Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi

शौर्यपथ के समाचार का असर सड़क पर बना उद्यान टुटा , ब्र्श्ताचार करने वाले अधिकारी पर नहीं हुई कोई कार्यवाही .. Featured

  • rounak group

वार्ड न. 42 में लाखो रूपये के भ्रष्टाचार का खुलासा , किन्तु आयुक्त मंडावी
 फि र भी जिम्मेदार अधिकारियो  पर नहीं कर पा रहे कार्यवाही ...


  दुर्ग / शौर्यपथ /

   शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा मई माह में वार्ड नंबर 42 में सड़क पर अवैधानिक रूप से शासकीय राशि का दुरूपयोग करते हुए उद्यान का निर्माण किया गया था . तात्कालिक पार्षद प्रकाश गीते के कार्यकाल में इस उद्यान का निर्माण सभी शासकीय नियमो को पैर की धुल समझ कर कर दिया गया जिसमे शासन के लाखो रूपये खर्च भी हुए और मोटे कमीशन का खेल चला . शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा मामले को उठाने के बाद एवं लगातार आयुक्त नगर निगम दुर्ग से मामले की निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्यवाही की बात की जाने के बाद आखिरकार आयुक्त मंडावी द्वारा सड़क पर निर्मित उद्यान को तो हटा दिया गया किन्तु इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगो पर सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही में अभी तक निगम आयुक्त नाकाम रहे .
   एक बात तो स्पष्ट हो गयी इस सड़क पर निर्मित उद्यान को निगम द्वारा विगत माह तोडऩे के बाद एवं आम रास्ता को पुन: शुरू करने के बाद कि इस गीते ओपन गार्डन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है एवं जिम्मेदार तात्कालिक वार्ड इंजिनियर द्वारा शासन की राशि का दुरूपयोग किया गया . अब जबकि सब मामला सामने आ चुका है बावजूद उसके दुर्ग नगर पालिक निगम के आयुक्त मंडावी द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही का ना करना फिर किसी नए भष्र्टाचार की ओर इशारा कर रहा है .
  जिस तरह तात्कालिक वार्ड इंजिनियर और उच्च अधिकारियों द्वारा इस अवैध गार्डन का निर्माण करने एवं सम्बंधित ठेकेदार को भुगतान किया गया है जिससे साफ़ होता है कि सम्बंधित अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर राजस्व की हानि को अंजाम दिया एवं भष्र्टाचार में लिप्त रहे . अगर यह गार्डन नियमत: निर्मित होता तो इसे तोडऩे की नौबत ही नहीं आती वो भी उस पार्षद के वार्ड में जो मुख्यमंत्री बनने तक का सपना देख चुके है . क्या निगम आयुक्त मंडावी वर्तमान में अपने कार्यवाही को अधूरा छोड़ कर अपने पद का लाभ उठा रहे है या फिर कार्यवाही के नाम पर एक बार फिर कागजो में नोटिस का खेल शुरू हो गया .



क्या जनता का गुनेहगार नहीं है तात्कालिक वार्ड पार्षद प्रकाश गीते
    
 वार्ड नम्बर 42 में आम रास्ते को बंद करके उद्यान का निर्माण करवाने वाले तात्कालिक पार्षद विधायक के करीबी होने का दावा करते है जिनके द्वारा फर्जी दस्तावेजो के सहारे बैंक से भी लाखो रूपये के लेन देन का खुलासा हो चूका है , निगम के वहां से निजी संपत्ति पर भी तोड़ फोड़ का आरोप लग चुका है ऐसे वार्ड पार्षद के खिलाफ क्या शहर के विधायक अरुण वोरा को पहल नहीं करनी चाहिए दंडात्मक कार्यवाही के लिए या फिर जो विधायक वोरा का करीबी हो उसके लिए सारे गुनाह माफ़ हो जाते है फिर वो चाहे फर्जी लों मामला हो , फर्जी तरीके से अवैधानिक रूप से आम रस्ते पर उद्यान बना कर शासन के पैसे का दुरूपयोग का मामला हो या फिर झूठा शपथ पत्र का मामला हो सभी मामले जनता के सामने है किन्तु बावजूद इस सबके शहर में विकास और सुशां की बात करने वाले विधायक ऐसे समर्थको के साथ क्यों खड़े नजर आते है ये समझ से परे है . अब देखना यह है कि इस मामले में विधायक सुशासन की मिसाल पेश करते हुए कड़ी कार्यवाही के लिए निगम महापौर एवं निगम आयुक्त को निर्देशित करते है या अपने खास समर्थक के पक्ष में मौन रहते है ...

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)