
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार पत्रकार श्री सुधीर सक्सेना
कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल
रायपुर/शौर्यपथ / जो स्वांतः सुखाय और जनहित में लिखते हैं, उन्हें अपनी कलम कभी रोकनी नहीं चाहिए। उन्हें नियमित लिखना चाहिए। जब इनके द्वारा लिखी प्रामाणिक और सच्ची सामग्री पहुंचेगी तो प्रायोजित रूप से फैलाये जा रहे झूठ को लोग स्वतः ही जान जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कीर्तिशेष श्री देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित वसुंधरा सम्मान समारोह के मौके पर कही। यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार- पत्रकार श्री सुधीर सक्सेना को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि शब्दों को संजोना एक कठिन विधा है। उसमें भावनाएं पिरोना और भी कठिन है। छत्तीसगढ़ी समाज बहुत सरल सहज है लेकिन यह सहजता आसान नहीं है। बहुत प्रयत्न से यह सफलता मिलती है। यह सरलता लोगों को इतनी भाती है कि जो भी एक बार छत्तीसगढ़ आता है छत्तीसगढ़ उसे अपना लेता है। यह छत्तीसगढ़िया भोलापन है, जो सबको अच्छा लगता है। यही हमारी पूंजी है, हमारी थाती है। यही सरलता श्री देवीप्रसाद चौबे में थी। यही सरलता कबीर, घासीदास में मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीप्रसाद चौबे जी गांधीवादी थे। गांधी जी में अहिंसा की पराकाष्ठा मिलती है। आलोचना को सहने की गहरी शक्ति उनके पास थी। जब उनकी हत्या हुई तो भी उन्होंने हे राम कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपसे असहमत है और आप उग्र नहीं हो रहे तो समझिये कि आप गांधी जी के रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि किसी भी पुरस्कार की महत्ता का आंकलन इस बात से होता है कि वो निरंतरता रचती है या नहीं। इसका निर्धारण इस बात से भी होता है कि यह पुरस्कार किन लोगों को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। इस दृष्टि से यह पुरस्कार मेरे लिए संतोष का विषय है। पुश्किन का कहना है कि कोई भी सम्मान कवि के हृदय में होता है। मेरे लिए यह मेरे सरोकारों का सम्मान है। छत्तीसगढ़ में मुझे जो प्रेम मिला है। वो अद्वितीय है। जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिए, यह छत्तीसगढ़ की खासियत है।
छत्तीसगढ़ से अपने जुड़ाव के संबंध में बताते हुए श्री सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी रायपुर की ही बेटी है। आज उनकी स्मृतियां ही बाकी हैं लेकिन इस मौके पर वे होती तो उन्हें बहुत खुशी होती। उन्होंने कहा कि 1978 में पहली बार यहां आया, तभी से हर साल यहां आता रहा हूँ। इसने मुझे मोहपाश में बांध लिया है। मैं जब भी यहां आता हूँ तो लगता है मैं घर लौटा हूँ। इस सम्मान से बड़ी जिम्मेदारी भी आई है। निरंतर सरोकारों से जुड़े रहने की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता पत्रकार श्री राजेश बादल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने आंचलिक पत्रकारिता की चुनौतियों तथा इनके महत्व के विषय में विस्तार से अपनी बात की। साथ ही वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर भी अपनी बात रखी।
इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रवींद्र चौबे, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री अमितेश शुक्ला, पद्मश्री तथा इंदिरा संगीत एवं कला विवि खैरागढ़ की कुलपति श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री श्री रामसुंदर दास, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान वसुंधरा सम्मान के संयोजक श्री विनोद मिश्र, निर्णायक समिति के अध्यक्ष श्री दिवाकर मुक्तिबोध, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा आयोजन समिति के सचिव श्री मुमताज एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के परिसर में 10 करोड़ 35 लाख रूपए लागत के 34 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री द्वारा 279 लाख रूपए लागत के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्यालय भवन और 40 लाख रूपए लागत के शाखा भवन अमलेश्वर का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही 11-11 लाख रूपए लागत के 7 एटीएम शाखा- गोथा, ननकट्ठी, भरदाकला, ओटेबंद, निपानी, खनसरा एवं बालसमुंद तथा 25 आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय- पंदर, फेकारी, गाड़ाडीह, जमराव, घुघवा, सावनी, रहटादाह, घोटवानी, राजपुर, कोड़िया, मोखा (रजोली), रनचिरई, राहुद, सिब्दी, बरबसपुर, चंदनबिरही, गुरेदा, सैगोना, चेतानमेटा, अकलवारा, बनराका, बुन्देला, नेवसा, प्रतापपुर एवं बोरतरा प्रत्येक का लागत राशि 25.56 लाख रूपए लागत का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान गृह मंत्री साहू, वन मंत्री अकबर ,सहकारिता मंत्री चौबे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू सही बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रायपुर/शौर्यपथ /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस और अनेक सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरव शाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह महोत्सव असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी श्रद्धांजलि है। हम सभी आजादी के इस पावन पर्व पर देश को विघटनकारी और असामाजिक तत्वोें से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने युवा पीढ़ी से भी आहवान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं
रायपुर /शौर्यपथ /भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 35 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
पुलिस वीरता पदक- 24
श्री लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, हाल जिला कांकेर, श्री मोहित गर्ग, भापुसे, हाल सेनानी, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, श्री पिल्लू राम मण्डावी, उप निरीक्षक, हाल जिला बिलासपुर, श्री जोगीराम पोडियाम, सउनि, हाल जिला कांकेर, श्री हिडमा पोडियाम, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री प्रमोद काडियाम, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री बलराम कश्यप, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री बीज्जूराम मज्जी, आरक्षक, जिला बीजापुर, स्व.श्री बुधराम हपका, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मगलू, कुडियाम, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक हाल उपुअ ऑपरेशन, जिला जशपुर, श्री छत्रपाल साहू, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री सुरेश जब्बा, सउनि, जिला बीजापुर, श्री सुशील जेट्टी, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री बरदी धरमईया, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मगलू, कोवासी, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मुकेश कलमू, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री रमेश पेरे, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री अरूण मरकाम, उप निरीक्षक, हाल जिला रायपुर, श्री मनोज मिश्रा, प्र.आरक्षक हाल जिला कोरबा, श्री लछीन्दर कुरूद, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री लीलाम्बर भोई, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री अजय बघेल, आरक्षक, जिला बीजापुर
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदकः-01
श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, डी.आई.जी. रेंज, दंतेवाड़ा
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक:-10
श्रीमती नेहा चंपावत, पुलिस उप महानिरीक्षक, एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली, श्री सुरजन राम भगत, हाल सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, कांकेर, श्रीमती भावना पाण्डेय, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, भिलाई, श्री प्रकाश टोप्पो, उप सेनानी, 15वीं वाहिनी, छसबल, बीजापुर, श्री राजेश कुमार शर्मा, सहायक सेनानी, 9वीं वाहिनी, छसबल, दंतेवाड़ा, श्री टेलोस्फोर मिंज, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी, जिला बिलासपुर, श्री गणपत प्रसाद पाण्डेय, हाल उप निरीक्षक, जिला गौरेल पेन्ड्रा मारवाही, श्री थाक बहादुर सोनी, प्लाटून कमाण्डर, प्रथम वाहिनी, छसबल, भिलाई, श्री वेद कुमार मण्डावी, प्रधान आरक्षक, यातायात, जिला कांकेर, श्री शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक, यातायात, जिला बिलासपुर
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के पश्चात 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड द्वारा प्रदर्शन, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी। मुख्यमंत्री समारोह के पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक फहराएंगे तिरंगा
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा कोरबा में ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसी तरह संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव श्री यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक श्री बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक श्री चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक श्री रामकुमार यादव सक्ती, विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक श्री विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
