August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    भिलाई / शौर्यपथ / राष्ट्र के 74 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में न्यू प्रेस क्लब ऑफ  भिलाई नगर द्वारा नेहरू भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की गरिमामयी उपस्थिति में अध्यक्ष सुश्री भावना पांडेय ने ध्वजारोहण किया । राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ ध्वजारोहण का संक्षिप्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा के सौजन्य से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयुक्त आयुर्वेदिक क्वाथ काढ़ा का वितरण किया गया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अध्यक्ष सुश्री भावना पांडेय ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी पत्रकार हित के कार्य निरंतर करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरानए जब पूरी दुनिया लगभग थम सी गयी थी तब भी प्रेस क्लब अपने सदस्यों को राहत पहुचाने की दिशा में सफलता पूर्वक कार्य किया है। सदस्यों की मंशा अनुरूप, बच्चों की शिक्षा में रियायत दिलाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्य प्रगति पर हैं । अध्यक्ष महोदया ने कहा कि आशा है जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने लगेंगे। इस अवसर पर शमशीर सिवानी ने देशभक्ति गजल प्रस्तुत किया तो कमल शर्मा ने अपने दादा जी द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किये गये संघर्षों को विस्तृत रूप से बताया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के ग्राम मुर्रा, पटवारी हल्का नंबर 52, राजस्व निगम मंडल मुरमुंदा, तहसील धमधा, ग्राम कुम्हारी, पटवारी हल्का नंबर 53, राजस्व निगम मंडल कुम्हारी, तहसील धमधा, ग्राम मुरमुंदा, पटवारी हल्का नंबर 44, तहसील धमधा, जिला दुर्ग में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के परिणामस्वरूप कन्टेनमेंट जोन में चिन्हांकित क्षेत्र में सभी प्रकार के दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार की वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। उक्त क्षेत्र की निगरानी पुलिस विभाग के द्वारा पेट्रोलिंग कर की जावेगी। जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी के साथ ही निर्देशानुसार सेम्पल की जांच की जायेगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान देशभक्त क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 1 पंचशील नगर में स्थित चंद्रशेखर आजाद स्कूल में 13 एवं 14 अगस्त के दरमियान असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षत-विक्षत किए जाने के विरोध में एवं व्यवसायियों को व्यवसाय के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग को लेकर में चंडी शीतला मंडल भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग जिलाधीश एवं दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान प्रमुख रुप से भाजयुमो जिला महामंत्री नितेश साहू, उपाध्यक्ष राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वार्ड 1 के पार्षद एवं मंडल भाजयुमो महामंत्री मनीष साहू उपस्थित रहे
    इस अवसर पर चंडी शीतला मंडल में निवासरत भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारी ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति तोडऩा वह भी 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर बहुत ही रोष का विषय है इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ ही साथ नागरिकों के द्वारा ठोस कार्यवाही की मांग की जाने लगी तथा मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रशासन के द्वारा एफ आई आर दर्ज कराने जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी जिसके परिणीति मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की गई तथा उचित कारवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन के चेतावनी दी गई
    ज्ञापन सौंपने के दौरान गौरव शर्मा रजनीश श्रीवास्तव मंडल भाजयुमो अध्यक्ष निलेश अग्रवाल टेकन सिन्हा राहुल पाटिल बंटी चौहान शिवम मंडावे निहाल शर्मा विश्वजीत देशमुख नवीन राव मनीष पटौदीसहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

    रायपुर  / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण वोरा से सोमवार को उनके रायपुर स्थित कार्यालय में संसदीय सचिव(नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हे बधाई दी। इस दौरान चर्चा में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चेयरमेन वोरा को बस्तर के
    गोदामों की हालत से अवगत कराते हुए सुधार के आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिस पर श्री वोरा ने श्री जैन को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन के गोदामों के सुधार के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
    जिसके लिए अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। गोदामों में अनाज का भंडारण प्रभावित न हो इसके लिए सांईटिफिक तरीके से गोदामों में व्यवस्था की जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम भी जल्द ही आने शुरु हो जाएंगे। लिहाजा गोदामों में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर विराम लगेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में आज जिला परिसर में स्थित गढ़कलेवा सेंटर में नगर निगम दुर्ग के निर्वाचित सभी पार्षदों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद चखे। छत्तीसगढ़ी व्यंजन में चीला, फरा, अईरसा, गुलगुला भजिया, चटनी, के सभी दुर्ग निगम के पार्षदों ने व्यंजन का लुफ्त उठाया। वरिष्ठ पार्षद मदन जैन, पार्षद राजकुमार नारायणी, नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा के अलावा महापौर परिषद के प्रभारीगण, सहित 51 वार्ड जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    उन्होनें शहर के समस्त आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वे भी जिला परिसर में जाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुफ्त अवश्य उठायें। इस संबंध में सभापति राजेश यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल की सोच व मंशा के अनुरुप शहर के जिला कार्यालय परिसर में गढ़कलेवा सेंटर की स्थापना किया गया है । जिसका उद्घाटन 15 अगस्त को माननीय केबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चैबे जी के द्वारा किया गया । उन्होनें कहा हमारे दुर्ग के जिला परिसर में उद्घाटित गढ़कलेवा सेंटर में आज निगम के सभी वार्ड पार्षदों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद चखे।
    छत्तीसगढ़ी व्यंजन में चीला, फरा, अईरसा, गुलगुला भजिया, चटनी का स्वाद चखे। उन्होनें कहा बहुत दिनों के बाद हम लोगों को यह छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाने और देखने को मिला है। हमारे घरों में आज वेस्टर्न खाद्य पदार्थ ने जगह ले ली है । हमारे पारंपरित व्यंजन विलुप्त सा हो गया था। परन्तु माननीय मुख्यमंत्री की सोच के तहत् हमें पुन: अपनी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का मौका मिला है। उन्होनें बताया गढ़कलेवा सेंटर ओम सांई क्षेत्र स्तरीय संगठन अध्यक्ष उषा साहू एव0ं उनकी महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ व्यंजन का लुफ्त उठाने वालों में एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, शंकर सिंह ठाकुर, सुश्री जमुना साहू, पार्षदगण मनीष साहू, नरेन्द्र बंजारे, चंद्रशेखर चंद्राकर, सतीश कुमार देवांगन, अजीत वैद, श्रीमती उषा ठाकुर, खिलावन मटियारा, देवनारायण चंद्राकर, श्रीमती निर्मला साहू, कांशी राम रात्रे, अमित कुमार देवांगन, अरुण सिंह, कांशीराम कोसरे, श्रीमती मीना सिंह, नरेश तेजवानी, मनीष कुमार बघेल, ओमप्रकाश सेन, श्रीमती बबीता यादव, श्रीमती शशीबाई सासहू, कमल देवांगन, श्रीमती इंद्राणी कुलेश्वर साहू, कु0 श्रद्धा सोनी, सुश्री नीता जैन, श्रीमती नजहत परवीन, श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती कविता तांडी, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, भास्कर कुण्डले, ज्ञानदास बंजारे, श्रीमती प्रेमलता पोषण साहू, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती हेमेश्वरी निषाद, श्रीमती कुमारी राकेश भारती साहू, बृजलाल पटेल, कृष्णा देवांगन एल्डरमेन के अलावा कांग्रेस नेता अजय शर्मा, अजय गुप्ता, कंचन शुक्ला, विकास यादव, प्रकाश भारद्वाज, चंदन सिन्हा, प्रशांत यादव, दीपक चावड़ा, राजा, महिला कांग्रेस की अनिता तिवारी, मीना पाल, निकिता मिलिंद, सुनीता होमरे, छाया चैधरी शामिल हुये ।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम, भिलाई के कुरूद सीमा क्षेत्र से लगे कचांदूर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को गर्म व ताजा भोजन उपलब्ध करया जा रहा है। कोविड सेंटर से कुछ ही दूरी पर मरीजों को अच्छा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिये कैंटिन में भोजन तैयार किया जा रहा है, मरीज ही नहीं बल्कि चिकित्सक स्टॉफ एवं कोविड सेंटर से जुड़े हुए अन्य भी यहीं का बना भोजन ग्रहण कर रहे हैं। आयुक्त श्री रघुवंशी सहित निगम के स्टॉफ भी यहां का बना भोजन खा चुके हैं।
    सुबह 06 से रात्रि तक भोजन की बेहतर व्यवस्था-
    कोविड केयर सेंटर में मरीजों को समय पर उत्तम खाना देने के लिए निगम ने बेहतर व्यवस्था की है। कैंटिन में मरीजों के लिए प्रात: 6 बजे चाय, बिस्किट, 7 बजे से 9 बजे तक इडली, सांभर बड़ा, साबुदाने की खिचड़ी, पोहा, आलू गुंडा, उपमा, फल इत्यादि में से एक नाश्ता, 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक 2 सब्जी (उपलब्ध सीजनेबल) सलाद, पापड़, अचार, रोटी, रायता, मीठा से युक्त भोजन की थाली। दोपहर में 3 से 4 बजे के बीच तुलसी, अदरक, इलायची, लौंग, काली मिर्च इत्यादी से बनी हुई काढ़ा प्रदाय की जाती है। इसके बाद दोपहर 4 से 5 बजे के बीच पुन: चाय और बिस्किट, 5 से रात 10 बजे तक रात्रि भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है, यदि कोई मरीज इस दरमियान विलंब से पहुंचता है तो उनके लिये तत्काालिक रूप से गर्म भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाता है।
    पेयजल के लिए प्रत्येक वार्ड में आरओ -
    पेयजल के लिये निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड में आरओ वाटर की व्यवस्था की गई है! आवश्यकता अनुसार मरीज कभी भी पेयजल का उपयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त कैंटिन में भी पानी बॉटल की सुविधा उपलब्ध है। दैनिक क्रिया के लिये भूतल से पानी, टंकियों तक पहुंचाने व्यवस्था की गई है।
    मूलभूत सुविधाओं के बेहतर व्यवस्था के लिये टेक्निशियन उपलब्ध -
    पेयजल समस्या, विद्युत इत्यादि से संबंधित समस्या के लिये मैकेनिक की व्यवस्था की गई है। जो इनमें से किसी भी प्रकार की खराबी आने पर सूचना मिलते ही समस्या ठीक करने का कार्य करते है। पृथक से मेन सुपरवाइजर एवं उनके अधीनस्थ सुपरवाइजर भी अपनी पाली में कोविड सेंटर से संबंधित समस्याओं पर निगरानी रखते हुए इसे दूर करते है। बेड शीट चेंज करने के लिए सिंगल यूज़ बेडशीट का उपयोग किया जा रहा है, जिसे समयानुसार परिवर्तन किया जाता है!
    साफ सफाई एवं सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था-
    सुरक्षा की दुष्टि से पुलिस जवानों की तैनाती पाली में की गई है, ताकि बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगे एवं मरीज सेंटर से बाहर न निकल सके। सफाई के लिए 4 शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो पीपीई किट इत्यादि सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर कोविड सेंटर में सफाई का जिम्मा संभाले हुए हैं। इसी तरह 4 पाली में चिकित्सकीय टीम की भी ड्यूटी निर्धारित की गई है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला कलेक्टर पी.एस. एल्मा के कुशल मार्ग दर्शन ने एक बार फिर शिक्षा विभाग को गौरवान्वित होने का अवसर दे दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 8 कि. मी. की दूरी पर स्थित एक छोटा सा गॉव बैहाकापा जो अपनी सफलता के लिये जाना जाता है । यहां के हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा वैष्णव को उनकी निष्ठा और लगन तथा शिक्षा के प्रति समर्पित सोच ने बहेबीववसण्पद में नायक के रूप में स्थान प्राप्त करने अवसर मिला है। उनकी पूरी दिनचर्या शैक्षणिक कार्य के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहता है।
    उनके अथक प्रयास से गांव के ही 17 शिक्षा सारथी का चयन सुनियोजित तरीके से कर उनके माध्यम और उनकी देखरेख में गॉव के सभी मोहल्लों में छोटे- छोटे समूह में बच्चों की कक्षाएं विगत 18 दिनों से अनवरत रूप से संचालित है, जिसमे लगभग 200 बच्चे रोज अध्ययन कर रहे है। उनके द्वारा कक्षा 11 वी 12 वी की ऑफलाइन कक्षाएं मैदान में ली जा रही है, जो अपने आप में प्रेरणादायक और शुद्ध भाव से की जा रही सेवा का एक मिसाल है।
    पढ़ई तुंहर दुवार के अंतर्गत चल रही उपरोक्त कक्षाओ की प्रशंसा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज ने जिले के शिक्षको को कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से प्रेरणा लेनी चाहिये। पढ़ई तुंहर दुवार की समस्त गतिविधि जिला मिशन समन्वयक व्ही. पी. सिंह एवं जिला नोडल पी. सी. दिव्य के कुशल निर्देशन में चल रहा है। जिले में अब यह एक शिक्षा दान अभियान का रूप लेता जा रहा है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने श्रीमती प्रतीक्षा वैष्णव को पढ़ई तुंहर दुवार में नायक के रूप में स्थान मिलने पर उन्हे शुभकामनाएं दी है।

    रायपुर। शौर्यपथ । राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ की बेटी *प्रियंका बिस्सा* आज 17 अगस्त 2020 को *शाम 05:30* समाजसेवी *श्री अन्ना हजारे जी* के साथ *फेसबुक पर लाइव* साक्षात्कार करेंगी। अन्ना हजारे जी द्वारा एक लंबे समय के पश्चात दिया गया यह साक्षात्कार सोशल मीडिया लाईव के माध्यम से पहली बार होगा। साक्षात्कार लेने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी प्रियंका बिस्सा ने कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित अन्ना जी 1965 के युद्ध में मौत से साक्षात्कार के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वामी विवेकानंद जी की एक पुस्तक 'कॉल टु दि यूथ फॉर नेशन' खरीदी। इसे पढ़कर उनके मन में भी अपना जीवन समाज को समर्पित करने की इच्छा बलवती हो गई। उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर स्वयं को सामाजिक कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित कर देने का संकल्प कर लिया। देश सेवा को समर्पित ऐसे योद्धा के साथ साक्षात्कार करने के लिए मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं । अन्ना जी पहली बार Facebook Live से आने वाले है और आप सभी इस अद्भुत साक्षात्कार में अवश्य जुड़िए ? बता दे कि प्रियंका बिस्सा समाज सेवी एवम कांग्रेस नेता राजेश बिस्सा की भतीजी एवम जयवर्धन की पुत्री है ।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / कोरोना वायरस की वजह से कई महीनों से थिएटर्स बंद हैं जिस वजह से अब कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इस बीच नसीरुद्दीन शाह ने समान की फिल्मों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो काफी सुर्खियों में है। नसीरुद्दीन का कहना है कि उन्हें संदेह है कि जब सलमान की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होगी तो क्या उन्हें वैसा ही रिएक्शन मिलेगा जैसा थिएटर्स में मिलता था।

    नसीरुद्दीन ने राजीव मसंद के इंटरव्यू के दौरान कहा, 'यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की फिल्में जब ओटीटी पर रिलीज होगी तो क्या तब भी फैन्स उसी तरह सीटी या ताली बजाएंगे, गलियों में नाचेंगे जैसे कि वह थिएटर्स पर फिल्म के रिलीज पर करते थे। मुझे इस बात पर शक है'।

    बता दें कि सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ दिनों पहले नसीरुद्दीन से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि इस बहस से कुछ बदलाव आएंगे? तो उन्होंने कहा था, इसकी सिर्फ उम्मीद की जा सकती है, लेकिन इस बहस का स्तर बहुत बचकाना हो रहा है। हम अपने गंदे लंगोट सबके सामने क्यों धो रहे हैं।

    उन्होंने कहा था कि सुशांत के निधन के बाद लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म और आउसाइडर्स को लेकर बहस कर रहे हैं। वहीं कंगना रनौत को लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ फिल्ममेकर्स और स्टारकिड्स को निशाना बना रही हैं, यहां तक की तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसे एक्टर्स को वह बी ग्रेड बता रही हैं।

    नसीरुद्दीन ने आगे कहा, 'अगर हम सभी ने सिकायत करना शुरू कर दिया तो ये इंडसट्री पृथ्वी की सबसे खराब जगह के रूप में जानी जाएगी'।

     

    खाना खजाना / शौर्यपथ / अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और शाम की पार्टी में मेहमानों के स्नैक्स को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हो रही हैं तो टेंशन छोड़ इस रेसिपी को ट्राई करें। नॉन वेजिटेरियन लोगों को स्नैक्स में चिकन विंग्स बेहद पसंद आते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको अपने फेवरेट केएफसी भी नहीं जाना पड़ेगा। आप घर बैठे ही केएफसी जैसे लजीज चिकन विंग्स बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं चिकन विंग्स बनाने की क्या है रेसिपी।

    केएफसी स्टाइल चिकन विंग्स बनाने के लिए सामग्री-
    मैरिनेट करने के लिए
    -साफ किए हुए चिकन विंग्स
    -हल्दी पाउडर
    -दही
    -लाल मिर्च पाउडर
    -अदरक-लहसुन का पेस्ट
    -काली मिर्च
    -चिकन मसाला
    -नींबू

    कोटिंग के लिए-
    -मसाला चिप्स
    -तेल

    केएफसी स्टाइल चिकन विंग्स बनाने का तरीका-
    चिकन विंग्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिकन विंग्स लेकर सभी सामग्री को मैरिनेट करने के लिए मिलाकर फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें। अब मसाला चिप्स का पैकेट लेकर इसे थोड़ा भूरा होने तक भूने। अब इन चिप्स का पाउडर बना लें। अब मैरिनेट किया हुआ चिकन लेकर क्रश चिप्स के सा‍थ इसे कोट करें।एक कड़ाही में तेल गर्म करके चिकन विंग्स को कुरकुरा होने तक भूनें। अब तले हुए चिकन विंग्स में नींबू का रस ऊपर से डालकर मेहमानों को गर्मा- गर्म सर्व करें।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision