
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शौर्यपथ / सपनों को जीवन का आईना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र पूरी तरह से सपनों पर आधारित है। इस शास्त्र में सपनों का अध्ययन करते हैं। स्वप्न शास्त्र को मानने वाले कहते हैं कि सपनों के बारे में दिए तर्क शास्त्र में सही हैं और इन पर विश्वास किया जा सकता है। स्वप्न शास्त्र में सपने में जानवर दिखने के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि सपने में कुछ जानवरों का दिखना शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। मान्यता है कि सपने में कुछ विशेष जानवरों का देखना, खास योग बना सकता है।
1. सपने में गाय देखना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय का देखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि सपने देखने वाले व्यक्ति का सोया भाग्य खुल जाता है। कहते हैं कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय को सपने में देखने का अर्थ है कि उस व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बरस रही है। कहते हैं कि सपना देखने वाला व्यक्ति हर काम में सफलता हासिल करता है और उसकी तरक्की का रास्ता खुल जाता है।
2. हाथी- हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक मानते हैं। कहते हैं कि सपने में हाथी का देखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर व्यक्ति को सपने में हाथी दिखाई पड़ता है तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होने वाली है। कहते हैं कि ऐसा सपना जीवन में खुशियां और तरक्की लाता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि ऐसा सपना देखने के बाद माता लक्ष्मी को हाथी की प्रतिमा अर्पित करनी चाहिए।
3. उल्लू- उल्लू को सपने में देखना बेहद शुभ माना जाता है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। कहते हैं कि सपने में उल्लू को देखने से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। माना जाता है कि ऐसा सपने देखने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जिससे उसे धन लाभ होता है। कहते हैं कि ऐसा सपना देखने के बाद मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
4. काला नाग- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर काला नाग दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इसका अर्थ होता है कि आपके यश में वृद्धि होने वाली है। मान-सम्मान बढ़ने वाला है। इसके साथ ही सपने का यह भी अर्थ होता है कि आपकी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है।
5. खरगोश- सपने में खरगोश का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिल सकती है।
6. छिपकली- सपने में छिपकली का दिखना स्वप्न शास्त्र में शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने का अर्थ है कि आपको अचानक धन प्राप्ति होने वाली है। इसके अलावा कर्ज जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है।
शौर्यपथ / कोरोना के दौर से गुजर रही दुनिया को नए साल से तमाम उम्मीदें हैं। आने वाले वर्ष में सभी को अच्छा स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र में उन्नति, परिवार में सुख-शांति मिले, इसी कामना के साथ वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं। नए साल में प्रवेश करने से पहले इन उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
नए साल के आरंभ होने से पहले अपने घर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिह्न बनाएं। नए साल की शुरुआत घर में पेड़-पौधे लगाने से करें। अपने घर में तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। घर और अपने कार्यक्षेत्र को सुगंधित रखें। वर्ष के पहले दिन अपना पर्स या बटुआ खाली न रखें। घर की अलमारी या लॉकर में भी पैसे रखें लेकिन तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर इत्र आदि न रखें। वर्ष में कम से कम दो बार हवन कराने का संकल्प लें। परिवार में प्रेम बढ़ाने के लिए घर के दक्षिण पूर्व में क्रिस्टल बॉल भी लगा सकते हैं। नए साल पर घर या प्रतिष्ठान में लाफिंग बुद्धा लाएं। उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें। दुकान और घर की साज सज्जा में सफेद और पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। घर की उत्तर दिशा में अनावश्यक वस्तुओं को न रखें। हर दिन शाम को घर में कर्पूर जलाएं। शांति, आनंद, उमंग प्रदर्शित करने वाले चित्रों को घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। नववर्ष में अपने लक्ष्य को अपने हाथों से कागज पर लिखकर अपने सामने रहने वाली दीवार पर लगाएं। इसके लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय कर लें। साल के पहले दिन घर की पूर्वोत्तर दिशा में पानी से भरा कलश और उस पर नारियल रखें।
