
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्याें का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्याें का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के जिन 80 कार्याें का लोकार्पण करेंगे उनमें लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में निर्मित नया पॉलिटेक्निक भवन, 4 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से चिरमिरी में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, बैकुण्ठपुर में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु निर्मित 44 भवन, मनेन्द्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित 44 भवन, लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय चेरूवापारा का भवन, 3 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2 बालक छात्रावास के भवन, क्रेडा द्वारा लगभग 24 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर पम्प की स्थापना, सोलर हाईमास्ट लाइट की स्थापना के कुल 10 कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री इनमें से भरतपुर-सोनहट में 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से सिंचाई हेतु सौर सुजला योजना के अंतर्गत 718 नग सोलर पम्प की स्थापना, भरतपुर सोनहट में ही पेयजल व्यवस्था हेतु 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 53 सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, 3 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में प्रकाश व्यवस्था हेतु 81 सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना, 18 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में पेयजल व्यवस्था हेतु 3 आयरन शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, 2 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत 118 सोलर पम्प की स्थापना, 89 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर क्षेत्र में 134 सोलर पम्प की स्थापना और भरतपुर-सोनहट क्षेत्र के बहरासी में 1 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल बैकुण्ठपुर में जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे उनमें 18 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से देवाडाड़-पेन्ड्री व्हाया मंगोरा मार्ग पर बुधरा नदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 107 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 15 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों में 15 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनने वाली बैकुण्ठपुर-जुनापारा-कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारास, सत्तीपारा सड़क, 14 करोड़ 9 लाख रूपए लागत की पिपरिया सड़क-नागपुर रेल्वे स्टेशन-सिरियाखोह-चिरईपानी सड़क, 12 करोड़ 24 लाख रूपए लागत की पेन्ड्री-महाई व्हाया लोहारी सड़क, 11 करोड़ 52 लाख रूपए लागत की खाडा-एन.एच. रनई व्हाया अमहर-चिरगुडा-तेन्दुआ सड़क, 11 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत कोथारी-पाराडोल रेल्वे स्टेशन व्हाया पारसगढ़ी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब के लिए भूमिपूजन करेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम के कार्यो में अगर कोई कार्य सौन्दर्यीकरण का होता हो , नव निर्माण का होता हो तो निगम प्रशासन की ज़ारी विज्ञप्ति में वर्णित कार्य का शश्रेय विधायक अरुण वोरा को दिया जाता है कि उक्त कार्य की रूप रेखा और मंशा शहर के विधायक अरुण वोरा की है साथ ही शहर के अधिकतर कार्य या उपलब्धि जो पिछले भाजपा कार्यकाल में किये हो जिनका संधारण भी किया गया हो उस पर भी दुर्ग के विधायक अरुण वोरा की मंशा बताई जाती है .
यह सही भी है दुर्ग निगम का क्षेत्र और शहर के विधायक का क्षेत्र दोनों ही लगभग एक ही सीमा में है अत: शहर के विकास की जिम्मेदारी भी विधायक के उपर निर्भर है किन्तु वही दूसरी तरफ एक सत्य यह भी है कि लगातार नव निर्माण की बात करने वाले शहर के विधायक गौरव पथ की खस्ता हाल पर मौन है , शहर में लगातार हो रहे अतिक्रमण पर मौन है , अवैध कब्जों पर मौन है . किसी भी शहर की सुन्दरता नव निर्माण से नहीं हो सकती जब तक पुराने निर्माण को सहेजे ना जा सके .वर्तमान में भारत में ओक्तंत्र है और लोकतंत्र में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि जनता के दिए हुए करो से शहर व देश का निर्माण करते है साथ ही निर्माणाधीन संरचनाओं को सहेजने का दायित्व भी ऐसे ही जनप्रतिनिधियों को भी है .
