
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/शौर्यपथ / नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया 17 अगस्त को चंदखुरी एवं मंदिर हसौद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 12.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर एक बजे चंदखुरी पहुंचेंगे और वहां चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया इसके पश्चात मंदिर हसौद जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात अपरान्ह 4 बजे रायपुर लौट आएंगे।
रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक
रायपुर/शौर्यपथ /जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा रायपुर में आयोजित किया गया है। उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल https://raipurrozgarsangi.com एवं मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।
बस्तर में आयोजित ‘पंख‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रायपुर/शौर्यपथ /आत्मविश्वास मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में होती है। शारीरिक रूप से कमजोर होने से मनुष्य परेशान होता है और मानसिक रूप कमजोर होने से उसके आगे बढ़ने का हौसला टूट जाता है। दोनों ही क्षमता को प्रभावित करते है, लेकिन हमें अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए और हार नहीं माननी है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम बस्तर में निजी टी.व्ही. चैनल द्वारा आयोजित ‘पंख- खेल उपलब्धि पुरस्कार‘ कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित कर उनका हौसला आफजाई किया। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जो लक्ष्य तय किया है, उसे पाने के लिए रास्ता तय करना पड़ेगा। हमें विचलित नहीं होना है, बल्कि एक लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें युवाओं के नजरिए और उनके पक्ष को समझना होगा। बच्चों और पालकों में मधुर संबंध होने चाहिए, बात होनी चाहिए, दोनों को एक-दूसरे की बात मनानी चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि युवा मन की चंचलता और कैरियर को लेकर उधेड़बुन के दिनों में हमें उनके साथ खड़े होने और अवसर देने की आवश्यकता है। प्रदेश की युवा ऊर्जा का सद्उपयोग कर उन्हें संस्कृति, खेलकूद, तीज-त्यौहार, से जोड़ने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के गठन पर भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे प्रदेश सहित वहां पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर/शौर्यपथ / जिला प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा संकल्प परियोजना के अंतर्गत 17 अगस्त 2023 को आई.टी.आई. सड्डू में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होटल एवं रेस्टोंरेंट सेक्टर के लिए रोजगार सह कौशल मेला आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस मेले के माध्यम से होटल एवं रेस्टोंरेंट सेक्टर के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ रेस्टोंरेंट एवं कैफे एसोसियेशन, डोमिनोज पिज्जा, एस्पायर इनोवेशन, होटल ग्रेंड इम्पिरिया, ग्रेण्ड कैनियन, एवं एम्पायर इनोवेशन संस्था द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती के लिए यह रोजगार सह कौशल मेला लगाया जाएगा। इन संस्थाओं द्वारा मैनेजर, एकाउंटेंट, कुक, वेटर, किचन हैल्पर, डिलिवरी ब्वाय, स्टोर कीपर, हाउस किपिंग, सिक्यूरिटी गार्ड, स्वीपर, लाउण्ड्री मैन, बैल ब्वाय, गार्डनर, सर्विस ब्वाय, युटिलिटी (बैंगलोर एयरपोर्ट के लिए) के कुल 1662 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों की भर्ती योग्यतानुरुप वेतनमान पर की जाएगी। रोजगार सह कौशल मेला में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।
निगम प्रांगण में विधायक,महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम।स्वतंत्रता दिवस के 77वे वर्षगांठ पर नगर निगम कार्यलय प्रांगण में भारत माता के तैलय चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी/कर्मचारियो के बीच ध्वजारोहण किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम में उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व सभापति राजेश यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय व विशेष कार्य करने वालो को महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर बजट घोषणा के बाद श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा की स्मृति में निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष योगदान देने वालो को पुरस्कृत किया गया । अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यों को प्रमाण पत्र देकर, फूल माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्व भीमराव,उप अभियंता ( मरणोपरांत ) दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, पंकज साहू, मोहित मरकाम, विकाश दमाहे, यमन वर्मा, सुश्री लक्ष्मी साहू,आशुतोष ताम्रकार, संतोष कसार, विजय राजपुर, पुरषोत्तम साहू,भरत देवांगन आदि शामिल है।
साहित्य,कला,पत्रकारिता हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रथम बार श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा पुरस्कार भी प्रदान किया गया जिसमे मुख्य रूप से कवि एवं साहित्यकार डॉक्टर निर्वाण तिवारी,अरुण कुमार निगम, शाद बिलासपुरी ,सरला शर्मा, लोक कला के क्षेत्र में शिव कुमार दीपक, कुलेश्वर ताम्रकार, शिवाकांत तिवारी,उत्कृष्ट पार्षद ज्ञान दास बंजारे,मनीष बघेल, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेन्द्रसिंह ठाकुर व्यूरो चीफ नवभारत, सतीश वर्मा पत्रकार देशबंधु, जन सेवा समर्पण अंतर्गत बंटी शर्मा, अमरजीत सिंह,खेलकूद के क्षेत्र में आकर्षी कश्यप,अंजली महतो, खुशी रौना,शिक्षा के क्षेत्र में सानिया मरकाम,मनोहर कोर्राम, शुभ मिश्रा एवं मोना साहू को शाल,श्रीफल,मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र आदि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निगम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को रोका छेका अभियान में अच्छे कार्य करने पर एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह को शहर क्षेत्र अंतर्गत बड़े तादात पर वृक्षारोपण पर विशेष कार्य करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया,दीपक साहू,पार्षद मनीष बघेल,श्रद्धा सोनी, विजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,हरीश साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,संजय ठाकुर,वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान,आरके बोरकर के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
दुर्ग/शौर्यपथ/नगर पालिक निगम पर्यावरण व उद्यानिकी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक बैठक ली।महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा समिति के सदस्यों के साथ बैठक में उद्यानों का संधारण और शहर में हो रहे वृक्षारोपण के संबंध में समीक्षा एवं शहर के अंदर उपयुक्त स्थानों पर वृक्षारोपण किये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय।बैठक के दौरान समिति के सदस्यों के साथ प्रस्ताव पर चर्चा किया गया।शहर के विभिन्न स्थानों में हो रहे बड़ी तादात पर वृक्षारोपण के लिए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड लगाये जाने एवं शहर के अंदर उपयुक्त स्थानों का चयन कर उवत स्थानों पर वृक्षारोपण किये जाने के लिए पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।बैठक के दौरान पार्षद प्रेमलता साहू,मीना सिंह,कविता तांडी,निर्मला साहू,सुश्री श्रद्धा सोनी,उषा ठाकुर,पुष्पा गुलाब वर्मा,हेमा शर्मा,कुमारी राकेश साहू के अलावा कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,उपअभियंता हरिशंकर,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह एवं लिपिक पुरुषोत्तम साहू मौजूद रहें।
नरेंद्र मोदी को सिर्फ अड़ानी अंबानी परिवार की चिंता देश की करोड़ो परिवार से कोई सरोकार नही
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं सीएजी की रिपोर्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है आयुष्मान योजना में धांधली, भारतमाला परियोजना एवं द्वारका एक्सप्रेसवे में घोटाला, अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में घोटाला गड़बड़ियां, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन योजनाओं के पैसे को प्रचार-प्रसार में खर्च कर दिया। यह सारे घोटाले नरेंद्र मोदी के नाक के नीचे उनके संरक्षण में हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से देश के दो परिवार को लाभ हो रहा है दो परिवार की संपत्तिया दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है एक अंबानी परिवार, दूसरा अदानी परिवार और मोदी सरकार के गलत नीतियों का प्रभाव देश के करोड़ों परिवारों के ऊपर पड़ रहा है, मोदी सरकार और भाजपा दो परिवार के प्रति समर्पित है दो परिवार के लिए नीतियां बनती है दो परिवार के लिए काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का भ्रष्टाचार का घड़ा अब भर चुका है जनता के नजरों में मोदी सरकार की घोटाला गड़बड़ियां सामने आ चुकी है अब भाजपा के नेता उस भ्रष्टाचार के भरे हुए घड़े को कितना भी ढक ले पर्दा नहीं कर सकते हैं जो भाजपा 2014 में भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई थी वही मोदी सरकार इस देश को आर्थिक रूप से खोखला और कंगाल कर रही है सरकारी संपत्तियों को अपने मित्रों को सौंप रही है देश के ऊपर 9 साल में 158 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ गया, आम जनता टैक्स के बोझ के तले दब गई महंगाई घरों पर आतंक मचा रही है रोजगार के गंभीर संकट है और नरेंद्र मोदी सिर्फ जुमला सुनकर कांग्रेस के पूर्व सरकारों को कोस कर अपनी नाकामी को पर्दा कर रहे हैं इसी को कहते हैं नाच ना आवे आंगन टेढ़ा जो मोदी सरकार के नीतियों में दिख रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
