August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    भोपाल / शौर्यपथ / मध्‍य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने का सवाल करने वाली युवती को सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. उपासना शर्मा नाम की इस युवती ने आरोप लगाया है कि उसने मंत्रीजी से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में 'शिफ्ट' करने को लेकर सवाल पूछा तो उसके खिलाफ अपमानजनक कमेंट किए गए. मामले में इस युवती ने इंदौर के लसूड़िया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.

    दरअसल शहर के निपानिया इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान उपासना ने चर्चा के दौरान 'मंत्रीजी' तुलसी सिलावट से पूछ लिया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कर्ज माफी को लेकर ट्वीट करते थे अब उसी पर सवाल क्यों उठा रहे हैं? उसने सिलावट से यह भी पूछा था-एक अच्छीभली चलती सरकार को गिराकर आपको कैसा लग रहा है? फिर चुनाव (उपचुनाव) होंगे, जनता का पैसा बर्बाद होगा. इस सवाल पर सिलावट कुछ असहज हो गए. फिर थोड़ा संभलकर बोले कि वचन पत्र के वादे पूरे नहीं हो रहे थे. '

    मंत्रीजी' से यह सवाल पूछने वाली उपासना का कहना है कि उसका संबंध किसी भी पार्टी से नहीं है वो सिर्फ एक वोटर है और उसी के नाते उन्होंने तुलसी सिलावट से सवाल पूछा था. गौरतलब है कि तुलसी सिलावट पूर्व कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के प्रबल समर्थक माने जाते हैं. सिंधिया के बीजेपी ज्‍वॉइन करने के बाद कांग्रेस के 22 विधायक इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे और इसके बाद राज्‍य में शिवराज सिंह के नेतृत्‍व में बीजेपी सरकार बनने का रास्‍ता खुला था. विधायकों के इस्‍तीफे के बादद कमलनाथ की कांग्रेस सरकार अल्‍पमत में आ गई थी. शिवराज के मुख्‍यमंत्री बनने के साथ ही तुलसी सिलावट सहित पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी.

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ / ​ लद्दाख में LAC पर तनातनी के बीच भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों ने फोन पर बात की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की तरफ से NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात की. दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच 5 जुलाई को बात हुई है. बातचीत के दौरान हाल के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई और LAC पर शांति बहाल करने पर ज़ोर रहा. इसके साथ-साथ सेनाओं को पीछे हटाने पर भी जोर रहा. बातचीत के दौरान सेनाओं को सिलसिलेवार पीछे हटाने पर भी सहमति बनी. इसके साथ-साथ इस पर भी बात हुई कि कोई पक्ष इकतरफ़ा यथास्थिति न बदले. बता दें कि आज ही दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने की ख़बर आई है.
    विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के इस बात पर सहमति बनी कि सीमा मुद्दे पर दो विशेष प्रतिनिधि अपनी चर्चा जारी रखेंगे. मंत्रालय ने कहा कि टेलीफोन पर हुई वार्ता में डोभाल और वांग ने पुन: दोहराया कि एलएसी पर यथास्थिति को बदलने के लिए कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोभाल और वांग इस बात पर सहमत हुए कि द्विपक्षीय संबंधों में विकास के लिए शांति और स्थिरता की बहाली आवश्यक है. टेलीफोन पर हुई वार्ता में डोभाल और वांग ने पुन: दोहराया कि दोनों पक्षों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) का पूर्ण सम्मान करना चाहिए. डोभाल और वांग इस बात पर सहमत हुए कि शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैनिकों का पूरी तरह पीछे हटना सुनिश्चित करना आवश्यक है.

    सूत्रों ने सोमवार को कहा कि चीन ने अपने सैनिकों को गलवान नदी घाटी में कम से कम एक किलोमीटर पीछे किया है. चीनी सेना के 15 जून को एलएसी पर झड़प वाली जगह से पेट्रोल पॉइंट 14 से 1.5 से 2 किलोमीटर पीछे हटने की खबर है. भारतीय जवान भी पीछे आ गए और दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच एक बफर ज़ोन बना दिया गया है.

    सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने गलवान नदी के मोड़ से हटना शुरू कर दिया है और इस इलाके से अस्थायी ढांचों और टेंट को हटा दिया गया है. वर्तमान में, यह प्रक्रिया सिर्फ गलवान घाटी तक में सीमित है. सूत्रों ने कहा, "हमें यह देखना होगा कि क्या पीछे हटने और तनाव कम करने की यह एक स्थायी, वास्तविक प्रक्रिया है." सूत्रों के मुताबिक, दोनों ओर बने अस्थायी ढांचों को हटा दिया गया है. इसका भौतिक रूप से सत्यापन भी किया गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक लद्दाख के दौर पर जाने के तीन दिन बाद चीन सेना के पीछे हटने की खबर आ रही है. लद्दाख में पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा था कि "विस्तारवाद की उम्र खत्म हो गई है. यह विकास की उम्र है. इतिहास गवाह है कि विस्तारवादी ताकतें या तो हार गई हैं या वापस लौटने के लिए मजबूर हो गई हैं,"

     

    पटना / शौर्यपथ / पटना केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उनके पुत्र और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच इन दिनों राजनीतिक मोर्चे पर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. इसका उदाहरण रविवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर भी देखने को मिला. सबसे पहले बिहार भाजपा के नेताओं ख़ासकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उन्हें फ़ोन कर बधाई दी और उसके बाद ट्वीट किया.
    पासवान ने कोरोना और चीन के साथ अपनी सीमा के बचाव में बीस सैनिकों के जान न्योछावर करने की घटना के बाद किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम से इनकार कर दिया था. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात में नौ बजे के बाद पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और उसका रामविलास पासवान ने गर्मजोशी से जवाब भी दिया. उसके बाद उस ट्वीट को डिलीट कर एक सामान्य धन्यवाद का ट्वीट उनके टाइमलाइन पर दिखा.

    माना जा रहा हैं कि चिराग़ विधान परिषद के बारह राज्यपाल कोटे की सीट में अपनी पार्टी के लिए हिस्सेदारी चाहते हैं. साथ ही विधानसभा के लिए उनकी जो सीटों की माँग है वो शायद नीतीश या भाजपा इस बार देने के मूड में नहीं हैं, क्योंकि उनका मानना है कि चिराग पासवान के पास न तो दस से ज़्यादा उम्मीदवार ढंग का है. वहीं जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि चिराग़ हवा में जों राजनीतिक ताना बाना बुन ले, लेकिन ज़मीनी राजनीतिक सचाई से उन्हें वास्ता नहीं पड़ा है.

     

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / ऐसे समय जब कोरोना वायरस की महामारी का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है, यूपी के मेरठ शहर में केवल ढाई हजार रुपए में कोरोना की 'फर्जी' निगेटिव रिपोर्ट दी जा रही थी और ये गोरखधंधा ना जाने कब से चल रहा था. इस मामले की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी. हापुड़ रोड़ के न्यू मेरठ हॉस्पिटल के मैनेजर शाह आलम के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में FIR दर्ज करा दी है, वहीं सीएमओ डॉ राजकुमार ने हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. डीएम अनिल ढींगरा के आदेश पर हॉस्पिटल को सील करने की तैयारी की जा रही है. लंबे समय से यह ठगी चल रही थी और कई लोगों से राशि लेकर कोविड-19 निगेटिव होने की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है.
    दरअसल हापुड़ रोड तिरंगा गेट के न्यू मेरठ हॉस्पिटल मैनेजर शाह आलम ने एक शख्स से 2500 रुपए लेकर ये दावा किया कि उन्हें कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दी जाएगी. बाकायदा यह रिपोर्ट जिला अस्पताल से बनेगी और कोई भी उस रिपोर्ट पर उंगली नहीं उठा पाएगा क्योंकि वहां की मुहर भी होगी और रिपोर्ट के आधार पर कोई कहीं भी जा सकेगा और उसे क्‍वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा. उस शख्स ने इस बातचीत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यानी इस गिरोह की जड़ें काफी गहरी हैं और सरकारी के साथ-साथ कई प्राइवेट हॉस्पिटल तक फैलने की भी आशंका जताई जा रही है. स्वास्थ्य महकमे की नींद इस बात ने उड़ा रखी है कि कहीं किसी कोरोना पॉजिटिव को तो निगेटिव रिपोर्ट नहीं थमा दी गई हो और वो खुलेआम घूमकर कोरोना की 'संक्रमण चेन' को और मजबूत कर रहा हो. सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार ने बताया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ गोपाल सिंह ने न्यू हॉस्पिटल के मालिक शाह आलम के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने मे मुकदमा दर्ज करा दिया है.

     

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / रक्षा संबंधी संसदीय समिति की बैठक में राहुल गांधी के हिस्सा न लेने पर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि अगर राहुल गांधी समिति बैठक में हिस्सा लेते तो क्या चीन सीमा पर ये न करता? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन महीने में ऐसी कितनी मीटिंग हुई है? कांग्रेस नेता ने कहा, 'वो मांग करते हैं कि सरकार ये मीटिंग बुलाए. सवाल पूछने वाले पर सवाल उठा देना आसान है. हेडलाइन मैनेजमेंट से सरकार चलाने का तरीक़ा है'. इसके बाद केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन से मौजूदा विवाद के बाद भी निजी और सरकारी कंपनियों के बीच व्यापार पर कोई लगाम नहीं है. 45 हज़ार करोड़ का चीनी निवेश गुजरात में हुआ है. सीएम विजय रुपानी ने धोलेरा में चीनी कंपनी को ज़मीन दी है. पिछले 20 दिनों में भी निवेश की प्रक्रिया जारी है.
    उन्होंने कहा कि गुजरात चीनी निवेश का केन्द्र बिन्दु बन गया. प्रधानमंत्री गुजरात से आते हैं उनसे सवाल है कि क्या ये करारनामे रद्द होंगे. सीमा पर सेना बहादुरी दिखा रही है उधर गुजरात जैसे राज्य व्यापार कर रहे हैं. पवन खेड़ा ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई और चीन शहरों के बीच बोइंग ट्रिपल-7 जैसे विमान नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं. ये वंदे भारत मिशन के तो नहीं हैं.

    वहीं गलवान में दोनों सेनाओं के पीछे हटने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वीर सेना के सामने चीनी सेना टिक भी नहीं सकती थी. लेकिन प्रधानमंत्री क्या माफ़ी मांगेंगे जो उन्होंने कहा कि हमारी सीमा में कोई नहीं आया? आया था तब तो वापस गए हैं. उन्होने कहा कि पीएम मोदी को सामने आकर बोलना चाहिए चीनी सेना कितना अंदर आयी थी कितना पीछे गई .है विवाद और तनाव वाले हर इलाक़े में. हमें अपनी सेना पर गर्व है. अब पीएम को इस बारे में साफ़ साफ़ बोलना चाहिए कि कितनी ज़मीन चीनी क़ब्ज़े में रह गई है.

     

    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / ऐसे कई फूड है जिन्हें एक पूरी रात भिगोकर रखने के बाद, अगले दिन खाना अपेक्षाकृत अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित होने के बाद उनकी नुट्रिशन वैल्यू बढ़ जाती है, साथ ही ये आसानी से पच जाते है जो सेहत के लिए अच्छा है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 8 चीजों के बारे में जिन्हें रातभर भिगोकर खाना आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होगा -
    1 मेथीदाना -

    इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। साथ ही इनका सेवन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता हैं।

    2 खसखस -

    ये फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होता हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
    3 अलसी -

    अलसी या फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का एकमात्र शाकाहारी सोर्स माना जाता हैं। अलसी का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखता हैं।

    4 मुनक्का -

    इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।
    5 खड़े मूंग -

    इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। इनका नियमित सेवन कब्ज दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से डॉक्टरस हाई बीपी के मरीजों को इसे रेगुलर खाने की सलाह देते है।

    6 काले चने -

    इनमें फाइबर्स और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती हैं जो कब्ज दूर करने में सहायक होते है।
    7 बादाम -

    इसमें मैग्नीशियम होता है जो हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

    8 किशमिश -

    किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। भीगी हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

     

    सेहत / शौर्यपथ / खाना खाने के फायदे तो आपको पता होंगे, लेकिन खाना चबाने के यह फायदे आप नहीं जानते होंगे। लेकिन ठीक तरीके से खाना चबाने के यह फायदे, आपको जरूर पता होने चाहिए...

    1 खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे ठीक तरीके से चबाना। अच्छी तरह चबा-चबाकर खाने से आप कम खाते हैं और आपका पेट भी जल्दी भर जाता है।

    2 जब आप चबा-चबाकर खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र, पाचन के लिए खुद को तैयार करता है। इस तरह से आप जितना चबा-चबाकर खाते हैं, उतना ही बेहतर आपका पाचनतंत्र काम करता है।

    3 ठीक तरीके से चबाते हुए भोजन करने से, भोजन कई टुकड़ों में बंटकर सलाईवा के साथ मिलकर, बेहतर पाचन के लिए तैयार हो जाता है। वहीं अच्छी तरह से न चबाने पर ठीक से पाचन नहीं होता।

    4 अच्छी तरह चबाकर खाने का एक फायदा यह भी है, कि आप भोजन का ठीक तरह से स्वाद ले पाते हैं और देर तक उसका आनंद भी उठा सकते हैं।

    5 धीरे-धरे चबाकर खाने पर आपके शरीर को जरूरी हार्मोन स्त्रवण के लिए काफी समय मिल जाता है, जैसे लेप्टिन, ग्रेलिन आदि। इनका पाचन क्रिया में अहम योगदान है।

    खाना खजाना / शौर्यपथ / मूंग की दाल की कचौड़ी तो आपने खाई ही होगी। आज हम आपको मूंग चीज कचौड़ी बनाना बता रहे हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं।

    सामग्री :

    गेहूं का आटा- 1/2 कप

    मैदा- 1/2 कप

    ओट्स- 1/4 कप

    तेल- 2 चम्मच

    नमक- स्वादानुसार

    मसाले के लिए

    अंकुरित मूंग उबली हुई- 1 कप

    उबली हुई शकरकंदी- 1/2 कप

    मोजरेला चीज- 1/4 कप

    नमक- स्वादानुसार

    चिली फ्लेक्स-1 छोटा चम्मच

    मिक्स्ड हब्र्स- 1 छोटा चम्मच

    तेल- तलने के लिए


    विधि :
    मूंग चीज कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले कचौड़ी के आटे की सभी चीज गेहूं का आटा, मैदा, ओट्स, नमक और तेल मिलाकर गूंद लीजिए। अंकुरित मूंग, शकरकंदी, चिली फ्लेक्स, मिक्स हब्र्स और नमक डालकर मिक्स करें और बॉल्स बनाए। बॉल्स के बीच में थोड़ा-सा मोजरेला चीज भी डालें। आटे से मीडियम आकार की पूरी बेल लें। बीच में स्र्टंफग बॉल्स रखकर चारों कोनों को सील कर कचौड़ी का आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ी को सुनहरा होने तक दोनों ओर से तल लें। धनिया-पुदीना की चटनी के साथ पेश करें।

    खेल / शौर्यपथ / इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार (8 जुलाई) से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना नहीं है। इंग्लैंड का टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजी के अगुआ जेम्स एंडरसन के साथ जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में रखने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के अनुसार, ''ब्रॉड को आठ साल में पहली बार घरेलू टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ सकता है, क्योंकि इंग्लैंड जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की तेज गेंदबाजी की जोड़ी को जल्द से जल्द मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

    मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर दोनों चोटों से परेशान थे, लेकिन अब वे फिट है। इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीकी दौरे के दौरान चोटिल होने वाले वुड अब खेलने के लिए तैयार है। टीम में ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस के रूप में केवल एक स्पिनर है और ऐसे में ब्रॉड को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है।

    रिपोर्ट में कहा गया है, ''बुधवार से शुरू होने वाले मैच के लिए चुनी गई (13 सदस्यीय) टीम में कोई अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं है और एक स्पिनर डॉम बेस है, ऐसे में मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में ही सोचना होगा।''

    यहां तक कि इंग्लैंड की टीम के बीच आपस में खेले गए अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिस वोक्स को भी एजिस बॉउल में मौका मिलने की संभावना नहीं है। ब्रॉड को आखिरी बार 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही घरेलू टेस्ट में विश्राम दिया गया था। उन्होंने अब तक 485 टेस्ट विकेट लिए हैं और इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

    इंग्लैंड के मुख्य कोच सिल्वरवुड और कार्यवाहक कप्तान स्टोक्स हालांकि वुड को प्राथमिकता दे सकते हैं जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार छह टेस्ट मैच खेलने हैं और ऐसे में तेज गेंदबाजों को तरोताजा बनाये रखने के लिए वह रोटेशन की नीति अपना सकता है।

    इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉक क्रॉली, जो डेनली, ओली पोप, डोम सिबली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी ‘साली’, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण ने उन्हें विश करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। रणवीर सिंह का डांसिंग जिफ इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लिखा है जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजा जी। इसके साथ ही अनीशा ने रणवीर सिंह को टैग भी किया है।

    आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह करियर में ऊंचाइयां छूने लगे थे। अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। इनकी पर्सनैलिटी के कई लोग कायल हैं। बॉलीवुड टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स भी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘लूटेरा’ के सात साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। रणवीर ने जब पोस्ट शेयर की तो दीपिका पादुकोण ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि तुम्हारी सबसे शानदार परफॉर्मेंस अभी तक की।

    बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव-स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। रियल लाइफ में भी रणवीर आज भी दीपिका को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जब दोनों अपने करियर के टॉप पर थे तो इटली के लेक कोमो में इन्होंने ग्रैंड वेडिंग की। दोनों की शादी काफी पर्सनल अफेयर रही। केवल परिवार के लोग ही इसमें शामिल रहे। लव-स्टोरी की बात करें तो वह काफी दिलचस्प रही। हाल ही में फुटबॉलर सुनील छेत्री ने रणवीर सिंह संग लाइव चैट की, जिसमें उन्होंने बताया कि केवल 6 महीने में ही उन्होंने दीपिका से शादी करने का तय कर लिया था।
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी प्रेम कहानी रामलीला के दौरान से शुरू हुई थी। दीपिका और रणवीर दोनों फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाने वाली हैं। गौरतलब है कि फिल्म में दीपिका के सीन्स कम होंगे।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision