September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    22 जुलाई से 28 जुलाई तक बंद रहेगी सभी दुकानें एवं आर्थिक गतिविधियां
    अतिआवश्यक सेवाएं निरंतर रहेगी जारी

    मुंगेली / शौर्यपथ / नोवल कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम तथा स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी. एस. एल्मा ने जिले के सभी नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र एवं जरहागांव, सेतगंगा तथा बरेला ग्राम के सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
    उन्होने महामारी रोग अधिनियम एवं भारतीय दंड सहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए जिले के नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, नगर पंचायत सरगांव सीमा क्षेत्र तथा जरहागांव, सेतगंगा एवं बरेला ग्राम के सम्पूर्ण क्षेत्र को संक्रमण से बचाने एवं स्वास्थ्यगत आपात स्थिति को नियंत्रण मे रखने के लिए 22 जुलाई से लेकर 28 जुलाई की रात 12 बजें तक, समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम सप्ताहिक हाट-बाजार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया हैं। अति आवश्यक सेवाएं जैसे राशन सब्जी,फल, दूध कृषि किटनाशक की दुकानें प्रातः 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजें तक ही अपना व्यापार कर सकेंगे।
    इसी तरह घर पर जाकर दूध बाटने वाले दूध विक्रेता, न्यूज पेपर हांकर प्रातः 06 बजे से 9.30 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, पथरिया, सरगांव के कार्यालय तत्काल प्रभाव से आम जनता से काम-काज हेतु बंद रहेंगे। किंतु अतिआवश्यक बिजली पानी, साफ-सफाई का काम-काज निरंतर जारी रहेंगे। जिले के नगरीय क्षेत्रो मे समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जिसमे निजि बसे, टैक्सी, आटो रिक्शा, इत्यादि का परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति होगी। नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, पथरिया, सरगांव सीमा क्षेत्र जरहागांव, सेतगंगा तथा बरेला ग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैक्ट्री, निर्माण एवं श्रम कार्य शर्तो के अधीन कार्य कर सकेंगे। सभी धार्मिक, सस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।
    सभी नागरिक अपने घर मे रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओ की पूर्ति के क्रम मे बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशो का अनुपालन करेंगे। इसी तरह फेस मास्क का उपयोग और शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसी तरह कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (शहर तथा ग्रामीण) कोषालय, अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसील, थाना एवं चैकी आम जनता के लिए बंद रहेंगे। इसी तरह जिले के नगरीय सीमा क्षेत्र के समस्त शासकीय,अर्धशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगें। आवश्यकता पडने पर कार्यालय प्रमुख उन्हे कार्यालय मे बुला सकेंगे।
    सभी नगरीय क्षेत्रो और जरहागांव, सेतगंगा, बरेला ग्राम के सीमा क्षेत्र मे स्थित समस्त शासकीय व अर्धशासकीय बैंक न्यूतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियो-अधिकारियो का उपयोग करेंगे और महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशो का अक्षरशः पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। जारी आदेश का उल्लंघन करने वालो की विरूद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 के धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रदेश भारतीय जनता पार्टी निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के निर्देशानुसार 20, 21 ओर 22 जुलाई को हरेली त्योहार के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ कम से कम 5 पौधा रोपण करना है। इसी के तहत मंगलवार को नवागढ़ मण्डल में छत्तीसगढ़ के प्रथम व कृषि परम्परा से जुड़े हरेली त्योहार पर भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम, नीम,पीपल एवं बरगद के छायादार वृक्ष लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही मण्डल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में भी भाजपाइयों ने यह अभियान चलाया।
    जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है,जहाँ पर श्रावण मास में हरियाली अमावस्या के दिन किसानों का त्यौहार हरेली मनाया जाता है। वृक्षों से ही पाणी मात्र का जीवन है, वृक्षों से हमे आक्सीजन पाप्त होती है तथा वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं, उन्होने कहा कि अधिक-से-अधिक वृक्षों का रोपण एवं उनका संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है।दीवान ने अपने उदबोधन में औषधीय पौधों के रोपण एवं उनके संवर्धन पर विशेष बल दिया तथा कहा कि औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों का रोपण अत्यंत जरूरी है।
    वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन तिवारी ने कहा कि वृक्षों की महत्ता किसी से छिपी नहीं है, वृक्ष एक ओर जहां हमें जीवनदायनी आक्सीजन पदान करते हैं वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण व पदूषण निवारण की दिशा में पमुख भूमिका निभाते हैं। संजीव तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से पर्यावरण को संरक्षित तभी किया जा सकता है जब अधिक-से-अधिक वृक्षों का रोपण किया जाए, वृक्षों का अधिकाधिक रोपण एवं उनका संरक्षण हमारी पाथमिकताओं में सर्वोपरि होना चाहिए।
    इस दैरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन,महामंत्री सुरेश साहू,पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,देवादास चतुर्वेदी, दयावंत धर बांन्धे,जिला मंत्री मधु रॉय,चैन साहू,राजेन्द्र मिश्रा,महावीर ध्रुव,मधु वर्मा,सनथ वर्मा,मोहन बघेल, ओमकार साहू,उमेश ध्रुव, रोहित साहू,युवराज ठाकुर,सुदेश हरि, मीना साहू,दिलीप नवरंग, किशुन ध्रुव,रामाधार ध्रुव,रामसागर साहू,टीकम पूरी गोस्वामी,रमेश निषाद, राधा गोलू सिन्हा,रीमा रुम्पल टुटेजा, मनीष श्रीवास,हेमा यादव,प्रणय दीवान सहित भाजपा नेता नेताओ ने अपने शक्तिकेन्द्रों में वृक्षारोपण किया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख उपस्थित थी।
    कलेक्टर वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव जिले में विशेषत: नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित किये जा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 440 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने वाले क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाये।
    ऐसी अपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र को 23 जुलाई से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र को 23 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 मध्य रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा और इस दौरान दैनिक आवश्यकता वस्तुएं एवं इमेरजेंसी मेडिकल सेवा आरंभ रहेगी। दुकाने प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक खुली रहेंगी। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी होंगे। मेडिकल कालेज में भी कोरोना की जांच के लिए लैब आरंभ हो जाएगा।
    उन्होंने कहा कि लखोली के श्रमिक अब ठीक हो चुके है और सभी व्यापारी उनका सहयोग करें एवं उन्हें कार्य पर रखे। बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को व्यापारी सामान न दें। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी में 4 फीट तक की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी गई है।
    पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सामुदायिक संक्रमण के मामलों में स्त्रोत का पता कई बार नहीं पता चल पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक संक्रमण का पैटर्न अलर्ट करने लायक है, इसलिए चेन को तोडऩे के लिए लॉकडाउन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले आने वाले दिनों में बहुत से त्यौहार है। इसके लिए हमें सावधानी रखनी होगी। हमें कोरोना के प्रति सजग होकर अपनी जीवन शैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने होंगे। तभी हम इस महामारी की रोकथाम कर सकेंगे। हम सभी को मास्क के साथ जीने की आदत डालनी होगी और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के मामले में रायपुर के बाद राजनांदगांव दूसरे स्थान पर है और यहां मरीजों की संख्या बढ़ी है।
    लालबाग, तुलसीपुर, चिखली, नया ढाबा सहित शहर के कई स्थानों से कोविड-19 के मरीज मिल रहे है जो कि चिंताजनक है। अभी तक 440 केस पॉजिटिव रहे है और रिकवरी रेट 83 प्रतिशत है। लेकिन बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा फैलने पर स्थिति बिगड़ सकती है। इसके लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सेम्पल लेने में भी राजनांदगांव प्रदेश में दूसरे स्थान पर है और अब तक 20 हजार सेम्पल लिए जा चुके हैं। यह कार्य निरंतर जारी है।
    इस मौके पर चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यदु, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं जनप्रतिनिधि, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन उपस्थित थे।

    कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को दी गई गौठान की जिम्मेदारी