किन्तु अगर दुर्ग शहर की बात करे तो दुर्ग शहर में नव निर्माण की नयी नयी योजनायें तो आ रही है साथ ही पुराणी संरचनाओ को भी भुला जा रहा है जबकि इन संरचनाओं पर आम जनता के दिए हुए टेक्स के करोडो रूपये पहले ही लग चुके है . दुर्ग शहर में पिछली भाजपा सरकार के समय करोडो में बनी नल घर काम्प्लेक्स आज भी वीरान है , गंजपारा की निगम काम्प्लेक्स आज भी वीरान है , बोरसी में भी निगम की काम्प्लेक्स जो करोडो के लागत से लगी वीरान है , पुष्प वाटिका में करोडो खर्च हुए किन्तु बदहाल स्थिति किसी से छुपी नहीं है , चौपाटी का हाल आम जनता के साथ साथ निगम महापौर और शहर के विधायक अरुण वोरा भी देख ही चुके है , शहर के दादा दादी पार्क की बदहाल स्थिति अपनी कहानी खुद कह रही है , शहर के गौरवपथ पर अतिक्रमण का रेला है जिसके कारण यातायात बाधित होती है और दुर्घटना का कारण बनती है किन्तु इसकी बदहाल स्थिति पर विधायक मौन है , समृद्धि बाज़ार जिस रास्ते में वहा से शहर के विधायक का आना जाना लगा रहता है जहां अक्सर जाम की स्थिति होती है सडको तक अतिक्रमण है किन्तु इस विषय पर कोई सार्थक पहल आखिर विधायक वोरा द्वारा क्यों नहीं उठाई जा रही है .
शहर के इसी गौरव पथ के प्रवेश द्वारा पर गौरव पथ की सोंच को साकार करने वाली पूर्व महापौर डॉ. सरोज पाण्डेय के स्थान पर नयी साज सज्जा कर दी गयी और विधायक का नाम , महापौर का नाम के साथ वार्ड पार्षद का नाम भी अंकित कर दिया गया . शासन है सत्ता की ताकत है तो नाम परिवर्तन एक आम प्रथा है किन्तु आज आम जनता को गौरव पथ में हो रहे लगातार अतिक्रमण दिख रहे है किन्तु यह अतिक्रमण दुर्ग विधायक को क्यों नहीं दिख रहे है , महापौर बाकलीवाल को क्यों नहीं दिख रहा है आयुक्त बर्मन को क्यों नहीं दिख रहा है .
सिर्फ गौरव पथ पर नाम लिखवाने के लिए ही क्या जनप्रतिनिधियों ने जनता के पैसे पोताई में खर्च किये क्या आम जनता के पैसे से हो रहे विकास कार्य पर नाम अंकित करना ही जनप्रतिनिधि का कार्य है . क्या आम जनता को कभी गौरवपथ की गरिमा , अतिक्रमंमुक्त गौरवपथ नजर आएगी या फिर एक नए निर्माण पर विधायक , महापौर , सभापति का नाम अंकित हुआ शिलालेख नजर आएगा . क्या ऐसे ही सुन्दर दुर्ग के निर्माण के लिए 20 साल बाद जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया ..
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के 10 दिसम्बर को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस बार लोकवाणी छतीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर होगी केन्द्रित
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल' विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 का भी लोकार्पण
आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें अब की जा सकेंगी ऑनलाइन ब्यूरो की कार्रवाईयों की जानकारी होंगी सर्वसुलभ
आम जनता की जागरूकता हेतु पोस्टर का विमोचन
मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सवा लाख रूपए की सहयोग राशि: मुख्यमंत्री को भेंट किया चेक
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया। यह वेबसाईट छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रदेश की प्रथम वेबसाईट है। इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। जनता द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जनता में जागरूक लाने के उद्देश्य से एक पोस्टर का विमोचन भी किया। इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जायेगा ताकि लोगों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा एकत्र की गई एक लाख 25 हजार रूपए की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी अब वेबसाइट के माध्यम से भी सर्व-सुलभ होगी। लोग भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। वेबसाइट तथा इसमें प्रदर्शित हेल्प-लाइन नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने में पीड़ित पक्ष को ज्यादा आसानी होगी। इस महत्वपूर्ण कदम से प्रशासनिक कार्यों में भी कसावट आएगी।
गौरतलब है कि रिश्वत लेने एवं रिश्वत देना, ज्ञात आय के स्त्रोतों से अधिक अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करना, अपने पद के दुरुपयोग द्वारा शासकीय संपत्ति का गबन, स्वयं को या अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाना कानूनन अपराध है। उपरोक्त अपराधों से सम्बंधित शिकायत या जानकारी होने पर कोई भी हेल्प लाइन नम्बर 1064, व्हाट्सएप नम्बर 8827461064 या वेबसाइट www.acbeow.cg.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं या ई-मेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर मेल कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. उप पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक ई.ओ.डब्ल्यू एवं ए.सी.बी. आरिफ एच. शेख सहित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एन्टी करप्शन ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आरिफ एच. शेख ने ई.ओ.डब्ल्यू. और ए.सी.बी. के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए एकत्र की गई सवा लाख रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री बघेल को सौंपा।
ठेला, पसरा लगाकर फूटपाथ व सड़क में घूमकर व्यवसाय करने वाले उठायें लाभ .....
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार दुर्ग शहर क्षेत्र के ऐसे निवासी जो सड़क में घूम कर सड़क किनारे खेला बसरा लगाकर कल दुकान अंडा दुकान गुपचुप दुकान आदि प्रकार के व्यवसा़़़य करने वाले पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री निधि योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के तहत छोटे पद विक्रेताओं को उनके व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए ₹10000 कारण उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए इच्छुक हितग्राही नगर पालिक निगम दुर्ग के डाटा सेंटर में बनाया गया काउंटर पर आकर अपना आवेदन जमा कराएं शासन के निर्देशानुसार 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आवेदन जमा करा सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं के लिए किया जा रहा है । शासन के द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि के अंतर्गत पीएम स्वर निधि योजना गरीब व छोटे फुटकर पथ विक्रेता के लिए योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के द्वारा वंडर्स की समृद्धि के लिए उनके छोटे व्यवसाय को मैं वृद्धि करने ₹10000 लोन दिया जा रहा है इस योजना में नियमित भुगतान करने पर 7% ब्याज सब्सिडी हितग्राहियों को दी जाएगी । डिजिटल लेनदेन पर 12 सो रुपए कैशबैक की सुविधा दी गई है । यह योजना सिक्योरिटी फ्री लोन है । नगर पालिक निगम दुर्ग में इस योजना के तहत अब तक 1730 लोगों को ऋण लेकर लाभ पहुंचाया गया है । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आजीविका मिशन नगर पालिक निगम दुर्ग की टीम शहर के समस्त बैंकों में भ्रमण कर ऋण वितरण घर आने का बेहतर प्रयास कर रहे हैं ।
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश के 19 जिलों में 14 से 17 दिसंबर तक राम वन गमन पथ पर विराट बाइक रैली और पर्यटन रथ यात्रा निकाली जाएगी। तीसरे दिन दक्षिण की ओर कांकेर से निकली बाइक रैली और पर्यटन रथ 16 दिसंबर को सुबह धमतरी जिले में पहुंचेगा। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक रैली में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी आगामी 14 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हंै। इसके लिए पंजीयन का प्रारूप आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय सहित सहायक संचालक, जिला कौशल विकास कार्यालय में उपलब्ध है। बाइक रैली में शामिल होने के इच्छुक उक्त स्थानों से प्रारूप प्राप्त कर नियत तिथि तक पंजीयन करा सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि जिस जगह पर बाइकर्स दल बदले जाएंगे, वहीं से अन्य बाइकर्स, रैली में शामिल होंगे।
धमतरी / शौर्यपथ / वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जिले में स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन के संबंध में मंगलवार 08 दिसम्बर को अपराह्न जिला आबकारी सलाहकार समिति की बैठक जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल ने देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों की व्यवस्थापन प्रणाली, मदिरा की ड्यूटी दरें, दुकानें बंद करने, स्थानांतरित करने, दुकानों की अवस्थिति, भण्डारण एवं भाण्डागार खोलने, बंद करने, सीलबंद बोतलों में देशी मदिरा प्रदाय के इश्यू प्राइस की दर एवं कांच की बोतल की समीक्षा, शुष्क दिवस, अहाता अनुज्ञप्ति, फुटकर विक्रय दरों का निर्धारण सहित एफएल-3 होटल, बार अनुज्ञप्ति, विदेशी मदिरा पर अंतरराज्यीय आयात पर शुल्क, विदेशी मदिरा निर्माण के लिए आयात शुल्क, विभिन्न प्रकार की अनुज्ञप्तियों के लायसेंस फीस का निर्धारण, छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर सहित सलाहकार समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव जिले में तहसील राजनांदगांव के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र घुमका में गत दिवस 8 दिसम्बर को धान बेचने के दौरान ग्राम गिधवा के कृषक श्री करण साहू की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के कारणों में कृषक श्री साहू के स्वास्थ्य को ठीक नहीं होना बताया जा रहा है। इस संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव प्राथमिक जांच कर अपने प्रतिवेदन में बताया कि मृतक के पुत्र तथा सहायक समिति प्रबंधक दुलेश कुमार वर्मा और ठेकेदार श्री दाऊलाल दुबे के कथनानुसार कृषक करण साहू का स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
उन्होंने बताया कि कृषक साहू को चक्कर आने के कारण वह कुछ समय धान की बोरे से टीक कर बैठा था। अचानक कृषक श्री करण साहू चक्कर खाकर गिरकर बेहोश हो गया जिसे एम्बुलेंस वाहन 112 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने करण साहू को मृत घोषित किया। मृतक के पास कुल 0.547 हेक्टेयर धारित रकबा है। उसके द्वारा गत वर्ष 2019-20 में 0.494 हेक्टेयर पंजीकृत कराया गया था, जिसमें 33 हजार 596 रूपए की राशि का कुल 18.4 क्विंटल धान का विक्रय किया गया था। दिसम्बर 2018 की स्थिति में कृषक पर कुल कर्ज 23 हजार रूपए था। उसे कर्ज माफी का लाभ भी मिला है। साथ ही 21 मई 2020, 20 अगस्त 2020 तथा 01 नवम्बर 2020 को 3 हजार 256 रूपए के हिसाब से कुल 9 हजार 768 रूपए के रूप में बोनस भी दिया गया है। मृतक कृषक का मनरेगा जॉब कार्ड भी है। उसके द्वारा वर्ष 2020 में जनवरी से नवम्बर माह तक 42 दिनों का कार्य किया गया है। जिसका भुगतान भी किया जा चुका है।
धमतरी / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 16 नवम्बर से शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने अपील किया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाता, जिनकी आयु 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरी हो गई है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हंै। इसके लिए वे अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए फाॅर्म-06, प्रवासी मतदाता पंजीकरण के लिए फाॅर्म-06 (क) मतदाता सूची से नाम हटवाने फाॅर्म-7, मतदाता सूची में नाम, पता एवं फोटो सुधरवाने फाॅर्म-08, उसी विधानसभा में निवास स्थान बदलने फार्म-8 (क) तथा डूप्लिकेट इपिक कार्ड के लिए फार्म-001 भरा जा सकता है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर 2020 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसी तरह 15 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 05 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। संशोधन एवं नए नाम जोड़ने के बाद 15 जनवरी 2021 को अंतिम रूप से पुनरीक्षित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के जरिए मुनादी भी कराई जा रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
