समुचित मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डाॅ. कन्नौजे ने वार्ड नंबर 01 में मधुमक्खी काटने से अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मौके पर उपस्थित डाॅक्टरों को उसका समुचित इलाज करने हेतु निर्देशित भी किया। उन्होंने महिला वार्ड में 01 बच्ची को मधुमक्खी काटने से एडमिट होने पर उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने अस्पताल में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा महिला एवं पुरूष वार्ड के खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ. देवेश साहू के अनुपस्थित पाए जाने पर डाॅ. कन्नौजे ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर अपने कार्य में उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में उपस्थित होकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की समझाईश दी।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों और आदर्शों ने राष्ट्र की दिशा को नई ऊर्जा दी और अनेक स्वाधीनता सेनानियों को भी राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले जी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ सेवा और चारित्रिक दृढ़ता का प्रतीक था। उन्होंने आत्मिक विकास और नैतिक मूल्यों को राजनीति और समाज सुधार के केंद्र में रखा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोखले जी का देश के प्रति योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के लिए सदैव महान पथप्रदर्शक बने रहेंगे।
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रगौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी।
मोहला/शौर्यपथ /नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मानपुर विकासखण्ड के ग्राम कनेरी की निवासी संदिया रावटे ने इस बार पहली बार मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद, सदिया ने लोकतंत्र में अपनी आस्था दिखाते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान को लेकर अक्सर डर और असमंजस की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद संदिया जैसे युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करने का संकेत देती है। पहली बार वोट डालने के अनुभव को साझा करते हुए संदिया ने कहा मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह हमारा हक और कर्तव्य दोनों है। प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयासों से क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा गया। संदिया रावटे जैसे जागरूक युवा देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मोहला/शौर्यपथ /कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने आज स्थानीय निर्वाचन, पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत मानपुर जनपद पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान के प्रति मतदाताओं का रुझान की जानकारी लिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दिन भर मानपुर में उपस्थित रहे। इस दौरान वे मतदान की जानकारी लेते रहे।
- अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने मानपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पितांबर पटेल साथ थे।
- शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न
स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत मानपुर के सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते शांतिपूर्ण, पारदर्शिता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती था। जिला प्रशासन एवं पुलिस पुलिस प्रशासन द्वारा की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुआ। मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने पर कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों, स्थानीय मतदाताओं, निर्वाचन कार्य नियुक्त सुरक्षा कर्मियों, मीडिया कर्मियों, क्षेत्र के नागरिक गणों के प्रति आभार प्रकट किया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी के प्रयास से निर्वाचन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।
रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र. 5066 रायपुर से संबद्ध महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन, आदर्श सामूहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों का सम्मान मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नि:शुल्क 11 जोड़ो का आदर्श विवाह, परिचय सम्मेलन में 368 युवती 106 युवकों ने अपना परिचय दिया 9 छात्रों को प्रतिभा सम्मान दिया गया 14 सामाजिक क्षेत्र में समाज बंधुओं को सम्मान किया गया। प्रधान कार्यालय, महादेव घाट रायपुरा में 16 फरवरी 2025 दिन रविवार, सुबह 11:00 बजे से दो पाली में यादव सामाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा रायपुर में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव अध्यक्षता सुंदर लाल यादव, विशेष अतिथि समाज के संरक्षक आर. डी. यादव, जगत राम यादव, जी. आर यादव, मनोज यादव, ठाकुर राम यादव जिला अध्यक्ष दुर्ग गरीब राम यादव, सुदेश यादव राजनांदगांव प्रेस विज्ञप्ति में समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल यादव छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज की एकता को सशक्त शक्तिशाली बनाने समाज की आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के पथ पर शासन द्वारा चलाये जा रहे विकास योजना के क्रियान्वयन द्वारा रचनात्मक दिशा प्रदान करने समाज को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने छत्तीसगढ़ स्तर पर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने समाज में व्याप्त मधपान की प्रवृत्ति को खत्म करने देवी संस्कारों को अपनाने तथा आसुरी संस्कारों को छोड़ने रूढ़ि प्रथा को समाप्त कर नवीन तथा रचनात्मक प्रथा का सृजन करने तथा समाज को अधिक से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करवाने, गौ तथा दुग्ध व्यवसाय के लिए ऋण में यादवों को प्राथमिकता प्रदान करने 50 प्रतिशत ऋणों में शासकीय अनुदान देने, प्रत्येक जिला, ब्लॉक में आदर्श विवाह एव युवक-युवती परिचय सम्मेलन आदि उद्देशयों की पुर्ति के लिए उपरोक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मौके में शत्रुघन यादव, प्रीतम यादव, बैसाखू यादव, रामस्वरूप यादव, घुरऊ राम यादव, मतवारी यादव, परदेसी यादव प्रदेश भर के प्रबंधकारिणी सदस्यो, जिला, ब्लॉक परिक्षेत्र महानगर एवं समाज के आजीवन सदस्य के दस से बारह हजार यादव बन्धु अपनी उपस्थिति दिए। इस मौके पर समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