    पहले ही दिन खरीदी गई 3 क्विंटल गोबर

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार गौठान स्थल में ही एमआईसी की बैठक कर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम का पहला गौधन न्याय योजना को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव तथा समस्त एमआईसी प्रभारियों की उपस्थिति में किया गया।
    इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने छत्तीसगढ़ की पहली हरेली के त्योहार का शहर वासियों एवं समस्त आम नागरिकों को बधाई देते हुये कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप आज पुलगांव स्थित गौठान स्थल पर नगर निगम दुर्ग का पहला गौधन न्याय योजना की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से हम शहर के पशुओं की सेवा कर सकेगें। साथ ही गोधन सेवा के तहत् शहर को सुन्दर और समृद्ध बना सकेगें। उन्होंने कहा नगर पालिक निगम दुर्ग ने पुलगांव के गौठान सहित चार स्थानों पर गौधन न्याय योजना का सेंटर प्रारंभ करने जा रहा है। जिसे बोरसी, उरला, और पटरीपार क्षेत्र में स्थापित किया जावेगा। उन्होनें बताया आज पहले ही दिन गोकुल नगर के 10 मवेशी मालिकों ने शासन द्वारा निर्धारित 2/- की दर से 721 किलोग्राम गोबर नगर निगम को बेची हैं।
    उन्होनें बताया शहर के समस्त पशु पालकों से भी गोबर खरीदी करने की योजना बना ली गई है। इसके लिए नगर निगम के डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाली महिला समूह की महिलाएॅ प्रत्येक वार्ड के पशु पालकों का रजिस्ट्रेशन करेगें। जिसके बाद उनके गोबर की खरीदी निगम द्वारा की जाएगी। उन्होनें शहर के समस्त पशु मालिकों से अपील कर कहा कि वे अपने पशुओं को बांध कर रखें, उनके डेयरी या घर में रखे पशुओं से निकलने वाले गोबर को शासन द्वारा निर्धारित दर पर नगर निगम खरीदेगी । उन्होनें बताया एकत्र गोबर को नियमानुसार प्रोसेस कर उसका वार्मी कम्पोस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्व सहायता समूहों को गोबर एकत्र करने और उसका वार्मी कम्पोस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होनें बताया गौठान की जिम्मेदारी कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को दी गई है।
    कार्यक्रम में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, वित्त प्रभारी दीपक साहू, सामान्य प्रशासन प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विद्युत यांत्रिकी प्रभारी भोला महोबिया, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, गरीबी उपशन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, सांस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियां, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्ववामी, राजेश पाण्डेय, सहित सहा0 अभियंतागण, उपअभियंता, निगम सचिव व अन्य अधिकारी कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / थाना नवागढ एवं दाढी पुलिस के हत्थे चढे अवैध शराब तस्कर का बड़ा गिरोह, एमपी के 27 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 1360 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब जुमला कीमती 01 लाख 63 हजार दो सौ रूपये के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार हुए। नवागढ़ थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बेमेतर दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन जिले में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

    जिसके तहत रविवार एवं सोमवार को मध्य रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि थाना नवागढ ग्राम धौराभाठ खुर्द एवं थाना दाढी ग्राम गांगपुर में अवैध शराब की तस्करी होने की सूचना पर तत्काल थाना नवागढ एवं दाढी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अलग – अलग दोनो जगह मौके पर पहुच कर घेराबंदी करते हुए आरोपियो को पकडा गया। जिसमें थाना नवागढ में आरोपी संतोष खाण्डे पिता मंगल खाण्डे उम्र 33 साल निवासी धौराभाठा खुर्द थाना नवागढ के कब्जे से एमपी का 13 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 650 पौवा (117000 मिली) कीमती 78,000/- रूपये को जप्त किया गया।

    वही थाना दाढी में आरोपी मोहन कुर्रे पिता घसीयाराम कुर्रे उम्र 38 साल निवासी गांगपुर थाना नवागढ एवं पुष्पराज ठाकुर पिता रामकुमार ठाकुर उम्र 34 साल निवासी नवागांव कला छिरहा थाना दाढी के कब्जे से 14 पेटी व 10 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कुल 710 पौवा (127,800 मिली) कीमती 85,200/- रूपये जप्त किया गया। उपरोक्त तीन आरोपियो के कब्जे से एमपी का 27 पेटी व 10 पौवा कुल 1360 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब (244,800मिली) कुल जुमला 1,63,200/- रूपये (एक लाख 63 हजार दो सौ रूपये) को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया।


    उक्त कार्यवाही पुलिस थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह, थाना दाढी प्रभारी उप. निरीक्षक आनंद कोमरा, सउनि जगमोहन कुंजाम, सउनि तुलाराम देशमुख, सउनि भानु पटेल, प्र. आर. सुरेश ठाकुर, प्र. आर. सुशील वैष्णव, आर. पूना सिंह, आर. विनोद सिंह, आर. रवि चंद्रवंशी, आर. राज आडिल, आर. चुरावन पाल, आर. हीरालाल साहू, आर. संजय चंद्राकर, आर. हेम प्रसाद साहू, आर. छन्नु टंडन, आर. बालमुकुंद ठाकुर, आर. राजेन्द्र साहू, आर. विजय घृतलहरे, आर. कमलेश नवरत्न, आर. भुपेन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दयावंत धर बांन्धे ने हाल में नवनियुक्त संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे के कार्यालय द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल को असंवैधानिक बताते हुए राज्यपाल कार्यालय में ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की मांग की है। साथ ही कोरोना संक्रमण के बीच रेड जोन नवागढ़ में मंचीय कार्यक्रम को बड़ी लापरवाही बताया।
    बांन्धे ने उल्लेख किया कि नवागढ़ विधायक गुरूदयाल बंजारे को हाल ही में राज्य सरकार ने संसदीय सचिव नियुक्त किया है, नियुक्ति में शर्तों के तहत संसदीय सचिव को किसी भी प्रकार का प्रोटोकॉल जारी करने का अधिकार नही है। वही हाल में कोरोना महामारी के चलते किसी भी प्रकार जश्न या कार्यक्रम के लिए शासन ने स्पष्ट रूप से मना किया हुआ है।
    इस सब को दरकिनार करतर हुए राज्य के संसदीय सचिव ने निज सचिव से प्रोटोकॉल जारी करवा कर बकायदा नवागढ़ क्षेत्र में रैली भी निकाली, जिसमे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भीड़ भाड़ के बीच सारे सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माननीय संसदीय सचिव फूल माला पहनते,लड्डू से खुद को तौलवाते एवं केक काटते रहे। राज्य लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले के बाद भी उन्हें महामारी को चिंता न रही। अगर जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया रहा तो आम जन से धारा 144 के पालन की उम्मीद कैसे करें। दयावन्त बांन्धे ने मांग किया कि नियम कायदों को किनारा शासकीय अभिलाषिताओ में लिप्त ऐसे जनप्रतिनिधि पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिये।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / कुछ दिनों पूर्व नवागढ़ तहसीलदार द्वारा न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करते हुए गरीब आदिवासी के मकान व दुकान को नियम तोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पुर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को ज्ञापन सौंपने रायपुर पहुँचा, ज्ञापन पर उन्होंने आदिवासी को न्याय देने के साथ साथ तहसीलदार पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दैरान उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं पुर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी भेंट कर सारा मामला बताया।
    भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने बताया कि गरीब आदिवासी महिला बीते 35 वर्षों से मेन रोड किनारे भूमि पर काबिज है, जहाँ उसका बेटा चाय दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। उक्त भूमि नगर पंचायत से कृष्णा के नाम आवंटित भी है। सभी दस्तावेज होने के बाद भी नवागढ़ तहसीलदार रेणुका रात्रे द्वारा मनमानी करते हुए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से स्टे ऑर्डर मिलने के बाद आदेश की जानकारी होने के बावजूद अवहेलना करते हुए मुझ गरीब आदिवासी कृष्णा ध्रुव के दुकान व मकान को तोड़ दिया,जबकि तोड़ने के पूर्व तहसीलदार ने कृष्णा को कोई नोटिस नही दिया था।
    जब कृष्णा स्टे ऑर्डर की जानकारी देने तहसीलदार के पास गया, तो उन्होंने आदेश को अनदेखा करते हुए लेने से मना कर दिया औऱ पुलिसकर्मियों को आदेश कर आदिवासी कृष्णा को बेवजह दुर्व्यवहार करते हुए 3 घण्टे जेल भेज दिया। आदिवासी महिला सुशीला ध्रुव तहसीलदार के समक्ष कोर्ट का ऑर्डर दिखाते दिखाते बोहोस हो गई, लेकिन तहसीलदार ने क्रूरता जारी रखी और दुकान को ध्वस्त कर दिया। फिलहाल तहसीलदार पर न्यायालयीन आदेश की अवहेलना के तहत दोषी करार देते हुए सुनवाई चल रही है। भाजपा ने मांग किया कि गरीब आदिवासी का जमीन लौटाते हुए मकान का मुआवजा दिया जाए एवं तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय। अन्यथा जमीनी स्तर पर वृहद आन्दोलन होगा।