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह ने रायगढ़ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपाइयों को एक साल के लिए कमीशनखोरी बंद कर 30 साल तक काली कमाई करने का फार्मूला बताये थे। अब कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने मनगढ़ंत आरोप लगाने की कला सिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता रमन सिंह और भाजपा के कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने के तरीकों को पहचान गई। यही वजह है कि 15 साल के सत्ता के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 24 महीने के कार्यकाल के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी है झूठ फरेब की राजनीति कर रही है और निरंतर छत्तीसगढ़ विरोधी कृत्यों में लगी हुई है भाजपा को छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर युवा महिलाएं व्यापारी यहां के कला संस्कृति परंपरा से कोई लेना देना नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है किसानों के धान खरीदी में बाधा उत्पन्न कर रही है नियम शर्ते लगा रही है छत्तीसगढ़ के हिस्से की जीएसटी की राशि एवं जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि को देने में आनाकानी कर रही है।केंद्र की प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना हो, चाहे किसान सम्मान निधि योजना हो केंद्र सरकार की अन्य योजना हो उसमें छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता को दूर रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे भेदभाव का भाजपा के नेता मौन रहकर समर्थन कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते 7 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसका लाभ देश की जनता को मिला हो। जब भाजपा के कार्यकर्ता ही मोदी सरकार के योजनाओं के बारे में नहीं जानते हैं तो निश्चित तौर पर जनता को भी मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में ना तो जानकारी है ना ही लाभ मिला है।मोदी सरकार की योजना कागजो और विज्ञापनों तथा मोदी जी के भाषणों से बाहर नही निकल पाई है। मोदी सरकार अडानी-अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने लिए योजना बनाती है जिसका आर्थिक भार देश के आम जनता ऊपर पड़ता है। मोदी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है। सब्सिडी खत्म कर दी गई है। रोजगार देने में असफल हुई है। व्यापार-व्यवसाय तबाही की ओर है। देश की अर्थव्यवस्था ऑक्सीजन में है। ऐसे समय में रमन सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के झूठे यशोगान करने का ट्रेनिंग दे रहे हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम में रिक्त व्याख्याता (सामाजिक विज्ञान, गणित, वाणिज्य) अंग्रेजी माध्यम, व्यायाम शिक्षक अंग्रेजी माध्यम, प्रधानपाठक (प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला) अंग्रेजी माध्यम, सहायक शिक्षक (विज्ञान समूह) अंग्रेजी माध्यम, सहायक शिक्षक (कला समूह) एवं भृत्य पद की अंतिम पात्र-अपात्र की विषयवार एवं पदवार सूची जारी कर दी गई है। अंतिम पात्र-अपात्र की विषयवार एवं पदवार सूची जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के वेबसाइट deorajnandgaon.cg.nic.in में अपलोड किया गया है। विषयवार एवं पदवार प्रथम पात्र तीन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 दिसम्बर 2020 को युगांतर पब्लिक स्कूल पार्रीनाला में लिया जाएगा। प्रथम पात्र 3 अभ्यर्थी नियत तिथि एवं नियत स्थान में मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सुबह 8.30 बजे उपस्थित होने कहा गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के 2 वर्ष पूरा होने पर विकासखंड डोंगरगांव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियां और विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिक योजनाओं से अवगत हुए। ग्राम संबलपुर के श्री सुभाष साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं लाभों की जानकारी पोस्टर एवं पुस्तकों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराना एक अच्छी पहल है। इसके माध्यम से लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन एवं जानकारी मिल रही है। ग्राम मुंगेरी नवागांव के श्री पालेन्द्र कुमार ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनसमुदाय तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का जनपद सदस्य श्रीमती अंबिका साहू, सीईओ जनपद पंचायत श्री लेखराम चंद्रवंशी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के श्री मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंची। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रदेश में बच्चों के विरुद्ध होने वाले शोषण, दुव्र्यवहार एवं अमानवीय व्यवहार से संरक्षण के लिए एक रणनीति बनाकर अभियान चलाने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने समेकित बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन, चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वित तरीके से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना होगा। उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा हर प्रकार से सहायता करने की बात कही। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरणों के त्वरित कार्रवाई और राहत, चिकित्सकीय सहायता व मुआवजा राशि देने तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, दत्तक ग्रहण एजेंसी का निरीक्षण कर वहां की व्यस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश, सहायक संचालक शिक्षा विभाग सुश्री संगीता राव, प्रशिक्षु डीएसपी रुचि वर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रकिशोर लाडे, बाल कल्याण समिति, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक त्रीथराम खुटेल, रीना ठाकुर, संरक्षण अधिकारी किशन देवांगन एवं जेजेबी के सदस्यों सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मोदी सरकार इस धोखे में हैं कि किसानों को बरगलाया, बहकाया और धमकाया जा सकता है छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा और रमन सिंह सरकार का मुगालता 2018 में दूर कर दिया मोदी सरकार का यह मुगालता भी देश के किसान दूर कर देंगे रायपुर/ शौर्यपथ / किसानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह जैसे नेताओं की लगातार राजनैतिक कलाबाजी पर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार इस धोखे में हैं कि किसानों को बरगलाया बहकाया और धमकाया जा सकता है। रमन सिंह भी किसानों को लेकर इसी मुगालते का शिकार थे। छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा और रमन सिंह सरकार का मुगालता 2018 के विधानसभा चुनावों में दूर कर दिया। मोदी सरकार का भी यह मुगालता भी देश के किसान दूर कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिना मांगें किसान आंदोलनकारियों को केरल में आंदोलन की सलाह देने को हताशा और निराशा का जीता जागता सबूत निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पीएम अब किसानों के साथ जुमलेबाजी पर उतर आए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2014 के चुनाव में देश के किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा कर किसानों को बहकाने का काम मोदी भाजपा ने किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में किसान सम्मान निधि 6000 सलाना जमा करने का वादा देकर किसानों को बहकाया गया। भाजपा नेताओं ने किसानों की ही नहीं बल्कि वोट लेने के देश के आम जनता को झूठे सपने दिखाकर बहकाया है। भाजपा सरकार किसानों की मांगों पर जवाब देने के बजाय भाजपा फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। किसानों के खिलाफ असत्यहीन झूठे आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार कृषि कानूनों में संशोधनों की बात कर रही है। एक दो साल लागू करके देखने की बात जिम्मेदार मंत्री कर रहे है। इससे स्पष्ट है कि इन किसान विरोधी कानूनों को लागू करने का एजेन्डा तय हो चुका है और किसान हितों को तिलांजलि करने का भाजपा की मोदी सरकार मन बना चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों की कर्ज माफी, 2500 रू. धान का दाम जैसे क्रांतिकारी फैसले लिये गये है जो छत्तीसगढ़ के भाजपा नेतृत्व से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मोदी सरकार की तरह छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह धरमलाल कौशिक किसानों के बरगलाने बहकाने और धमकाने में लगे है। पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्थन मूल्य से ऊपर राशि देने पर छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल सेन्ट्रल पूल में नहीं लेने की धमकी छत्तीसगढ़ के पूरे किसानों को दी गयी। इस साल बारदाना आपूर्ति को भाजपा की केन्द्र सरकार ने बाधित किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक ओर अपने आपको नेता कहने और समझने वाले भाजपा नेताओं ने किसानों की धान खरीदी में बाधा डालने का हर संभव प्रयास किया है, वहीं दूसरी ओर धान खरीदी को लेकर किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर कोई आरोप लगाने और अव्यवस्था फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। भाजपा नेताओं के इस दोहरे चरित्र को छत्तीसगढ़ की जनता और खासकर किसान मजदूर भाई बखूबी समझ चुके हैं, जान गये हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों की आय दुगुना करने का खोखला वादा करने वाली केंद्र की मोदी सरकार देश भर के करोड़ों किसानों को मात्र 18 हजार करोड़ रुपए देकर खुद की पीठ थपथपा रही है। सच ये है कि देश के प्रत्येक किसान को केंद्र सरकार सिर्फ दो हजार रुपए दे रही है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। राजेंद्र ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि किसान विरोधी बिल लाने वाली भाजपा सरकार के मंत्री और नेता अब तक किसानों को यह बता पाने में असफल रहे हैं कि नए बिल से किसानों को आखिर क्या लाभ मिलेगा? किसी भी भाजपा नेता ने अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसान बिल में शामिल करने की मांग तक नहीं की गई है। इससे पता चलता है कि भाजपा नेता किसानों का हित नहीं चाहते। राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने पर केंद्रीय पूल पर चावल न लेने की धमकी देने वाले मोदी सरकार किसानों की हितैषी होने का ढोंग कर रही है। सच ये है कि तीन नए कृषि कानूनों को लागू करने के बाद पूरे देश में भाजपा का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। किसानों के आंदोलन को लेकर भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानों पर प्रहार करते हुए राजेंद्र ने कहा कि अंबानी और अडानी सहित अन्य उद्योगपतियों के मोहजाल में फंसकर भाजपा नेता किसानों को प्रताड़ित और बदनाम कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष की आवाज उठाना विपक्षी दलों का काम होता है। विपक्षी दलों के आवाज उठाने पर भाजपा नेता राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से लगभग 20 लाख किसानों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस काले कानून का विरोध किया है। देश के किसी भी प्रदेश के किसानों ने बिल का समर्थन नहीं किया है। किसी भी किसान को यह समझ नहीं आ रहा है कि इस बिल का लाभ उन्हें कैसे और कब मिलेगा। राजेंद्र ने कहा कि अगर भाजपा की केंद्र सरकार वास्तव में किसान हित चाहते हैं तो तीनों नए किसान बिल को तत्काल वापस लेने का काम अविलंब करें। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कृषि बिल में शामिल करते हुए उसमें बढ़ोतरी भी करें ताकि इससे किसानों की आय बढ़ सके। राजेंद्र ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया और 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के साथ ही 2 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदकर किसानों को सम्पन्न और खुशहाल बना रही है। केंद्र सरकार भी भूपेश सरकार से सबक लेकर किसान हितैषी योजनाएं लागू करें।
राजनांदगांव । शौर्यपथ । जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किमी दूर स्थित खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के गांव तिलईभाटा में बाघ देखा गया है। वन मंडल के अधिकारियों ने बाघ देखे जाने की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने सुबह तकरीबन सात बजे बाघ को देखा। ग्रामीणों को देख कर बाघ भागने लगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि मौके पर बाघ के पंजों के कई निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि बाघ मौके से भाग चुका है लेकिन आशंका है वह आसपास ही छिपा हुआ हो। खबर यह भी है कि उक्त बाघ मादा है जिसे पहले भी जिले की सीमा पर देखा जा चुका है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के बैनर तले गठित मूल्यांकन उप समिति द्वारा नराकास के सभी 48 सदस्य संस्थानों में हिंदी कार्यों का मूल्यांकन किया गया। उसी क्रम में मूल्यांकन कार्यक्रम के अंतिम दिन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के हिंदी कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर नराकास मूल्यांकन उप समिति के अध्यक्ष राजुल दत्ता, वरीय निवासी लेखा परीक्षा अधिकारी, वाणिज्यिक लेखा परीक्षा इस्पात, भिलाई थे। सदस्यों में छगन लाल नागवंशी, राजभाषा अधिकारी, फेरो स्क्रेप निगम लि., भिलाई, श्रीमती प्रतीका गार्गव, हिंदी अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ोदा, क्षेत्रीय कार्यालय, सेक्टर-10, भिलाई, श्रीमती भावना चांदवानी, उप प्रबंधक, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेन्स, मंडल कार्यालय, भिलाई, सौमिक डे, उप महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं राजभाषा प्रभारी), भिलाई इस्पात संयंत्र, मो. नईम, धनंजय मेश्राम एवं सुश्री नितिशा साहू, राजभाषा विभाग शामिल थे।
इस्पात भवन स्थित नराकास सचिवालय में श्री सौमिक डे, उप महाप्रबंधक संपर्क, प्रशासन एवं राजभाषा प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सचिव, नराकास भिलाई-दुर्ग ने विगत 17 दिनों 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भिलाई-दुर्ग के केन्द्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों, बैंक एवं बीमा कार्यालयों में राजभाषा से संबंधित कार्यों के निरीक्षण की रिपोर्ट कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन को दी। इस वर्ष कोविड-19 के मद्देनजर मूल्यांकन का कार्य 15 संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। उप समिति के अध्यक्ष राजुल दत्ता, वरीय निवासी लेखा परीक्षा अधिकारी, वाणिज्यिक लेखा परीक्षा इस्पात, भिलाई एवं सदस्यों ने नराकास सचिवालय में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में राजभाषा अधिनियम के अनुपालन के अंतर्गत किए जा रहे विभागीय एवं कार्यालयीन कार्यों से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया तथा इसे अनुकरणीय प्रयास बतलाया। समिति के अध्यक्ष ने इस अवसर पर इस्पात उद्योग जैसे तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा के अनुपालन करने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
