
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुंगेली / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तारतम्य में उन्होंने जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत जिला समन्वयक श्री ताज अली अंसारी को सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री महेन्द्र कुमार बंजारा को कार्यालय में उपस्थित रहकर समाचार कवरेज में विशेष योगदान देने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं सहायक सूचना अधिकारी एस. आर चंद्राकर ने दोनों कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संतोष कुमार कोरी, री कोमल देवागंन और दिनेश कुमार साहू उपस्थित थे।
सफलता का कोई विकल्प नहीं, लगन के साथ कड़ी मेहनत करें - कलेक्टर
मुंगेली / शौर्यपथ / जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में संचालित प्रज्ञा कोचिंग संस्थान में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने आज प्रज्ञा कोचिंग संस्थान का अवलोकन कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु टिप्स देते हुए कहा की पढ़ने से पहले क्या नही पढ़ना है, इसकी समझ होनी चाहिए और अपने ज्ञान पर भरोसा रखकर समय का सदुपयोग करने कहा। इस दौरान बीएससी विज्ञान संकाय के विद्यार्थी ने पुछा की अपने परिवेश के दबाव को तैयारी के दौरान कैसे सामना किया, तब कलेक्टर ने बताया कि सकारात्मक सोच होना चाहिए, अपने लक्ष्य के लिए ताकत और ऊर्जा से अपना काम करते रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने प्रज्ञा कोचिंग में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी परीक्षा में सफलता के लिए भाषा बाधक नहीं हो सकती। सीखने की ललक होना चाहिए।
जिला लाईवलीहुड कालेज जमकोर का किया अवलोकन
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में जेईई-नीट परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित प्रज्ञा कोचिंग का अवलोकन किया। उन्होंने वहां कोचिंग प्राप्त कर रहे बच्चों से उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और बच्चों से भौतिक विज्ञान व गणित के सवाल पूछा तथा एनसीईआरटी की किताबें पढ़ने कहा। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के दौरान समय का सदुपयोग करते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं को कौशल विकास हेतु डेस्कटाप पब्लिशिंग, डाटा एंट्री आपरेटर, ब्यूटी पार्लर में दी जा रही प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां सिलाई मशीन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से पूछा कि सिलाई का कार्य सीखने के बाद आगे क्या करोगे, इस पर युवतियों ने एक स्वर में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की बात कही। इसके पश्चात उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष में डेस्कटॉप पब्लिशिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से भी चर्चा की और पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आई.ए.एस), अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मोदी सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2011 के जनगणना को नहीं मान रही है.
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अटल सरकार के समय शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर गंभीर नहीं है ईमानदारी से उक्त योजना का क्रियान्वयन नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकार से देश के कई गांवों को वंचित कर उस गांव के विकास को प्रभावित कर रही है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की बुनियादी सुविधाओं को पहुंचने से रोक रही है जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू की गई तब नियम बनाया गया था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में पूरी राशि केंद्र सरकार देगी इसके लिए सामान्य गांव में 500 की आबादी, पिछड़े इलाकों के गांवों में 250 की आबादी और नक्सली क्षेत्र की गांव में 100 की आबादी होने पर वहां अनिवार्य किया गया था। 2001 के जनगणना में जिन गांवो की आबादी पांच सौ, ढाई सौ और सौ से कम थी उन गाँवो में योजना शुरू नही की गई थी उन्ही गांवो की आबादी 2011 के जनगणना में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अनुसार हो गई है फिर भी नरेंद्र मोदी की सरकार उन गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से दूर रखी हुई है और 2021 में यदि जनगणना हो जाता तब देश के और अनेक गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दायरे में आते लेकिन मोदी सरकार पूर्ववर्ती सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर ही ईमानदार नहीं है और उस योजना का पलीता लगा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार पहले से चल रही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नियम कायदे को पालन नहीं कर रही है और इस योजना में केंद्र की 100 प्रतिशत राशि को घटाकर केंद्र और राज्य के बीच में 60 और 40 पर्सेंट का अंशदान रख दिया है। प्रदेश के 1572 से अधिक सड़के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आ रही है जिसके लिए राज्य सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को आवंटन के लिए पत्र लिखा है और योजना में लगने वाली अपने हिस्से की राशि देने की बात भी कही है लेकिन मोदी सरकार 1572 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत नहीं ले रही है। भाजपा के 9 सांसद इस विषय में मौन है?
पाटन विधानसभा में कांग्रेस अपनी हार के लिए तैयार रहें - जितेन्द्र वर्मा
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के घोषित 21 विधायक प्रत्याशियों में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया, दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जैसे ही यह खबर पहुंची दुर्ग जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण की सराहना की।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच एक दूसरे का मुंह मीठा किया एवं आतिशबाजी कर विजय बघेल के जीतने और छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने प्रदेश के आतताई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुक्ति के लिए प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले और पूर्व में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटकनी देने वाले सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तैयार रहें, उनकी और उनकी पार्टी की प्रदेश में और पाटन विधानसभा में हार सुनिश्चित है। मैं भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के समस्त पदाधिकारी /कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद विजय बघेल जी को जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, जिला सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, संतोष सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पार्षद शिवेंद्र परिहार, रितेश शर्मा, हिमांशु शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी साहू, उदय शंकर त्रिपाठी, विकास सेन, लकी दुबे, निशीकांत मिश्रा, टीकम साहू ,लक्ष्मी नाथ ठाकुर, पुष्कर साहू, शुभम सोनवानी, पंकज खारिया, रितेश जैन उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / माननीय श्रम न्यायालय रायपुर ने बिजलीकर्मियों के संगठन छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनीज अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रस्तावित 18 अगस्त के सामूहिक अवकाश सत्याग्रह को अवैध घोषित कर दिया है। श्रम न्यायालय ने आज 17 अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि प्रस्तावित 18 अगस्त की हड़ताल से जनहित प्रभावित होने की आशंका होने के कारण अवैध घोषित किया जाता है। कर्मचारी-अधिकारी किसी भी हड़ताल सत्याग्रह में शामिल न हों।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एके वर्मा ने बताया कि श्रम न्यायालय – 01 के माननीय न्यायाधीश श्री एसएल मात्रे के कोर्ट में फेडरेशन एवं 7 कर्मचारी संगठनों के 18 अगस्त को सामूहिक अवकाश हड़ताल पर स्थगन देने की अपील की गई थी। कंपनी ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक संगठन अधिनियम 1960 की धारा 167 सहपठित धारा 64 ए तहत वाद प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि प्रस्तावित हड़ताल से विद्युत आपूर्ति बाधित होगी तथा सामान्य जनजीवन प्रभावित होगा और जनसामान्य को समस्याओं से जूझना पड़ेगा। इससे अपूरणीय क्षति होने की आशंका है। श्रम न्यायालय ने मामले की त्वरित सुनवाई करते हुए हड़ताल को अवैध घोषित किया है।
कलेक्टर शर्मा ने देह्दानियो के कार्य की सराहना करते हुए सभी के लिए अनुकरणीय बताया
बालोद / शौर्यपथ / जिले के 03 व्यक्तियों ने चिकित्सा के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए मृत्यु उपरांत अपने देह को दान करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए तीनों ने बुधवार 16 अगस्त को जिला चिकित्सालय बालोद से फॉर्म भरकर सभी प्रक्रिया पूरी की है। उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को अपने मृत्यु के पश्चात् देहदान करने वाले नगर पंचायत अर्जुंदा निवासी भरत लाल निर्मलकर, सांकरा निवासी थानसिंग देशमुख और प्रहलाद चंद्राकर से कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अपने कक्ष में भेंटकर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्री शर्मा ने जिले के इन तीनों विभूतियों के कार्यों को अतुलनीय बताते हुए उनके इस कार्य को मानवता के सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उनके कार्यों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए सभी के लिए पे्ररणादायी बताया। श्री शर्मा ने कहा कि इन तीनों लोगों का देहदान चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नए अनुसंधान के लिए अत्यंत मददगार साबित होगा।
देहदान करने वाले थानसिंह देशमुख ने बताया कि वह कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी भूमि संरक्षण के पद पर थे। विभाग से सेवानिवृत्त हुए 03 वर्ष हो गए है। उन्होंने देहदान के संबंध में लिए गए निर्णय के संबंध में बताया कि मृत्यु उपरांत शरीर को जला या दफना दिया जाता है जिससे शरीर अंत में राख या मिट्टी में मिल जाता है। लेकिन यदि मृत्यु उपरांत शरीर को दान में दे दिया जाए तो जरूरत मंद लोगों को शरीर के अंग काम आएगा साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए नए अनुसंधान में भी निर्णायक साबित होगा। इसी प्रकार देहदान करने वाले भरत लाल निर्मलकर ने बताया कि पैरालिसिस से पीड़ित मरीज की मेडिकल क्षेत्र में अभी तक ईलाज संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि मैंने उन लोगों को भी देखा है जिनके पास पैसा तो होता है लेकिन पैरालिसिस होने के कारण इस पैसे का उपभोग भी नही कर पाते ना ही उनका ईलाज हो पाता है। पैरालिसिस की समस्या से निजात दिलाने और चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक शोध करने हेतु मैनें शरीर को दान में देने का निर्णय लिया है।
नवागढ़ /शौर्यपथ / भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके उपासक कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें से एक कांवड़ यात्रा भी शामिल है। बुधवार को मिश्रा पारा वासियों द्वारा नगर में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें धूमधाम से निकाली गई यात्रा में कांवड़ लेकर सैकड़ो महिलाएं भी साथ साथ चल रही थीं। मिश्रा पारा से कावड यात्रा शुरू होते ही कावड़ियों संख्या लगातार बढ़ते चले गयी और बूढ़ेश्वर महादेव पहुँचते तक यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कलश लिए हुए नजर आई। यह यात्रा सबसे पहले महामाया मन्दिर पहुचीं जँहा से भक्तों ने मानाबंद तालाब से कांवर में जल लिया फिर गणेश मंदिर, बस स्टैंड, राम मंदिर होते हुए बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुचीं। जहां वेद मंत्रों का उच्चारण के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया और सभी कांवड़ियों द्वारा भगवान शंकर की मूर्ति पर जल चढ़ाया गया। इस दौरान बजे गाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते व बम बम भोले, जय शंभू के साथ उत्साहित नज़र आए।
उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले ने संदेश देते हुए श्रद्धालुओं से आह्वान किया था कि अद्भुत संयोग पर निकाली जाने वाली भव्य कावड यात्रा भक्ति का सैलाब है। अधिक मास की अमावस्या और सावन का जो मिलन हुआ है। यह काफी दिव्य योग है। कहा जाता है कि कांधे पर कांवड़ रखकर बोल बम का नारा लगाते हुए चलना भी काफी पुण्यदायक होता है। इसके हर कदम के साथ एक अश्वमेघ यज्ञ करने जितना फल प्राप्त होता है।
नवागढ़ है धर्म नगरी : दीवान
मानाबन्द तालाब से जल लेने पश्चात नगर प्रधान विकास धर दीवान ने कांवर यात्रा को प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि मिश्रा पारा वासियों सहित समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं जिनके अद्भुत प्रयास से नगर में एक धर्मिक पंरपरा की शुरुआत हुई है। ऐसे ही एक से बढ़कर एक धार्मिक आयोजनों के चलते नवागढ़ धर्म नगरी के रुप में जाना जाता है। निश्चित रूप से भविष्य में यहां के हरएक आयोजन और भी भव्यता के साथ किये जाएंगे।
अगले साल वहृद रूप में निकालेंगे यात्रा
आयोजन समिति के प्रमुख राजेन्द्र मिश्रा ने यात्रा में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भविष्य में इस यात्रा को और भी बड़ा स्वरूप प्रदान करेंगे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने भी पूरे यात्रा में कलश धारण कर शिव जी में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर महेश मिश्रा, दारा मिश्रा, विनोद मिश्रा, तुलसीराम चौहान, कृष्णकुमार मिश्रा, आनंद तम्बोली, बबला मिश्रा, दिनेश मिश्रा, पंचू यादव, खेलन यादव, गुनी रजक, कन्हैया भोई, सन्तु साहू, सालिकराम श्रीवास्तव, राकेश पाल, संजय सिंहा, दुर्गेश यादव, युवराज यादव, डोमरा निषाद, लखपति यादव, चतुर पाल, रमेश गुप्ता सहित भक्तजन शामिल हुए।
रायपुर । शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए उम्मीदवारों के नाम घोषित करते ही अब प्रदेश में चुनावी मौसम की शुरुआत हो गई बालाजी भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 21 विधानसभा सीटों में अपने नाम की घोषणा की है भाजपा ने इस बार महिलाओं सहित साहू समाज को भी काफी महत्व दिया है 21 नाम में से पांच नाम महिलाओं के हैं वही पर 4 साहू समाज के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है ।
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में उनके चिर प्रतिद्वंदी सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार दिया है बता दें कि पाटन विधानसभा चुनाव में विजय बघेल पूर्व में भूपेश बघेल को चुनावी मैदान में हार चुके हैं ऐसे में इस बार मुकाबला बड़े रोचक होंगे । बता दे कि इस बार जहां छत्तीसगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से हैं वही घोषणा पत्र समिति के संयोजक के रूप में विजय बघेल संगठन से कार्य कर रहे हैं तथा वर्तमान में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं ।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों में से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह यह साफ़ है कि आने वाले चुनाव में भाजपा महिलाओं के बूते अपनी चुनावी वैतरणी पार कराने की कोशिश में हैं। भाजपा ने जिन पांच सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमे भटगांव सीट से राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है।
छत्तीसगढ़ में 21 नामों के ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज शाम को रायपुर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि अरुण साव आज शाम को करीब 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
चार उम्मीदवार साहू समाज से
सबसे दिलचस्प बात यह है की भाजपा ने इस बार साहू समाज पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने अपने इस पहले लिस्ट में जारी 21 नामों में चार उम्मीदवार साहू समाज के नेताओं को बनाया है। इनमे खरसिया से महेश साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू और खुज्जी से गीता घासी साहू को प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब छत्तीसगढ़ में भाजपा ने टिकट वितरण पर बाजी मार ली है। पार्टी ने आज 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाया है। इस तरह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। इसी तरह कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