    इस दैरान पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दयावन्त धर बांन्धे,सुभाष सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे,जिला कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे,जिला मंत्री मधु रॉय, वरिष्ठ नेता दुर्गा सोनी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव,नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,बेमेतरा मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, होरीलाल सिन्हा,रोहित साहू,सुशीला ध्रुव,कृष्णा ध्रुव,कांति सोनकर, प्रणय दीवान,बबलू राजपूत, लक्ष्मीकांत वर्मा, पन्ना साहू आदि उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा जिला प्रशासन के राजस्व विभागीय पुलिस प्रशासनए थाना. पुराना भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में उद्योग विभाग की भूमि पर किये गए। अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। उद्योग विभाग की हथखोज स्थित मेसर्स शिवालिक इंजीनियरिंग के सामने प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्मित व संचालित 08 होटल व दुकानों को विभाग द्वारा अंतिम सूचना पत्र की समयावधि समाप्ति पर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधकए राजीव शुक्ला प्रबंधकए भूपेंद्र कुमार गौरय सहायक प्रबंधक, तुषार त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के उप.अभियंता विक्टर वर्मा व तोड़ू दस्ता के कर्मचारियों कार्यपालिक दंडाधिकारी नायाब तहसीलदार योगेंद्र वर्मा व राजस्व निरीक्षक साहू व थाना पुरानी भिलाई के पुलिस बल की उपस्थिति में की गई है। इस प्रकार अतिक्रमण विरोधी मुहिम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी।

    लापरवाही रोकने पुलिस और निगम का अमला हुआ सक्रिय
    बिना फेसकवर घूमने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
    पुलिस भी पैदल पेट्रोलिंग कर शुरू की लोगों को जागरूक करने का कार्य

      भिलाई / शौर्यपथ / दुर्ग-भिलाई सहित पूरे प्रदेश में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बढते कोरोना पॉजेटिव को देख अब फिर प्रशासन सख्त हो गया है। अनलॉक वन के साथ लोगों में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने के प्रति बढ़ी लापरवाही को रोकने पुलिस व नगर निगम का अमला सक्रिय हो उठा है। बिना फेसकवर या बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर जुर्माना वसूली की ताबड़तोड़ कार्यवाही के साथ ही लोगों को फिजीकली डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
    अनलॉक वन शुरू होने के प्रशासन की सख्ती बरतने में कमी दिखते ही लोगों की कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति पहले जैसी गंभीरता गायब हो गई थी। जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है उसकी एक वजह सुरक्षा उपायों की अनदेखी को माना जा सकता है। इस दौरान लॉकडाउन की समयावधि के जैसी प्रशासन की सक्ती गायब हो जाने से भी ज्यादातर लोग लापरवाह हो गए थे। सार्वजनिक स्थलों पर फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था, वहीं बिना फेसकवर के भी अनेक लोग बेपरवाही के साथ बाहर घूमने से हिचक नहीं रहे थे। लेकिन 14 जुलाई के बाद अचानक जिला और पुलिस के साथ सभी निगम व पालिका प्रशासन की सख्ती शहरी क्षेत्र में देखते बन रही है।
    कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार पैदल पेट्रोलिंग करके नागरिकों को जागरुक करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्ग, भिलाई और चरोदा नगर निगम की भी सक्रियता बढ़ गई है। इन निकायों की टीम प्रतिदिन बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बिना फेसकवर नजर आने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्यवाही को अंजाम दे रही है। बाजारों में दुकानदारों के साथ ही खरीददारी के लिए आने वालों को फेसकवर और फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन कराने के प्रति भी निकायों का अमला सख्ती बरतने लगा है।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि दुर्ग जिले में मेडिकल स्टोर्स, होटल व डेयरी को छोड़ बाकी दुकानों को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खोले जाने का कलेक्टर आदेश लागू है। बावजूद इसके भिलाई-दुर्ग के कई मार्केट की दुकानें रात 9 बजे तक खुली रखे जाने से लोगों के चहल पहल को बढ़ावा मिल रहा था। अनेक लोग बिना किसी काम के बाजारों में तफरीह के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन 14 जुलाई से निगम व पुलिस की संयुक्त टीम शाम 7 बजते ही अपने-अपने इलाके की बाजारों में पहुंचकर दुकानों को चेतावनी के साथ बंद कराने में लगी हुई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision