
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई /शौर्यपथ / भिलाई की भलाई के पोस्टर इन दिनों टाउनशिप और नेशनल हाईवे पर बहुतायात संख्या में दिखने शुरू हो गये हेेै। महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव जहां अपना महापौर का कार्यकाल आगामी जनवरी में पूरा करने जा रहे हैंऔर वहीं विधायक का 11 दिसंबर को दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। महापौर रहने के दौरान उनके द्वारा किये गये तमाम कार्यों को भिलाई की भलाई के पोस्टर इन दिनो अच्छे खासे चर्चे में है। जैसे उदाहरण के तोर पर पावर हाउस में मदर मार्केट निर्माण सहित अन्य कार्य चर्चा का विषय बने हुए है। कुछ माह पहले भाजपा के पार्षद ये सवाल उठाते फिर रहे हैं कि महापौर देवेन्द्र यादव अपने पांच साल में पांच कार्य तो ऐसा बता दे जो उन्होंने किया है। देवेन्द्र ने भाजपाई पार्षदों को अपने इस होर्डिंग्स के माध्यम से बता दिया कि भिलाई के भलाई के लिए उनके द्वारा पांच सालों में किये गये विकास कार्य के पोस्टर भाजपा पार्षद स्वयं अपनी आंखों से देख लें। श्री यादव भिलाई की भलाई, भिलाई के गोठ जैसे कई अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल करते जा रहे हैं, जिसे भाजपा पार्षद व भाजपा से जुडे तमाम नेता उनकी बढती लोकप्रियता को पचा नही पा रहे हैं।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम के एक अधिकारी शंकर साहनी द्वारा निगम अधिकारी होने का पूरा लाभ उठाकर अपने छोटे और मझले भाई के दुकान को हड़पने के लिए अपने छोटे भाई कनहाई साहनी और मझले भाई के परिवार के साथ मारपीट करने और उनको मानसिक रूप से प्रताडि़त करने खुद द्वारा झगड़ा कर कनहाई साहनी और उनकी पत्नी कविता साहनी तथा उनके मझले भाई को उनके छोटे छोटे बच्चों के विरूद्ध थाना में एफआईआर करवा कर प्रताडि़त कर अपने अपने छोटे भाई के दुकान को शहर के कुछ बिल्डरों और रसूखदारों के साथ मिलकर हड़पने का कार्य कर रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही इनके दुकान मेें शंकर साहनी, बिल्डरों द्वारा जमकर तोडफ़ोड़ की गई, इनके शटर को और दुकान में उपर जाने वाले सीढी को हैमर और ड्रीलमशीन से तथा इनके किरायेदार का लगा बोर्ड पुलिस की उपस्थिति में तोडफ़ोड़ कर दिये और हम लोगों के साथ मारपीट किये और जान से मारने की धमकी दिये और शंकर साहनी के साथी बिल्डरों द्वारा हमे हमारा ही दुकान खाले करने के लिए कहा जा रहा है और खाली नही करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में सुपेला थाना में हम लोग शिकायत करने गये उन्होंने हमारी नही सुनी। जबकि शंकर साहनी और रसूदखदारों के कहने पर सुपेला थाना वालों ने मेरे,मेरे पति, मेरी मझली भाभी और मेरे 13 साल के छोटे बच्चे और 18 साल के बच्चे पर उल्टा एफआईआर दर्ज कर दिये।
इस मामले को गृहमंत्री के पास लेकर गये और गृहमंत्री के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए अतिरिकत पुलिस अधीक्षक को दिया गया। इस पर एएसपी रोहित झा सुपेला थानेदार को निर्देशित किया कि एक पक्षीय कार्यवाही ना करें पारिवारिक विवाद है, 145 का इश्तगासा एसडीएम न्यायालय में पेश करें। एएसपी झा के निर्देश पर सुपेला पुलिस ने कविता साहनी की रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 34 के तहत शंकर साहनी, रंजीत साहनी, शैलेष साहनी व अजय साहनी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। सुपेला थाना थाना अपराध दर्ज के मामले में कविता साहनी ने कहा कि हमारी ओर से केवल उनके द्वारा गाली गलौच करने का मामला दर्ज करते हुए बहुत से पहलुओं को एफआईआर में दर्ज न कर मेरे दुकान को हड़पने वाले शंकर साहनी और उनके साथियों को बचाने का कार्य पुलिस कर रही है। हमारी मांग है कि इस तोडफ़ोड़ मेें जो अन्य लोग शामिल थे उनके विरूद्ध भी कार्यवाही करें।
इसके लिए पीडि़त कविता साहनी एवं उनके पति कन्हाई साहनी एवं उनकी मझली भाभी ने कई बार नगर निगम आयुक्त, निगम के राजस्व विभाग एवं महापौर,एसपी, आई जी सहित कई लोगों को शंकर साहनी तथा इनके दुकान को हड़पने वाले बिल्डरों और रसूखदारों को विरूद्ध कार्यवाही के लिए आवेदन दे चुके हैं। लेकिन इनके और निगम द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
उक्त बातें आज एक पत्रकारवार्ता में पीडि़ता कविता साहनी कन्हाई साहनी एवं उनकी मझली भाभी ने बताई। कविता और कन्हाई साहनी ने बताया कि वे न्यू कृष्णा नगर में निवास करते है। मेरे ससूर स्व. बंशी साहनी की दक्षिण गंगोत्री में बी 34 नंबर की है जिसमें नीचे व उपर के किरायेदार ससुर के जीवनकाल में उन्हें ही किराया देते थे। मेरे पिता के निधन के बाद निचे के दुकान का किराया मेरा बड़ा भाई शंकर साहनी वसूलता था और उपर दो तल्ला का किराया मैं लेता था।
कुछ दिनों बाद शंकर साहनी मेरे उपर के दुकान को भी हड़पने के लिए कृत्य करने लगा और मेरे दुकान के किरायेदार को डरा धमका कर भगा दिया। उसके बाद मैं इस दुकान में अपना कम्प्यूटर का दुकान खोलने लगा तो मुझे भी नही खोलने दिये इसके बाद में एक किरायेदार राजकुमार सिंह को गत 9 दिसंबर को दिया और उसने अपना बोर्ड लगाया था लेकिन अगले दिन 10 दिसंबर को शाम को ही निगम अधिकारी मेरे बड़े भाई शंकर साहनी और उनके साथी रंजीत साहनी, शैलेष साहनी, राजीव सिंह, अजय साहनी, विजय साहनी, रिककी साहनी, सोनी चौहान, आकाश, भगत सोनी, शिवदयाल धृतलहरे, यशपाल, सरोज साहनी, राजकुमार उर्फ बउवा, संजय बंजारे, विजय बंजारे, और बिल्डर्स के 30-35 कर्मचारियों ने मिलकर मेरे दुकान का शटर का ताला, शटर, सिढी, होर्डिंग बोर्ड सहित अन्य सामानों को तोड़ दिया गया।
भिलाई / शौर्यपथ / आकाशगंगा सब्जी विक्रेता संघ के निर्वाचित अध्यक्ष रविंदर सिंह उर्फ रवि सिंह ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। कार्यकारिणी में संघ के बायलाज के अनुसार अध्यक्ष समेत कुल 22 पदाधिकारी बनाये गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष रविंदर सिंह उर्फ रवि सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमृत कुकरेजा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत व राकेश गुप्ता, महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, मंत्री दाउलाल देवांगन, फत्तेलाल जंघेल, कोषाध्यक्ष पवन सिंह राजपूत एवं कार्यालय प्रभारी त्रिलोक मिश्रा को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य अमिताभ जायसवाल, अनिरुद्ध गुप्ता, दिलीप साव, अज्जू, जय गुप्ता, लालचंद गुप्ता, मनोज जायसवाल, सरोज गुप्ता, सुरेश सिंह, संतोष शर्मा, मनोज गुप्ता, संजय पांडेय, सतीश पांडेय, विनय कुमार गुप्ता तथा रणजीत सिंह होंगे। संरक्षक के रूप में भरत गौर, घनश्याम गौर, बाबूलाल देवांगन, लक्ष्मण गौर, मंगलू राम देवांगन, नारायण सिंह, अजय सिंह को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। अध्य रवि सिंह ने बताया कि उनका निर्वाचन 16 नवंबर को मतदान प्रणाली से हुआ था। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में युवाओं के साथ ही अनुभवी सदस्यों को स्थान दिया है जिससे पूरी कार्यकारिणी बेहतर तरीके से सब्जी व्यवसायियों के हित में काम करेगी।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते है, उन्हें प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह ÓÓकर्म शिरोमणि पुरस्कारÓÓ प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस के दुबे ने गैर-संकार्य विभाग के कार्मिक नंद कुमार (हेड स्टोर कीपर),कमल देव यादव (हेड स्टोर कीपर), श्रीराम अनुभाग अधिकारी को सितंबर-2020 तथा बी गोपाल राव निजी सचिव, पी आदिनारायण जनसंपर्क विभाग एवं ललित नगर सेवाएँ विभाग-इलेक्ट्रिकल को माह अक्टूबर-2020 के लिए आज आयोजित एक समारोह में कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार योजना में पुरस्कृत कार्मिकों को सम्मान के रूप में संयंत्र प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं कार्मिक की धर्मपत्नी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान की जाती है, साथ ही पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन इस्पात भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एल ए एवं पीआर जेकब कुरियन, महाप्रबंधक एमएम तपन कुमार, महाप्रबंधक दिनेश कुमार, महाप्रबंधक ए के साहू उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने किसानों के आंदोलन को माओवादियों से जोड़ने के भाजपा नेताओं के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। राजेंद्र ने कहा कि यह देश के अन्नदाताओं का अपमान है। देश भर के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को भाजपा द्वारा दूसरी दिशा में मोड़कर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। यह किसानों का भी अपमान है और देश की जनता का भी अपमान है।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पिछले 6 साल में जीएसटी, नोटबंदी, हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा होने, महंगाई, महिला सुरक्षा, किसानों की आय दोगुना करने सहित हर मामले में पूरी तरह विफल रही है। आम जनता को इन मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा नेता पूर्व में भी अनर्गल बयानबाजी करते रहे हैं। अब उन्होंने किसानों को निशाना बनाया है।
भाजपा नेताओं के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजेंद्र ने केंद्र सरकार के रवैये पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा नेता किसानों का हित चाहते तो हठ धर्म अपनाने की बजाय सकारात्मक माहौल में किसानों से बातचीत करते। किसानों के आंदोलन को आतंकवाद या माओवाद से जोड़ना न सिर्फ करोड़ों किसानों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता नए कृषि बिल को किसानों के लिए लाभदायक बता रहे हैं लेकिन आज तक कोई भी भाजपा नेता यह नहीं बता पाया है कि किसानों को इस कानून से कैसे इसका लाभ मिलेगा। अगर कानून लाभदायक होता तो किसान अपना घर-बार, परिवार और अपने खेत छोड़कर आंदोलन करने नहीं आते। भाजपा नेता यह बताने में पूरी तरह विफल हैं कि किसान कहां अपनी फसल बेचेंगे तो उन्हें बेहतर दाम मिलेगा।
राजेंद्र ने आगे कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा फर्क इसी बात से देखा जा सकता है कि एक ओर यह कहा जा रहा है कि किसान कहीं भी अपनी उपज बेच सकते हैं। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूसरे प्रदेश से फसल आने पर फसल के साथ वाहन को जब्त करने की बात कर रहे हैं। कृषि बिल को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ही नहीं मान रही है।
भूपेश सरकार के दो साल पूरे होने पर बलरामपुर से सुकमा तक दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़
देश में दिनभर ट्रेंड करता रहा रन विथ छत्तीसगढ़
रायपुर / शौर्यपथ /




छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में आज एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ लगाई। बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था, समय-सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था।
कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण तथा जनसंपर्क विभाग ने इस खास तरह के मैराथन का आयोजन किया था। आम-तौर पर आयोजित किए जाने वाले मैराथन से अलग इस वर्चुअल मैराथन में कोरोना-काल की सावधानियों को देखते हुए प्रतिभागियों को कोविडकाल के नियमों का पालन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी दौड़ती हुई तस्वीर या वीडियो अपलोड करनी थी। आयोजन की थीम - 'बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के '- तय की गई थी। तस्वीरें और वीडियो हैशटैग runwithchhattisgarh के साथ अपलोड करने की अपील की गई थी। फेसबुक और ट्वीटर पर यह हैशटैग दिनभर ट्रेंड करता रहा। आयोजन में शामिल होने के लिए 71 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था, लेकिन सुबह 11 बजे तक एक लाख से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हो चुके थे।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह की शुरुआत इस वर्चुअल-मैराथन में शामिल होकर की। उन्होंने खास टीशर्ट के साथ दौड़ते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की। उन्होंने कहा मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है, आप भी दौड़ें।
प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, रायपुर (ग्रामीण) के वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। राजधानी रायपुर में मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर आम लोगों में भी अच्छा उत्साह नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड कीं।
दुर्ग / शौर्यपथ / कृषि बिल के विरोध में दिल्ली से लगे सीमा में लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है वही कृषि बिल को किसानो के हित की रक्षा करने वाला बताने की कोशिश देश भर के भाजपा नेता ब्लाक स्तर से लेकर जिले स्तर पर कर रहे है कृषि बिल को किसानो के हितैषी वाला बताने के लिए किये गए प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून किसानों के जीवन स्तर में सुधार एवं आय में वृद्धी के लिए बनाया गया है। किसानो के साथ वर्षो से हो रहे अन्याय को खत्म करने के लिए ही केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि बिल लाया है जिस पर कुछ अराजक लोगो द्वारा और टुकड़े टुकड़े गैंग द्वारा भ्रान्तिया फैलाई जा रही है . कृषि बिल के आड़ में खालिस्तान के नारे लगना ही इसका प्रयाप्त प्रमाण है कि यह आन्दोलन किसानो की आड़ में टुकड़े टुकड़े गैंग कर रही है . जबकि देश भर के किसान इस बिल का समर्थन कर रहे है . किसानो से बात करने का प्रयास और कुछ संसोधन का प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किये जाने की बात को भी सिरे से नकारना और कृषि बिल कानून को वापस करने की मांग तथाकथित संगठनों द्वारा किया जा रहा है जबकि केंद्र की सरकार किसानो के साथ है और उनके साथ वर्षों से हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए भी यह कानून बहुत ही कारगर है।
लेकिन यह ऐतिहासिक सुधार कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को शायद रास नहीं आया इसलिए उन्होंने किसानों के बीच बिल के बारे में भ्रांतियां फैला कर देश के किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। पत्रकारवार्ता में सरोज पांडेय ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है और उनके सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि का इस देश की जीडीपी में योगदान बढ़िया सुनिश्चित करने के लिए यह विधेयक लाया गया है। यह कानून किसानों के हित के लिए है और पूरे देश में इसका स्वागत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ा सवालिया निशान एमएसपी पर उठाया जा रहा है सरकार ने बिल्कुल साफ साफ शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि पहले भी था आज भी है और कल भी जारी रहेगा ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी फसलों का समर्थन मूल्य लागत से 50 प्रतिशत ज्यादा पहुंच गया है। लेकिन जिस तरह से यह आंदोलन चलाया जा रहा है।
इसमें कुछ लोग जो नहीं चाहते कि देश हित के साथ किसानों का भला हो जिन्हें आप टुकड़े-टुकड़े भी कह सकते हैं। सरोज पांडेय ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली में जो किसान आंदोलन चल रहा है उसमें कुछ बाहरी ताकतें है जो देश में शांति नहीं चाहते और देशहित पर कुठाराघात करना चाहते हैं। वह लोग इस बिल के खिलाफ बैठे हुए हैं। वहीं सरोज पांडेय ने यह भी कहा कि यदि बिल से इतनी ही परेशानी थी तो जब यह बिल लोकसभा में लाया गया और राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए तब लोगों ने उस समय मांग क्यों नहीं की और अब यह बिल वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। निश्चित तौर पर विपक्ष की एक बहुत बड़ी साजिश है। सरोज पांडे ने यह भी कहा कि इस बिल के माध्यम से किसानों को यह सुविधा भी दी गई है कि फसल उगाने से पहले किसान अपने कृषि उपज का दाम तय कर सकते हैं। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी साथ ही किसानों का भुगतान एक निश्चित समय अवधि पर नहीं करने पर खरीदार पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है। पत्रकारवार्ता में सरोज पांडेय के साथ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,जिला अध्यक्ष भाजयुमो दिनेश देवांगन,प्रवक्ता सतीश समर्थ सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
बेमेतरा / शौर्यपथ / केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के मसले पर भारतीय जनता पार्टी अब फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी में है. पार्टी देश के अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और चौपालों का आयोजन कर कृषि कानून के फायदे गिनाएगी.इसी को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बेमेतरा में दोपहर 12.30 बजे प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा कृषि बिल के समर्थन में प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने जिले से सम्बंधित समस्त प्रदेश,जिला,मण्डल पदाधिकारी,सभी मोर्चाओं के पदाधिकारी,जिला पंचायत,जनपद पंचायत,नगर पालिका व नगर पंचायत के जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने की अपील की है।
भाजपा को किसानों की नहीं बल्कि अडानी अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों की चिंता
मोदी के मंत्री किसानों को कृषि बिल के फायदे बताने में असफल हो गए
रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के किसान महापंचायत पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के किसान महापंचायत का हश्र भी भात पर बात और खेत सत्याग्रह की तरह ही होगा।किसानों के आगे भाजपा का झूठ प्रपंच का प्रोपोगंडा नही चलेगा।छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा के किसान विरोधी चाल चरित्र और चेहरा को पहचानती है।रमन भाजपा की सरकार में किसानों के साथ वादाखिलाफी हुआ अत्याचार हुआ था। रमन सरकार के दौरान रोज 4 किसान आत्महत्या कर लेते थ।किसानों को वादा अनुसार धान की कीमत प्रति क्विं 2100रु और 300 रु बोनस प्रति क्विं नहीं दिया। किसानों के जलाशय को पूंजी पतियोंं को बेचा गया।
खेत के लिए पानी मांगने वाले किसानों के ऊपर लाठियां बरसती थी। मोदी भाजपा की सरकार नेे भी 7 साल में किसानों से किए वादेे को पूरा नहीं किया बल्कि किसान विरोधी तीन काले कानून लाकर किसानों को गुलामी की ओर धकेलने की साजिश और षडयंत्र रचने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान विरोधी तीन काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं।मोदी सरकार के मंत्री किसानों के साथ कई बैठक कर चुके है लेकिन किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाए है मोदी के मंत्री शाह तोमर गोयल किसानों को बिल के फायदे बताने में असमर्थ और असहाय नजर आए हैं।किसानों के सवालों का जवाब देने से मोदी के मंत्री बचते रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा के 9 सांसद को ढूंढ रहे हैं अब उनके घरों में जाकर घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं और पूछेंगे कि जो मोदी भाजपा ने किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और 50% अतिरिक्त प्रॉफिट देने का वादा किया था उसका क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का नारा लगाने वाले अब किसानों को चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली गुलाम क्यों बनाना चाहते हैं ? किसानों के उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से मोदी भाजपा की सरकार क्यो भाग रही है?इन सारे सवालों का जवाब भाजपा को किसानों को देना पड़ेगा किसानों के आक्रोश को देखते हुए भाजपा के नेता किसानों के सामने जाने से डर रहे हैं छत्तीसगढ़ के किसान भी भाजपा नेताओं का इंतजार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरा देश एकजुट खड़ा हुआ है किसानों के समर्थन में खिलाड़ियों से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग मजदूर ट्रांसपोर्टर्स इंजीनियर वकील सहित हर वर्ग खड़ा हुआ हैं।भाजपा हमेशा की तरह चंद पूंजीपतियों के हित के साथ खड़ी हुई है किसान महापंचायत में किसान तो नहीं बल्कि भाजपा के भेष बदलने वाले बहरूपिया जरूर नजर आएंगे जो किसानों के लिए इस बिल को बेहतर बताएंगे छत्तीसगढ़ के किसानों को सचेत और सावधान रहना चाहिए क्योंकि अब किसानों के नाम से झूठ की राजनीति भाजपा करने जा रही है।
सीएम भूपेश बघेल द्वारा सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ दिए अश्लील बयान से गुस्साए युवा व महिला मोर्चा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर पुतला फुक कर कहा यह अत्यन्त अशोभनीय व महिलाओं का अपमान माफी मांगे..
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ अभद्र टिप्पडी किए जाने से आक्रोशित भाजयुमो व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज पटेल चौक में सीएम बघेल व महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमई नायक का पुतला जलाकर जोरदार विरोध किया तथा इन्हे महिलाओं व छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कहा कि सीएम तत्काल माफी मांगे अन्यथा आगे भी जोरदार विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन,मंत्री संतोष सोनी देव नारायण तांडी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता मिश्रा,किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो व महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बालोद प्रवास के दौरान भाजपा कि पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने भूपेश बघेल सरकार के 2साल के कांग्रेस शासन कि उपलब्धि लट्टू भौरा चलाने व राऊत नाच में बिताने का ब्यान दिया था जिस पर तिलमिलाए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने बेहद भद्दा व अश्लील प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें वर्ष 2017 में 10 हजार से अधिक महिलाओं के साथ सुआ नृत्य में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ नृत्य को कमर मटकाने की संज्ञा देकर अपनी गंदी मानसिकता प्रदर्शित किया है और महिला आयोग अध्यक्ष किरणमई नायक ने भी स्तरहीन बाते की थी । इस मुद्दे ने अब तुल पकड़ लिया है आज इस ब्यान से गुस्साए भाजयुमो व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर सीएम बघेल के पुतले व महिला आयोग के अध्यक्ष किरण मयी नायक के पुतले को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस की तगड़ी व्यस्था के बीच जलाया गया।
इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष देवांगन ने कहा कि कांग्रेस में ढाई ढाई साल में मुख्य मंत्री बदले जाने के फार्मूला के तहत सीएम भूपेश बघेल के 2साल पूरे होने के बाद से कुर्सी जाने के भय से दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है और वे अपने कार्यकाल के उपलब्धि बताने के बजाय भाजपा की राष्ट्रीय नेता व राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के खिलाफ अशोभनीय व ऐसे गंदा ब्यान दे रहे है जिससे पूरे देश की महिला का अपमान हुआ है महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सरिता मिश्रा ने कहा कि राखी में सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय को बहन मानकर साड़ी भेजने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल अब उन्हीं बहन पर अश्लील टिप्पडी कर अपमानित किए है जिसे महिला मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी और साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक के द्वारा महिलाओ के ऊपर की गई अभद्र का हम पुरजोर विरोध करते हैं ऐसे सर्वोच्च पद पर बैठकर ऐसा बयान देना सोचने का विषय है उनकी मानसिकता की निंदा करते है।
पुतला दहन करने वालो में मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल,जितेंद्र यादव,दीपक चोपड़ा,फत्ते लाल वर्मा,आशा सुब्बा संजय साहू,महामंत्री नितेश साहू वाणी सोनी,कुमुद बघेल,अल्का बाघमार,गायत्री वर्मा जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,मंत्री नितेश बाफना,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया गौरव शर्मा उतम साहू अनुपम मिश्रा हेमलता निषाद, तेखन सिन्हा नीलेश अग्रवाल, राहुल पाटिल पियूष मालवीय अमित सिंह बंटी चौहान मनीष साहू प्रवीण यदु राहुल भट्ट मुरली सचदेव विद्या नामदेव पिलीया साहु रूपेश्वरी साहू चंपा साहू आशा सुब्बा रोशनी देवांगन बासंती गायकवाड़ डॉ भावना दिवाकर स्वरूपलता पांडे कलंद्री साहु शारदा गोटे चमेली साहू दिलीप वर्मा सतविंदर साहू विजय ताम्रकार गुलाब साहू अहिल्या यादव राजा देवांगन रवि कोटवानी कविता तांडी जगदीप रायजादा नीलेश सिन्हा दीपक सिन्हा,नरेश सोनी कन्हैया देवांगन वीरू सोनी देवेन्द्र टंडन सरिता थापा मोहन,बागुल वरूण जोशी यश कसार विक्रम ठाकुर काशी राम कोसरे संतोष कोसरे शिवम मंडामें,लकेश्वर साहू,बंटी देशमुख,मोहनीश देशमुख सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
