
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
लोगों के विरोध और यहां स्टेडियम निर्माण की मांग पर महापौर ने फोड़ा नारियलदेवेन्द्र की बढती लोकप्रियता को नही पचा पा रहे हैं भाजपाई
शौर्यपथ। सेहत । दुनिया में कोरोनावायरस के मामले 60 लाख को पार कर चुके हैं. तमाम बड़े देश परेशान हैं कि किस तरह इस संक्रमण को रोका जाए. इस बीच हार्वर्ड ने एक स्टडी रिपोर्ट जारी की है. इसमें कहा गया है कि सेक्स के दौरान कपल्स को फेस मास्क पहनना चाहिए. स्टडी में कहा गया है कि अगर कोई कपल मास्क पहनकर सेक्स करता है तो इससे कोरोना वायरस एक-दूसरे को ट्रांसमिट करने का खतरा काफी कम हो जाता है. हार्वर्ड की स्टडी ये स्टडी Annals of Internal Medicine जर्नल में छपी है. इसमें सेक्स के दौरान मास्क के अलावा और भी कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. सेक्स के दौरान सावधानियां स्टडी में कहा गया है कि सेक्स के दौरान फेस मास्क पहनें. सेक्स से पहले और बाद में जरूर नहाएं. इस दौरान जहां भी आप संपर्क में रहे हैं, उन जगहों को साबुन या अल्कोहल वाइप्स से साफ करें. यानी सेनेटाइज जरूर करें.आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टडी में कहा गया है कि अगर आप कोरोना से बचना चाहते हैं तो सबसे सुरक्षित ये होगा कि इस समय सेक्स ना करें. मास्टरबेशन को लो-रिस्क बताया गया है.(एजेंसी)
शौर्यपथ । सेहत ।पिछले कुछ सालों में लोग मोबाइल फोन, इंटरनेट के इतना समय बिताने लगे हैं कि उनकी दिनचर्या में भी बदलाव आ गए हैं. जीवनशैली पर तो इनका असर हुआ ही है, अब एक रिसर्च में कहा गया है कि इन चीजों के अत्यधिक प्रयोग का असर सेक्स लाइफ (Sex Life) पर भी दिखने लगा है. रिसर्च में दावा ये रिसर्च किया गया अमेरिका में. इसमें दावा किया गया है कि पुरुषों में सेक्स ड्राइव पहले की अपेक्षा कम हो रही है. इस तरह के व्यवहार का प्रमुख कारण गेमिंग, सोशल मीडिया, मोबाइल, इंटरनेट को बताया गया है. चौंकाने वाले खुलासे रिसर्च में सेक्स और सेक्स की इच्छा को लेकर कई तरह के सवाल लोगों से किए गए. रिपोर्ट में पता चला कि साल 2000 के बाद से अमेरिकी युवाओं में सेक्स को लेकर दिलचस्पी काफी कम हुई है. रिसर्च को जामा नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित किया गया है. यौन निष्क्रियता बढ़ी रिसर्च में 25-34 साल के पुरुषों और महिलाओं के बीच यौन निष्क्रियता भी बढ़ रही है. कई लोगों ने कहा कि पिछले एक साल से उन्होंने किसी से शारीरिक संबंध स्थापित नहीं किए हैं. सोशल मीडिया है वजह विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अब लोगों के पास रात में करने को कई और काम हैं. वे सेक्स को छोड़कर सोशल मीडिया, इंटरनेट पर अधिक समय बिताते हैं. गेमिंग का क्रेज भी इसकी एक प्रमुख वजह है. रिसर्च में इस बात का भी अंदेशा जताया गया है कि कोरोनावायरस जैसी महामारी के कारण लोगों में सेक्स को लेकर अनिच्छा और ज्यादा बढ़ सकती है.(एजेंसी )
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज पाटन में क्रेडा द्वारा सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बोरेंदा में सामुदायिक सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। क्रेडा के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बोरेंदा ग्राम में खारून नदी में एनीकट में उपलब्ध जलस्रोत से 20 एचपी के 5 नग पंप के माध्यम से 217 किसानों के 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जा सकेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से हितग्राही 3 फसल ले सकेंगे। इसके अलावा 21 एकड़ क्षेत्र में 3 नग तालाब भरने की योजना इसमें सम्मिलित है। इसमें खेतों में पाइपलाइन विस्तार का काम पूरा हो गया है। कंट्रोल रूम और पैनल स्ट्रक्चर प्रगतिरत है।
सचिव ने कार्यों की प्रशंसा की और 30 जुलाई तक इसे पूरा करने निर्देशित किया। इस मौके पर श्री परदेशी ने पौधरोपण भी किया कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता क्रेडा दिनेश अवस्थी, एसडीएम विनय पोयाम, सीईओ मनीष साहू, सहायक अभियंता टीआर ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में लोरमी पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 16 नग मवेशी भी बरामद हुआ है, ग्राम साल्हेघोरी के पास ग्रामीणों ने दो लोगों को गांव के पास नहर रास्ते में 16 मवेशियों के साथ पकड़ा. जिनके पास उक्त मवेशी के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिले. जिसकी सूचना के संबंध में मुखबिर व ग्रामीणों के द्वारा एस पी को अवगत कराया गया , मुंगेली एसपी के निर्देश के बाद लोरमी पुलिस थाना प्रभारी नेल्सन कुजूर समेत अन्य पुलिस स्टाफ के द्वारा पशु क्रुरता अधिनियम 1960 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई. आरोपियों में 40 वर्ष परमानंद साहू और 50 वर्षीय फलित साहू है.
वहीं मौके में पहुंचे जनपद सदस्य कुलेश्वर साहू समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लोरमी क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों की अवैध तस्करी हो रही है. जिन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल के रास्ते से पैदल हांकते हुए छत्तीसगढ़ सीमा पार कराया जाता है. यह खेल खुड़िया चौकी पुलिस स्टाफ सहित लोरमी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम बेख़ौफ चल रहा है.
इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने लोरमी थाना प्रभारी नेल्सन कुजूर समेत अन्य पुलिस स्टाफ को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है ।
छत्तीसगढ़ सरकार ने नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना से गौमाता के चारे का इंतजाम किया, अब गोबर खरीदकर पशुपालकों को बना रही है समृद्ध
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोबर खरीदी के फैसले का विरोध करने वाले भाजपा नेताओं को कांग्रेस ने करारा जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल में गौशालाओं के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ। कई गौशालाओं में भूख से सैकड़ों गायों की मौत हो गई। सैकड़ों गायों की भूख से मौत और गौशालाओं में चारा घोटाला के जिम्मेदार भाजपा नेता ही अब कांग्रेस सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना का विरोध कर रहे हैं। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता नदी बचाने, नदियों को जोड़ने, गाय की रक्षा करने की बातें सिर्फ कागजों में ही करते हैं। भाजपा नेताओं को न तो गायों की फिक्र है, न गाय पालने वाले पशुपालकों की। अगर उन्हें गौमाता की फिक्र होती तो नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना का मजाक नहीं उड़ाते। गोबर खरीदी का विरोध भी नहीं करते।
देश के प्रधानमंत्री पढ़ा रहे आत्म निर्भर का पाठ ,किन्तु छत्तीसगढ़ में भाजपा कर रही विरोध ..
राजेंद्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लोगों को जिस आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ा रहे हैं, उसकी शुरूआत छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने डेढ़ साल पहले प्रदेश में कर दी थी। नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की यह योजना रोजगार के नए अवसर दे रही है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि आ रही है। उन्होंने कहा कि नरवा योजना से बारिश के पानी को सहेजने के साथ ही पुराने धरोहर को बचाने, भूगर्भीय जलस्तर को रीचार्ज किया जा रहा है। बारी योजना से पौष्टिक सब्जियां उगाई जा रही है। गरूवा और घुरवा योजना से गोधन की रक्षा, दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है। वहीं गोबर खरीदकर उससे कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद, गमला, दीया, धूप बत्ती सहित अनेक वस्तुएं बनाकर गोबर की उपयोगिता साबित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार।
भूपेश सरकार बढ़ा रही रोजगार के अवसर की दिशा में कदम ..
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार की नरवा, गरूवा, घरवा अऊ बारी योजना और गोधन न्याय योजना से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इसका विरोध करने वाले भाजपा नेता वास्तव में छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार के अवसर देने वाली योजना का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी, लेकिन केंद्र में सरकार बनाने के बाद रोजगार नहीं दिया बल्कि नोटबंदी और जीएसटी लागू कर करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। भाजपा की नीतियों पर हमला बोलते हुए राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अडानी-अंबानी जैसे लोगों को सहयोग करते हुए करोड़ों-अरबों रुपए का कर्ज माफ कर दिया। दूसरी ओर डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस का भाव बढ़ाकर महंगाई बढ़ाते हुए आमजनता के साथ किसानों की कमर तोड़ने का काम भी केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हित में फैसले ले रही है। राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने गांव-गांव के किसानों का कर्ज माफ किया। 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा। अब सरकार ने गोबर खरीदने का फैसला भी कर लिया है। प्रदेश में लगभग 20 लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इन फैसलों से कृषि आधारित रोजगार मिलने से निश्चित रूप से किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर और समृद्ध होंगे। इस योजना से हरियर छत्तीसगढ़, खुशहाल छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़, सुग्घर छत्तीसगढ़ की कल्पना साकार होगी।
भारत / शौर्यपथ / भारतीय सेना ने बार्डर पर पाइंट 4875 पर किया कब्ज़ा . इंडियन आर्मी के ऑफिसियल ट्वीटर से जानकारी देते हुए इन्डियन आर्मी ने एक पोस्ट जारी किया जिसमे भारतीय सेना का पाइंट 4875 पर कब्ज़ा हो गया है .
ट्वीट में इन्डियन आर्मी ने लिखा कि - भारतीय सेना ने अदम्य साहस,पराक्रम व बलिदान का परिचय देते हुए प्वाइंट 4875 पर कब्ज़ा किया। जयघोष से द्रास की श्रंखलाएं गूंज उठी। मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण से सदैव भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले देश के वीर जवानों को हमारा नमन्।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
