August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35245)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पौराणिक कथाओं के अनुसार, शबरी माता ने श्रीराम को अपने झूठे बेर खिलाए थे. इस कथा को मां शबरी के प्रेम और…
    दुर्ग।शौर्यपथ। नगर पालिका निगम चुनाव में दुर्ग शहर में कांग्रेस की हर को दुर्गतिपूर्ण हर के रूप में अगर कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी दुर्ग शहर कांग्रेस संगठन…

    दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी आज दुर्ग शहर ही नहीं प्रदेश एवं देश में एक ब्रांड के नाम से जाना जाता है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत उनकी निजी जीत न होकर मजबूत संगठन और उन सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने सालों संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान दिया ऐसे में निगम चुनाव हो या फिर विधानसभा या लोकसभा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी होना ही जीत की ओर एक कदम आगे बढ़ा देता है परंतु वर्तमान समय में दुर्ग नगर निगम में कुछ ऐसे पार्षद भी निर्वाचित हो गए हैं जो ना ही संगठन में अपनी कोई अहम भूमिका निभाई और ना ही भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे परंतु मौका परस्ती और दल बदलू की राजनीति के कारण इनके भाग्य का सितारा भी बुलंदी की ओर पहुंच गया .ऐसे ही एक प्रत्याशी दुर्ग नगर निगम में निर्वाचित होकर आज वार्ड का जनप्रतिनिधित्व करेगा जो पूर्व में हुए निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर आए और कांग्रेस सरकार में शामिल होकर कांग्रेसी पार्षद की भूमिका निभाते रहे .वही जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई तो एक बार फिर अपनी दल बदलू नीति के तहत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और साल भर में ही उन सक्रीय कार्यकर्ताओं के सपने को रौंद कर फिर से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले निगम चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने लगे . परंतु कहा जाता है भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी होना ही जीत की ओर तेजी से कदम बढ़ाने के बराबर होता है ऐसे में वार्ड नंबर 35 से कुलेश्वर साहू अपने दल बदलू नीति के बाद एक बार फिर नगर निगम में वार्ड नंबर 35 का जनप्रतिनिधित्व करेंगे .चुनावी सीजन में वार्ड की जनता से चर्चा के दौरान कुलेश्वर साहू के बारे में कुछ बातों का खुलासा किया जो आज के लोकतंत्र में आम जनता को सोचने पर मजबूर करता है चर्चा के दौरान वार्ड के कुछ युवाओं ने कहा कि कुलेश्वर साहू सिर्फ चखना सेंटर चलाने और इससे होने वाली कमाई के लिए ही चुनावी मैदान में उतरते हैं वार्ड में विकास कार्य के नाम पर शून्य की स्थिति है कांग्रेस सरकार में शामिल होकर साहू चखना सेंटर चलाते रहे और फिर सरकार बदलने के बाद एक बार फिर अपना रंग दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने व्यापार की रक्षा के लिए प्रयत्नशील रहे . वार्ड की जनता के अनुसार नयापारा  शराब भट्टी के समीप आज भी पार्षद कुलेश्वर साहू का दुकान है जहां शराबियो की ज़रूरत के सामान मिल जाती है प्रशासन ऐसे कार्यों में कितना सख्त है यह तो साफ नजर आ रहा है परंतु निर्दलीय से कांग्रेसी और कांग्रेसी से भाजपाई 5 साल में लगातार पार्टी बदलने की प्रक्रिया कहीं ना कहीं लोकतंत्र पर विश्वास रखने वालों के लिए एक गहरा आघात है इस वार्ड के कई भाजपा कार्यकर्ता भी जो सालों से चुनावी जंग में उतरने का सपना देख रहे थे कहीं ना कहीं उनके साथ भी अन्याय हुआ परंतु मजबूत संगठन और उनके फैसले के आगे बेबस और एक बार फिर दल बदलू का तमगा लिए कुलेश्वर साहू वार्ड नंबर 35 से पार्षद बन जश्न मना रहे हैं और लोकतंत्र को खुलेआम आइना दिखा रहे हैं .
    लेख : वार्ड वासी से चर्चा के आधार पर

    बालोद/शौर्यपथ /नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत बालोद जिले के 08 नगरीय निकायों में आज निर्विघ्न, शांतिपूर्ण ढंग से एवं सफलतापूर्वक मतगणना कार्य संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन मंे जिले के नगरीय निकायों में मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सुबह 08 बजे से मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराकर निर्धारित समयावधि सुबह 09 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नगरीय निकायों के मतगणना कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं सभी रिटर्निंग अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स एवं भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियरों द्वारा पूरे समय मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराकर मतगणना कार्य का सतत माॅनिटरिंग किया गया।
    बालोद जिले में आज संपन्न मतगणना के परिणामों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्रीमती पद्मनी नन्नू साहू को 03 हजार 474 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्री तोरन लाल साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री रवि जायसवाल को 03 हजार 854 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पंचायत गुण्डरदेही में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्री प्रमोद जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री केके राजू चंद्राकर को 191 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी श्री प्रेम भंसाली को 02 हजार 78 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पंचायत अर्जुंदा में अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार श्री प्रणेश जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी श्री रोमन लाल सोनकर को 475 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पंचायत चिखलाकसा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती कंुती देवांगन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्रीमती रत्ना वेंकट राव को 647 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पंचायत गुरूर में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्री प्रदीप कुमार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री टिकेश्वर साहू को 124 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। नगर पंचायत डौण्डी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती मोहंतिन चोरका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय के श्रीमती कमलेश्वरी कोरटिया को 447 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की। मतगणना संपन्न होने के पश्चात् सभी रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा मतगणना कक्ष में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्ररूप 24 निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, मास्टर ट्रेनर्स एवं मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

         मोहला /शौर्यपथ /स्थाई निर्वाचन के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए पार्षदों का निर्वाचन परिणाम घोषित किया गया है। पार्षदों का निर्वाचन परिणाम इस प्रकार है। वार्ड क्रमांक 1 से खेदी बाई को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 231 वोट प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार वार्ड 2 से सुरेश नेताम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें  कुल 244 मत प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 3  रितेश मेश्राम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें  144 वोट  प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 4 से  दिलीप कुंभकार विजय घोषित किया गए है। उन्हें 210 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 5 से ईश्वरी धुर्वे विजय घोषित किया गया है। उन्हें 195 मत वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 6 से विनोद डेहरिया विजय घोषित किया गया है। उन्हें 116 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 7 से गोपीचंद देवांगन विजय घोषित किया गया है। उन्हें 223 वोट प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 8 से उषा यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 292 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 9 से मुकेश सिंहा विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 97 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 10 से श्री झरनेश कुंभकार विजय घोषित हुआ है। उन्हें 212 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 11 से कविता यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 142 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 12 से किशुन लाल पटेल विजयी हुआ है। उन्हें 210 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 से उमाशंकर निषाद विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 157 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 से पवन गुप्ता विजयी हुआ है। उन्हें 235 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 15 से कांशी राम निषाद विजय घोषित किया गया है। उन्हें 338 वोट मिला है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह एवं गणना प्रेक्षक डॉ के मैचियों (आई एफ एस) की उपस्थिति में मतों की गणना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर हेमेंद्र भूआर्य ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दिया।

    मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं सरगांव में होगा मतगणना का कार्य
    मुंगेली/शौर्यपथ /राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के मतों की गणना 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जिला ग्रंथालय में नगर पालिका मुंगेली, बी.आर.साव स्कूल कक्ष क्रमांक 12 में नगर पंचायत जरहागांव एवं कक्ष क्रमांक 31 में नगर पंचायत बरेला का मतगणना कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका लोरमी अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी, नगर पंचायत पथरिया अंतर्गत सांस्कृतिक भवन पथरिया और नगर पंचायत सरगांव अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव में मतगणना कार्य किया जाएगा।
           कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों में सभी तैयारियां सुरक्षा, चिकित्सा, बैठक व्यवस्था, विद्युत सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बेहतर तरीके से मतगणना सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने बताया कि मतगणना स्थलों में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। केवल पासधारकों को ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गाड़ी पार्किंग एरिया में खड़ी करनी होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा।
    मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को दिया गया गहन प्रशिक्षण
         नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतगणना कार्य के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  रामप्रसाद चौहान ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना कार्य के लिए बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने एवं प्रक्रियाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि मतगणना स्थलों में ईडीबी की गिनती के लिए अलग टेबल की व्यवस्था की गई है। टेबल में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों के द्वारा मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के पूर्व तैयारी, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना, ईवीएम से मतगणना की व्यवस्था सहित विभिन्न प्रपत्रों को भरकर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रॉग रूम मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों तथा कर्तव्य मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से विस्तारपूर्वक समझाया। साथ ही सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, मुंगेली रिटर्निंग आफिसर श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया रिटर्निंग आफिसर  बी. आर. ठाकुर, लोरमी रिटर्निंग आफिसर अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ
    बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में नियमित रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम कचान्दुर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ’जाबो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित लोगों को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग हेतु प्रेरित कर देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के पूनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी। ’जाबो’ कार्यक्रम के अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल में आकर्षक रंगोली बनाकर आम जनता को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत विभाग के उपसंचालक एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    जिले के नगरीय निकायों में मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण
     मतगणना हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    बालोद/शौर्यपथ /नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के 08 नगरीय निकायों में विगत 11 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात् कल शनिवार 15 फरवरी को मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में मतगणना हेतु मतगणना कक्ष निर्धारित कर लिया गया है। इन सभी मतगणना केन्द्रों में सुबह 09 बजे से मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना प्रारंभ कर दिया जाएगा। मतगणना का कार्य समय पर सुनिश्चित करने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि 15 फरवरी को सुबह 08 बजे से मतगणना स्थल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 08 नगरीय निकायों मंे मतगणना हेतु काउंटिंग हाॅल निर्धारित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु नवीन टाउन हॉल में मतगणना स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में बीएसपी उ.मा.वि. क्र.2, नगर पंचायत गुरुर में डारेन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय, नगर पंचायत गुण्डरदेही में शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर पंचायत डौंडी में सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत चिखलाकसा में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं नगर पंचायत अर्जुंदा में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए गए निर्धारित हाॅल में मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु 06 टेबल, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के लिए 14 टेबल, नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौण्डी, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा एवं गुरूर के लिए 05-05 टेबल मतगणना हेतु बनाया गया है।
    जिले में मतगणना के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से काउंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, मतगणना सुपरवाईजर के कार्य, ईवीएम मशीन के गणना टेबल में पहुँचने के बाद मशीनों को खोलने एवं अन्य सभी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। इसके साथ ही गणना सुपरवाईजर द्वारा भरे जाने वाले गणना परिणाम पत्रक मतपत्र के लेखा भाग-02 एवं 21(क) के भरने की प्रक्रिया और मतदान अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना के प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा परिणामों के ऐलान आदि सभी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

       रायपुर/शौर्यपथ/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया।
      मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान  क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचना ‘झाँसी की रानी’ मात्र कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और संघर्ष की ज्वाला प्रज्वलित की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थीं। उनकी लेखनी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को ऊर्जा दी और जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जागृत की। उनकी रचनाएं न केवल अतीत की गौरवगाथा हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेंगी।
        मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

    नरेश देवांगन
      जगदलपुर / शौर्यपथ /आबकारी विभाग का काम अवैध शराब पर रोक लगाने और कार्यवाही करने का है, मगर शहर के शराब दुकानों में तय मूल्य से अधिक में बिक रही शराब को लेकर ऐसा लग रहा है जैसे अपनी ऊपरी कमाई के लिए विभाग ही अवैध शराब की बिक्री करा रहा हो? बस्तर जिले में शराब कारोबारी MRP को नहीं मानते। जिले भर में शराब MRP से काफी ज्यादा दाम पर बेंची जा रही है। बिल मांगने पर बिल भी नहीं दिया जाता। विभागीय सूत्रों की माने तो एक ही व्यक्ति के पास जिले की सारी दुकानों का ठेका होने के कारण मनमाने दामों पर शराब बेंची जा रही है। जबकि नियम अनुसार MRP से ज्यादा दाम पर कोई भी सामान बेचना कानूनन गलत है। यह उपभोक्ता अधिकारों के भी खिलाफ है। आबकारी विभाग भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। वह पूरी तरह मौन है। कारवाही के नाम पर विभाग कच्ची शराब सहित कुछ अंग्रेजी शराब के कोचीयो को पकड़कर खुद की पीठ थपथपाता है । लेकिन विभाग द्वारा संचालित सरकारी दुकानों में सेल्स मेन खुलेआम मदिरा प्रेमियों को तय मूल्य से 20 से 40 रुपए वही कोचियों को अधिक पैसा लेकर थोक के थोक में शराब धड़ल्ले से बेच कर बस्तर के शराब प्रेमियों को चुना लगा रहे है। सरकार के सख्त हिदायतों के बावजूद शराब दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला को लेकर जाँच जारी है इस मामले पे लिप्त कई लोगो की गिरफ्तारी भी हुई है। वर्तमान में इस मामले पे आबकारी मंत्री कवासी लखमा कि गिरफ्तारी भी हुई है, इस मामले को लेकर ईडी की कार्यवाही जारी है। इतनी बड़ी कार्यवाही का खुलासा देख शराब प्रेमियों को भाजपा के सरकार पे भरोसा था की साय की सरकार में शराब प्रेमियों को अब नहीं ठगा जायेगा लेकिन यहाँ मामला उल्टा ही नजर आ रहा है, उनके सात फिर से वही व्यवहार किया जा रहा है। मामला जगदलपुर मे स्थित कंगोली अंग्रेजी शराब दुकान का है जहा नियमों को ताक पर रख कर यहाँ के मैनेजर सहित सेल्समेन धड़ल्ले से मदिरा प्रेमियों को तय मूल्य से अधिक लेकर उन्हें दिन रात ठग रहे है। बस्तर के आदिवासी मदिरा प्रेमियों को ठगने मे विभाग के मौन जिम्मेदार का हाथ भी है? शिकायत मिलने पर जिले के अधिकारी कार्यवाही नहीं करते साफ कह दिया जाता है की मौखिक पे कोई कार्यवाही नहीं होंगी लिखित शिकायत व साक्ष्य देना पड़ेगा ओर कोर्ट का भी चक्कर लगाना पड़ेगा।इससे ऐसा लग रहा है की जिम्मेदार  साय सरकार के सुशासन को कुशासन की दिशा में ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। एक समय ऐसा ना आ जाये की भाजपा की सरकार मे शराब घोटाला का आंकड़ा ज्यादा निकले? कंगोली अंग्रेजी शराब दुकान में मदिरा ले रहे शराब प्रेमीयों ने नाम नही छापने की सर्त पे बताया की शराब की बोतल पे तय मूल्य से  20 से 40 रुपए अधिक लिया जा रहा है जिसका उनको बिल भी नहीं दिया जाता है। इसका विरोध करने पर  दुकान के सेल्समेन के द्वारा गाली गलोच कर भगा दिया जाता है , ओर तो ओर दुकनो मे कुछ रॉयल स्टैग शराब पउआ बिक रही है जिसमे MRP ओर बैच नंबर नहीं है बावजूद इसके भी शराब को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है I सबसे बड़ा सवाल यह है की बिना बेच नम्बर ओर एमआरपी के दारू कैसे बिक रही । स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि यह सब कुछ आबकारी विभाग  के अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है. शराब प्रेमियों का कहना है कि शराब ठेकेदार जहां ग्राहकों के जेब पर डाका डालकर बेहिसाब मुनाफा कमा रहे हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों की भी जेब भर रहे हैं। वही एक और शराब प्रेमी ने बताया की ओवर रेट का खेल दुकान में लगातार चल रहा है इसकी जानकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को भी है इसकी शिकायत कई बार की गई है लेकिन कर्यवाही नहीं होता । अब ऐसे में सोचने वाली बात है की छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाला मामला अभी ख़तम भी नहीं हुआ है बावजूद इसके फिर से शराब की कालाबाजारी का सिलसिला चालू हो चूका है। अब देखने वाली बात यह है की इस खबर के प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते है या शासन प्रशासन मूकदर्शक बना देखता रहता है ?
    इस पुरे मामले मे ज़िला आबकारी अधिकारी चंद्रहास यदु से जानकारी चाही गई तो उन्होंने ऑन कैमरे बताने के लिए साफ मना किया वही कैमरे के पीछे रह कर श्री यदु ने साफ कह दिया की बिना MRP बिना बैच नंबर के शराब नहीं बेचा जा सकता यह गलत है, इसकी जाँच की जाएगी। वीडियो मान्य नहीं है, कोर्ट मे  शिकायत करता को विटनेस बनाना पड़ता है। जब मै महासमुंद मे था तब मैंने 106 कार्यवाही की थी जहा लोगो ने सक्षम कार्यवाही करते देखा  जहा मैंने तलाशी ली, दारू पकड़ा, दस्तखत करवाये , फोटो लिए लोगो का बयान लिया गया। बाद मे विटनेस कोर्ट मे जा के मुकर गए ओर आरोपी छूट गया। वैसे भी मेरे क्षेत्र अधिकार मे नहीं है मै कुछ नहीं करूँगा इंस्पेक्टर लोगो की जिम्मेदारी है, उनको पचास साठ हजार तनख्वाह मिलता है सभी दुकानों मे कार्यवाही व निरिक्षण के लिए इंस्पेक्टर नियुक्त है आप शिकायत आवेदन दीजिये मै आदेश करूँगा मामले पे जाँच कर प्रतिवेदन जमा करेंगे फिर कार्यवाही की जाएगी।
     130 MRP का क्वार्टर 150 में; 210 वाला बियर 250 में
    जिले में शराब ठेकेदार द्वारा किस कदर अपनी मनमानी की जा रही है, इसका अंदाजा शराब के दामों ने लगाया जा सकता है। हालात यह हैं कि 130 रुपये की MRP वाला शराब NV GROUP BESTO RARE WHISKY 180ML 150 रुपये में दिया जाता है। DRUK 11000 PREMIUM STRONG BEER 650ml की कीमत 240 रुपए है लेकिन 250 रुपए मे बेचा जा रहा है। वहीं PRESIDENT 5000 SUPER BEER 650ML MRP 210 वाला 250 रुपये में दिया जाता है। यानि MRP से 40 रुपये ज्यादा एक बोतल पर लिए जा रहे हैं। WHITE BLUE 180 ml की कीमत 250 रुपए है लेकिन 260 रुपये में दी जाती है। इसी तरह अलग-अलग ब्रांड के दाम अलग-अलग लिए जाते हैं। हर शराब MRP से ऊपर ही बेंची जाती है। ग्राहक अगर बिल मांगता है तो उसे बिल भी नहीं दिया जाता। मजबूरी में वह उसी दाम पर खरीदने के लिए विवश रहता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision