
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को जगदलपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है। इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 16 अगस्त को जगदलपुर के शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर लालबाग में शाम 7 बजे ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को सुबह 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से आयोजित युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर सेंटर में शाम 7 बजे बंसल न्यूज द्वारा आयोजित ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
गरिमामय रूप से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस
रायपुर/शौर्यपथ / देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस बालोद जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती भेंड़िया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोंड़े। उन्होंने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 76 अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में जवानों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट के साथ हर्ष फायर किया गया। स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उत्कृष्ट गौठान तिलई को प्रदान की गई 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
रायपुर/शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। मुख्य अतिथि ने उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। डॉ. डहरिया ने समारोह में शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और गौठान समितियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए दो नये एम्बुलेंस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
समारोह में सशस्त्र बल, एनसीसी, स्काउड गाईड के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियोें को प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. डहरिया ने तिलई गौठान के अध्यक्ष श्री परमानंद कौशिक को तिलई गौठान का उत्कृष्ट संचालन लिए 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया।
मंत्री डॉ. डहरिया ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।
अमलीडीह, चंदखुरी और हिर्री गौठान के प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष हुए सम्मानित
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कृत गौठान प्रबंधन समितियों में राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह, दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम हिर्री गौठान प्रबंधन समितियां शामिल हैं। गौरतलब है कि सुराजी गांव योजनांतर्गत गांव में बनाए गए गौठानों में पुशओं के डे-केयर के साथ-साथ गौठानों में स्व-सहायता समूहों के द्वारा वर्मी कपोस्ट निर्माण, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इन गौठानों का संचालन प्रबंधन, गौठान समिति एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
