August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजनांदगांव/ शौर्यपथ / केन्द्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज किसानों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा 26 संगठनों द्वारा प्रदेश व्यापी संयुक्त आहवान के तहत जिला किसान संघ की अगवाई में अपर कलेक्टर शर्मा को यह ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने किसान अपनी मांगों के पोस्टर लेकर पहंुचे थे। सोसल डिस्टेंस रखते हुए किसानों ने पहले नारे बाजी की फिर ज्ञापन सौंपा गया।
    ज्ञापन में महामहिम से अपनी भावनाऐं केन्द्र तक पहुंचाने का निवेदन किया गया है, वहीं राज्य शासन को मांगों के संबंध में निर्देशित करने का आग्रह किया गया है। जिला किसान संघ ने कहा है कि विभिन्न माध्यमों से सरकारों को लगातार अवगत कराये जाने के बावजूद कोई भी ध्यान नहीं दिए जाने से विवश होकर महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाने की आवश्यकता पड़ी है। ज्ञापन में केन्द्र व राज्य सरकार से मांगे अलग अलग दर्शायी गई है। इस सीजन हेतु धान एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए घोषित समर्थन मूल्यको नकारते हुए स्वामीनाथन आयोग के सी-2 फार्मूले के अनुसार फसल के लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और धान का समर्थन मूल्य 3465 रूपये घोषित किया जावे। केन्द्र सरकार द्वारा मण्डी कानून और आवश्यक वस्तु अधिनियम के अध्यादेश के जरिए बदलने और ठेका कृषि को कानूनी दर्जा देने के मंत्रिमण्डल के फैसले को निरस्त किया जावे। बिजली क्षेत्र के निजीकरण का फैसला वापस लिया जावे। तीसरी रेल्वे लाईन एवं डोंगरगढ़ वाया मंुगेली, कवर्धा, खैरागढ़ 255 किमी रेल्वे लाईन में प्रभावित कृषकों के परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी एवं चार गुना मुआवजा दिया जाये। मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जावे।
    वहीं राज्य सरकार की मांगों में सभी उत्पादक किसानों का मक्का समर्थन मूल्य पर लिया जावे। सहकारी बैंक 2017 का ऋण माफी किया जावे। एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों को ऋण माफी की पूरी राशि तत्काल दी जावे एवं निजी बैंक के केसीसी धारकों को भी ऋण माफी योजना का लाभ दिया जावे। धान खरीदी अंतर की राशि एक मुश्त दी जावे। छग के प्रवासी मजदूरों को उनके गांव घरों तक मुफ्त पहुंचाने उनके भरण पोषण के लिए मुफ्त खाद्यान, मनरेगा रोजगार और नगद आर्थिक सहायता दी जावे। रेल्वे लाईन प्रभावितों (तीसरी लाईन + डोंगरगढ़-कवर्धा रेल्वे लाईन) के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व चार गुणा मुआवजा हेतु सूची रेल्वे को दी जावे। रबी फसल की क्षतिपूर्ति राशि प्रति हेक्टर 2500 रूपये दिये जावे।
    तीसरी रेल्वे लाईन प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी व चार गुना मुआवजा की मांग के संबंध में चर्चा कर अपर कलेक्टर श्री शर्मा जी को बताया गयाकि रेल्वे प्रभावित परिवारों की सत्यापित सूची नहीं होने कारण नौकरी वाले विषय में विभाग आगे कार्यवाही नहीं कर रहा है एवं किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए भू अर्जन शाखा से अछोली एवं नागतराई की सत्यापित सूची उपलब्ध कराई गई। जिला किसान संघ ने रेल्वे वाले मुद्दे पर त्वरित निराकरण के लिए श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
    ज्ञापन सौपने के दौरान सुदेश टीकम, रमाकांत बंजारे, हरिशचन्द्र साहू, नैन जनबंधु, तुलाराम उसारे, सेवक वर्मा, जगत देवांगन, महेन्द्र चंद्राकर, यीशु चांदने, रूपसिंग वर्मा, श्यामरतन साहू, श्यामसाय सिन्हा, नरेश पटेल, नारद, गैंद साहू, कृपाल ठाकुर, उमेश वर्मा, फगवाराम साहू, रामाधार साहू, बालाराम साहू, रतन साहू, सुमन साहू, नोहर वर्मा, नकुलदास साहू, राजेश वर्मा, घनाराम साहू, कुलेश्वर वर्मा, तिलक वर्मा, चुमन पटेल, अनिल वर्मा, रामदेव पटेल जैतराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में सभी ब्लाक के प्रतिनिधि शामिल थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /  जिला राजनांदगांव डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य हेतु राशि 1.62 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति क्षेत्र के संघर्षशील विधायक दलेश्वर साहू के अथक प्रयास से स्वीकृति प्राप्त हुई है। यहां की ग्राम पेंड्री डोंगरगढ़ ब्लॉक में सूखाग्रस्त पेयजल संकट के नाम से जाना जाता है। ग्राम के कुछ वादों में आम जनता तक अभी तक पेयजल सप्लाई नहीं हो पाता था, इसलिए कठिनाइयों को देखते हुए तत्परता से विधायक विधायक श्री साहू ने इस कार्य को स्वीकृति दिलाने में सहयोग किया, जिससे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 25 डोंगरगढ़ के जनपद सदस्य श्रीमती अनीता राम खिलावन साहू, सेक्टर प्रभारी ओम दत्त वर्मा, हरि महाराज शुक्ला, नेतराम साहू ग्राम पटेल, डीगेश सिन्हा, लोकेश्वर प्रसाद शुक्ला, गोरख दास साहू, मोरध्वज सिन्हा, समालिया राम साहू ने सभी मिलकर क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू को बहुत.बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी योग दास साहू ने दी है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के सामुदायिक संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में संचालित अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों के संचालन के समयावधि में परिवर्तन किया है। आदेश में कहा गया है कि जिले के वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालन की अनुमति है। इसके साथ ही समय-सीमा और साप्ताहिक अवकाश के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी दुकान संचालकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मास्क एवं सेनेटाइजर के नियमित उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / जामुल बस्ती रावण भाठा में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ कर लूटने का असफल प्रयास करने वाले दो आरोपियों को श्यामपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ करने एवं खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार में हथौड़ी एवं पेचकस जब किया गया।
    जामुल पुलिस ने बताया कि विगत दिनों जामुल बस्ती रावणभाठा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर तोडफ़ोड़ करते हुए रुपए निकालने का प्रयास हुआ था । इस पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रावणभाठा नाली पार जामुल में युवक रहता है। इसकी गतिविधियां संदिग्ध है इस पर सिविल टीम एवं जामुल स्टाफ द्वारा बस्ती पहुंचकर पोस्ट युवक की घेराबंदी कर पकड़ा उस्ताद पर आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार साहू बताया तथा स्वीकार किया कि आज से सात आठ माह पूर्व दो अन्य मित्र के साथ मिलकर जामुन व के पास लगे यूनियन बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपए चोरी करने का प्रयास किया था। जिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व सुपेला क्षेत्र के दिलीप लोहार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस द्वारा दिलीप लोहार को भी पकड़ा गया।

    दुर्ग  / शौर्यपथ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रेलवे हेल्थ यूनिट भिलाई का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव गुलाब सिंह सीरिया ने इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय से हेल्थ यूनिट भिलाई में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप वयवस्था बनाए रखने का आग्रह किया. इस अवसर पर उनसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए रेलवे कालोनी भिलाई - 3 में अतिक्रमण से मुक्त कराए गए जमीन पर उद्यान विकसित करने के मांग को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का भी निवेदन किया। इस अवसर पर हेल्थ यूनिट भिलाई के प्रभारी डॉ. कुणाल जैन, डी. एल. टांक, कोडा सूर्य नारायण आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रजिया बेगम ने किया।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई निगम के जोन चार अंतर्गत 7 वार्डों के करीब डेड लाख लोगों के सुगम आवागमन हेतु बनाए जा जा रहे केनाल रोड निर्माण का कार्य अब फिर से गति पकडऩे लगा है। निगम क्षेत्र में बन रहे सड़क किनारे हराभरा वातावरण के साथ रात्रि में आने जाने वालों के लिए डिवाइडर के बीच पर्याप्त रोशनी होगी। सडक किनारे टहलने के लिए फुटपाथ बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। 3 किमी लंबी बनने वाली यह रोड वार्ड 31 दुर्गा मंदिर, वार्ड 32 न्यू खुर्सीपार, वार्ड 33, वार्ड 34, वार्ड 35 वार्ड 36, वार्ड 37 होते हुए नंदिनी रोड से जुड़ेगा। अभी वर्तमान में आईटीआई रोड तक काम पूर्ण हो चुका है।
    केनाल रोड की खासियत-
    जोन 04 के सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि केनाल रोड की चौ?ाई 25-25 फीट है जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं होगी। डिवाईडर के बीचों बीच रात्रि में रौशनी के लिए प्रकाश व्यवस्था और हरियाली बनाए रखने के लिए पौधे रोपे जाएंगे। 28.86 करोड़ की लागत से बनने वाले केनाल रोड शहर के बेहतर सड़कों में से एक होगा। स?क के दोनो किनारे वृक्षारोपण तथा पानी निकासी हेतु दोनो ओर नाली निर्माण किया जा रहा है, नाली के उपर 2- 2 मीटर चौड़ा कलरफूल टाईल्सयुक्त फुटपाथ निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों का मार्निंग वॉक हो सकेगा इसमें 2.50 किमी तक कार्य पूर्ण हो चुका है। केनाल रोड को सिंचाई विभाग के माईनर केनाल समानांतर निर्माण किया जा रहा है। सीवर लाईन एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाए गए विद्युत पोल के कारण हुए अवरोध को 2.50 किमी पूर्ण करते हुए व्यवस्थित किया जा चुका है, शेष अन्य कार्य जुलाई अंत तक पूर्ण किया जाना संभावित है।
    3 किमी बनने वाले केनाल रोड निर्माण में कुल 523 अतिक्रमण सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे, जिसमें 446 पूर्णत: आवास, 18 आवास सह व्यवसाय एवं 59 व्यवसायिक दुकान थे, जिन्हें आंशिक अथवा पूर्ण रूप से हटाए गए। पूर्ण रूप से प्रभावित 142 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत मकान आबंटित कर व्यवस्थापित किया गया है।
    केनाल रोड से होगा लाभ
    भिलाई निगम क्षेत्रांगर्त बन रहे केनाल रोड की लंबाई 3 किमी है, यह रोड निगम क्षेत्र के 7 वार्डों से होकर नंदिनी रोड में मिलेगा। इससे वार्डों के करीब डेड लाख लोगों को आवागमन हेतु बेहतर सुविधा मिलेगी। नेशनल हाइवे की भीड से निजात मिलने के साथ साफ सुथरी, सुंदर और चौड़ी सडक निगम क्षेत्र के रहवासियों के लिए वरदान साबित होगी। टाउनशिप से आने वालों को सीधा ओव्हर ब्रिज होते हुए डबरापारा चैक होते हुए भिलाई -3 एवं हथखोज जाने के लिए केनाल रोड बेहतर माध्यम होगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 6 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । जिसमें तीन महिला सहित बीएसएफ के जवान शामिल है।जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कल देर रात मिली रिपोर्ट में जिले के 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से तीन महिलाएं एवं तीन पुरुष शामिल है। हुडको भिलाई से 57 वर्षीय मां और 28 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि तीसरी महिला पाटन विकासखंड के ग्राम आंधी से है। भिलाई 3 के समीप गा्म पंचायत औधी विकास खंड पाटन के वार्ड 16 नहर पारा की 27 वर्षीय युवती गर्भवती कोविड पाजिटिव निकली है ।
    खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा व भिलाई के प्रभारी बीईईटीओ व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सैय्यद असलम ने रात्रि मे ही 12 बजे उक्त महिला को एम्स रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इस महिला के प्राइमरी कांटेक्ट में रही मितानिन एवं परिवार के 8 सदस्यों का सैंपल लिया गया है। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार से बीएसएस के 3 जवान बी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह तीनों जवान अवकाश के बाद क्रमश: पश्चिम बंगाल , हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से वापस लौटे हैं। अवकाश के पश्चात बीएसएफ के जवान लगातार लौट रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 500 की संख्या में जवान लौट चुके हैं जिनमें से संदिग्ध 100 जवानों के सैंपल दिए गए हैं । जिसमें से करीब 20 की ही रिपोर्ट आ सकी हैं। जिनमें से कल रात को 3 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके पूर्व भी एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

    रिसाली / शौर्यपथ / निगम क्षेत्रांगर्त वार्ड नेवई भाठा तिरंगा चैक युवक का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने व युवक द्वारा कृष्णा टाकीज रोड रिसाली के मोनिका ड्रेसेस साडी सेंटर में सेल्स मेन होने की जानकारी के बीच अपर कलेक्टर व आयुक्त रिसाली निगम के आदेश पर तुरंत दुकान को तत्काल बंद कराया गया। दुकान में काम करने वाले सभी स्टॉफ जो सीधे उसके संपर्क में थे उन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
    उक्त दुकान को फिलहाल बंद किया गया है व दुकान सहित आसपास के वाणिजिक क्षेत्रों को निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर पॉजिटिव युवक का हिस्ट्री पता कर उसके संपर्क में जो भी लोग आए हैं उन सबको टे्रस कर होम आइसोलेशन में भेजा गया हैं। दुकान सहित आसपास के क्षेत्रों का वृहद रूप में सेनेटाइजेशन किया गया हैं व कॉन्टेक्ट में आए सभी लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पल लिया जा रहा है। आज ही कंटेंटमेंट जोन मौहारी मरोदा में दिल्ली से आए एक गर्भवती महिला व उनके साथ तीन सदस्यों के आने की सूचना के बीच व बस्ती में तनाव निर्मित होने से नागरिकों की सूचना पर निगम की उडनदस्ता टीम ने आगंतुक परिवार से संपर्क कर सभी को 28 दिन की होम आइसोलेशन किया गया तथा सभी को घर पर ही रहने की सख्त हिदायत दी गई है। गर्भवती महिला की तबीयत बिगडने पर उडनदस्ता टीम के सहयोग से जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। रविवार को ही रिसाली क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त श्री सर्वे के निर्देश पर आज निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा कंटेंटमेंट जोन मौहारी मरोदा, नेवई भाठा व कृष्णा टॉकीज रोड रिसाली के मोनिका ड्रेसेस साड़ी सेंटर व आसपास के क्षेत्रों का व्यापक रूप में सेनेटाइजेशन कराया गया है। निगम की उडनदस्ता टीम कंटेंटमेंट जोन में एक्शन मोड में हैं व हर गतिविधियों की जानकारी अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त श्री सर्वे को दी जा रही है। निगम आयुक्त श्री सर्वे ने रिसाली क्षेत्र के रहवासियों को सजग और सतर्क रहने को कहा गया है व शासन के नियम निर्देशों का उल्लंघन करते पाए पर हठधर्मियों के विरूद्ध दांडिक कार्यवाही का भी निर्देश स्थानीय पुलिस व निगम उडनदस्ता टीम को दिए है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नाना लाल पटेल निवासी रायपुर ने थाना पाटन मैं रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक रामस्वरूप साहू पिता मनोहर साहू उम्र 62 वर्ष निवासी भंवरलाल जिला राजनांदगांव ने ग्राम आमा पेंड्री स्थित भूमि जिसका पटवारी हल्का नंबर 19 खसरा नंबर 422 रकबा .40 हे.का प्रार्थी से 15लाख 60 हजार रुपए में इकरारनामा कर 24 मार्च 2017 को शासकीय भूमि को अपनी भूमि बता कर विक्रय कर दिया है प्राप्त शिकायत पत्र के सम्बंध मे वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सर द्वारा प्रकरण की गंभीरता पूर्वकजांच करने एवं शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्तहोने पर कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं एसडीओपी पाटन आकाश गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी रामस्वरूप साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी के विरुद्ध शासकीय भूमि को अपनी भूमि बता कर प्रार्थी मनोहर पटेल से 15 लाख 60 हजार रूपया की ठगी करने का अपराध सबूत पाए जाने से थाना पाटन में अपराध क्रमांक 86/ 20 धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाता हैं। इस कार्रवाई में थाना पाटन से सुरेंद्र तारम एवं आरक्षक होमनसाहू एवं आरक्षक नीलकमल गायकवाड कि सराहनीय भूमिका रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision