
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोरोना योद्धाओं के रूप में सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों के कार्य स्थल सिटी कोतवाली में इलेक्ट्रॉनिक फॉक मशीन द्वारा पूरे थाना परिसर को सेनेट्राईज कर पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री मोदी जी के जन्म दिन से लेकर 25 सितम्बर भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक किए जाने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन कुछ न कुछ सेवा कार्य किया जाना है जिसके तहत दुर्ग के मुख्य थाना परिसर सिटी कोतवाली लगातार कोरो ना पॉजिटिव पाए जाने के कारण अंदर सील किया गया है और पुलिस कर्मियों द्वारा बाहर टेंट के माध्यम से अपनी सेवा दे रहे है इसे ध्यान में रखते हुए भाजयुमो ने ईन कोरोना योद्धाओं के कार्यस्थल को सेनेट्राईज कर कोरोना वीरों का सेवा व सम्मान किया है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला भाजयुमो महामंत्री नितेश साहू थाना सह प्रभारी युवराज देशमुख,राजेंद्र तिवारी, देवा भारती,शौकत अली,जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,मंत्री नितेश बाफना,सोशल मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा,पूर्व भाजपा महामंत्री मनोज सोनी, कृष्णा निर्मलकर,हिमांशु झा,नोहर कसार,पुलिस मित्र श्रीमती दीप्ति मसीह आदि मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 30 सितंबर 2020 के पूर्व किया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, बैंक के वार्षिक साधारण आम सभा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से मांगा गया था। पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा आम सभा की आयोजन तिथि में 3 माह वृद्धि के जाने के निर्देश दिए हैं । बैंक द्वारा सूचना जारी कर समस्त अंशधारी सदस्य समितियों के बैंक प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है। माह दिसंबर 2020 में तिथि निर्धारित होने जाने के पश्चात पृथक से सूचना दी जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड ने कोविड केअर के लिए जिला प्रशासन को 4 वेंटिलेटर दिए हैं। समूह के चेयरमैन नवीन केडिय़ा की ओर से यह सहयोग किया गया है। समूह के सीईओ श्री संजीव फतेहपुरिया आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मिले। उन्होंने कहा कि समूह ने वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का निश्चय किया। ऑक्सीजन की गंभीर जरूरत वाले मरीजों को इससे संजीवनी मिल सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि इससे शासकीय कोविड केअर सेंटर को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक संगठन मेडिकल सुविधा अथवा अन्य तरह की सहायता के लिए पहल कर रही हैं। जनसरोकार को देखते हुए यह बहुत अच्छा काम है। इस क्षेत्र में प्रशासन को जितना सहयोग मिलेगा, कोविड के विरुद्ध अभियान उतना ही अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड ने वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है, मेडिकल सुविधाओं की मजबूती की दिशा में की गई मदद बहुत कारगर होती है।
कलेक्टर ने कहा कि बीते दिनों सभी सामाजिक संगठनों से अपील की गई थी। व्यापारिक संगठनों से भी चर्चा हुई थी। सभी कोविड के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े होकर सहयोग दे रहे हैं। इस क्षेत्र में सामूहिक भागीदारिता से जितना काम होगा, उतनी बेहतर स्थिति होगी। श्री संजीव ने कहा कि छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड सोद्देश्य पूर्ण कार्यों में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है। आगे भी समूह द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली पुलिस की सराहनीय कार्य मात्र 12 घंटे में किया बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार । सिटी कोतवाली मुंगेली में 18 सितम्बर को प्रार्थी विजय कुमार भास्कर पिता बबलू भास्कर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है ।केस को संज्ञान में लेते ही पुलिस टीम बनाकर पतासाजी में जुट गई, महज़ 12 घंटे में ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को धर दबोचा । ग्राम साकिन डौकीदह निवासी विजय कुमार अपने पत्नी एवं 3 बेटियों के साथ गांव में निवास करता है अपने निजी काम से 15 तारीख को विजय कुमार अपने गांव से बाहर गया था उसी रात करीब 11 बजे आरोपी जितेंद्र साहू साथ में उसका सहयोगी उपेंद्र साहू निरजाम निवासी ने मौका पाकर लड़की के घर में जबरन घुसकर लड़की के मुंह में कपड़ा डालकर उठा ले गये तथा उसके साथ आरोपी जितेंद्र साहू के द्वारा दुष्कर्म किया गया। जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ है वह अभी नाबालिग है । पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में आज जेल भेज दिया गया । विनोद रायसागर
नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के तहत भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी सभापति जिला पंचायत राहुल टिकरिया की उपस्थिति में ग्राम ढनढनी स्थित जूनी सरोवर पर्यटन स्थल में स्वछता अभियान चलाया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावंत धर बांधे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,उपाध्यक्ष चैन साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन, महामंत्री सुरेश साहू, भाजयुमो जिला प्रभारी बबलू राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने मन्दिर परिसर, तालाब एवं यज्ञ स्थल की सफाई की। ज्ञात हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी इस बार 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी के तहत शुक्रवार को नवागढ़ मण्डल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को स्वच्छ रखने का जो आव्हान किया था जो अब एक बड़े आंदोलन में बदल चुका है और समाज में स्वच्छता के प्रति अत्यधिक जागरूकता आई है। लोग समझने लगे हैं कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रख कर ही हम विभिन्न बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं।
राहुल टिकरिहा ने कहा कि वे प्रभारी के रूप में जिले के अन्य मंडलो में सफाई अभियान में शामिल होते आ रहे है, लेकिन उन्होंने नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह और उमंग देखा है,वह वास्तव में अद्भुत है। दयावंत धर बांधे ने कहा कि हम सभी देशवासी बहुत ही सौभाग्यशाली है जिनको नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है। जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है ऐसे नेतृत्व पर हम सभी को गर्व महसूस होना चाहिए। देवादास चतुर्वेदी ने कहा की पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से पूरे देश में जागरूकता आयी है। लोग अब खुद ही गंदगी करने से पहले सोचते है।
जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रुम्पल टुटेजा, उपाध्यक्ष दिलीप नवरंग, मंत्री सनत वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा,वीरेश सिंह पप्पू,युवराज सिंह,उमेश ध्रुव,रोहित साहू,मोहन बघेल, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, दरोगा साहू, सुदेश हरि श्रीवास्तव, दिनेश साहू, रामाधार ध्रुव,रामसागर साहू,किशन ध्रुव,युपेश साहू,सुनीता भास्कर,तोपचन्द बंजारे, रामकुमार साहू,मुचुकुन्द राजपूत, अभीषेक राजपूत, राजेश साहू,कार्तिक घृतलहरे,नागेश्वर राजपूत, बालश़कर वर्मा, गुनेश वर्मा, सूरज वर्मा, विकास,ओमकार साहू,सुभाष महिलांग सहित ढनढनी शक्तिकेन्द्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायगढ़ / शौर्यपथ / सारंगढ़ थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक आशीष वासनिक के मुखबिर द्वारा ग्राम दनसरा सोसायटी के पास कुछ लोगो द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली, सूचना पर सारंगढ पुलिस स्टाफ के साथ गवाहों के साथ जुआ फड के पास पहुंचे और घेराबंदी कर 07 जुआडियान को 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े ।
जुआड़ी 1.संतोष श्रीवास पिता बाबुलाल श्रीवास उम्र 49 वर्ष साकिन कमलानगर सारंगढ 2. देव कुमार निषाद पिता जगधर निषाद उम्र 35 वर्ष 3. सुरेश कुमार सोनवानी पिता दादुराम सोनवानी उम्र 43 वर्ष 4. मोहनलाल अग्रवाल पिता प्यारेलाल उम्र 63 वर्ष 5. फुलेश्वर सोनवानी पिता सोनाराम सोनवानी उम्र 43 वर्ष 6. अशोक निषाद पिता चमार निषाद उम्र 24 वर्ष 7. दत्तात्रेय गिरी गोस्वामी पिता प्रहलाद गिरी गोस्वामी उम्र 37 वर्ष सभी साकिनान दानसरा थाना सारंगढ के फड़ एवं पास से जुमला नगदी रकम 26,200 रूपये एवं 52 पत्ती तास समक्ष गवाहन जप्त किया है ।
इसके एक दिन पूर्व सारंगढ़ लिस द्वारा ग्राम भेड़वन जुआ फड में भी दबिश देकर 07 जुआरियों को पकड़ा गया था और उनसे 25,300/- रूपये की जप्त हुई थी । जुआडियों पर थाना सारंगढ़ में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी ..
दुर्ग / शौर्यपथ / अभी जिले में पंद्रह सौ सैंपल रोज लिये जा रहे हैं। अब दो हजार सैंपल लिये जाएंगे। इसमें फोकस प्राइमरी कांटैक्ट और लक्षणों वाले मरीजों का होगा। फिफ्टी प्लस आयु वाले नागरिकों पर विशेष ध्यान होगा। कांटैक्ट ट्रेसिंग में हाई रिस्क केसेस के चिन्हांकन पर विशेष ध्यान होगा। इनका एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आए तो पुन: पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे और श्री बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ऑक्सीजन बेड भी बढ़ाएंगे- कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि टेस्टिंग को बढ़ाने के पीछे अहम बात यह है कि आरंभिक दौर में ही कोविड के पकड़ में आ जाने पर इस पर नियंत्रण आसान हो सकता है क्योंकि फेफड़ों में संक्रमण का दौर आता है तो कठिनाई बढ़ जाती है। डेथ रेट घटाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि पेशेंट की पहचान बिल्कुल प्रारंभिक स्टेज में कर ली जाए। इसके लिए चिन्हांकन के लिए सघन अभियान चलाना बेहद जरूरी है। हर दिन कम से कम 2 हजार टेस्ट किये जाएं। उन्होंने सभी बीएमओ से टेस्टिंग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर टेस्टिंग थोड़ी कम हो रही है इसकी संख्या बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बेड की संख्या भी बढ़ानी है ताकि ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए इसकी व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में निगेटिव और सांस की तकलीफ वाले मरीजों के लिए पचास बिस्तर आरंभ किये गए हैं। इसकी संख्या दस और भी बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रात में भी जिला अस्पताल में कैज्युअल्टी में टेस्टिंग की सुविधा होनी चाहिए। सिविल सर्जन ने बताया कि हर दिन रात के वक्त लगभग 15 टेस्टिंग हो रही है।
बच्चों के लक्षण पर विशेष ध्यान दें हो सकते हैं सुपर स्प्रेडर- कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण कोविड का खतरा काफी रहता है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने की वजह से उन्हें कोविड का गंभीर खतरा कम रहता है लेकिन आशंका इस बात से होती है कि वे सुपर स्प्रेडर होते हैं अर्थात बहुत से लोगों तक कोविड को फैला सकते हैं अतएव संक्रमण के लक्षण वाले बच्चों का टेस्ट कर इनका उपचार आरंभ कर दें।
100 अतिरिक्त ऑक्सिमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को- कंटनमेंट जोन में और ऐसे क्षेत्र में जहां पाजिटिव केस काफी संख्या में आए हैं। वहां व्यापक सर्वे किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौ अतिरिक्त ऑक्सिमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सूचकांक देखने मल्टीपैरा मॉनिटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। मरीज के लक्षणों की गंभीरता के अनुरूप कोविड केयर सेंटर भेजा जाना होगा तय- सबसे गंभीर मरीजों को शंकराचार्य हॉस्पिटल भेजा जाएगा। इसके बाद लक्षणों के अनुरूप कोविड केयर सेंटर का चुनाव किया जाएगा। जिन मरीजों को लक्षण नजर नहीं आ रहे, उन्हें होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जा सकती है। पाजिटिव की जानकारी होते ही मेडिसीन का किट देना अनिवार्य होगा। ऐसे मरीजों के घरों में स्टिकर लगाना जरूरी होगा। होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम से फोन आते ही संबंधित हॉस्पिटल में मरीज को एडमिशन देना होगा।
अतिरिक्त क्षमता भी - धमधा में पचास बेड का कोविड केयर सेंटर, आजाद हास्टल में जैन समाज के सहयोग से सौ बेड का कोविड केयर सेंटर चलाया जाएगा। कलेक्टर ने सभी कोविड केयर सेंटर में आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने प्राइवेट हॉस्पिटल से भी पूरे समन्वय के साथ सभी मरीजों को सबसे अच्छी उपचार सुविधा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बिलासपुर / शौर्यपथ / देर से ही सही नगरपालिक निगम बिलासपुर में 11 एल्डरमैन की नियुक्ति हो गई। नियुक्ति के उपरांत कांग्रेस का एक गुट आदतन नाराज हो गया। जो स्वयं को निष्ठावान होने का प्रमाणपत्र देते है उन्होंने अपने पदों से इस्तिफा दे दिया। शहर विधायक शैलेष पांडेय व प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को दिया गया। इस्तिफा देने वालों को यह अच्छे से पता है कि जिन पदों से वे इस्तिफा दे रहे है उन पदों पर वे नही रहना चाहते तो उन्हें अपना इस्तिफा कहा भेजना चाहिए। किन्तु यही तो राजनीति है। बिलासपुर में विधानसभा के चुनाव पहले हुए और निगम के बाद में इस दौरान लोकसभा के चुनाव भी हो गए। किसका प्रदर्शन कैसा रहा कौन पार्टी के लिए कब से कितना निष्ठावान है और कौन कितना अनुशासति है यह सब जानते है। ऐसा कहा जाता है कि 11 एल्डरमैन से 7 विधायक की पसंद है, और शेष चार पर अन्य को प्राथमिकता है, है तो सभी कांग्रेस के जब जोगी कांग्रेस से आए हुए ज्ञानेंद्र उपाध्याय को मरवाही में मुख्य भुमिका मिल सकती है तब बिलासपुर में कांग्रसियों को ही यदि पद मिल गया तो इतनी नाराजगी किस बात की।
विश्लेषण तो यह भी है कि नगर निगम बिलासपुर का 80 प्रतिशत भाग बिलासपुर विधानसभा है और शैलेष पांडेय बिलासपुर के निर्वाचित विधायक है। ऐसे में 11 एल्डरमैन में से 7 पर उनकी पंसद को प्राथमिकता मिली तो बुराई क्या है। यदि हाईकमान ने बिलासपुर की गुटिय राजनीति को समझा और आने वाले तीन वर्षों के लिए क्या उचित होगा पर एक नया कदम उठाया है तो इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया जाना चाहिए। एक तरफ पार्टी की लड़ाई खबरों में नही आनी चाहिए का फरमान पार्टी पदाधिकारी देते है। निर्वाचित विधायक को अखबार में बोलने पर शहर अध्यक्ष ने चि_ी लिख कर पाठ तक पढ़ाया। किन्तु अब वही नैतिक्ता और पाठ कुछ पदाधिकारी भूल गए। किसने पार्टी के लिए कितना संर्घष किया सब जानते है। ऐसे में निगम में पार्टी कमजोर होगी वैसे भी इन दिनो शहर के कामकाज ठप है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शहर सरकार को कोसना शुरू कर चुके है। कांग्रेस के भीतर के धमासान से उन्हें लाभ ही होगा।
00 पीएल पुनिया को बिलासपुर में नही मिल रही बधाई 00
कांग्रेस के हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के लिए एक बार फिर से पीएल पुनिया को ही योग्य पाया है। ऐसा मान जाता है कि उनकी राजनीतिक सूझबूझ से ही प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। रणनीति इतनी सटीक रही की एक बार जब जीत के आकड़े निकलना शुरू हुए तो किन्तु परन्तु की स्थिति ही नही बनी और इसी का परिणाम की प्रदेश में किसी असंतोष की चिंता सत्ता को नही करना पड़ती। राजनीति के जानकार बताते है कि श्री पुनिया को बिलासपुर के राजनीतिक समीकरणों की भी अच्छी जानकारी है। कौन पार्टी हित में कितनी इमानदारी से रहता है और कौन जनता के बीच पकड़ रखता है। ये वे अच्छे से जानते है। शहर के कांग्रेसी नेता जो छोटे-छोटे अवसरों पर भी विज्ञापन, होर्डिग्ंस से शहर को पाट देते है। उन्होंने प्रभारी के रूप में दुबारा पुनिया की नियुक्ति पर कोई बधाई नही दी ना ही हर्ष व्यक्त किया। इससे यह पता चलता है कि शहर के कांग्रेसी पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं का कितना सम्मान करते है। पुरे शहर में केवल दो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पुनिया की नियुक्ति पर अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अपनी होर्डिग्ंस लगवाई। यह भी कांग्रेस की गुटबाजी को इंगीत करता है।
बिलासपुर / शौर्यपथ / तैश में आपराधिक कृत्य हो जाना और ठंडे दिमाग से षडय़ंत्र पूवर्क आपराधिक मामले को अंजाम देने के बीच बहुत अंतर है। एक षडय़ंत्र कैसे किसी मध्यमवर्गीय परिवार की जिंदगी भुचाल ले आता है और पुरा परिवार गहरे संकट में फस जाता है। इसका उदाहरण 19 अक्टुबर 2019 के दिन निराला नगर निवासी भुपेन्द्र शर्मा द्वारा की गई आत्महत्या है। मृतक जो की विद्युत मंडल का सेवा निवृत्त कर्मचारी था। असामाजिक तत्वों के चक्कर में पड़ कर अपनी बड़ी धन राशि 30 लाख रुपये से अधिक गवा बैठा था और उस पर इस बात के लिए दबाव था कि वह निराला नगर के जिस मकान में रहता है उसका भी मुख्तियार नामा उन्हीं लोगो के पक्ष में लिख दे जिन्होंने उससे छल पूवर्क 30 लाख रुपये ले लिया है। मृतक ने जिन लोगो का नाम अपने सोसाईट नोट में लिखा उन्में शैलेन्द्र सिंह, नवीन तिवारी, जयपाल पंजवानी, प्रमोद यादव और अवधेश शामिल है। असल में भुपेन्द्र शर्मा ने अपनी जान देने के पूर्व दो सोसाईट नोट लिखे थे।
मृतक का बेटा सौम्यदीप युके्रन में डॉक्टरी की पढ़ाई करता था। किन्तु पढ़ाई अधुरी छोड़ कर वापस आ गया था और गलत संगत में फस गया था। उसी के साथ अवधेश नाम का एक और व्यक्ति था सोम्यदीप की बरबादी में अवधेश का बड़ा हाथ था। एक तरफ बेटा जेल जा रहा था और दुसरी तरफ ब्याज के रुपये देनदारी के मसले में शहर के आदतन गुंडे भुपेन्द्र को अपने षडय़ंत्र में फसा चुके थे। सोम्यदीप दिपावली के वक्त घर आया और सरकंडा थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अवधेश साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि सोम्यदीप ने उसकी मां के नाम की संपत्ती फर्जी पॉवर ऑफ अर्टनी से बेच दी। ऐसी शिकायते शहर में कई होती है। किन्तु कुछ मामलों में भ्रष्ट पुलिस जांच किए बिना ही किसी को हिरासत में लेकर जेल भेज देते है। 10 दिन की जेल उसी दौरान पिता द्वारा आत्महत्या बहनों का गृहस्थ जीवन लगभग बरबाद। किन्तु व्यवस्था के सामने समाज के कथित नेता चुप रहे। सौम्यदीप ने जेल से बाहर निकलने के बाद प्रदेश के डीजीपी को शिकायत की थी। डीजीपी ने शिकायत पर जांच की जिम्मेदारी कोतवाली सीएसपी निमेश बरैया को दी। सरकंडा थाना भी उन्ही के अंतर्गत आता है। जांच में उन्होंने पाया की सौम्यदीप को जो पावर ऑफ अर्टनी मिली है उसमें हेमो देवी और सकलदेव साहू को कोई आपत्ती नही है। रजीस्ट्री के समय भी पंजीयक के कार्यालय में दोनो उपस्थित थे रजीस्ट्री 7 अगस्त 2015 को हुई थी। सकलदेव ने गवाही में हस्ताक्षर भी किया। जांच में ऐसा पाया गया की जांच अधिकारी सब इंसपेक्टर राम आश्रय यादव ने एक लंबी रकम 90 हजार लेकर बिना दस्तावेजों के जांचे सौम्यदीप को अंदर करवा दिया। इस प्रकरण में कबूतर बाजी भी जुड़ी है, और उसमें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर का नाम भी सामने आता है किन्तु उस ओर जांच नही हुई। प्रभाव शाली लोग इसी तरह बचते है। युके्रन में डॉक्टरी पढ़ाने के लिए भुपेंद्र शर्मा ने कुछ पैसा बिजली ठेकेदारों से लिया था।
बिजली विभाग में कर्मचारियों और ठेकेदारों के पास आसान रुपयों की भरमार है। यही कारण है कि ब्याज का काम बिजली विभाग से जड़ चुका है। कुल मिलाकर बढ़ते दबाव ने भुपेन्द्र शर्मा को आत्महत्या के बाध्य किया और उस मामले में भी बहुत गहनता से जांच नही हुई। बिलासपुर में जांच एजेंसिया गैर व्यवसायिक तरीके से काम करने की आदि है। इसलिए भुपेन्द्र शर्मा जैसे प्रकरण होते रहते है, और इन पर कोई नोटिस भी नही लेता। शैलेन्द्र सिंह, नवीन तिवारी, पंजवानी, प्रमोद यादव जैसे चहरे जेल जाना अपने ट्रेक रिर्काड में अर्वाड पाना मानते है। जब तक समाज ऐसे लोगो को हेय दृष्टि से नही देखेगा भुपेन्द्र शर्मा जैसे संस्काराी लोग आत्महत्या करते रहेंगे।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने ओदश जारी कर कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के अनुसार वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) एक संक्रामक बीमारी है। इस बीमारी से भारत समेत पूरे विश्व के देशों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस के संपर्क से पीडि़त, संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भी निर्देशित है कि इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाया जाए। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य सहित बालोद जिले में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का व्यापक फैलाव हो रहा है। इसके व्यापक प्रसार के संभाव्य को देखते हुए इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान संक्रमण के फैलाव एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित रखने हेतु एवं जिले के नागरिकों की मांग के आधार पर महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् फेस मास्क/सोशल/फिजिकल डिस्टेंस रखने के संबंध समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की शर्त पर बालोद जिला के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों एवं प्रभावित ग्राम पंचायतों में 22 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में स्थित भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय/अर्धशासकीय/निजी कार्यालय प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थान/कोचिंग संस्थान/ट्यूशन क्लासेस बंद रहेंगे। केवल प्रवेश प्रक्रिया एवं ऑनलाइन क्लासेस की अनुमति होगी। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, पर्यटन स्थल, क्लब, जिम, थिएटर, मॉल एवं ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल एवं इस प्रकार के संस्थान बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों में पूर्व में जारी निर्देशों के तहत पूजा-अर्चना की जा सकेगी, किंतु धार्मिक/सांस्कृतिक/सामाजिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। जिले के प्रतिबंंिधत शहरी क्षेत्रों में परिवहन सेवाएं जिसमें टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, रिक्शा इत्यादि भी शामिल है, प्रतिबंधित रहेगी। अंतर्जिला एवं अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवाएं चालू रहेंगी। मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां, एटीएम वाहन, एल.पी.जी. गैस सिलेंडर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर का परिवहन करने वाले वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं वाले वाहन को परिवहन की अनुमति रहेगी। स्वास्थ्य सेवाएं (जिसके अंतर्गत सभी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, लाइसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लीनिक भी शामिल है) निर्बाध रूप से संचालित रहेंगे।
जिले में निम्नलिखित व्यवसाय/प्रतिष्ठान के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के व्यवसाय/ प्रतिष्ठान प्रतिबंधित रहेंगे:- सब्जी, मटन, मछली, फल प्रात: 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, डेयरी केवल दूध व्यवसाय प्रात: 06:00 से 09:00 बजे तक एवं शाम 06:00 बजे से रात 08:00 बजे तक, रेस्टोरेंट/होटल केवल होम डिलिवरी (नो टेक अवे)े प्रात: 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। दवा दुकानें/मेडिकल स्टोर्स/चश्मा दुकानें समय पाबंदी से छूट रहेगी। डीजल/पेट्रोल पंप/एल.पी.जी. एवं सी.एन.जी समय पाबंदी से छूट रहेगी। कृषि आदान विक्रय ईकाइयां, कृषि मशीनरी विक्रय, इससे संबंधित स्पेयर पाट्र्स एवं मरम्मत की दुकानें (इसकी सप्लाई चैन सहित) प्रात: 08:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
बालोद जिला के नगरीय निकाय एवं प्रभावित ग्राम पंचायतों के अंतर्गत स्थित समस्त शराब दुकानें पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। होम डिलिवरी की अनुमति रहेगी। जिले के प्रतिबंधित नगरीय क्षेत्रों में स्थित समस्त ढाबा पूर्णत: बंद रहेंगे। होटल एवं रेस्टोरेंट से टेक अवे की सुविधा भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। केवल होम डिलीवरी को निर्धारित समय अनुसार अनुमति रहेगी। होटलों में लॉजिंग एवं बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दुग्ध संयंत्र (मिल्क प्लांट) संचालित रहेंगे। पूर्व में विवाह हेतु प्राप्त अनुमति मान्य होगी। घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता प्रात: 06:00 बजे से प्रात: 09:00 बजे एवं शाम 06:00 बजे से रात 08:00 बजे तक समस्त दिवसों के लिए अनुमति दी गई है। पेपर वितरण करने वाले हाकर्स प्रात: 06:00 से प्रात: 09:00 बजे तक अनुमति रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों के समस्त नागरिक अपने घर में ही रहेंगें। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे। किसी भी स्थिति में 4 से अधिक व्यक्तियों (ड्राईव्हर भी शामिल है) को घर से बाहर जाने से प्रतिबंधित किया गया है। घर से बाहर जाने की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्यत: अपना वैध पहचान पत्र साथ में रखना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र अंतर्गत समस्त साप्ताहिक हाट बाजार बंद रहेंगे। नगरी निकाय सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अपनी सुविधा अनुसार वर्तमान में संचालित दैनिक हाट बाजार को शिफ्ट कर सकेंगे।
जिले में फैक्ट्री, निर्माण एवं श्रम कार्य संचालित करने वाली समस्त इकाइयां भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के शर्तों पर संचालित रहेगी। आवश्यक वस्तु से जुड़े वाहनो (मेडिकल इमरजेंसी वाणिज्यिक कार्गो) के परिवहन की अनुमति रहेगी। छूट प्राप्त दुकानदारों को अपने दुकान/संस्थान विक्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा ताकि बिना मास्क पहने खरीदारी करने आए ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क/वितरण किया जाए तत्पश्चात अन्य वस्तु/सेवाओं का विक्रय किया जाए। इसी प्रकार प्रत्येक दुकान/संस्थान में स्वयं तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु सैनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। किराना दुकानदार किराना सामग्रियों की होम डिलीवरी कर सकेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पान गुटखा इत्यादि खाकर थूकना प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व के समान ही किसी भी प्रकार की सभा, आयोजन, जुलूस इत्यादि पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा। पशु चारा, खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहेगी। बिजली, पेयजल आपूर्ति एवं नगरपालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सिवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है। जेल, अग्निशमन सेवाएं, एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकॉम/इंटरनेट सेवाएं/आई.टी. आधारित सेवाएं, पेट्रोल/डीजल पंप एवं एल.पी.जी./सी.एन.जी गैस के परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियां, पोस्टल सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहेगी।
खाद्य, दवा एवं चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की ई-कॉमर्स आपूर्ति, सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेंसियां (निजी एंजेसिंया सहित) निर्बाध रूप से संचालित रहेगी। अनवरत् उत्पादन प्रक्रिया अपनाने वाले जिले में स्थित औद्योगिक संस्थान अथवा फैक्ट्री (जिसमें ब्लास्ट, फर्नेश आदि हो) सीमेंट, स्टील, शक्कर, फर्टिलाइजर एवं खान कोरोना संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, राज्य शासन तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों का अक्षरस: पालन करने के शर्तों पर संचालित रहेंगे। न्यूनतम उपार्जन मूल्य पर उपार्जन मे सम्मिलित एजेंसियों सहित कृषि उत्पादों के उपार्जन में शामिल एजेंसियां इसमें मण्डी बोर्ड द्वारा संचालित अथवा राज्य शासन द्वारा अधिसूचित मण्डियां भी शामिल हैं। कृषि व्यवसाय हेतु कृषि उपकरण, खाद बीज आदि भी संचालित रहेगी। सभी प्रकार के निर्माण कार्य शासकीय/निजी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। कृषि कार्य एवं उससे संबधित गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। विदेश से आने वाले सभी नागरिक/अन्य राज्यों से आए हुए नागरिक जो होम क्वारेंटाईन की निगरानी में रखे गए हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाता है कि वे स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्धारित क्वारेंटाईन की अवधि का कडा्ई से पालन करेंगे। इसमें किसी प्रकार की चूक होने पर उनके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की स्थिति में कन्टेंमेंट जोन में पूर्व की भांति सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बालोद में भी 24 घंटे सेवा हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित हैं, जिसका दूरभाष क्रमांक 9479090732, 9479090742, 9479090752 है। साथ ही 108 की सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। जिले में स्थित सभी शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। बैंकिग सेवाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जारी रहेंगें। महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं इसके संदर्भ में शासन द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में इस कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी समस्त आदेशों को अधिक्रमित करते हुए यह आदेश ंजारी किया गया है। यदि किसी भी व्यावसायी के द्वारा उपरोक्त शर्तो में से किसी भी एक या एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो उसकी दुकान/संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जाएगा। उपर्युक्त वर्णित गतिविधियों में संशय उत्पन्न होने पर जिला दण्डाधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
यह आदेश बालोद जिले के नगरीय निकाय, नगर पालिका परिषद बालोद/दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, गुरूर, डौण्डी, डौण्डीलोहारा एवं चिखलाकसा तथा बालोद तहसील के प्रभावित ग्राम झलमला, सिवनी, हीरापुर, करहीभदर एवं लाटाबोड़ , गुंडरदेही तहसील के ग्राम सीकोसा, कचान्दुर एवं कलंगपुर, तहसील गुरूर के ग्राम कोलिहामार, भरदा एवं पुरूर, तहसील डौण्डीलोहरा के दुधली(मालीघोरी), संबलपुर, देवरी एवं मार्रीबंगला तथा तहसील डौण्डी के ग्राम कुसुमकसा में प्रभावशील होगा।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार दण्ड प्रकिया संहित 1873 की धारा 144 के तहत जारी आदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन की अधिसुचना 13 मार्च 2020 के अंतर्गत उल्लेख है कि किसी व्यकित/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा कोरोना वासरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 (1860 का 45) की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है। अत: किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा उपर्युक्त आदेश एवं इसमें दिए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
